1389 - दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।
1618 - वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और आस्ट्रेलिया का युद्ध समाप्त हुआ।
1831-कोयले के दहन से चलने वाले पहले लोकोमोटिव का परीक्षण पेन्सिल्वेनिया में किया गया।
1855 -पहला मौसम-मानचित्र फ्रेन्च एकेडमी आफ साइन्स में एम. एल. वेरियर ने प्रस्तुत किया।
1891 - अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ।
1959 - साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच एक समझौता हुआ।
1993 - हैतो के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज़ डूबा।
2000 - तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
2003 - इंडोनेशिया की संसद ने जून 2004 में होने वाले आम चुनाव में हर पार्टी को 30 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवार को देने संबंधी व्यवस्था दी।
2004 - कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज़्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।
2008- फि़देल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति का पद तथा सैन्य प्रमुख का पद छोड़ा।
2009- केन्द्र सरकार ने उस विधेयक को समाप्त करने का निर्णय किया जिसमें 47 उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थानों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने की व्यवस्था की गई थी।
1630- महानतम मराठा शासक और गुरिल्ला युद्ध के जन्म दाता छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ।
1915 - स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ।
1956 -भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन हुआ।
1978 - बांग्ला और हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का निधन हुआ।
1473-पोलैण्ड के खगोलशास्त्री निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि हमारा सूर्य केन्द्र में स्थित है तथा बाकी ग्रह उसके इर्द गिर्द चक्कर लगाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी पृथ्वी भी एक ग्रह है जो सूर्य का चक्कर लगाने के साथ-साथ अपनी धुरी पर भी घूमती है। (निधन- 24 मई 1543)
1859- स्वीडन के रसायनज्ञ स्वान्ते आगस्ट आरेनियस का जन्म हुआ। उन्हें वर्ष 1903 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उनके विद्युत वियोजन के सिद्धान्त ने रसायन विज्ञान को एक नई दिशा दी। (निधन- 2 अक्टूबर 1927)
2003-अमेरिकी चिकित्सक जेम्स हार्डी का निधन हुआ, जिन्होंने 1963 में पहले मानव फेफड़ों के प्रत्यारोपण करने वाले डॉक्टरों के दल का नेतृत्व किया। फिर 1964 में जानवर से मानव में फेफड़े का प्रत्यारोपण किया। (जन्म 14 मई 1918)
1897- जर्मन गणितज्ञ कार्ल थियोडर वियरस्ट्रॉस का निधन हुआ, जो आधुनिक विश्लेषण के जनक माने जाते हैं। वे गणित के महान शिक्षकों में शुमार किए जाते हैं।(जन्म 31 अक्टूबर 1815)।
1948-पहली यूरेनस के चन्द्रमा मिरान्डा का फोटोग्राफ लिया गया।
1953-पहली बार वैज्ञानिकों ने ऐरिक लन्ड्ब्लैड के नेतृत्व में स्वीडन की एक प्रयोगशाला में रेत के कण के बराबर हीरे का निर्माण किया। जिसे ग्रेफाइट को 83 हजार वायुमंडलीय दाब और लगभग दो हजार डिग्री सेंटीग्रेट ताप पर एक घण्टे रख कर निर्मित किया गया था। इसका विचार रेफ्रिजेरेटर के आविष्कारक बाल्ट्जऱ वॉन प्लेटेन द्वारा सुझाया गया था।
1986 - मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
1990 - सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
2003 - विश्व की पहली क्लोन भेड़ डॉली को दया मृत्यु दी गई।
2008- मध्य प्रदेश शासन द्वारा पाश्र्वगायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया। टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा। बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजन का शुभारम्भ किया। पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2010- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुजराती के लेखक शिरीष जे. पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया। राज्यसभा संसद एवं प्रसिद्ध हिन्दी अनुवादक वाई. लक्ष्मीप्रसाद को तेलुगु साहित्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया। शास्त्रीय गायक पंडित जसराज, वरिष्ठ फि़ल्म अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू और नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति तथा कर्नाटक संगीत के तीन प्रसिद्ध व्यक्तियों कुल छ: व्यक्तियों को उनके संगीत नाटक और नृत्य में योगदान के लिए प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी फ़ैलो (अकादमी रत्न) प्रदान करने की घोषणा की गई।
1944 - भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के का निधन हुआ।
1834 - जर्मन जीववैज्ञानिक अर्न्स्ट हकेल का जन्म हुआ, जिन्होंने पशु जगत को एककोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीवों में विभाजित किया। वे डार्विन के सिद्धान्त के उत्साही समर्थक थे। इन्होंने कई शब्द दिए जिनका प्रयोग आज के जीव वैज्ञानिक करते हैं जैसे ईकोलॉजी, फाइलम और फाइलोजेनी। (निधन-9 अगस्त 1919)
1822- अंग्रेज़ वैज्ञानिक सुजननिकी (युजेनिक्स) के संस्थापक, सांख्यिकीविद तथा बौद्धिक क्षमता के जांचकर्ता सर फ्रान्सिस गैल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने लाभदायक लक्षणों को पीढ़ी में बनाए रखने के लिए वैज्ञनिक तरीके से चुने अभिभावकत्व के लिए शब्द दिया युजेनिक्स। (निधन-17 जनवरी 1911)
1956-भारतीय खगोल भौतिकशास्त्री मेघनाद एन. साहा का निधन हुआ, जो 1920 में थर्मल आयनाइज़ेशन समीकरण को विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। जिसे फिर ब्रिटेन के वैज्ञानिक ऐडवर्ड ए. माइल्न ने और परिपूर्ण किया। जो अब तारकीय वातावरण के अध्ययन के लिए मूलभूत माना जाता है। (जन्म 6 अक्टूबर 1883)
1754- अंग्रेज़ चिकित्सक रिचर्ड मीड का निधन हुआ, जिन्होंने रोग प्रतिरोधक दवाओं में योगदान दिया तथा चेचक के टीके के निर्माण में सहायता दी। उन्होंने प्लेग, खसरा, स्कर्वी आदि बीमारियों पर भी कार्य किया। इन्होंने 1702 में प्रकाशित मैकेनिकल एकाउन्ट आफ प्वॉयजऩ में वाइपर के ज़हर का इंसानों के शरीर पर होने वाले प्रभाव पर किए उनके परीक्षणों के अवलोकन थे। (जन्म 11 अगस्त 1673)।
1806 - फ्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1906 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
1967 - भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
1972-विलेम जे. कॉल्फ के नाम कृत्रिम हृदय तथा कृत्रिम वृक्क का अमेरिकी पेटेन्ट ज़ारी किया गया।
1903 -अमेरिका में पहला टेडी बियर बनाया गया। इसका निर्माण रूस से आए हुए ब्रूकलिन (न्यूयॉर्क) के खिलौने की दुकान के मालिक मॉरिस और रोज़ मिक्टम ने किया।
1982 - श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
1991 - ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
1999 - परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2001 - भारत का रूस से टी-90 टैंकों की खऱीद का समझौता।
2002 - अफग़़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
2003 - एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह इंटलसैट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
2007 - बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लडऩे पर प्रतिबंध लगाया।
2008 - खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
2010- केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जि़ला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी।
1869 - भारतीय शायर मिजऱ्ा ग़ालिब का निधन हुआ।
1948- प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन हुआ।
1834- इंग्लैण्ड में वायरलेस टेलीग्राफी तथा टेलीफोन के निर्माण में अग्रणी रहे सर विलियम हेनरी प्रीस का जन्म हुआ। प्रीस की रुचि विद्युत तथा टेलीग्राफी में तब विकसित हुई जब वे स्नातक में माइकल फैराडे के शिष्य बने। उन्होंने मारकोनी को भी पोस्ट ऑफिस से सहायता दिलाकर प्रोत्साहित किया। (निधन-6 नवम्बर 191)
1809 - अमेरिकी आविष्कारक साइरस हॉल मैक्कॉरमिक का जन्म हुआ, जिन्होंने पहली प्रायोगिक व्यावसायिक रूप से सफल कटाई मशीन का निर्माण किया। उनके पिता ने 1809 से 1816 के बीच कटाई मशीन निर्माण करने की कोशिश की मगर वे असफल हुए। 1831 में साइरस ने जनता के सामने अपनी मशीन को प्रदर्शित किया और 4 फीट के पट्टे को काटा। सन् 1834 में उन्होंने उसे पेटेन्ट कराया। (निधन-13 मई 1884)
1996-ऑस्ट्रिया में जन्मे अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अर्नस्ट वेबर का निधन हुआ, जिन्होंने माइक्रोवेव तकनीक विकसित करने में सहयोग किया। उन्होंने अत्यधिक उच्च आवृत्ति के माइक्रोवेव के बिल्कुल सही मापन करने की तकनीक पर शोध किया। (जन्म 6 सितम्बर 1901)।
1556 - पंजाब के गुरदासपुर जि़ले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।
1628 - शाहजहां आगरा की गद्दी पर बैठा।
1663 - कनाडा फ्रांस का एक प्रांत बना।
1881 - भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।
1893 - हवाई, अमेरिका का हिस्सा बना।
1961 -एक सौ तीनवें तत्व लॉरेन्शियम का आविष्कार बर्कले, कैलिफोर्निया में हुआ।
2003- दुनिया में क्लोन तकनीक से पैदा पहली भेंड़ डॉली की फेफड़े की बीमारी से मृत्यु हो गई। उसका जन्म एडिनबरा (स्कॉटलैण्ड) के रोज़लिन संस्थान में जुलाई 1996 में हुआ था।
1979-काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या।
1990 - बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।
1993 - कपिल देव ने 400 विकेट और 5 हजार रनों का रिकार्ड बनाया।
2005 - प्रसिद्ध साहित्यकार डॉक्टर विद्यानिवास मिश्र की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु।
1483 - मुग़ल सम्राट बाबर का जन्म हुआ। (मृत्यु- 1530)
1933 - भारतीय फि़ल्म अभिनेत्री मधुबाला का जन्म हुआ। (मृत्यु- 1969)
1952 -भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज का जन्म हुआ।
1819-अमेरिकी आविष्कारक क्रिस्टोफर लैथम शोल्स का जन्म हुआ, जिन्होंने टाइपराइटर की खोज की। वे एक अखबार के संपादक थे। जब उन्होंने पन्नों की संख्या लिखने वाली मशीन बनाई तब उनके मित्र ने उसे छापने की मशीन में विकसित करने की सलाह दी। शोल्स ने टाइपराइटर को 1860 में पेटेन्ट कराया, फिर 1873 में उसके अधिकार रेमिंगटन को बेच दिए। (निधन-17 फरवरी 1890)
1911- डच-अमेरिकी चिकित्सक तथा बायोमेडिकल इंजीनियर विलेम जे. कोल्फ का जन्म हुआ, जो कृत्रिम अंग निर्माण के अग्रणी थे। वर्ष 1943 में इन्होंने कृत्रिम वृक्क मशीन का निर्माण किया। फिर अमेरिका जाने के बाद 1957 में इन्होंने कृत्रिम हृदय को एक कुत्ते में प्रत्यारोपित कर दिया। यह वायवीय पम्प था जिससे कुत्ता 90 मिनट तक जीवित रहा। 2 दिसम्बर 1982 में इनकी देखरेख में पहला पूर्ण कृत्रिम हृदय मानव शरीर में प्रत्यारोपित किया गया।
1779-अंग्रेज़ जहाज़ी जेम्स कुक का निधन हुआ, जो वैज्ञानिक नाविकों में पहले थे। कैप्टन कुक ने कई वर्षों तक लेब्राडोर तथा न्यूफाउन्डलैण्ड के तटों पर सर्वेक्षण किया। सन् 1768 में अपने पहले अभियान में पेड़-पौधों और जीवों का अध्ययन करने के लिए वे अपने साथ एक वनस्पति वैज्ञानिक जोजफ़ बैन्क्स को ले गए। इनकी भौगोलिक खोजों ने इन्हें मैगेलन के बाद सबसे मशहूर नाविक बना दिया। (जन्म 28 अक्टूबर 1728)
1258-अब्बासी शासकों की राजधानी बग़दाद पर मंगोल आक्रमणकारी हलाकू ख़ान का अधिकार हो गया।
1689- ब्रिटेन के राजा विलियम त्रितीय और रानी मेरी द्वितीय की ताजपोशी के समारोह में बिल आफ़ राइट्स नामक घोषणापत्र पढ़ा गया और इस देश की शासन व्यवस्था सशर्त राजशाही में परिवर्तित हो गई।
1688 - स्पेन ने पुर्तग़ाल को एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।
1689 - विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
1788 - भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया।
1856 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।
1920 - अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
1931 - नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
1946-दुनिया का पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कम्प्यूटर; ई.एन.आई.ए.सी. (इलेक्ट्रॉनिक न्यूमैरिकल, इंटीग्रेटेड ऐन्ड कैल्कुलेटर, एनिऐक) का प्रदर्शन पेनसिलवेनिया के मूरे स्कूल में किया गया।
1960-फ्रांस ने अपने पहले प्लूटोनियम बम का परीक्षण किया।
2001 - अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह इरोस पर पहला मानव रहित यान उतरा।
2003 - यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला।
1879 - भारत कोकिला सरोजिनी नायडू का जन्म हुआ।
1974 - भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक उस्ताद अमीर ख़ां का निधन हुआ।
1910 ऐंग्लो-अमेरिकी अभियंता तथा शिक्षक विलियम बी. शोकले का जन्म हुआ, जिन्हें ट्रान्जि़स्टर के आविष्कार के लिए जॉन बार्डीन और वाल्टर एच. ब्रैटेन के साथ वर्ष 1956 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 1989)
1728 - स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक इंग्लैन्ड में चिकित्सकीय शरीर-रचना विज्ञान के संस्थापक जॉन हन्टर का जन्म हुआ, जिन्होंने जीवविज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, शरीर-रचना विज्ञान, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में भी अनुसंधान किया। (निधन-16 अक्टूबर 1793)
1909- डेनमार्क के रसायनज्ञ जूलियस थॉमसन का निधन हुआ, साढ़ें तीन हजार रासायनिक अभिक्रियाओं में अवशोषित तथा उन्मुक्त होने वाली ऊष्मा की मात्रा को सारणीबद्ध किया। (जन्म-16 फरवरी 1826)
1914- वैज्ञानिक अल्फॉन्स बर्टिलन का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1880 में बर्टिलन ने अपराधियों की पहचान करने की ऐन्थ्रोपोमेट्री नामक एक प्रणाली विकसित की जिसे बर्टिलन प्रणाली भी कहा जाता है। उन दिनों फ्रांस तथा दूसरे कई देशों में यह काफी प्रचलित हुई। प्रणाली भौतिक लक्षणों को रिकार्ड करती थी जिन्हें सिर की लम्बाई के अनुसार वर्गीकृत कर लिया जाता था।(जन्म-23 अप्रैल 1853)
1899 - जर्मनी ने स्पेन से मेरिनास कैरोलिन और पिल्यू द्वीप खऱीदे।
1928 - गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
1941-पेनिसिलिन के निर्माता अर्न्स्ट चेन और हॉवर्ड वॉल्टर फ्लोरी ने पेनिसिलिन का पहला इंजेक्शन सेप्टिक के रोगी अल्बर्ट ऐलेक्ज़ेन्डर को लगाया जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ और वह खुश भी हुआ कि उसका इलाज नई दवा से हुआ। लेकिन पेनिसिलिन की मात्रा सीमित होने से उसका पूरा इलाज नहीं हो पाया। जिससे संक्रमण फिर से बढ़ गया और चार हफ्ते बाद उसकी मृत्यु हो गई।
1996 - फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फिलीस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
1999 - बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू।
2000 - पंडित रविशंकर फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कॉमनडियर डीला लीजंड डि आनर से सम्मानित, पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ से निलम्बित।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुचर्चित उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियंत्रण विधोयक (यूपीकोका) को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया। अमेरिका में हाइड एक्ट के सह लेखक टॉम लेंटास का निधन। अंतरिक्ष केन्द्र पर पहला यूरोपीय लैब स्थापित किया गया।
2009 - भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट् की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।
1824 - आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी सन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म हुआ।
1920 -भारतीय फि़ल्म अभिनेता प्राण का जन्म हुआ।
1809- अंग्रेज़ प्रकृतिविद चाल्र्स रॉबर्ट डार्विन का जन्म हुआ।
1637- डच प्रकृतिविद जैन स्वैम्मर्डम का जन्म हुआ, जो जीवविज्ञान में सूक्ष्मदर्शी अवलोकन में प्रवीणता तथा सही चित्रों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। ये पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सन् 1658 में लाल रक्त कणिकाओं की व्याख्या की।(निधन-15 फरवरी 1680)
1965-अमेरिकी आविष्कारक जॉन हेस हैमन्ड जूनियर का निधन हुआ, जिनके रेडियो रिमोट कंट्रोल ने आधुनिक मिसाइल प्रणालियों में मार्गदर्शन का काम किया। वे जाने माने अमेरिकी खदान इंजीनियर जॉन हेस हैमन्ड के पुत्र थे। उन्होंने 1911 में हैमन्ड रेडियो रिसर्च प्रयोगशाला की स्थापना की। (जन्म 13 अप्रैल 1888)
1947-अमेरिकी वैज्ञानिक मॉसेस गॉम्बर्ग का निधन हुआ, जिन्होंने मुक्त मूलक (फ्री रैडिकल) पर अध्ययन की शुरूआत की जब उन्होंने 1900 में पहला ट्राइफिनाइलमिथाइल बनाया। गॉम्बर्ग की खोज ने कार्बनिक यौगिकों की संरचना तथा सक्रियता के सिद्धांतों की नींव रखी और अनुसंधान के लिए एक नया क्षेत्र प्रदान किया।
1794 -यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।
1826 - लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के नाम से की गई।
1889 - जापान में संविधान लागू हुआ।
1922- एक कुत्ते में इंसुलिन के द्वारा मधुमेह का इलाज किया गया। कनाडा के चिकित्सक फ्रेड्रिक बैन्टिंग तथा उनके सहायक चाल्र्स बेस्ट द्वारा इस विषय पर उनके पहले शोध-पत्र में इसकी घोषणा की गई।
1929 - लैटर्न संधि के तहत स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई।
1933 - गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था।
1942 - प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन।
1963 - अमेरिका ने इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।
1970 -ओसुमी-5 नाम के उपग्रह को प्रक्षेपित करने के बाद जापान चौथा देश बन गया जिसका उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित हुआ। पहले चार ओसुमी असफल हो गए थे।
1964 - ताइवान ने फ्रांस के साथ अपने राजनैतिक संबंध समाप्त किये।
1974 - मोहम्मदउल्ल बांग्लादेश के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1975 - ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन।
1990 -दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किए गए।
1999 - चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खऱीदने की घोषणा, अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल के अध्यक्ष नियुक्त।
1977 - भारत के पांचवे राष्ट्रपति फख़़रुद्दीन अली अहमद का निधन हुआ।
1993 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का निधन हुआ।
1898- अमेरिकी भौतिकशास्त्री लियो ज़ीलार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने एनरिको फर्मी के साथ मिलकर 2 दिसम्बर 1945 में पहला नाभिक सयंत्र निर्मित किया जिसमें निरन्तर श्रृंखला अभिक्रिया होती थी।(निधन-30 मई 1964)
1847 -अमेरिकी आविष्कारक थॉमस अल्वा ऐडिसन का जन्म हुआ, जिनके नाम कुल 1093 पेटेन्ट हासिल करने का विश्व कीर्तिमान है। उन्होंने पहली अनुसंधान प्रयोगशाला विकसित की और 1879 में बिजली के बल्ब का आविष्कार किया। सन् 1880 में उन्होंने चलचित्र का निर्माण किया। (निधन- 30 अक्टूबर 1931)
1839-अमेरिकी भौतिकशास्त्री और रसायनज्ञ जे. विलार्ड गिब्स का जन्म हुआ, जिन्हें सदिश विश्लेषण के लिए तथा भौतिकीय रसायन विज्ञान में दिए उनके अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है। (निधन-28 अप्रैल 1903)
1973- जर्मन भौतिकशास्त्री जोहानेस हैन्स डेनिएल जेन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन की नाभिकीय संरचना का कक्षा सिद्धांत प्रस्तुत किया। जेन्सन को उनके नाभिक के नमूने के लिए 1963 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 25 जून 1907)।
1763 - पेरिस संधि के तहत फ्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया।
1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
1921 - काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1931 - दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
1957 -स्टायरोफोम कूलर की खोज हुई।
1961- नियाग्रा जलप्रपात की जलविद्युत परियोजना ने बिजली उत्पादन शुरू किया।
1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
1989 - अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
2009 - सोमालिया तट पर भारत-रुस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया।
1835- शरीर क्रिया वैज्ञानिक तथा समुद्र विज्ञानी विक्टर हेन्सेन का जन्म हुआ, जिन्होंने समुद्र में (तथा सामान्य जल में रहने वाले) सूक्ष्मजीवों के लिए प्लैंकटन शब्द दिया। एक शरीर क्रिया वैज्ञानिक के रूप में वे आन्तरिक कान में हेन्सन कोशिका तथा कैनाल ऑफ हेन्सन की खोज के लिए जाने जाते हैं। (निधन-5 अप्रैल 1924)
1902 -अमेरिकी वैज्ञानिक वाल्टर एच. ब्रैटेन का जन्म हुआ, जिन्हें अर्धचालक पर कार्य करने के लिए जॉन बर्डीन और विलियम बी. शोकले के साथ 1956 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। अर्धचालकों का उपयोग ट्रान्जि़स्टर निर्माण में किया जाता है। शोकले और बर्डीन के साथ मिलकर इन्होंने पहले ट्रान्जि़स्टर का निर्माण किया। (निधन-13 अक्टूबर 1987)
1923-जर्मन भौतिकशास्त्री विल्हेम कॉनरैड रोन्टजन का निधन हुआ, जिन्हें एक्स-किरणों की खोज के लिए वर्ष 1901 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। एक्स-किरणों की खोज ने विज्ञान में नए युग की शुरुआत की तथा इससे चिकित्सा विज्ञान में क्रान्तिकारी परिवर्तन हुए। (जन्म 27 मार्च 1845)
2005-कनाडाई-अमेरिकी नाभिकीय वैज्ञानिक डेविड ऐलेन ब्रॉमले का निधन हुआ, जिन्हें नाभिक की संरचना तथा गतिशीलता पर शुरूआती प्रयोग करने के लिए तथा भारी आयन पर कार्य करने के कारण भारी आयन विज्ञान का जनक माना जाता है। (जन्म 4 मई 1926)।
1973- बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
1992-अलजीरिया के संसदीय चुनावों में इस्लामी प्रवृत्ति वाले धड़े की भारी सफलता के बाद इस देश में सत्तासीन सैनिकों ने चुनावों के परिणामों को निरस्त और अलजीरिया इस्लामी मुक्तिमोर्चे को गैर कानूनी घोषित कर दिया। कुछ समय बाद इस देश के कई नेताओं को गिरफ़तार भी कर लिया गया। सेनाधिकारियों के इस क़दम से इस देश में हिंसा का क्रम आरंभ हुआ जिसमें बहुत सारे लोग मारे जा चुके हैं।
1996 -वैज्ञानिकों ने एक नए तत्व की खोज की जिसे तत्व-112 कहा गया।
2001 - शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
2002 - अफग़़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
2007 - पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
2008- प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आम्टे का निधन।
2010- भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
2006-भारतीय फि़ल्म अभिनेत्री नादिरा का निधन हुआ (जन्म- 1932)
1846- जर्मन इंजीनियर तथा इंजन के अन्वेषक विल्हेम मेबैक का जन्म हुआ जिन्होंन स्प्रे-कार्बोरेटर की खोज की। ये पहली मर्सडीज़ आटोमोबाइल (1900-01) के मुख्य डिज़ाइनर भी थे। (निधन-29 दिसम्बर 1929)
1854 -डच चिकित्सक ऐलेटा हेनरिएट जैकब्स का जन्म हुआ, जो परिवार नियोजन के क्षेत्र में अग्रणी थीं। इन्होंने पहला जन्म नियंत्रण चिकित्सालय खोला। वे नीदरलैन्ड की पहली महिला थीं जिन्होंने चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की और पहली महिला चिकित्सक बनीं।(निधन- 10 अगस्त 1929)
1994- अमेरिकी विषाणु वैज्ञानिक हॉवर्ड मार्टिन टेमिन का निधन हुआ जिन्हें उनके प्रोफेसर रैनेटो डलबैक्को और उनके ही दूसरे विद्यार्थी डेविड बाल्टिमोर के साथ रिवर्स ट्रान्सक्रिप्टेज़ एन्ज़ाइम की खोज के लिए1975 का नोबेल पुरस्कार मिला। (10 दिसम्बर-1934)
1865 -अमेरिकी नौसेना के अधिकारी और खगोलशास्त्री जेम्स मैल्विले गिलिस का निधन हुआ, जिन्होंने पहली प्रयोगशाला की स्थापना की जो पूर्णरूप से अनुसंधान के लिए थी। गिलिस 15 साल की उम्र से नौसेना से जुड़े थे और फिर खगोलशास्त्र की पढ़ाई खुद ही की। (6 सितम्बर 1811)
1675- फ्रांस के साहित्यकार और लेखक वैलन्टाइन कोनरेर का 72 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन 1603 ईसवी में एक साहित्य प्रेमी परिवार में जन्मे थे।
1862-ईस्ट इंडियन रेलवे ने अपनी पहली पूर्ण सुविधा वाली रेलवे कार्यशाला जमालपुर में स्थापित की।
1865 -मेन्डल ने पहली बार अपना वैज्ञानिक पेपर मोराविया में ब्रन सोसायटी फॉर द स्टडी आफ नैचुरल साइंसेज़ प्रस्तुत किया।
1872- अंडमान जेल (सेल्यूलर जेल या कालापानी) में शेर अली ने गवर्नर पर हमला करके शहादत प्राप्त की।
1999 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान स्टारडस्ट केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना।
2002 - भारत व रूस के बीच चार रक्षा समझौते सम्पन्न, विमानवाहक पोत गोर्शकोव का सौदा अटका।
2006 - सिओल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तीन समझौते सम्पन्न।
2008- बैंगलौर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस के वरिष्ठ वैज्ञानिक शांतनु भट्टाचार्य को जी.डी. बिड़ाला पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अमेरिका के अंतरिक्ष यान अटलांटिस को फ़्लोरिडा के केनवाल से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र आईएसएस के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया।
2009- हज़ारों पूर्व सैनिकों ने सरकार की बेरुखी से क्षुब्ध होकर अपने पदक राष्ट्रपति को लौटाए।
2010- श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बफऱ् के नीचे दब गए। इनमें से 70 सैनिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि 11 सैनिकों के शव निकाले गए।
1897 - विद्वान, तृतीय राष्ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन का जन्म हुआ।
1925 - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का जन्म हुआ।
1941 -गज़़लों की दुनिया के बादशाह जगजीत सिंह का जन्म हुआ।
1939 - भारत के बारहवें मुख्य चुनाव आयुक्त जेम्स माइकल लिंगदोह का जन्म हुआ।
1951 - हिन्दी के मंचीय कवियों में से एक अशोक चक्रधर का जन्म हुआ।
1906- भौतिक शास्त्री चेस्टर एफ. कार्लसन का जन्म हुआ जिन्होंने 22 अक्टूबर 1938 में ज़ेरोग्राफी (फोटोकॉपी) की खोज की। इससे किसी भी पुस्तक या कार्यालयों के दस्तावेज़ों की हूबहू प्रतिलिपि निकलती थी। (निधन-19 सितम्बर 1968)
1825 -प्रकृतिविद तथा अन्वेषक हेनरी वाल्टर बेट्स का जन्म हुआ जिन्होंने जीवों के अनुहरण (किसी दूसरे जीव या किसी बेजान वस्तु के समान बन जाना) तथा प्राकृतिक चयन के बारे में लिखा। इससे चाल्र्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत को बल मिला। (निधन-16 फरवरी 1892)
1975-अंग्रेज़ रसायनज्ञ सर रॉबर्ट रॉबिनसन का निधन हुआ, जिन्हें कई कार्बनयुक्त यौगिकों खासकर एल्केलॉइड पर अनुसंधान करने के लिए वर्ष 1947 का रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 1925 में मॉर्फीन 1946 तथा स्ट्रिक्नीन की संरचनाओं की खोज की। (जन्म-13 सितम्बर1886)
1878-फ्राइज़ स्वीडन के वनस्पति वैज्ञानिक ऐलाइज़ फ्राइज़ का निधन हुआ, जो कवक-विज्ञान के संस्थापकों में से एक थे। इन्होंने कवकों का पहला वर्गीकरण प्रस्तुत किया। (जन्म 15 अगस्त 1794)
1856 - नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।
1915 - चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।
1932 -जेम्स चैड्विक ने पहली बार नेचर पत्रिका में प्रकाशित लेख के जरिए न्यूट्रॉन कण के बारे में दुनिया को बताया।
1935-पहली बार व्यापारी (मोनोपॉली) खेल उसके आविष्कारक चार्ल्स डैरो के द्वारा बाज़ार में उतारा गया।
1962-अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।
1983 - कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1987 -जापान द्वारा अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।
1992 - स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।
1997 - सं.रा. अमेरिका के स्टीफऩ स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।
2001 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।
2006 - नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।
2008- केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।
1899- स्विस कृषि रसायनज्ञ एवं मृदाशास्त्री हैन्स जेनी का जन्म हुआ जिन्होंने मृदा की व्याख्या करने के लिए गणितीय कारकों का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपनी पुस्तक फैक्टर्स आफ सॉयल फॉर्मेशन में पांच कारकों जा नाम गिनाया है जो जलवायु, जीव, आकृति, प्राथमिक पदार्थ और समय से संबंधित हैं। (निधन- 9 जनवरी 1992)
1905- स्वीडन के शरीर क्रिया वैज्ञानिक अल्फ वॉन व्यूलर का जन्म हुआ, जिन्हें तंत्रिका कोशिका के ट्रांसमिटर तंत्र पर स्वतंत्र रूप से अनुसंधान करने के लिए सर बर्नार्ड कट्ज़ तथा जूलियस एक्सेलरॉड के साथ 1970 में शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें विशेष कर के 1946 में नॉरएड्रीनलिन नामक हार्मोन की खोज के लिए जाना जाता है। (जन्म-9 मार्च 1983)
1910-अमेरिकी उत्पादक रॉबर्ट वुड जॉनसन का निधन हुआ जिन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर जॉनसन एन्ड जॉनसन कॉर्पोरेशन की स्थापना की। शुरूआत में कम्पनी शल्य-चिकित्सा उपयोगी वस्त्रों का निर्माण करती थी। मगर बाद में उसमें स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य उत्पाद भी निर्मित होने लगे। आज कम्पनी विश्व की जानी मानी कम्पनियों में से एक है। (जन्म-15 फरवरी 1845)
1897- इटली के भौतिक शास्त्री गैलीलियो फेरारिज़ का निधन हुआ , जिन्होंनेे प्रकाशिकी, ध्वनिशास्त्र आदि विषयों पर अध्ययन किया। परंतु इनका सबसे महत्वपूर्ण आविष्कार था घूर्णन-चुम्बकीय क्षेत्र। उन्होंने मई जून 1845 में अपनी पहली प्रेरण मोटर का निर्माण किया। आज उनका सिद्धान्त अधिकतर ए.सी. मोटरों में इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने अपने आविष्कार को पेटेन्ट नहीं कराया और हर किसी के इस्तेमाल करने को प्रमुखता दी। (जन्म-31 अक्टूबर 1847)
1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना।
1819 - सर थॉमस स्टैमफर्ड़ रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1886-जर्मन रसायनज्ञ क्लीमेन्ट विन्कलर ने जरमेनियम तत्व की खोज की। जब वे सिल्वर-सल्फाइड ऐर्गाइरोडाइट पर कार्य कर रहे थे तो उन्हें 93 प्रतिशत सिल्वर तथा अन्य जाने पहचाने तत्व मिले। बाकी 7 प्रतिशत बचे नए तत्व को उन्होंने जरमेनियम नाम दिया।
1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं।
1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं।
1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं।
1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित।
2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फिऩलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग।
1944 -अमेरिकी प्रसूतिशास्त्री डॉ. जॉन रॉक (1890 - 1984) ने मरियम एफ. मेन्किन के साथ मिलकर पहली बार परखनली में मानव-अण्ड का निषेचन किया।
1892-अमेरिकी चिकित्सक विलियम पी. मर्फी का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉर्ज आर. मिनॉट के साथ 1926 में घातक एनीमिया के उपचार में सफलता प्राप्त की। (निधन-9 अक्टूबर 1987
1802 - अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर चाल्र्स व्हीटस्टोन का जन्म हुआ, जिन्होंने व्हीटस्टोन ब्रिज को लोकप्रिय बनाया। यह एक उपकरण होता है जो विद्युत प्रतिरोध को बिल्कुल सही नापता है। यह प्रयोगशालाओं में बहुतायत से इस्तेमाल होता है। (निधन-19 अक्टूबर 1875)
1991- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ सल्वाडोर ल्यूरिया का निधन हुआ, जिन्हें मैक्सडेलब्रक और अलफ्रेड डे हेर्शे के साथ बैक्टीरियोफेजेस (जीवाणुओं को संक्रमित करने वाले विषाणुओं) पर अनुसंधान करने के लिए 1969 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 अगस्त 1912)
1804-अंग्रेज़ पादरी, राजनैतिक सिद्धान्तवादी तथा भौतिक वैज्ञानिक जोजफ़ प्रीस्ट्ले का निधन हुआ, जिन्होंने आक्सीजन तत्व की खोज की। पहले उनकी रुचि विद्युत में थी मगर बाद में वे रसायनशास्त्र की ओर उन्मुख हुए। प्रीस्ट्ले सोडा-वाटर बनाने का तरीका खोजने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इन्होंने सल्फर डाइआक्साइड, अमोनिया, नाइट्रोजन आक्साइड, कार्बन मोनोआक्साइड और सिलिकन फ्लोराइड आदि गैसों की खोज की। (जन्म-13 मार्च 1733)।
1825-हैन्ना लॉर्ड मॉन्टैग नामक एक गृहणी ने अपने पति के लिए पहला अलग कॉलर बनाया जो उसके पति ने अन्य लोगों को दिखाया। कम लागत से बना होने के कारण लोगों को यह काफी पसंद आया, और फिर भारी मात्रा में कॉलर बनने तथा बिकने लगे। न्यूयॉर्क का ट्रॉय शहर कॉलर सिटी बन गया।
1999 - दक्षिणी अफ्रीक़ा के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने संसद में राष्ट्र के संबोधित करके अंतिम भाषण दिया। इसी वर्ष के मई महीने में उन्होंने पद छोड़ दिया।
1956 -पहले कांक्रीट के टी. वी. टॉवर का जर्मनी के हॉहर बॉप्सर पहाड़ पर उद्घाटन किया गया।
2004 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
2006 - ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
2007 - भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
2008 - पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ऋण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।
2009 - मायावती ने प्रदेश के पांच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
1976 - फि़ल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ।
2008 - भारतीय आत्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का निधन हुआ।
1840-स्काटलैन्ड के आविष्कारक जॉन बॉएड डनलप का जन्म हुआ जिन्होंने हवाई टायर का आविष्कार किया। डनलप टायर को निरंतर विकसित करते रहे और उन्हें 7 दिसम्बर 1889 को कार, साइकल ट्राइसाइकल आदि के पहियों के टायर में एक सुधार के रूप में पेटेन्ट (सं 10607) जारी किया गया। (निधन- 23 अक्टूबर 1921)
1914-अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी तथा जैव भौतिक शास्त्री सर ऐलन हॉकिन्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने ही हमवतन सर ऐन्ड्रिव हक्सले तथा ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक सर जॉन ऐकल्स के साथ नसों के प्रवाहकत्व में सम्मिलित रासायनिक प्रक्रियाओं, खासकर तंत्रिका कोशिका के पेरिफेरल और केन्द्रीय भाग में आयनिक तंत्र में उत्तेजना एवं अवरोध से सम्बन्धित खोज के लिए 1963 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। (निधन- 20 दिसम्बर 1998)
1973- अमेरिकी सर्जन जॉन हेबर्न गिब्बन का निधन हुआ, जिन्होंने हृदय-फेफड़े की मशीन की खोज की। 10 मई 1935 में उन्होंने पहला बाह्य पम्प बनाया, और एक बिल्ली के हृदय एवं श्वसन क्रिया को बनाए रखने में सफल हुए। (जन्म 29 सितम्बर 1903)
चाल्र्स जोसफ चैम्बर्लेन
1943-अमेरिकी वनस्पति वैज्ञानिक जिनके अनुसंधान का बड़ा हिस्सा था साइकैड जेनेरा, ताड़ की तरह के शंकुधारी वृक्ष जो दिखने में और संरचना में पेड़ फर्न तथा ताड़ के मध्य के लगते हैं। इनके अनुसंधान से पहले साइकैड तथा अन्य प्राचीन बीज वाले पौधों के वितरण, विविधता, पारिस्थितिकी के बारे में उतनी जानकारी नहीं थी। (जन्म 23 फरवरी 1863)।
1902-थॉमस अल्वा एडिसन को रिवर्सिबल गैल्वैनिक बैट्री के लिए पेटेन्ट (सं 692, 507) जारी किया गया।
1924- महात्मा गांधी को उनका खऱाब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
1936-पहली बार बिस्मथ पर न्यूट्रॉनों की बमबारी करके संश्लेषित रेडियम-ई नामक रेडियोधर्मी पदार्थ बनाया गया। इसे जॉन जैकब लिविंगुड ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में सम्पन्न किया था।
1948- श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।
1978 - जूलियस जयवर्धने द्वारा श्रीलंका के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
1996-दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
1922 -भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ।
1938 - भारतीय नृत्य की कथक शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि बिरजू महाराज का जन्म हुआ।
2002 -प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेता एवं फि़ल्म निर्माता-निर्देशक भगवान दादा का निधन हुआ। (जन्म- 1913)
1891 -प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार का जन्म हुआ।
1896-जर्मन भौतिक विज्ञानी फ्रेड्रिक हुन्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने परमाणुओं की इलेक्ट्रॉन संरचना पर किए गए अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने आणविक कक्षकों की सहायता से अणुओं की इलेक्ट्रॉनिक संरचना तय करने का तरीका बताया। उनका परमाणु स्पेक्ट्रा के लिए दिया हुन्ड का नियम (1925) बहु इलेक्ट्रॉन परमाणु में उपस्थित दो समान एन. तथा एल. क्वान्टम संख्याओं वाले इलेक्ट्रॉनों के न्यूनतम ऊर्जा स्तर तय करने में सक्षम था। (निधन-31 मार्च 1997
1778 - स्विस वनस्पति वैज्ञानिक आगस्टिन पाईरेम डी कैन्डोल का जन्म हुआ, जिनके लेख वर्गिर्की (टैक्सोनॉमी) और वनस्पति विज्ञान में बहुत प्रभावशाली थे। उनका मानना था कि वर्गीकरण आकृतिक लक्षणों के आधार पर होना चाहिए। अपने वर्गीकरण में उन्होंने करीब 161 द्विबीजपत्री प्रजातियों को वर्गीकृत किया। (निधन-9 सितम्बर 1841)
1928-डच भौतिकशास्त्री हेन्ड्रिक एन्टून लॉरेन्ज़ का निधन हुआ, जिन्हेें पीटर ज़ीमैन के साथ सन् 1902 में विद्युतचुम्बकीय विकिरण परिघटना पर चुम्बकत्व का प्रभाव बतलाने वाले सिद्धान्त के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के सहविजेता। (जन्म 18 जुलाई 1853)
1974 - भारत के प्रमुख गणितज्ञ तथा भौतिक वैज्ञानिक सत्येन्द्र नाथ बोस का निधन हुआ, जिन्होंने अलबर्ट आइन्सटाइन के साथ बोस-आइन्सटाइन सांख्यिकी का प्रतिपादन किया, और क्वॉन्टम सिद्धान्त तथा प्लैन्क के कृष्णिका विकिरण(ब्लैक बॉडी रेडिएशन) नियम के बारे में भी लिखा। आज ये क्वॉन्टम भौतिकी में अनुसंधान के बुनियादी साधन हैं। (जन्म 1 जनवरी 1894)।
1503 - पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 - 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई ।
1916 - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
1925 - भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
1943-जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच इस्टेलिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध समाप्त हुआ। इसमें सोवियत संघ की सेना को विजय प्राप्त हुई।
1954 - इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
1966-मानव-रहित अंतरिक्ष यान लूना-9 सुरक्षित रूप से चांद की सतह पर उतरा। इसने मानव के चांद पर जाने का मार्ग प्रशस्त किया।
1969 - तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई का निधन।
1970 - भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
1984- कैलिफोर्निया के एक अस्पताल ने भ्रूणप्रत्यारोपण के जरिए बच्चे के जन्म की घोषणा की।
1988 - पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
2006 - मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
2007-चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2008 -कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले। ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।
2000 - सुविख्यात तबला वादक अल्ला रक्खा ख़ां का निधन हुआ।
1853-अमेरिकी विस्फोटकों के आविष्कारक हडसन मैक्सिम का जन्म हुआ, जिनके विस्फोटक प्रथम विश्वयुद्ध में इस्तेमाल हुए। उन्होंने अखबार में रंगीन छपाई का तरीका ढूंढा, और 1901 में उन्होंने डायनामाइट से भी घातक विस्फोटक पाउडर मैक्सिमाइट का आविष्कार किया। (निधन- 6 मई 1927)
1821-एंग्लो-अमेरिकी चिकित्सक ऐलिज़ाबेथ ब्लैक्वेल का जन्म हुआ, जो आधुनिक चिकित्सा की पहली महिला डॉक्टर थीं। वे पहली महिला थीं जिन्होंने अमेरिका के चिकित्सकीय स्कूल से एम.डी. की डिग्री प्राप्त की। (निधन-31मई 1910)
1925- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री ओलिवर हीविसाइड का निधन हुआ, जिन्होंने आयनोस्फीयर की उपस्थिति का अनुमान लगाया। वर्ष 1902 में हीविसाइड और केनेली ने पता लगाया कि ऊपरी वायुमंडल में एक आयनीकृत परत है जो रेडियो तरंगों को मोड़ देती है तथा यह दूर-संचार में सहायक हो सकती है। (जन्म-18 मई 1850)
1994-फ्रांसीसी रसायनज्ञ एडमन्ड फ्रेमी का निधन हुआ, जो मुख्य रूप से हाइड्रोजन फ्लोराइड और अन्य फ्लोराइड यौगिकों के आविष्कारक के रूप में जाने जाते हैं। जिन्होंने ओस्मिक अम्ल, ओज़ोन, लोहा, टिन आदि पर भी कार्य किया। (जन्म-28 फरवरी 1814)।
1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।
1892 - रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में फऱ ट्रेडिंग कॉलोनी की स्थापना की।
1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
1920 -फ्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।
1922 - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास यूलिसिस पहली बार प्रकाशित किया गया।
1990 - अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।
1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।
2001 - भारतीय नौसेना के सी किंग हेलिकाप्टरों के लिए अमेरिकी कलपुर्जों की बिक्री को अनुमति।
2004 - स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर रहे। यह एक रिकार्ड है।
2008- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कर्नाटक की पहली लक्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार सिख विवाह अधिनियम अध्यादेश लागू हुआ।
1889 - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म हुआ।
1960 - हिन्दी साहित्य के एक महान उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ।
1978 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का निधन हुआ।
1947 -एड्विन एच. लैन्ड ने आप्टिकल सोसाइटी आफ अमेरिका के एक सम्मेलन में झटपट फोटोग्राफी के अपने आविष्कार को प्रदर्शित किया।
1962 -चार सौ बरसों के अंतराल के बाद पहली बार सौरमंडल के नौ में से आठ ग्रह एक पंक्ति में आए।
1841- स्विस भौतिकशास्त्री और लिम्नोलॉजी (झीलों का अध्ययन) के संस्थापक फ्रास्वां-अल्फॉन्स फॉरेल का जन्म हुआ, जिन्हें घनत्व धाराओं की खोज का श्रेय जाता है। ये ऊंची पहाड़ी की झीलों में हिमानियों से व्युतपन्न ठंडे तापमान वाली धाराओं के प्रवेष के कारण बनती हैं। (निधन- 7 अगस्त 1912)
1802- फ्रांसीसी कृषि-रसायनज्ञ ज्यां बैप्टिस्ट बॉसिनगॉल्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने जैविक नाइट्रोजन चक्र का पता लगाया। पहले वे एक खान अभियंता (माइन इंजीनियर) थे। उन्होंने खनिज शास्त्र, ज्वालामुखीय गैसों, भूकम्प आदि विभिन्न विषयों पर लिखा। (निधन- 12 मई 1887)
1980- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ विलियम एच. स्टेन का निधन हुआ, जो स्टैनफोर्ड मूर तथा क्रिश्चियन बी. एन्फिन्सैन के साथ अग्नाशय (पैंक्रियाज़) के एन्ज़ाइम पर अनुसंधान कार्य के लिए 1972 में रसायनशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के सहविजेता थे। (जन्म-25 जून 1911)
1998- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक रेमण्ड बर्नार्ड कैटेल का निधन हुआ, जिन्होंने संज्ञानात्मक क्षमताओं, व्यक्तित्व तथा प्रेरणाओं के व्यक्तिगत अंतर पर अनुसंधान किया। उन्होंने मनोविज्ञान के अध्ययन को और उद्देश्यात्मक तथा परिमाणात्मक बनाने के लिए मनोविज्ञान के अध्ययन में गणितीय तकनीक अपनायी। (जन्म-20 मार्च 1905)
1835 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने दार्जिलिंग को सिक्किम को पट्टे पर लिया। मॉरीशस में गुलामी प्रथा का समापन हुआ।
1855 - ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
1884 - डाक बीमा योजना लागू हुई। ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी का पहला वॉल्यूम ए टू आंट का प्रकाशन।
1924 - यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता प्रदान की। ब्रिटेन ने सोवियत संघ को मान्यता प्रदान की।
1949 - प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया का अधिग्रहण कर लिया।
1958 - मिस्र और सीरिया को यूनाइटेड अरब रिपब्लिक में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
1951-पहली बार किसी टेलीविजन स्टेशन द्वारा नाभिकीय परीक्षण का सार्वजनिक प्रसारण किया गया। इस घटना को परीक्षण स्थल नेवाडा से 300 किलोमीटर दूर माउण्ट विल्सन से रिकॉर्ड किया गया था।
1972- हॉलेट पिकार्ड कम्पनी नें पहला साइंटफिक कैल्कुलेटर बनाया था।
1964 - भारत में यूनिट ट्रस्ट की स्थापना हुई।
1972 - भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण का गठन हुआ।
1976 - राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार का गठन हुआ।
1977 - भारतीय तट रक्षक बल का गठन हुआ। भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना।
1985 - मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकार्ड बनाया।
1992 - केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली दिया गया।
2003 - अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक्त हुई कोलम्बिया यान दुर्घटना में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
1917 - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार ए. के. हंगल का जन्म हुआ।
1859-मेक्सिको के भू-गर्भशास्त्री एवं शासकीय अधिकारी अलफांसो कासो वाय एन्ड्राडे का जन्म हुआ, जिन्होंने ओक्साका संस्कृति की खोज की। उन्हें मोंटे अलबान में मकबरा के उत्खनन के लिए अधिक जाना जाता है। इस खुदाई में सोने और अन्य धातुओं से निर्मित सामग्री मिलीं जिन्हें ओक्साका के संग्रहालय में रखा गया है। (निधन- 30 मार्च 1970)
1976- जर्मन भौतिक विज्ञानी वर्नर हाइजेनवर्ग का निधन हुआ, थे। उन्होंने आव्यूह के द्वारा क्वाण्टम यांत्रिकी को प्रदर्शित करने का तरीका बताया जिसके लिए उन्हें 1932 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। प्रसिद्ध अनिश्चितता सिद्धांत उन्होंने सन् 1927 में प्रतिपादित किया था। (जन्म 5 दिसम्बर 1901)
1981-अमेरिका के वायुयान डिजाइनर डोनॉल्ड (विल्स) डगलस का निधन हुआ, थे। इनकी कम्पनी सेना तथा नागरिक उड्डयन के लिए वायुयान का निर्माण करती थी। (जन्म 6 अप्रैल 1892)
महत्वपूर्ण दिवस- तटरक्षक दिवस, वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)।
1561 - मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम खां की गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।
1599 -भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।
1850 -चीन में ताए पींगहा नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ। ताए पींगहा चीनी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ जनता का संकल्प होता है। यह जनान्दोलन ग्रामीणों की कठिनाइयों और समाज में फैली दरिद्रता का परिणाम था और यह दरिद्रता विदेशी साम्राज्यवाद और मंचू वंश की सरकार की अयोग्यता के चलते ख़तरनाक सीमा तक बढ़ गयी थी। यह जनान्दोलन मंचू सरकार का तख्ता पलटने के प्रयास में आरंभ हुआ।
1865 - अमेरिका में दासता उन्मूलन संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।
1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1958 -अमेरिका ने अपना पहला उपग्रह एक्सप्लोरर प्रथम सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।
1963 - मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
1985 - दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने भी मंजूरी दी।
1992 - 28 देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता; न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन।
1995 - इस्रायल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इस्रायल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द किया।
2000 - हवाला केस के सभी आरोपी बरी।
2007 - भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवीं बड़ी कम्पनी बनी।
2004- सुर सम्राज्ञी सुरैया का मुंबई में निधन।
1881- अमेरिकी रसायनज्ञ इरविंग लैंगम्यूर का जन्म हुआ, जिन्होंने ठोस और तरल दोनों पृष्ठ पर आणविक झिल्लियों पर किए। इस अध्ययन से कोलाइड तथा जैवरसायन में शोध के नए क्षेत्र खुले। उन्हें 1932 का रसायनशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी मिला। (निधन-16 अगस्त 1957)
1841- अमेरिकी पहेली निर्माता सैम्युअल लॉयड का जन्म हुआ जिन्होंने गणित से सम्बन्धित पहेलियों और कई माथापच्चियों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। इनका सबसे मशहूर पज़ल 14-15 पज़ल था जो 1878 में बनाया गया था।(निधन-10 अप्रैल 1911)
1995- अमेरिकी गणितज्ञ जॉर्ज रॉबर्ट स्टिबिट्ज का निधन हुआ जिन्होंने कई लोगों द्वारा आधुनिक डिजिटल कम्प्यूटर के जनक के रूप में जाने जाते हैं। सन् 1937 में उन्होंने बेल लैबोरेटरी में रिले, क्षणप्रभा (फ्लैशलाइट) और धातु-पट्टी आदि पर आधारित एक डिजिटल उपकरण का निर्माण किया जिसे उन्होंने मॉडल के कहा। (जन्म 30 अप्रैल 1904)
1920- जर्मन वनस्पति विज्ञानी विल्हेल्म फेफर का निधन हुआ जिन्होंने परासरणिक दाब (ऑस्मोटिक प्रेशर) पर किए गए उनके कार्यों ने पादप-शरीरक्रिया विज्ञान का अग्रणी बना दिया। वर्ष 1877 में इन्होंने परासरण के अध्ययन के लिए एक अद्र्धपारगम्य झिल्ली का निर्माण किया। (जन्म 9 मार्च 1945)।
1649 - इंग्लैंड के सम्राट चाल्र्स प्रथम को फ़ांसी दी गई।
1902 - चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली आंग्ल-जापानी संधि पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।
1903 - लॉर्ड कजऱ्न ने मेटकाफ़ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
1911 - कैनेडियन नेवल सर्विस का नाम बदलकर रॉयल कैनेडियन नेवी किया गया।
1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई।
1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।
1965- इसी दिन हज़ारों की संख्या में ब्रिटेन के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल को अंतिम विदाई दी थी। राजकीय सम्मान के बाद चर्चिल का इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया। चर्चिल को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद वो लगभग कोमा की स्थिति चले गए थे जिससे वे कभी नहीं निकल पाए। चौबीस जनवरी को उनका देहांत हो गया। वे 90 साल के थे।
1972 - पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडल से अपना नाम वापस लिया। आज ही के दिन साल 1972 में ब्रितानी सेना को प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ पर गोलियां चलानी पड़ी थी जिसमें 13 नागरिकों की मौत हो गई थी। गोलीबारी तब शुरू हुई जब नागरिक अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे लोग परेड और मार्च पर लगे प्रतिबंध को ख़ारिज करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तक पहुंच गए।
1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।
1991- आज ही के दिन साल 1991 में इराक़ी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नज़दीक एक शहर पर नियंत्रण कर लिया था। अमरीका के नेतृत्व में सहयोगी देशों की सेना ने अल-ख़ाफज़़ी पर नियंत्रण के लिए कम से कम 24 इराक़ी टैंकों को बर्बाद कर दिया। इस हमले में 12 अमरीकी सैनिकों की मौत हो गई थी।
1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियां संगम में विसर्जित।
2008 - चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
1890 - हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म हुआ।
1913 - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म हुआ।
1968 - हिन्दी साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन हुआ।
1737- इटली के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ लूईची गैलवानी का बोलोनिया नगर में जन्म हुआ। उन्होंने ऑपरेशन के संबंध में अपने व्यापक अध्ययन और शोधकार्य से बहुत ख्याति प्राप्त की। इसी प्रकार उन्होंने पता लगाया कि सजीवों के शरीर में बिजली होती है। 61 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ।
महत्वपूर्ण दिवस- शहीद दिवस,कुष्ठ निवारण दिवस,सर्वोदय दिवस
1528 - मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के कि़ले पर कब्ज़ा किया।
1676 - थियोडोर तृतीय रूस के ज़ार बने।
1780 - भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में हिकीज बंगाल गजट के नाम से प्रकाशित हुआ। हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक जेम्स ऑगस्टस हिक्की थे।
1889 - आस्ट्रिया हंगरी के युवराज आर्कड्यूक रूडोल्फ़ ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
1939 - रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।
1949 - ब्रिटेन ने इजऱायल को मान्यता दी।
1953 - संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
1963 -फ्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
1979 - भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
1986 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
1992 - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
2008 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र और अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
1597 - उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ।
1924-एक आइसक्रीम रोलिंग मशीन के लिए पहला अमेरिकी पेटेन्ट उसके आविष्कारक कार्ल आर. टेलर के नाम जारी किया।
1978-स्वीडन पहला देश बना जिसने ओज़ोन परत के क्षय की रोकथाम के लिए ऐरोसॉल स्प्रे के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया।
1927- अमेरिकी रासायनिक अभियन्ता (केमिकल इंजीनियर) लेविस फ्रेड्रिक एरी का जन्म हुआ , जिन्होंने सर्वत्र इस्तेमाल होने वाली ऐल्केलाइन बैटरियों और बाद में लीथियम बैटरियों का आविष्कार किया। (निधन-19 अक्टूबर 2004)
1901- अमेरिकी इंजीनियर ऐलन बी. ड्यू मॉन्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने जिन्होंने पहली व्यावसायिक प्रायोगिक कैथोड-रे ट्यूब को परिपूर्ण किया जो ना सिर्फ वैज्ञानिक प्रयोगों तथा तकनीकी उपकरणों में इस्तेमाल होती है बल्कि आधुनिक टी.वी. रिसीवर के आवश्यक उपकरणों में से एक है। (निधन- 15 नवम्बर 1965)
1934- जर्मन रसायनज्ञ फ्रिट्ज़ हैबर का निधन हुआ, जिन्होंने 1909 में सीधे नाइट्रोजन तथा हाइड्रोजन के संयोग से अमोनिया बनाने की नई पद्धति विकसित की। इसके लिए उन्हें 1918 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 9 दिसम्बर 1868)
1859-अमेरिकी खगोलशास्त्री विलियम क्रेंच बॉन्ड का निधन हुआ, जिन्होंने अपने बेटे जॉर्ज फिलिप बॉन्ड(1825-65) के साथ मिलकर शनि ग्रह के आठवें उपग्रह हाइपेरियन, तथा एक आंतरिक छल्ले रिंग सी या क्रीप रिंग की खोज की। (जन्म 9 सितम्बर 1789)
1613 -गैलीलियो ने नेपच्यून की खोज की। वृहस्पति के निकट होने के कारण उस समय उन्होंने उसे एक तारा समझा था।
1813 - युनाइटेड किंगडम में पहली बार प्राइड एंड प्रेजुडिस किताब का प्रकाशन हुआ।
1878 - येल डेली न्यूज़ युनाइटेड स्टेट्स में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।
1909 - क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।
1932 - जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्ज़ा किया।
1935 - आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
1950 - न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्भाला।
1986 - कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल चैलेंजर में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
1998 - राजीव गांधी हत्याकांड में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।
1999 - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
2005 - पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
2010- बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के 5 हत्यारों को फ़ांसी पर लटकाया गया।
1865 - स्वतंत्रता सेनानी और प्रमुख नेता लाला लाजपत राय का जन्म हुआ।
1899 -भारत के प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़ के.एम. करिअप्पा का जन्म हुआ।
1930 - भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ।
2007 - प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन हुआ।
1922 -अमेरिकी जैव रसायनज्ञ राबर्ट विलियम हॉली का जन्म हुआ जिन्हें हरगोबिन्द खुराना तथा मार्शल वैरेन नीरेनबर्ग के साथ संयुक्त रूप से 1968 में फीजिय़ोलॉजी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। तीनों वैज्ञानिकों ने स्वतंत्र रूप से जीन पर अनुसंधान किए थे। (निधन-11 फरवरी 1993)
1858- डच शरीर रचना विज्ञानी तथा भूविज्ञानी यूजीन डिब्वा का जन्म हुआ, जिन्होंने जावा मानव के अवशेषों के बारे में पता लगाया। ये पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने मानव के पूर्वजों के जीवाश्मों की खोज की। (निधन- 16 दिसम्बर 1940)
1986 -अमेरिकी शिक्षक क्रिस्टा कॉरिगन मैकॉलिफ का निधन हुआ, जो व्यक्तिगत रूप से अंतरिक्ष में जाने वाली पहली नागरिक के रूप में चुनी गईं। वे उन सात अंतरिक्षयात्रियों में थीं जिनकी चैलेन्जर अंतरिक्ष यान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। (जन्म- 2 सितम्बर 1948)
1907- अंग्रेज़ शरीर क्रिया विज्ञानी तथा शिक्षाविद् सर माइकल फोस्टर का निधन हुआ, जिन्होंने जीवविज्ञान तथा शरीरक्रिया विज्ञान की शिक्षा की आधुनिक पद्धति का प्रस्ताव दिया। उसमें उन्होंने प्रयोगात्मक प्रशिक्षणों पर जोर दिया। (जन्म-8 मार्च 1836)।
1565 - तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
1579 - डच गणराज्य की स्थापना हुई।
1755 - मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1831 - पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1839 - चिली में भूकम्प से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1969 - अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।
1971 - हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
1974 -डॉ. क्रिश्चियन बर्नार्ड ने पहली बार पुराने हृदय को निकाले बगैर मानव हृदय का प्रत्यारोपण किया।
1975 - शेख मुजीबुर्रहमान बांगलादेश के राष्ट्रपति बने।
1980 - मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
1983 - आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।
1994 - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह तुर्कसैट प्रथम अटलांटिक महासागर में गिरा।
2004 - अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
2006-विश्व के क्षुद्रतम कशेरुकी प्राणी पीडोसाइप्रिस प्रोजेनेटिका मछली के बारे में लंदन की रॉयल सोसायटी की कार्यवाही रिपोर्ट में छपा। यह अत्यन्त छोटी, पारदर्शी मछली सुमात्रा (इन्डोनेशिया) के अम्लीय पीट दलदलों में पाई गई थी।
1824 - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ।
1930 - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और कादम्बिनी पत्रिका के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का जन्म हुआ।
1954 - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक मानवेंद्र नाथ राय का निधन।
2001 - भाजपा की वरिष्ठ नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया का निधन।
1627 - ऐंग्लो-आयरिश रसायनज्ञ और प्राकृतिक दर्शनशास्त्री रॉबर्ट बॉयल का जन्म हुआ जो गैस के गुणों पर अपने कार्य तथा गैस के नियम के लिए प्रसिद्ध हैं। वे लन्दन की रॉयल सोसाइटी के संस्थापक सदस्यों में थे। (निधन-30 दिसम्बर 1691)
1875 - स्वीडिश-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अर्नेस्ट फ्रेड्रिक वर्नर एलेक्ज़ेन्डर्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने एक उच्च आवृत्ति प्रत्यावर्तित्र (आल्टरनेटर) का निर्माण किया। प्रत्यावर्तित्र एक ऐसा यंत्र होता है जो दिष्ट धारा को प्रत्यावर्ती धारा में बदल देता है। उनका प्रत्यावर्तित्र निरंतर रेडियो तरंगें उत्पन्न करने में सक्षम था। इससे रेडियो संचार में क्रांतिकारी बदलाव हुए। (निधन- मई 1975)
1960-अमेरिकी भूकंप विज्ञानी बेनो ग्यूटेनबर्ग का निधन हुआ जो भूकंपीय तरंगों के विश्लेषण तथा पृथ्वी के आन्तरिक भाग की भौतिक विशेषताओं की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। चाल्र्स रिक्टर के साथ उन्होंने भूकम्प की तीव्रता मापने का तरीका इजाद किया। (जन्म-4 जून 1889)
1957 -जापानी जीवाणु-विशेषज्ञ कियोशी शीगा का निधन हुआ, जिन्होंने 1897 में अतिसार के जीवाणु, यानी बैसिलस शीगेला की खोज की। यह नाम उनके नाम पर रखा गया। इस जीवाणु-समूह से शीगेलोसिस नामक संक्रमक बीमारी होती है। दस्त, बुखार, पेट में मरोड़ इस बीमारी के लक्षण होते हैं। (जन्म 7 फरवरी 1871)
महत्वपूर्ण दिवस-अंतर्राष्ट्रीय कस्टम एवं उत्पाद दिवस, राष्ट्रीय मताधिकार दिवस।
1824 - रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
1857 - कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।
1859-तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला। यह कुऑ अमरीका के पेन्सिलवानिया राज्य में खोदा गया। 230 मीटर गहराई तक ख़ुदाई के बाद इस कुएं से तेल निकला। इस कुएं की खुदाई के लिए प्रयोग किये गये उपकरण अमरीका के एक संग्रहालय में रखे हुए हैं।
1925 -सूर्य ग्रहण का पहला चलचित्र अमेरिकी नौसेना द्वारा लिया गया।
1950 - जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। असली माइक्रोवेव ओवन का पेटेन्ट उसके आविष्कारक पर्सी ली बैरोन स्पेन्सर को मैथड आफ ट्रीटिंग फूडस्टफ के शीर्षक से जारी किया गया।
1951 - प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1952 - मुम्बई में पहला अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म महोत्सव आयोजित किया गया।
1965 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन।
1966 - एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें भारतीय वैज्ञानिक डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
1993 - सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
1996 - सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
2000 - चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी।
2002 - भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित।
2003 - भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि।
2007 - रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।
2011 - भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी का निधन हुआ।
1828- जर्मनी के प्रकृतिविद तथा वनस्पति वैज्ञानिक फर्डिनैन्ड (जूलियस) कॉह्न का जन्म हुआ, जो जीवाणु-विज्ञान (बैक्टीरियोलॉजी) के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। इन्हें जीवाणु, फफूंद, पादपरोग-विज्ञान, पर इनके अध्ययन के लिए भी जाना जाता है। (निधन- 25 जून 1898)
1902- अर्थशास्त्री और गणितज्ञ आस्कर मॉर्गेन्सटर्न का जन्म हुआ, जिन्होंने गेम सिद्धांत बनाया, जो जीत-हार के आधार पर मानव या जानवरों के व्यवहार का विश्लेषण करता है। जॉन वॉन न्यूमैन के साथ उन्होंने थ्योरी आफ गेम्स एण्ड इकोनॉमिक बिहेवियर नामक पुस्तक लिखी। (निधन- 26 जुलाई 1977)
1868--इंग्लैण्ड के रसायनज्ञ तथा डॉक्टर जॉन डेवी का निधन हुआ, जिन्होंने फॉस्जीन गैस का नामकरण किया तथा उसकी विशेषताओं के बारे में बताया। वे सर हम्फ्री डेवी के छोटे भाई थे। (जन्म-24 मई 1790)
1848 -अमेरिका के दंतचिकित्सक होरेस वेल्स का निधन हुआ, जो शल्य चिकित्सकीय विसंज्ञन (एनेस्थेसिया) का प्रयोग करने वाले प्राथमिक लोगों में से एक थे।(जन्म-21 जनवरी 1815)
1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
1849 - प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना जर्मन यूनियन का प्रस्ताव किया।
1930 -क्लाइड टॉम्बॉफ ने प्लूटो का फोटो खींचा।
1964-डॉ. जेम्स हार्डी ने मिसिसिपी विश्वविद्यालय में एक चिम्पैन्ज़ी के हृदय को बॉयड रश नामक मानव के सीने में प्रत्यारोपित किया। मगर अत्यधिक छोटा होने के कारण हृदय पूरी तरह से रक्त संचरण नहीं कर सका और नब्बे मिनट बाद रश की मृत्यु हो गई।
1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
1966 - इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।
1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनाई गई सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
2008- खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी। ईरान के खिलाफ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
2009- फि़ल्मी और टेलीविजऩ कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
1897 - नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म कटक में हुआ।
1926 - भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे, का जन्म हुआ।
1907- जापानी भौतिकशास्त्री हिडेकी युकावा का जन्म हुआ, जिन्होंने नाभिकीय बलों पर अपने सैद्धान्तिक कार्यों के आधार पर मेसॉन के अस्तित्व का अनुमान लगाया। इसके लिए उन्हें 1949 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। मेसॉन कण इलेक्ट्रॉन से भारी, लेकिन प्रोटॉन से हल्के होते हैं। युकावा जापान के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे। (निधन- 8 सितम्बर 1981)
1872- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री पॉल लैंगेविन का जन्म हुआ,जो पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने पराचुम्बकत्व तथा प्रतिचुम्बकत्व के प्रभावों को प्रतिपादित किया। (निधन-19 दिसम्बर 1946)
1810- जर्मन भौतिकशास्त्री जोहॉन विल्हेम रिटर का निधन हुआ, जिन्होंने स्पेक्ट्रम में पराबैंगनी किरणों के क्षेत्र को खोजा। (जन्म-16 दिसम्बर 1776)
1907- थॉमस अल्वा ऐडिसन को महीन सामग्रियों को पीसने और अलग करने के उपकरण के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
1939-कोलम्बिया विश्वविद्यालय में पहली बार यूरेनियम के परमाणु को साइक्लोट्रॉन की सहायता से तोड़ा गया।
1981 - रोनाल्ड रीगन का संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1996 - कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3 लाख 50 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नए ग्रहों की खोज की।
1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
2002-फिलीस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा, अफग़़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
2006 - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
2008- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
2009- फि़ल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंजूरी दी।
1934 -अभिनेता और फिल्म निर्देशक विजय आनन्द का जन्म हुआ। जिन्होंने नवकेतन फिल्म्स के बैनर तले कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया।
1666 - भारत के मुग़ल सम्राट शाहजहां का निधन हुआ।
1908- रूसी भौतिकशास्त्री लैव डेविडोविच लैण्डॉव का जन्म हुआ, जिन्होंने मंद तापभौतिकी, परमाणु भौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, ठोस अवस्था, तारकीय ऊर्जा और प्लाज़्मा भौतिकी जैसे कई क्षेत्रों में काम किया। भौतिकी के कई शब्द उनके नाम से हैं। अत्यधिक मंद ताप (2.18 के.) पर द्रव हीलियम के विलक्षण अतितरल (सुपरफ्ल्युइड) व्यवहार को प्रतिपादित करने वाले सिद्धान्त के लिए उन्हें 1962 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-1 अप्रैल 1968)
1561-अंग्रेज़ दर्शनशास्त्री फ्रांसिस बैकन का जन्म हुआ, जिनकी पुस्तक ऐडवान्समेन्ट आफ लर्निंग (1605), साइंटिफिक रॉयल सोसाइटी की स्थापना के लिए आंशिक रूप से उत्तरदायी थी। पुस्तक में मानव तथा ब्रह्माण्ड के प्रचलित समवृत्तिता की खोजों की बजाय तर्कसंगत तथा प्रयोगात्मक मूल्यों पर बल दिया गया। (निधन-9 अप्रैल 1626)
1831-अंग्रेज़ अन्वेषक जॉन ब्लेन्किन्सॉप का निधन हुआ, जिन्होंने पहले प्रायोगिक तथा सफल रेलगाड़ी के डिब्बे का निर्माण किया। (जन्म-1783)
1966 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री अल्बर्ट वैलेस हल का निधन हुआ, जिन्होंने स्वतंत्र रूप से एक्स किरणों के पाउडर तरीके से क्रिस्टलों का विश्लेषण करने का तरीका इजाद किया। (जन्म-19 अप्रैल 1880)।