सुकमा

महिला सहित 5 नक्सलियों का समर्पण
30-Aug-2024 10:10 PM
महिला सहित 5 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 30 अगस्त। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में पुलिस अफसरों के सामने जिले में सक्रिय 01 महिला सहित 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस के अनुसार समाज की मुख्यधारा में जुडऩे की उद्देश्य से नक्सली संगठन में सक्रिय एक महिला सहित 5 नक्सलियों क्रमश:  दुधी भीमे (अरलमपल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्या),  वेट्टी राजा ( टे्टेमडग़ू आरपीसी मिलिशिया सदस्य),  वंजाम गंगा (टे्टेमडग़ू आरपीसी मिलिशिया सदस्य),  दुधी पोज्जा उर्फ बोक्के उर्फ बैरा ( टे्टेमडग़ू आरपीसी मिलिशिया सदस्य) एवं कवासी भीमा (टे्टेमडग़ू आरपीसी मिलिशिया सदस्य) सभी निवासी  सुकमा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में मनीष रात्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा,  कृष्ण कुमार चंद्रा, सहायक कमाण्डेन्ट 188 वाहिनी सीआरपीएफ एवं आरक्षक एल. शेषागिरी, 208 कोबरा वाहिनी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

महिला नक्सली दुधी भीमे पति रमेष को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जी/188 वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा एवं थाना पुलिस बल पोलमपल्ली का विशेष प्रयास रहा एवं शेष नक्सलियों को आत्मसर्मण हेतु प्रोत्साहित करानें में  रामकृष्ण तिवारी, सहायक कमाण्डेन्ट 208 कोबरा वाहिनी आसूचना शाखा एवं डीआरजी अल्फा टीम का विशेष प्रयास रहा।

 उपरोक्त सभी सदस्य प्रतिबंधित नक्सल संगठन में जुडक़र विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गश्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक/बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध बेनर, नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाने आदि घटनाओं में शामिल रहे हैं।

  उक्त सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें दी जाएगी।


अन्य पोस्ट