1893-न्यूयॉर्क में टी.बी. के उपचार के लिए पहली प्रयोगशाला बनी।
1938 -कैसीन फाइबर के लिए अर्ल ओवैन्डो व्हाइटियर और स्टीफन फिलिप गोल्ड को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1981 - पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
2001 -दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला। इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
2002 - यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।
2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।
2006 - 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।
2007 - श्रीलंकाई सेना और लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।
2008- जम्मू-कश्मीर के पांचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57 प्रतिशत मतदान हुआ।
1986 -हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ।
1923- अमेरिकी भौतिक विज्ञानी फिलिप वारेन एण्डरसन का जन्म हुआ, जिन्हें अर्धचालकता, अतिचालकता और चुम्बकत्व पर अनुसंधान करने के लिए जॉन एच. वैन व्लेक और सर नेविल एफ. मॉट के साथ 1977 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
1870 -अमेरिकी अंग्रेज़ी प्रोफेसर डैलस लोरे शार्प का जन्म हुआ, जो अपने समय के मशहूर प्रकृति लेखक माने जाते हैं। इनके निबंध लोगों को प्रकृति के बारे में बताते थे। वर्ष 1901 में इनकी पहली पुस्तक वाइल्डलाइफ नियर होम छपी। (निधन-29 नवम्बर 1929)
1935- फ्रांसीसी रसायनज्ञ विक्टर ग्रिगनार्ड का निधन हुआ, जिन्हें ग्रिगनार्ड अभिक्रिया के लिए वर्ष 1912 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 मई 1871)
1930- आस्ट्रियाई रसायनज्ञ फ्रिट्ज़ प्रेग्ल का निधन हुआ, जिन्हें 1923 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने कार्बनिक यौगिकों के माइक्रोएनालिसिस की तकनीक विकसित की। (जन्म 3 सितम्बर 1869)।
1896 -गुग्लिएल्मो मार्कोनी ने लंदन के टॉयनबी हॉल में अपना रेडियो उपकरण प्रदर्शित किया।
1911-भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई। जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
1981 - पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
1992 - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
1996 - भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
1998 - अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग चलाने की मंजूरी, साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्ज़ेंडर लोल्भनित्भिन रूस के सर्वोच्च सांस्कृतिक पुरस्कार को लेने से इंकार किया।
2001 - भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिए।
2007 - पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छह साल का कारावास व 13 हजार डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई। मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया। अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबंध लगाए।
2008- प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के और शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
1949 - तमिल एवं हिन्दी फि़ल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म हुआ।
1981 - भारत के क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह का जन्म हुआ ।
1964 - राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन हुआ।
2005 -हिन्दी फि़ल्में और टेलीविजन धारावाहिकों के निर्माता निर्देशक रामानंद सागर का निधन हुुआ।
1866 - स्विस रसायनज्ञ अल्फ्रैड वर्नर का जन्म हुआ, जिन्हें संकुल यौगिकों पर किए गए कार्य के लिए सन् 1913 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने बताया कि त्रिविम (स्टीरियोकेमिस्ट्री) केवल कार्बनिक यौगिकों में ही नहीं मिलता बल्कि यह समूचे रसायन विज्ञान के लिए लागू होता है।
1846-जर्मन रसायनज्ञ यूजीन बाउमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि थायरॉइड ग्रन्थि में आयोडीन होता है। इससे पहले यह जानकारी नहीं थी कि जन्तुओं में आयोडीन तत्व पाया जाता है। (निधन-3 नवम्बर 1896)
1971-अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड सैरनॉफ का निधन हुआ, जो रेडियो तथा टी.वी. प्रसारण के विकास में अग्रणी माने जाते हैं। जिन्होंने 1926 में टेलीविजऩ नेटवर्क एन.बी.सी. की स्थापना की।(जन्म- 27 फरवरी 1891)
2008- अमेरिकी चिकित्सक, तथा विषाण ुविज्ञानी डी. कार्लेटन गैज्युसेक का निधन हुआ, जिन्हें बैरुक एस. ब्लमबर्ग के साथ 1976 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें यह सम्मान संक्रामक बीमारियों की शुरुआत तथा उनके प्रसार के बारे में नई खोज करने के लिए मिला। (जन्म 9 सितम्बर 1923)।
1687-ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
1911 -मैडम क्यूरी को दुबारा नोबेल पुरस्कार मिला। वे दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली दुनिया की पहली वैज्ञानिक बनीं।
1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1997 -जापान के क्योटो में दुनिया के 150 देशों ने धरती पर ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम के लिए ग्रीनहाउस गैसों के नियंत्रण पर सहमति जताई। ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 - 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फि़ल्म समारोह में तमिल फि़ल्म टेररिस्ट सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2002 - स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
2003 - मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
2007 - उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
1882 - तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ।
1922 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म हुआ।
1931 -धार्मिक आन्दोलकर्ता ओशो रजनीश का जन्म हुआ।
1969 -भारत शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का जन्म हुआ।
2004 - कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का निधन हुआ।
1998 - प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन हुआ।
1843- जर्मन चिकित्सक हेनरिक हर्मन रॉबर्ट कोख का जन्म हुआ, जो जीवाणु विज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। जिन्होंने क्षय रोग तथा हैजा के जीवाणुओं की खोज की।(निधन-27 मई 1910)
1925-अमेरिकी तंत्रिका विज्ञानी पॉल ग्रीनगार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह ड्रग दिमाग को प्रभावित करती है। उन्होंने नशे की लत (ड्रग एडिक्शन) को मानसिक बीमारी माना। इसके लिए इन्हें स्वीडन के एरविन कार्लसन तथा आस्ट्रियाई-अमेरिकी एरिक आर. कैण्डेल के साथ वर्ष 2000 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
1933- फ्रांसीसी क्रिस्टलोग्राफर जॉज्र्स फ्रीडेल का निधन हुआ, जिन्होंने क्रिस्टलों बाह्य और आंतरिक संरचना के बारे में जानकारी दी। ये सुप्रसिद्ध फ्रांसीसी खनिजविज्ञानी चाल्र्स फ्रीडेल के सुपुत्र थे। (जन्म-19 जुलाई 1865)
1978-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ विन्सेन्ट ड्यू विग्नैउ का निधन हुआ, जिन्हें जैव रासायनिक रूप से महत्वपूर्ण सल्फर यौगिकों पर अध्ययन करने के लिए, खासकर पहले पॉलीपेप्टाइड हॉर्मोन के संश्लेषण के लिए, वर्ष 1955 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 18 मई 1901)
महत्वपूर्ण दिवस- यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)
1984 -पहली बार सौरमण्डल के बाहर किसी ग्रह की खोज हुई।
1994 - यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
1998 - अमत्र्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1999 - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ समझौते के अनुसार आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित।
2000 - नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
2002 - अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
2003 - कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
2004 - ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
2005 - कजाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2006 - चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
2007 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।
1878 - वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म हुआ।
2001 - भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का निधन हुआ।
1934 - अमेरिकी विषाणु विज्ञानी हॉवर्ड मार्टिन टेमिन का जन्म हुआ, जिन्हें उनके प्रोफेसर रैनेटो डलबैक्को और उनके ही दूसरे विद्यार्थी डेविड बाल्टिमोर के साथ रिवर्स ट्रान्सक्रिप्टेज़ एन्ज़ाइम की खोज के लिए वर्ष 1975 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-1994)
1932 - स्कॉटलैण्ड के एक प्रत्यारोपण विशेषज्ञ (रॉबर्ट मरे) रॉस टेलर का जन्म हुआ। उन्होंने वृक्क प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लाण्ट) के तकनीकी विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। (निधन-24 अक्टूबर 2003)
1911- अंग्रेज़ वनस्पति विज्ञानी सर जोजफ़़ डाल्टन हूकर का निधन हुआ, जिन्होंने जॉर्ज बेन्थम के साथ मिलकर वनस्पतियों का एक महत्वपूर्ण वर्गीकरण दिया जो काफी मशहूर माना जाता है।(जन्म 30 जून 1817)
1896 स्वीडिश रसायनज्ञ और अन्वेषक अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल का निधन हुआ, जिन्होंने डायनामाइट की खोज की। इससे उन्हें अच्छी खासी आय हुई जिसका एक बड़ा हिस्सा उन्होंने समाज तथा विज्ञान के विकास में योगदान करने के लिए अर्पित किया जिससे नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत हुई। (जन्म-21 अक्टूबर 1833)
1825- ईस्ट इंडिया कंपनी का भाप के इंजन वाला जहाज पहली बार भारत पहुंचा।
1826- देश में पहली बार आधिकारिक तौर पर हिंदू विधवा विवाह सम्पन्न हुआ।
1981- यूरोपिय देश स्पेन नाटो का सदस्य बना।
1987- कैलिफोर्निया में साउथ वेस्ट एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त , 43 लोगों की मौत।
1988- अरमेनिया में भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, करीब पांच लाख बेघर हुए।
1995- दूरसंचार उपग्रह इनसेट 2 सी का प्रक्षेपण। दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
2001 - कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - तुर्की की आजरा अनिन मिस वल्र्ड 2002 बनीं।
2004 - हामिद करजई ने अफगानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
2007 - यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकी कारणों से स्थगित।
2008 - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का खिताब जीता।
1879 - भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का जन्म हुआ।
1941- दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापानी वायुसेना ने हवाई के पर्ल हार्बर स्थित अमरीकी नौसैनिक अड्डे पर अचानक हमला कर दिया और ब्रिटेन और अमरीका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। जापानी बमवर्षक विमानों ने अमरीकी जंगी जहाज़ों, विमानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। हमले में छह जंगी जहाज, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट हो गए थे और 2400 से ज़्यादा अमरीकी सैनिक मारे गए थे।
2001-तालेबान शासन ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह अफग़़ानिस्तान में 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरुआत हुई। अफग़़ानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करज़ई और तालेबान शासन के बीच हुए समझौते के आधार पर ही कट्टरपंथी तालेबान अपने धार्मिक गढ़ कंधार को छोडऩे के लिए तैयार हुए थे।
1662 -ब्लेज़ पास्कल नामक फ्रांस के गणितज्ञ, लेखक और कैल्कयुलेटर मशीन के आविष्कारक का निधन हुआ। वे जून सन 1623 में जन्में थे। उन्हें बचपन से ही गणित से विशेष से लगाव था। इसी प्रकार उनके पिता का उस समय के विद्वानों और वैज्ञानिकों से मिलना जलना था। जिससे पास्कल की क्षमताओं को उभरने का अच्छा अवसर मिला। पास्कल अपने जीवन के अंतिम दिनों में धर्म से बहुत निकट हो गये थे और इस विषय में उन्होंने पुस्तकें भी लिखीं।
1889 -विश्व में वर्तमान रुप की पहली गाड़ी बनाई गयी। यह गाड़ी जर्मनी के एक वैज्ञानिक कार्ल फ्रेडरिक बेन्ज़ ने बनाई थी। इस गड़ी की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इसमें इंधन के रुप में पेट्रोल या फिर अलकोहल का प्रयोग होता था। वर्तमान काल की बसें उस गाड़ी का संपूर्ण रुप हैं। कार्ल बेन्ज़ 1929 में संसार से चल बसे।
1862- न्यूयॉर्क तथा सैन फ्रान्सिस्को के बीच टेलीग्राफिक लिंक स्थापित हुआ।
1917 -फिऩलैंड को रुस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
1958-इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। फ्रांस के सबसे ऊंचे पहाड़ माने ब्लान के नीचे खोदी गयी यह सुरंग 6 किलोमीटर लंबी है और यह इटली तथा फ्ऱांस को एक दूसरे से जोड़ती है। इसकी ख़ुदाई का काम 6वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।
1992 - उग्र हिंदुओं की एक भीड़ ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था और शहर के कई अन्य मुस्लिम ठिकानों पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद भारत में भयानक सांप्रदायिक दंगों की शुरुआत हो गई थी।
1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 - बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फऱार।
2001 - अफगानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर खिताब दिया गया।
2007 - आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
2008- केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगांव में प्रारम्भ हुआ।
1956 - राजनीतिक नेता और बौद्ध पुनरुत्थानवादी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ।
1814- फ्रांसीसी आविष्कारक ऐडॉल्फ सैक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने संगीत के उपकरणों का निर्माण किया। साथ ही उन्होंने 1840 के मध्य में सैक्सोफोन का आविष्कार किया और 1846 में उसे पेटेन्ट कराया। (निधन-7 फरवरी 1894)
1638-स्कॉटलैण्ड के गणितज्ञ, खगोलशास्त्री जेम्स ग्रेगरी का जन्म हुआ, जिन्होंने रिफ्लैक्टिंग टेलिस्कोप की खोज की। इन्होंने कैल्कुलस के विकास में योगदान दिया। (निधन- अक्टूबर 1675)
1976-अमेरिकी चिकित्सक डेविड मैरीन का निधन हुआ, जिन्होंने घेंघा रोग के इलाज के क्षेत्र में अनुसंधान किया और पता लगाया कि खाने के नमक के साथ आयोडीन देने से घेंघा रोग की रोकथाम की जा सकती है।(जन्म 20 सितम्बर 1888)
1777-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक बर्नार्ड डी जस्यू का निधन हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रौणिक ऐनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था।(जन्म 17 अगस्त 1699)
महत्वपूर्ण दिवस- नागरिक सुरक्षा दिवस, होमगार्ड स्थापना दिवस।
1917 - रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम।
1946 - भारत में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।
1971 - भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1974 - माल्टा गणराज्य घोषित।
1992 - भारत के अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में स्थित बाबरी मस्जिद का विवादास्पद ढांचा गिरा दिया गया। इसके साथ ही भारत के अनेक हिस्सों में दंगे भडक़ उठे।
1997 - भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी, इटली में पोम्पेली और हम्रयूलेनियम स्थल, पाकिस्तान में शेरशाह सूरी निर्मित रोहतास का कि़ला और बांग्लादेश में सुंदरवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल या।
1998 - रूस 2002 में भारतीय नौसेना को क्रिवाक श्रेणी के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।
2001 - अफग़़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।
2005 - एक नये क़ानून द्वारा ब्रिटेन में समलैंगिक पुरुष (गे) और समलैंगिक स्त्री (लेस्बियन) का वैध सम्बन्ध स्थापित करने की मान्यता दी गयी।
2008 - रूस के राष्ट्रपति दामित्री मेदेवेदेव ने अगली पीढ़ी की परमाणु अभियांत्रिकी को भारत के साथ संयुक्त रूप से विकसित करने का प्रस्ताव किया। कांग्र्रेस ने अशोक चाव्हाण को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।
1932 - हिन्दी फि़ल्मों की मशहूर अभिनेत्नी नादिरा का जन्म हुआ।
1941 -प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का निधन हुआ।
1950 - भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ।
1951 - प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ।
1892-ब्रिटेन के आनुवांशिकविद् और बायोमेट्रीशियन जॉन बर्डन सैंडरसन हाल्डेन का जन्म हुआ, जिन्होंने जनसंख्या आनुवांशिकी और विकास के अध्ययन के नए रास्ते खोले। (निधन-1 दिसम्बर 1964)
1863-इंजीनियर और अन्वेषक जेम्स (वार्ड पैकार्ड) का जन्म हुआ, जिन्होंने पैकार्ड आटोमोबाइल कम्पनी की स्थापना की। वर्ष 1889 में इन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर पैकार्ड इलेक्ट्रिक कम्पनी की स्थापना की, फिर इन्होंने ट्रान्सफॉर्मर, फ्यूज़ बॉक्स और केबल आदि का निर्माण किया। (निधन-20 मार्च 1928)
1914-ऑगस्ट वाइज़मैन जर्मन जीवविज्ञानी तथा आनुवांशिकता-विज्ञान के संस्थापकों में से एक ऑगस्ट वाइज़मैन का निधन हुआ, जिन्हें खास कर के उपार्जित लक्षणों की वंशानुगति के सिद्धांत तथा जर्मप्लाज़्म सिद्धांत के लिए जाना जाता है।(जन्म 17 जनवरी 1834)
1930-डच वैज्ञानिक, चिकित्सक, स्वच्छता अभियानी क्रिश्चियान ईज्कमैन का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि बेरी-बेरी कुपोषण के कारण होता है, इसी के बाद विटामिन की खोज को आधार मिला। (जन्म 11 अगस्त 1858)
1894-जॉर्ज पार्कर के नाम फाउन्टेन पेन के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
1899 -पहली बार टाइफाइड का टीका मनुष्य को इस बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग किया गया।
1973 -पायोनियर-10 बृहस्पति ग्रह पर पहुंचा।
996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान मार्स पाथफ़ाउंडर प्रक्षेपित किया।
1999 - सं.रा. अमेरिका के अडिय़ल रुख के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वल्र्ड 2004 चुना गया।
2006 - फिलीपींस के एक गांव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
1910 - भारत के आठवें राष्ट्रपति का रामस्वामी वेंकटरमण का जन्म हुआ।
1919 - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री इन्दर कुमार गुजराल का जन्म हुआ।
1908 -अमेरिकी जीवविज्ञानी अल्फ्रैड डे हर्शे का जन्म हुआ, जिन्होंने मैक्स डेलब्रुक और सैल्वडोर ल्युरिया के साथ 1969 में शरीरक्रियाविज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार उन्हें जीवाणुभोजी (बैक्टीरियोफेज़) विषाणु पर अध्ययन करने के लिए मिला। यह 1956 का मशहूर ब्लेन्डर प्रयोग है।(निधन- 22 मई 1997)
1858-अमेरिकी अन्वेषक और आविष्कारक चेस्टर ग्रीनवुड का जन्म हुआ, जिन्होंने कानों के मफलर का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें 13 मार्च को पेटेन्ट जारी किया गया। एक बार सर्दी में स्केटिंग करते हुए कानों में चुभन महसूस हुई तो इससे बचने के लिए उन्होंने बीवर के फर को एक पतले फ्रेम में लगाया और कानों को ढंक लिया। उसके बाद तो बस उनके मफलर की मांग बढ़ती गई। (निधन- 5 जुलाई 1937)
1945-अमेरिकी जन्तुविज्ञानी और आनुवांशिकविद् थॉमस हन्ट मॉर्गन का निधन हुआ, जो अपने प्रायोगिक अनुसंधान के लिए सुप्रसिद्ध हैं। फलमक्खी पर किए अपने प्रयोग से उन्होंने आनुवांशिकता का गुणसूत्र सिद्धान्त प्रतिपादित किया।(जन्म 25 सितम्बर 1866)
1893- ब्रिटिश भौतिकविद् जॉन टिण्डल का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि आसमान नीला क्यों दिखाई देता है। इन्होंने दिप्तिमान ऊष्मा पर भी कार्य किया। टिण्डल काफी प्रसिद्ध व्याख्याता थे। (जन्म 2 अगस्त 1820)
1804 - नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
1848 - फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
1886 - उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध जनसेवक तथा संत बाबा राघवदास का जन्म।
1908 - यंग सम्राट पुइ 2 साल की उम्र में चीनी सिंहासन पर बैठे।
1911 - जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा-रानी बनें।
1918 - प्रमुख शिक्षाशास्त्री एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय के पहले भारतीय कुलपति गुरुदास बनर्जी का निधन।
1937 - पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म।
1960 - भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जन्म।
1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई।
1971 - संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1976 - फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1989 - विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1993 - नासा ने अंतरिक्ष शटल‘एन्डेवर’को लॉन्च किया।
1999 - भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत, 261 अन्य घायल।
2014 - भारतीय नेता एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अब्दुल रहमान अंतुले का निधन।
2014 - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन।
1877-लुई पॉल कैलेटेट (1832-1913) ऑक्सीजन को तरल में रूपांतरित करने वाले पहले वैज्ञानिक बने।
1942- शिकागो में एनरिको फर्मी और उनके साथियों ने पहले कृत्रिम चेन रिएक्शन का प्रदर्शन किया।
1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फि़लिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।
1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
2002 - प्रशांत महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ विडस्टार से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफऱत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबंध लगाया।
2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
1937 -प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म हुआ।
1906-अमेरिकी इंजीनियर पीटर कार्ल गोल्डमार्क का जन्म हुआ, जिन्होंने कोलम्बिया ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम में काम करते हुए सन् 1936 पहले व्यावसायिक रंगीन टी.वी. का निर्माण किया। (निधन- 7 दिसम्बर 1977)
1761- फ्रांसीसी अन्वेषक निकोलस लुई रॉबर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने निरंतर पेपर तैयार करने वाली मशीन का आविष्कार किया। (निधन-8 अगस्त 1828)
1995- अमेरिकी भौतिक रसायनज्ञ मारिया टेल्केस का निधन हुआ, जो सौर ऊर्जा का पानी के आसवन तथा घरेलू जरूरतों में उसके इस्तेमाल करने की शुरूआत की।(जन्म 12 दिसम्बर 1900)
1957- पोलैण्ड के एक न्यूरोफीजिय़ोलॉजिस्ट मैनफ्रेड जे. सैकेल का निधन हुआ, जिन्होंने स्किज़ोफ्रेनिया तथा अन्य मानसिक रोगियों के लिए 1927 में इंसुलिन-शॉक थेरेपी का आविष्कार किया। (जन्म-6 जून 1900)।
1759 - दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की।
1804 -फ्रांस के आविष्कारक जोज़ेफ़ कोनियो का 79 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1858 - सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म।
1899- पहली बार व्यवसायिक रूप से इलेक्ट्रिक ट्रान्समिशन कंडक्टर के रूप में एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया गया।
1909 - पश्चिम बंगाल के जाने माने विद्वान रमेश चन्द्र का निधन।
1931 - भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्म।
1939 - तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया।
1961 - तत्कालीन सोवियत रूस ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
1997 - भारत-बांग्लादेश विवादित सीमा क्षेत्र में यथास्थिति बनाये रखने पर सहमत।
1999 - विश्व के बडे मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायणगांव में उद्घाटन।
1999 - सं.रा. अमेरिका के उत्तर पश्चिम सिएटल में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।
2000 - प्रियंका चोपडा मिस वल्र्ड बनी।
2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मामले में अल गोर ने पुनर्मतगणना की अपील की।
2001 - विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का निधन, रॉबर्ट टूल्स ने पहली बार पूर्ण रूप से कृत्रिम हृदय प्राप्त किया।
2002 - आईसीसी ने जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के खिलाफ़ कार्रवाई की चेतावनी दी।
2004 - बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित।
2008- मुम्बई में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने संघीय जांच एजेंसी के गठन की घोषणा की। सरकार ने एसएटी रिजवी वेतन समिति का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया।
2010 - भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रनेता राजीव दीक्षित का निधन।
2012- पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन।
1822-ब्रिटेन के चिकित्सक और चेचक के टीके की खोज करने वाले एडवर्ड जोन्ज़ का निधन हुआ।
1899- अमेरिकी सूक्ष्म जीव विज्ञानी ऐन्ड्रिव जैक्सन मॉयर का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रतिजैविक दवा पेन्सिलीन का बड़े स्तर पर उत्पादन किया। (निधन-17 फरवरी 1959)
1858- भारतीय पादप शरीर क्रिया विज्ञानी और भौतिकविद् सर जगदीश चन्द्र बसु का जन्म हुआ, जिन्होंने अति छोटी रेडियो तरंगों वायरलेस टेलिग्राफी और अकार्बनिक पदार्थों में विकिरण-प्रेरित क्लांति की विशेषताओं का अध्ययन किया। इन्होंने पौधों की संवेदनाओं का अध्ययन किया। (निधन- 23 नवम्बर 1937)
1694- इटली के भौतिक शास्त्री और जैव रसायनज्ञ मार्सेलो मैलपीगी का निधन हुआ, जिन्होंने सूक्ष्म दर्शीय शरीर रचना विज्ञान की स्थापना की। उन्होंने पहले पौधों, कीड़ों, मछलियों, फिर मानवों की शरीर रचना का अध्ययन किया। वे फेफड़े, गुर्दे, मस्तिष्क, जीभ, त्वचा आदि का सूक्ष्मदर्शी से अवलोकन करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।(जन्म 10 मार्च 1628)
1603-अंग्रेज़ वैज्ञानिक विलियम गिलबर्ट का निधन हुआ, जो इलेक्ट्रिक अध्ययन के जनक माने जाते हैं। वे चुम्बकत्व पर अध्ययन करने वाले अग्रणी अन्वेषक थे। (जन्म-24 मई 1544)।
1516 - फ्रांस और स्विट््जरलैंड ने फ्रेईबर्ग शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1520 - स्पेन के नाविक फ़र्डिनंड मेजालन ने एक जल डमरु को पार किया जो आज उन्हीं के नाम पर मेज़ालन जल डमरु के नाम से जाना जाता है।
1759 - दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।
1775 - सर जेम्स जे ने अ²श्य स्याही का आविष्कार किया।
1813- आयोडीन की खोज की घोषणा फ्रेन्च इन्स्टिट्यूट में निकोलस क्लेमेन्ट द्वारा की गई।
1830 - पोलैंड में सोवियत संघ (अब रूस) के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरू हुआ।
1870 - ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून लागू हुआ।
1889 - बेंगलुरू के लालबाग़ गार्डन में ग्लास हाउस की आधारशिला रखी गई।
1916 - अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की।
1943- योगोस्लाविया में टीटो के नेतृत्व में फ़ाशिज़्म विरोधी और स्वतंत्रता प्रेमी मोर्चा बना।
1944 - अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1949 - पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
1951-अमेरिका ने पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 - हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1987 - कोरियाई विमान फ्लाइट 858 में थाईलैंड-म्यांमार की सीमा के पास विस्फोट, 115 लोगों की मौत।
1998 - कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफि़ष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
1999 - महाराष्ट्र के नारायण गांव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
2001 - अफग़़ान गुट अंतरिम परिषद पर राजी हुए।
2004 - आसियान देशों ने चीन के साथ व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी वाली मिसाइल ‘हत्फ-4’, जिसे शाहीन-ढ्ढ भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
2007 - जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पांच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
2008 - मुंबई में आतंकियों के खिलाफ 60 घंटे बाद कमांडो दल का अभियान समाप्त हुआ।
2008 - भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम ने पांचवी महिला एआईबीए वल्र्ड बॉक्ंिसग चैम्पियनशिप जीती।
2012 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।
1909 - प्रसिद्ध बंगला इतिहासकार रोमेश चन्द्र दत्त का जन्म हुआ।
1993 - जे.आर.डी. टाटा का निधन हुआ।
1803 - आस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री क्रिश्चियन डॉप्लर का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह से प्रकाश या ध्वनि तरंगों के स्रोत या फिर प्रेक्षक की गति के कारण आभासी आवृत्ति या तरंगदैध्र्य परिवर्तित हो जाते है। इसे ही डॉप्लर प्रभाव कहा जाता है।(निधन-17 मार्च 1853)
1627- सत्रहवीं शताब्दी के अग्रणी प्रकृतिवद् और वनस्पतिविद् जॉन रे का जन्म हुआ, जिन्होंने वर्गीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्हें प्राय: ब्रिटेन में प्राकृतिक इतिहास का जनक माना जाता है।(निधन-17 जनवरी 1705)
1999- अमेरिकी कार्बनिक रसायनज्ञ लेविस हैस्टिंग्स सैरेट का निधन हुआ, जिन्होंने 1944 में कॉर्टिसोन हार्मोन का संश्लेषण किया।(जन्म-22 दिसम्बर 1917)
1929- अमेरिकी अंग्रेज़ी प्रोफेसर डैलस लोरे शार्प का निधन हुआ, जो अपने समय के बहुत मशहूर प्रकृति लेखक माने जाते हैं। इनके निबंध लोगों को प्रकृति के बारे में बताते थे। सन् 1901 में इनकी पहली पुस्तक वाइल्डलाइफ नियर होम छपी। (जन्म-13 दिसम्बर 1870)
1861 -पहली बार पेट्रोलियम से लदा जहाज़ अमेरिका से इंग्लैण्ड के लिए रवाना हुआ।
1895 - पेपर पेंसिल के लिए फिलाडैल्फिया के फ्रैड्रिक ई. ब्लैसडेल को पहला अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1977 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।
1994 - भारत की ऐश्वर्या राय मिस वल्र्ड चुनी गईं।
1998 - कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफिक़ल सेंटर ने भरनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का वूमेन आफ़ दी इयर पुरस्कार के लिए चुना।
2000 - पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की मां नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा।
2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीडि़तों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
2006 - भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
2007- अफग़़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।
2008 - संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
1917 - भारत की चौथी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ।
1928 - विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फि़ल्मों के अभिनेता दारा सिंह का जन्म हुआ।
1875- अमेरिकी पुरातत्वविज्ञानी और राजनेता हाइरैम बिंघम का जन्म हुआ, जिन्होंने 1911 में पेरू के हिस्सों में माचू पिच्चू के अवशेष खोजे। (निधन- 6 जून 1956)
1887 - अमेरिकी जैवरसायनज्ञ जेम्स बैचलर समनर का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉन हॉवर्ड नॉर्थरॉप और वेन्डेल मैरेडिथ स्टैनले के साथ 1946 का नोबेल पुरस्कार मिला। समनर एन्ज़ाइम का क्रिस्टलीकरण करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।(निधन- मृत्यु 12 अगस्त 1955)
1910- जर्मन कार्बनिक रसायनज्ञ रुडॉल्फ फिटिंग का निधन हुआ, जो उन्नीसवीं शताब्दी में कार्बनिक यौगिकों के संश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। कार्बनिक यौगिकों पर सोडियम की क्रिया को वुर्ट्ज़ (1817-84) ने ढूंढा जिसे फिटिंग ने ऐरोमैटिक और एल्काइल हैलॉइड के मिश्रण से बेंज़ीन के जैसे यौगिक बनाए। फिटिंग ने पिनैकोन्स, डाइफिनाइल, फेनैन्थ्रीन और टॉल्यूईन (1864 में टॉलेन्स के साथ) आदि यौगिक बनाए। (जन्म 6 दिसम्बर 1835)
1990-रूसी वैज्ञानिक जॉर्जी निकॉलेविच फ्लेरॉव का निधन हुआ, जिन्होंने 1941 में पता लगाया कि न्यूट्रॉनों की बमबारी के बिना भी यूरेनियम सहज विखंडित होता है। वे नाभिकीय विखंडन पर कार्य करने वाले रूस के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे। फ्लेरॉव ने 1965 में तत्व-104 तथा 1974 में तत्व-106 के संश्लेषण की घोषणा की।(जन्म 2 मार्च 1913)
महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय एकता दिवस (इंदिरा गांधी का जन्म दिवस), विश्व शौचालय दिवस।
1870- डेनमार्क आस्ट्रिया तथा फ्रांस पर विजय के पश्चात संयुक्त जर्मनी साम्राज्य का गठन हुआ।
1970 - सोवियत अंतरिक्ष यान लुनाखोद-1 चन्द्रतल पर उतरा, रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला हैं।
1995 - ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
2005 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।
2006 - अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2007 - जाफना प्रायद्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गए।
2008 - जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। मालेगांव ब्लास्ट की जांच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगांव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचा। चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
1929 - स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ।
1906 -जापानी इंजीनियर रेस कार के चालक तथा उद्योगपति स्वाइशिरो होण्डा का जन्म हुआ,जिन्होंने होन्डा मोटर कम्पनी की स्थापना की। पहले इन्होंने गैरेज में प्रशिक्षु के रूप में शुरूआत की, और बाद में मोटरसायकिल से लेकर कार तथा ट्रक का निर्माण भी किया। (निधन-5 अगस्त 1991)
1902 -अमरीकी वैज्ञानिक यूजीन पॉल विग्नर का जन्म हुआ, जिन्हें 1963 में क्वॉन्टम अभियान्त्रिकी में अभूतपूर्व योगदान के लिए मारिया गोएपर्ट मेयर और जोहानेस हेन्स जेनसेन के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार प्राप्त किया। जिन्होंने परमाणु के नाभिक और मूलकणों के सिद्धान्त तथा मूलभूत समरूपता सिद्धान्त में योगदान देकर परमाणु बम तथा परमाणु ऊर्जा के विकास में अहम भूमिका निभाई।(निधन-1 जनवरी 1995)
1940-अमेरिकी जन्तुविज्ञानी रेमन्ड पर्ल का निधन हुआ, जो बायोमेट्री के संस्थापकों में से एक थे जिन्होंने जीवविज्ञान और चिकित्सा में सांख्यिकी का इस्तेमाल किया। (जन्म 3 जून 1879)
1990- अमेरिकी वैज्ञानिक रॉबर्ट हॉफ्स्टैटर का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के परिमाण को मापा। इस अनुसंधान के लिए उन्हें 1961 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 5 फरवरी 1915)।
1945 -दो नए खोजे गए तत्वों की घोषणा हुई- अमेरिसियम, परमाणु संख्या 95 तथा क्यूरियम (परमाणु सं. 96)
1620 -सबसे पहले मक्का अमेरिका में पाया गया।
1995 - भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।
1997 - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 18 वर्ष बाद रिहा किए गए।
1998 - कनाडा ने अपना यहां नागरिकता क़ानून को सख्त बनाया।
2000 - रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।
2001 - अफग़़ानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।
2002 - मुशर्रफ़ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2007 - बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चकरवाती तूफ़ान सीडर ने बांग्ला देश में भीषण तबाही मचाई।
2008- स्टेट बैंक की हेवरा के 58 लाख रुपये की कजऱ् माफ़ की। चन्द्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।
1943- अफ्रीकी-अमेरिकी रसायनज्ञ जेम्स डब्ल्यू. मिशेल का जन्म हुआ, जो ट्रेस एलिमेंट ऐनालिसिस की शुद्धता विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में ये पानी और हवा में ट्रेस तत्वों का प्रदूषण के रूप में पता लगाने पर काम कर रहे हैं।
1881-अमेरिकी शिक्षाविद् और रसायनज्ञ जोएल एच. हिल्डेब्रैन्ड का जन्म हुआ, जिनकी पुस्तकें सॉल्युबिलिटी (1924 अगला संस्करण सॉल्युबिलिटी आफ नॉनइलेक्ट्रोलाइट्स) जो आज भी काफी प्रसिद्ध मानी जाती हैं। हिल्डेब्रैन्ड सॉल्युबिलिटी पैरामीटर को उनका नाम दिया गया।(निधन- 30 अप्रैल 1983)
1954 -अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी और आनुवांशिकविद् अल्बर्ट फ्रैन्सिस ब्लैकेस्ली का निधन हुआ, जिन्होंने छोटे कवकों में लैंगिक प्रजनन का पता लगाया, सेक्सुअल रीप्रोडक्शन इन द म्यूकोराइनी, 1904 जो कवकों में लैंगिक प्रजनन को समझने के लिए बहुत उपयोगी है।(जन्म 9 नवम्बर 1874)
1948- अमेरिकी शिक्षाविद् और विज्ञानी फ्रेड्रिक गार्डनर कॉट्रेल का निधन हुआ, जिन्होंने औद्योगिक इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (1907) का आविष्कार किया। यह गैस की धारा में मौजूद कणों को हटा देता है।(जन्म 10 जनवरी 1877)।
1960-एल्केलाइन शुष्क सेल के लिए पी.ए. मार्सल को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1904- किंग कैम्प जिलेट को ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ के आविष्कार के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1988 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फिलीस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
2000 - फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने संबंधी दस्तावेज मिले।
2003 - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
2004 - आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
1875 - भिारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का निधन हुआ।
1937 -हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ।
1982 -सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भाव का निधन हुआ।
1874 - डैनिश शरीर क्रिया विज्ञानी आगस्ट स्टीनबर्ग क्रॉफ का जन्म हुआ, जिन्हें केशिकानली के मोटर रेगुलेटिंग मैकेनिज़्म की खोज के लिए 1920 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।(निधन-13 सितम्बर 1949)
1888 - नॉर्वे के अंतरिक्षविज्ञानी एच. यू. स्वैरड्रप तथा समुद्र विज्ञानी हैरल्ड अर्लिक स्वैरड्रप का जन्म हुआ, जिन्हें समुद्र भौतिकी, रसायनविज्ञान तथा जीव विज्ञान के अध्ययन के लिए जाना जाता है। (निधन- 21 अगस्त 1957)
1967 - अमेरिकी जैव रसायनज्ञ ऐल्मेर मैकॉलम का निधन हुआ, जिन्होंने विटामिनों का अक्षरों के जरिए नामकरण किया। जिन्होंने विटामिन-ए और बी की खोज की, तथा विटामिन-डी पर अन्य साथियों के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि भोजन में कुछ निश्चित पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, जि़ंक आदि ज़रूरी होते हैं। (जन्म 3 मार्च 1879)
1919-फ्रांस में जन्में स्विस रसायनज्ञ अल्फ्रेड वर्नर का निधन हुआ, जिन्होंने कोआर्डिनेशन यौगिकों पर बुनियादी अनुसंधान किया जिसके लिए उन्हें सन् 1913 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने प्रदर्शित किया कि स्टीरियोकेमिस्ट्री सिर्फ कार्बनिक यौगिकों की विशेषता नहीं है अपितु वह सारे रसायन विज्ञान के लिए है। (जन्म 12 दिसम्बर 1866)
1681 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1889 - भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म। उनके जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है।
1922 - ब्रिटिश ब्रॉडकास्ंिटग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरुआत की।
1935 -आधुनिक जार्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म।
1948 - प्रिंस चाल्र्स का जन्म, वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं।
1969 - अपोलो-12 का प्रक्षेपण किया गया जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा।
1973 -महारानी एलिजाबेथ की इकलौती पुत्री राजकुमारी ऐनी ने सेना में लेफ्टीनेंट मार्क फिलिप्स से विवाह किया। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का विरला अवसर था।
1991 - अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की।
2002 -चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2006 - भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जतायी।
2008 - मून इंपैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा।
2008 - पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत कुमार पांजा का निधन।
2009 - मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर जाने से छह यात्रियों की मौत।
2016 - न्यूजीलैंड के कईकोरा शहर में 7.8 तीव्रता के भूकंप में दो लोगों की मौत।
1950 - तिब्बत ने चीनी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
1997 - सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
1998 - चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फिलीस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
2005 - आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वां शिखर सम्मेलन सम्पन्न। दक्षेस का 14 वां शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।
2007 - कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफिक़ स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फि़ल्म गांधी माई फ़ादर को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।
2008- असम गण परिषद् राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
2009 - झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगों का अपरहण कर लिया है।
1780 - पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह का जन्म हुआ।
1892 - कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास का जन्म हुआ।
1917 - प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म हुआ।
1924- भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नेता तथा मौलाना मुहम्मद अली व शौकत अली जौहर की मां आबादी बेगम का निधन हुआ। वे बी अम्मा के नाम से विख्यात थीं। 28 वर्ष की आयु में वे विधवा हो गयीं परंतु उन्होंने अपने बच्चों की उच्च स्तरीय शिक्षा दिलायी। उनके दोनों बेटों मौलाना मोहम्मद अली जौहर व मौलाना शौकत अली जौहर ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में प्रभावशाली भूमिका निभाई और बहुत नाम कमाया।
1743- फ्रांसीसी रसायन शास्त्री ऐंटोइन लॉरेन डी लेवोजिय़े का जन्म हुआ। उनको फ्रांस की क्रांति के विरोध के कारण 1794 ईसवी में फांसी दे दी गई।
1831- स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ क्लॉर्क मैक्सवेल का जन्म हुआ।
1970 -बंग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई।
1901 -भौतिकी का पहला नोबेल पुरस्कार विल्हेम रोएन्टजऩ को एक्स किरणों की खोज के लिए मिला।
1966 -पहली बार जेमिनी-12 नामक उपग्रह ने सूर्यग्रहण का फोटोग्राफ लिया।
1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1908- बुलगारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नई शांति योजना तैयार की।
2005 - ढाका में 13 वां दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले खरीदार बने।
2008 -भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के अतुल्य भारत अभियान को वल्र्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।
1861 -महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।
1896 - भारतीय पक्षी विज्ञानी सलीम अली का जन्म हुआ, जिन्हें भारत का पक्षीमानव भी कहा जाता है। इन्होंने भारत की जैवविविधता के संरक्षण पर भी काम किया और भारतीय पक्षियों के बारे में कई पुस्तकें लिखीं। (निधन-27 जुलाई 1987)
1891-अमेरिकी खगोलशास्त्री सेथ बार्नेस निकोल्सन का जन्म हुआ, जो ज्यूपिटर के चार चन्द्रमाओं की खोज के लिए जाने जाते हैं।(निधन-2 जुलाई 1963)
1932- स्कॉटलैण्ड के अन्वेषक सर डुगाल्ड क्लर्क का का निधन हुआ, जिन्होंने मोटरसायकिल के दो स्ट्रोक इंजन का आविष्कार किया जो कई हल्की मोटरसायकिलों तथा कई मशीनों में इस्तेमाल किया गया। (जन्म 31 मार्च 1854)
1916-अमेरिकी खगोलशास्त्री पर्सिवल लॉवेल का निधन हुआ, जिन्होंने प्लूटो की उपस्थिति का अनुमान लगाया, और तब तक अनुसंधान करते रहे जब तक उसकी खोज पूरी नहीं हुई। इसके अलावा इन्होंने दावा किया कि कभी मंगल ग्रह पर भी जीवन मौजूद था।(जन्म 13 मार्च 1855)।