1988 - कीट का सबसे प्राचीन जीवाश्म (39 करोड़ वर्ष प्राचीन) साइंस में प्रकाशित हुआ।
1925 - रॉबर्ट ए. मिलिकन ने कॉस्मिक किरणों की खोज की घोषणा की।
1975- अंगोला पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ।
1989- बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।
1995 - नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भत्र्सना।
2000 - ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।
2001 - दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।
2002 - ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
2003 - सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली। दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन। नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।
2004 - यासिर अराफात का निधन। महमूद अब्बास पीएलओ के नये अध्यक्ष।
2007 - अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन।
1888 - अबुलकलाम आज़ाद - शिक्षा मंत्री।
1907 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री जोजफ़ गिल्बर्ट हैमिल्टन का जन्म हुआ, जो रेडियोधर्मी आइसोटोप के चिकित्सकीय तथा स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव के बारे में बुनियादी अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (निधन-18 फरवरी 1957)
1729- नाविक तथा वैज्ञानिक लुइ डी बॉगेनविले का जन्म हुआ, जो जीन ले दार्शनिक रॉन्ड डैलैम्बर्ट के दोस्त थे। इन्होंने प्रशान्त महासागर का पता लगाया, सन् 1767-69 के दरम्यान इन्होंने अपने प्रकृतिवद् तथा खगोलशास्त्रियों के साथ दुनिया की समुद्री यात्रा की और कई वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र किये। इनके सम्मान में रंगीन पुष्प वाले बेल-पौधे का नाम बॉगेनविलिया रखा गया। (निधन- 31 अगस्त 1811)
1927-डैनमार्क के वनस्पतिविज्ञानी और आनुवांशिकविद् विल्हेम लड्विग जोहानसन का निधन हुआ, जिन्होंने पेड़-पौधों के उत्परिवर्तन पर काम किया और डच वैज्ञानिक ह्यूगो डी व्राइस के सिद्धान्त (कि आनुवांशिकता में परिवर्तन उनकी जर्म कोशिकाओं की आनुवांशिक इकाइयों में होने वाले परिवर्तनों के कारण होती है।) का पुरजोर समर्थन दिया।(जन्म 3 फरवरी 1857)
1885-विश्व की पहली मोटरसायकिल, जो गॉटलिएब डैम्लर ने बनाई थी, की शुरुआत हुई।
1912- मोरक्को, फ्रांस तथा स्पेन का उप निवेश बना।
1960 -पहले व्यावसायिक परमाणु ऊर्जा संयत्र ने ऊर्जा वितरण शुरू किया।
1970 - फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चाल्र्स द गॉल का देहांत।
1995 - न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारंभ।
1997 - चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2000 - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
2001 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिन्दी में सम्बोधित किया।
2002 - ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
2004 - झेंगझोऊ चीन का आठवां सबसे पुराना शहर घोषित।
2005 - चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
2007 - एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
2008 - भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1848 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ।
1908- भारत के अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का निधन हुआ।
1918- जर्मनी के सैद्धान्तिक रसायनज्ञ और शिक्षाविद् अर्नस्ट आटो फिशर का जन्म हुआ, जिन्होंने ब्रिटिश वैज्ञानिक ज्यॉफ्री विल्किन्सन के साथ धातु और कार्बनिक पदार्थों को एक साथ मिलाने वाले एक नए तरीके का पता लगाया जिसके लिए इन्हें 1973 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1764- स्पैनिश अमेरिकी खदान विज्ञानी ऐन्ड्रस मैनुएल डेल रियो का जन्म हुआ, जिन्होंने 1801 एक नए तत्व वैनेडियम की खोज की। मेक्सिको में खदान विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में काम करते हुए उन्होंने क्रोमियम और यूरेनियम के जैसा एक नया तत्व ढूंढ़ निकाला।(निधन-23 मार्च 1849)
1934-स्विस हृदय विज्ञानी विल्हेम हिस का निधन हुआ, जिन्होंने 1893 में परिवर्तित मांसपेशीय रेशों (जिन्हें हिस के बंडल कहा जाता है।) की खोज की। इसे हृदय की धडक़न तथा संचालन प्रणाली का निर्माता भाग कहा जाता है।(जन्म- 29 दिसम्बर 1863)
1799 - ब्रिटेन के रसायनज्ञ और भौतिकविद् जोजफ ब्लैक का निधन हुआ, जिन्होंने फिक्स्ड एयर (कार्बन डाईऑक्साइड) पर प्रयोग किए, बाइकार्बोनेट की खोज की, तथा गुप्त ऊष्मा पर काम किया।(जन्म 16 अप्रैल 1728)
1729 - स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ।
1729 - ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन ने सेवाइल की संधि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
1918- जर्मनी में लोकतंत्र की घोषणा होने के साथ ही अंतिम सम्राट वैल्हलम द्वितीय ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया तथा एबर्ट जर्मनी पहले राष्र्टपति बन गए।
1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि, येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार, जर्मन क्रांति सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग, जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
1989 - ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
2000 - उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2005 - फ्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
1989 -बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
1877 - मशहूर मुसलमान कवि मोहम्मद इक़बाल का जन्म हुआ।
1818 - रुदिन, पिता और पुत्र तथा शिकारी के रेखाचित्र जैसी कालजयी रचनाएं देने वाले महान साहित्यकार इवान तुर्गेनेव का जन्म।
1889 - प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक इन्द्र विद्यावाचस्पति का जन्म हुआ।
1960 - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन।
1962 - समाज सुधारक धोंडो केशव कर्वे का निधन हुआ।
2005 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का निधन हुआ।
1864 - ब्रिटेन के प्रौद्योगिकीयविद फ्रैन्सिस ऐडवर्ड एल्मोर का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाई ऐलेक्ज़ेन्डर स्टैन्ले ऐल्मोर के साथ मिलकर आवश्यक अयस्कों (जैसे तांबा) के सान्द्रण के लिए फेन प्लवन विधि ईजाद की।(निधन- 26 जुलाई 1932)
1897 - ब्रिटिश रसायनज्ञ रॉनल्ड जॉर्ज रेफोर्ड नॉरिश का जन्म हुआ, जिन्हें इंग्लैण्ड के सर जॉर्ज पोर्टर और जर्मन मैनफ्रेड ईजेन के साथ अतितीव्र रासायनिक क्रियाओं पर कार्य करने के लिए 1967 में रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 7 जून 1978)
1952- रूसी-ब्रिटिश-इजऱायली रसायनज्ञ कैम वीज़मैन का निधन हुआ, जिन्होंने जीवाणुओं की सहायता से कार्बनिक रसायन का निर्माण किया। उन्होंने अनाज के किण्वन के दौरान जीवाणु की सहायता से ऐसीटोन का संश्लेषण किया। (जन्म-27 नवम्बर 1874)
1938- अमेरिकी पादप आनुवांशिकविद्, वनस्पतिविज्ञानी, कृषिविज्ञानी और रसायनज्ञ एडवर्ड म्युरे ईस्ट का निधन हुआ, जिन्होंने आनुवांशिकता के सिद्धांतों को विकसित किया और संकर मक्के का विकास किया। (जन्म 4 अक्टूबर 1879)
महत्वपूर्ण दिवस- विधिक सेवा दिवस, विश्व उर्दू दिवस।
1980- कैलिफोर्निया की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह का पन्द्रहवां चन्द्रमा ढूंढ़ा।
1895- विल्हेम रोएन्टजऩ ने एक्स किरणों की खोज की।
1998- बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
2000- बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
2001- अफग़़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
2002- अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ।
2004- हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत।
2005- भारत ने फिलीस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा।
1929- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ।
1922- दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियन (नीथलिंग) बरनार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने मानव का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया। 3 दिसम्बर 1967 को उन्होंने लुइ वाश्कान्सकी के रोगग्रस्त हृदय को डेनिस डार्वैल नामक महिला के स्वस्थ हृदय से प्रत्यारोपित किया।(निधन-2 सितम्बर 2001)
1656- आक्सफोर्ड में ज्यामिती के प्रोफेसर ऐडमण्ड हैली का जन्म हुआ, जिन्होंने तारों की गति का अध्ययन किया और चांद की गति तथा ज्वारों का अध्ययन किया। (निधन-14 जनवरी 1742)
1880- अमेरिकी ड्रिलर एड्विन लॉरेन्टाइन ड्रेक का निधन हुआ, जिन्होंने पेन्सिलवेनिया में पहला तेल का कुआं खोदा जिससे अमेरिका में आधुनिक पेट्रोलियम उद्योग की नींव पड़ी।(जन्म 29 मार्च 1819)
1703- अंग्रेज़ गणितज्ञ वेलिस क्रिप्टोग्राफी का निधन हुआ जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान शाही संदेश को सांसदों के लिए डीकोड करने का काम किया। इन्होंने सर्वप्रथम कोलाइडिंग बॉडी के मोमेन्टम के संरक्षण के नियम का सुझाव दिया था। इन्हें अनंत का चिन्ह प्रतिपादित करने के लिए जाना जाता है।(जन्म 3 दिसम्बर 1616)
1908- प्रोफेसर अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने एक अकेले परमाणु का पृथक्करण किया।
1876-सिगरेट बनाने वाली मशीन के लिए न्यूयॉर्क के अल्बर्ट हुक को पेटेन्ट जारी किया गया।
1917 - रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति की शुरू हुई।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।
2002 - अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला, आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।
2003 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया। राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
2005 - पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए। फ्ऱांस ने हिंसा करने वालों के खिलाफ फतवा जारी किया।
2006 - भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
2008- बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
1858 -स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार, लेखक विपिन चन्द्र पाल का जन्म हुआ।
1978 - भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का निधन हुआ।
2000 -भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ।
1888-प्रख्यात भारतीय भौतिकशास्त्री चन्द्रशेखर वेंकटरामन का जन्म हुआ, जिनके कार्य ने भारत में विज्ञान को नई दिशा दी। इन्होंने 1928 में रामन प्रभाव की खोज की जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-21 नवम्बर 1970)
1867-फ्रांसीसी रसायनज्ञ तथा भौतिकशास्त्री मैरी मार्जा स्क्लोडोस्का क्यूरी का पोलैंड में जन्म हुआ । उन्होंने पोलोनियम तथा रेडियम जैसे तत्वों की खोज की, जिसके लिए उन्हें उनके पति पियरे क्यूरी के साथ 1903 में नोबेल पुरस्कार मिला।
*1913 - अंग्रेज़ प्रकृतिविद तथा जैवभूगोलविद् अल्फ्रैड रसेल वैलेस का निधन हुआ, वे पहले पश्चिम वासी थे जिन्होंने उष्णकटिबंधीय इलाकों के प्राकृतिक निवास स्थानों का अध्ययन किया। मुख्य रूप से इन्हें प्राकृतिक चयन द्वारा प्रजातियों की व्युत्पत्ति के सिद्धांत को स्वतंत्र रूप से प्रतिपादित करने के लिए जाना जाता है। (जन्म 8 जनवरी 1823)
1964- स्वीडिश रसायनज्ञ हैन्स कार्ल आगस्ट साइमन वॉन यूलर-चैपलिन का निधन हुआ, जिन्हें सर आर्थर हैर्डेन के साथ शर्करा के एल्कोहॉल किण्वन में एन्ज़ाइमों की भूमिका बताने के लिए 1929 में नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 15 फरवरी 1873)
महत्वपूर्ण दिवस- शिशु सुरक्षा दिवस, कैंसर जागरुकता दिवस।
1763 : ब्रिटिश सेना ने मीर कासिम को पराजित कर पटना पर कब्जा किया।
1813 : मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844 : स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1860 : अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए।
1903 : अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।
1913 : दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
1935 : एडविन आर्मस्ट्राँग ने न्यूयार्क के रेडियो इंजिनियरों के सम्मेलन में अपने शोध के जरिए रेडियो सिग्नल के प्रसारण में आ रही रुकावटों को कम करने संबंधी जानकारी दी।
1937 : लोकसभा सदस्य यशवंत सिन्हा का जन्म हुआ था।
1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान में जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
1962 : राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1985 : हिंदी फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।
1990 : नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 : अफगानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफगान शांति योजना को स्वीकृत किया गया।
1998 : सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर था।
2004 : रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2008 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
2010 : पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का निधन हुआ।
2013 : सीरिया के दमिश्क में आत्मघाती विस्फोट में आठ लोग मरे, 50 घायल हो गये।
2013 : इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।
1922 - मिस्र में तूतेनखामेन के मक़बरे का रास्ता खोज निकाला गया।
1939- पहली बार पैकार्ड मोटर कंपनी ने वातानुकूलित वाहन प्रदर्शित किया।
1997 - सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊंचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।
2000 - संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने और विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।
2002 - चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किए।
2003 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।
2005 - संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जांच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।
2008- सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में 0.75 के आधार अंक तक की कटौती करने पर सहमत हुई। केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया। चन्द्रमा के लिए भारत का पहला मानवरहित अंतरिक्ष यान चन्द्रयान-1 चन्द्रमा के अंतरिक्ष कक्ष में पहुंचा।
1618 - मुग़ल शासक औरंगज़ेब का जन्म हुआ।
1845 -भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी वासुदेव बलवन्त फडक़े का जन्म हुआ।
1970 -फि़ल्म अभिनेत्री तब्बू का जन्म हुआ।
1916-अमेरिकी अन्वेषिका रूथ हैन्डलर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1959 में बार्बी गुडिय़ा का आविष्कार किया। वे 1942 में संस्थापित मैटेल कम्पनी की सहसंस्थापक थीं जहां पहले फोटो फ्रेम बनते थे फिर बाद में खिलौने भी बने । आज बार्बी गुडिय़ा बच्चों में प्रसिद्ध है। (निधन-27 अप्रैल 2002)
1855- अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक फ्रेड्रिक ओर्पेन बॉवर का जन्म हुआ, जिनके प्रारम्भिक ज़मीनी पौधों पर किए कार्य ने आधुनिक विज्ञान में इन पौधों पर काम किया खासकर इन्हें फर्न, मॉस, लिवरवॉर्ट आदि पौधों के अध्ययन के लिए जाना जाता है।(निधन-11 अप्रैल 1948)
1698 - डेनमार्क के भौतिकविद्, गणितज्ञ इरैसमस बैर्थोलिन का निधन हुआ, जिन्होंने डबल रिफ्रैक्शन की प्रकाशिकी परिघटना की खोज की।(जन्म 13 अगस्त 1625)
1917 - अंग्रेज़ विद्युत इंजीनियर विलियम ड्यु बॉइस डडेल का निधन हुआ, जिन्होंने मूविंग कॉयल ओसिलोग्राफ का आविष्कार किया। 1669 में उन्होंने देखा कि आइसलैण्ड के फेल्ड्सपार (कैल्साइट) के ज़रिए छवि दोगुनी थी और क्रिस्टल को घुमाने पर एक छवि ठहरी रहती थी, बाकी घूर्णन करती थीं। (जन्म 1872)
1833 - समाज सुधारक एवं होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्म।
1833 - स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता बसंत कुमार दास का जन्म।
1834 - एटलस नामक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था।
1841 - अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया।
1852 - फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1885 - मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार अण्णा साहेब किर्लोस्कर निधन।
1885- खगोलशास्त्री हैर्लो शैप्ले का जन्म हुआ, जिन्हें आधुनिक कोपरनिकस माना जाता है। इन्होंने आकाशगंगा में सूर्य की स्थिति का पता लगाया। (निधन-20 अक्टूबर 1972)
1897 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म।
1914 - रूस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1929 - प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता राम मोहन का जन्म।
1932- अमेरिकी भौतिकशास्त्री मेल्विन श्वार्ट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने लियोन एम. लेडरमैन और जैक स्टीनबर्गर के साथ न्यूट्रीनो (अपपरमाण्विक कण जिनमें इलेक्ट्रिक आवेष और वास्तविक द्रव्यमान नहीं होता) पर शोध किया। जिसके लिए उन्हें 1988 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1936 - बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरू की थी।
1940 - साहित्यकार ममता कालिया का जन्म।
1950 - जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
1950 - सान्द्रक दूध पहली बार यू.एस. में बाज़ार में बिका।
1955 - अमेरिकी अन्वेषक कार्लटन श्वेर्ड्ट और एफ. एल. शैफर ने पोलियो विषाणु का क्रिस्टलीकरण किया।
1960 - बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक का जन्म।
1965 - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान का जन्म।
1982 - प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त का जन्म।
1999 - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर रॉकेट से हमला।
2000 - पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 - अफग़़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2002 - पीडीपी के नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
2004 - चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2005 - कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर खराब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 -केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
1966- डच भौतिक रसायनज्ञ पीटर जोज़ेफस विल्हेमस डेबाई का निधन हुआ। द्विधु्रवीय आघूर्ण (डाईपोल मोमेन्ट), एक्स किरणों एवं प्रकाश के प्रकीर्णन पर किए गए उनके अनुसंधान के कारण उन्हें 1936 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 24 मार्च 1884)
1930- अमेरिकी पुराजीव विज्ञानी ओलिवर पेरी हेय का निधन हुआ, जिन्होंने कशेरुकी प्राणियों के जीवाश्मों को एकत्रित किया तथा अध्ययन किया। उन्होंने 1902 में बिब्लियोग्राफी ऐन्ड कैटालॉग ऑफ फॉसिल वर्टीब्रेटा आफ नॉर्थ अमेरिका नामक पुस्तक प्रकाशित की। (जन्म 22 मई 1846)
1941 - पत्रकार, बुद्धिजीवी, लेखक और राजनेता अरुण शौरी का जन्म हुआ।
1960 - हिन्दी फि़ल्म संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ।
1965 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता शाहरुख खान का जन्म हुआ। (वार्ता)
1879 -ऐडिसन ने इलेक्ट्रिक लैम्प के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
1884-ग्रीनविच मीन टाइम को सार्वभौमिक रूप से अपनाया गया।
1922 - ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद को बहिष्कृत कर दिया गया।
1979 - बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
1995 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ब्राउन संशोधन पारित।
1998 - ढाका में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 - यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
2003 - इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
2004 - बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2005 - संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
2006 - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
2007 - श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 - रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
1973 - भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वल्र्ड ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म हुआ।
1863 - अमेरिकी अन्वेषक जॉर्ज सैफॉर्ड पार्कर का जन्म हुआ, जिन्होंने फॉउन्टेन पेन को और विकसित किया तथा पार्कर पेन कम्पनी की नींव रखी। (निधन-19 जुलाई 1937)
1857-आयरलैण्ड भूविज्ञानी, भौतिकविद् जॉन जॉली का जन्म हुआ, जिन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने ऐडमण्ड हैली के तरीके द्वारा समुद्रों के खारेपन का मापन किया और पत्थरों में रेडियोधर्मी क्षय परीक्षण द्वारा उन्होंने पृथ्वी की आयु 80-90 मिलियन साल बताई। (निधन- 8 दिसम्बर 1933)
1997- अमेरिकी रसायन विज्ञानी अभियंता विक्टर मिल्स का निधन हुआ जिन्होंने बच्चों के लिए सुलभ डायपर पैम्पर्स का निर्माण किया। (जन्म-28 मार्च 1897)
1865- ब्रिटिश वनस्पति विज्ञानी जॉन लिन्डले का निधन हुआ, जिन्होंने वनस्पति जगत की एक नए पादप वर्गीकरण प्रणाली का विकास किया।(जन्म 5 फरवरी 1799)
महत्वपूर्ण दिवस-छत्तीसगढ़ दिवस, आंध्र प्रदेश दिवस, कर्नाटक दिवस, केरल दिवस, मध्य प्रदेश दिवस, पंजाब दिवस, हरियाणा दिवस।
1611 - गुस्टॉफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1883 - महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1909 - मशहूर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
1922 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925 - पहली बार लंदन में टेलीविजन का ट्रांसमिशन हुआ।
1930 - तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1956- भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1980 - मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
1990 - लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन।
1994 - बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।
2008 - गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में 18 धमाके हुए, 81 से अधिक लोगों की मौत गई और 400 से अधिक लोग घायल।
2013 - तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।
1817- जर्मन रसायनज्ञ हर्मन फ्रैन्ज़ मॉरिट्ज़ कॉप का जन्म हुआ, जिन्होंने भौतिक विशेषताओं तथा रासायनिक संरचना के बीच सम्बन्ध के अध्ययन पर काम किया। (निधन-20 फरवरी 1892)
1895- जर्मन जीवाणु विज्ञानी गेर्हार्ड डोमैक का जन्म हुआ, जिन्हें प्रोन्टोसिल के प्रतिजीवाणु गुणों का पता लगाने के लिए 1939 में शरीरक्रियाविज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-24 अप्रैल 1964)
1975-जर्मन क्वॉन्टम भौतिकशास्त्री गुस्ताव हर्ट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने 1925 में जेम्स फ्रैन्क के साथ फ्रैन्क हर्ट्ज़ प्रयोग के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया जिसके अनुसार किसी परमाणु द्वारा ऊर्जा केवल निश्चित मात्रा तक अवशोषित की जा सकती है। (जन्म 22 जुलाई 1887)
1899- वैज्ञानिक विलियम हेनरी वेब का निधन हुआ, अमेरिकी नौसेना के लिए सफलतापूर्वक जहाज का निर्माण करने के लिए इन्हें जाना जाता है। सन् 1836 में इन्होंने पोतनिर्माण का कार्य शुरू किया। (जन्म 19 जून 1816) (वार्ता)
1984- पहली बार फी नामक एक शिशु को पार-प्रजातीय हृदय प्रत्यारोपित किया गया जो एक छोटे लंगूर का हृदय था।
1994 - इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न। इसराइल के प्रधानमंत्री यित्ज़ाक रेबिन और जॉर्डन के सुल्तान हुसैन ने इसराइल-जॉर्डन सीमा पर स्थित वादी अराबा के रेगिस्तानी इलाक़े में इस शांति समझौते पर दस्तख़त किए थे।
2001 - जापान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहां के बैंकों पर प्रतिबंध लगाया।
1947- ब्रिटेन से भारत की स्वतंत्रता तथा पाकिस्तान के भारत से अलग हो जाने के पश्चात जम्मू और कश्मीर का महत्वपूर्ण क्षेत्र भारत से जुड़ गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते यह क्षेत्र पाकिस्तान का भाग बनने वाला था किंतु इस क्षेत्र के शासक ने भारत के साथ रहना पसंद किया। जब इस बात की घोषणा की गई तो पाकिस्तान ने इस क्षेत्र पर आक्रमण करके इसके कुछ भाग पर अधिकार कर लिया। उस समय से लेकर अब तक इस क्षेत्र के स्वामित्व को लेकर भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद है और दोनों देश दो युद्ध लड़ चुके हैं।
1955- पश्चिमी सरकारों के षडय़ंत्रों के परिणाम स्वरुप वियतनाम का विभाजन हो गया जो फ्रांसीसी साम्राज्य से संघर्ष कर रहा था।
1775 - भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफ़ऱ का जन्म हुआ।
1890 - स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ।
1955 -प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का निधन हुआ।
1981 - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन हुआ।
1911- चीनी-अमेरिकी गणितज्ञ और शिक्षाविद् शींग शेन चर्न का जन्म हुआ, जिन्होंने अवकल ज्यामिति पर कार्य किया और गणितीय भौतिकी का भी अध्ययन किया। (निधन-3 दिसम्बर 2004)
1898- अमेरिकी समाजशास्त्री और मानवविज्ञानी विलियम लॉय्ड वॉर्नर का जन्म हुआ, जो सामाजिक वर्ग संरचना के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 23 मई 1970)
1972- अमेरिकी वायुयान निर्माता आइगर सिकोर्स्की का निधन हुआ, जिन्हें हेलिकॉप्टर के विकास के लिए जाना जाता है।(जन्म-25 मई 1889)
1996 -ब्रिटिश भेषजगुणविज्ञानी (फार्मेकोलॉजिस्ट) हैन्ज़ वॉल्टर कोस्टरलिट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने 1975 में जॉन ह्यूएस के साथ एन्केफैलिन्स की खोज की जो हमारे मस्तिष्क में प्राकृतिक ओपिएट होता है। हमारा मस्तिष्क दर्द के रिस्पान्स के तौर पर ओपिएट छोड़ता है। (जन्म-27 अप्रैल 1903)
1577 - चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
1579 - जुसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे। वह पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।
1605 - मुगल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली।
1851 - कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरू हुई।
1855 - वान डायमेन के भूमि का आधिकारिक तौर पर तस्मानिया नाम दिया गया।
1856 - दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया ने संविधान को मान्यता दी।
1857 - संचालन में विश्व के सबसे पुराने एसोसिएशन फुटबॉल क्लबस्टाइल के शेफील्ड एफसी की स्थापना की गई थी।
1861 - कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
1912 - प्रथम बाल्कन युद्ध-सर्बियाई सेनाओं ने वरदार मैसेडोनिया में कुमानोवो की लड़ाई में तुर्क सेना को हराया।
1915 - अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।।
1945 - चीन, फ्रांस, सोवियत संघ, ब्रिटेन और अमेरिका ने एक नए और आधिकारिक तौर पर स्थापित संयुक्त राष्ट्र के लिए चार्टर को मंजूरी दी।
1946 - पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1949 - अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
1955 - ट्रेन फेरी एमवी एसेक्स फेरी, यूनाइटेड ङ्क्षकगडम के हार्विच में शुरू की गई।
1964 - ग्रीष्मकालीन ओलंपिक टोक्यो में आयोजित किया गया।
1975 - बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आया।
1982 - सुधा माधवन मैराथन में दौडऩे वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं।
1984 - कोलकाता में एस्प्लेनाड और भवानीपुर के बीच पहली भूमिगत मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।।
2004 - ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
2009 - अफगानिस्तान में ब्रिटिश सैनिकों की वापसी की मांग के लिए, हजारों लोगों ने लंदन में विरोध किया।
2013 - भारतीय सिनेमा जगत में हिन्दी एवं बांग्ला फिल्मों के सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक मन्ना डे का निधन।
1632 - डच जन्तुविज्ञानी ऐन्टनी वॉन ल्यूवेनहॉक का जन्म हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम अपनी सूक्ष्मदर्शी से जीवाणु और प्रोटोज़ोआ को देखा। उन्होंने जीवाणु विज्ञान तथा विषाणुओं के अध्ययन की आधारशिला रखी।
1077- अमेरिकी हार्वर्ड के पुराजीव विज्ञानी एल्सो एस. बारगूर्न ने सबसे पुराने प्रीकैम्ब्रियन गोलाकार एककोशिकीय शैवाल माइक्रोफॉसिल (इयोबैक्टीरियम) प्राप्त किए जो कि 3-4 अरब वर्ष प्राचीन थे।
1814- इंग्लैण्ड में पहली आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी को किया गया।
1942 - अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रोंं ने जर्मन सेना को पराजित किया।
1946 - त्रिग्वेली (नार्वे) सं.रा. संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त।
1980 - लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।
1989 - हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।
1998 - पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।
2000 - अमेरिकन विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली से ऐतिहासिक मुलाकात।
2003 - माओवादी हिंसा ने नेपाल के पूर्व मंत्री का आवास बम से उड़ाया। भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी। विश्व के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने न्यूयार्क से अपनी आखिरी उड़ान भरी।
2006 - सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोडऩे का आदेश दिया।
2007 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नए सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।
2008 - नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।
1921 - सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का जन्म हुआ।
1875 - अमेरिकी रसायनज्ञ जी. एन. लेविस का जन्म हुआ, जिन्होंने लैंगम्यूर के साथ परमाणु सिद्धान्त दिया। उन्होंने वैलेन्सी का सिद्धान्त भी सुझाया। (निधन-23 मार्च 1946)
1905- भौतिकविद् फेलिक्स ब्लॉक का जन्म हुआ, जिन्हें ई.एम. पर्सेल के साथ परमाणु नाभिक का चुम्बकीय क्षेत्र मापने, तथा नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद (हृरूक्र) तकनीक विकसित करने के लिए 1952 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 10 सितम्बर 1983)
1921- स्कॉटलैण्ड के आविष्कारक जॉन बॉयड डनलप का निधन हुआ, जिन्होंने हवाई टायर का आविष्कार किया। डनलप निरंतर टायर विकसित करते रहे और उन्हें 7 दिसम्बर 1889 को कार, साइकिल ट्राइसाइकिल आदि के पहियों के टायर में सुधार के लिए पेटेन्ट (सं.10607) जारी किया गया। (जन्म 5 फरवरी 1840)
1971- कनाडाई विज्ञानी स्टुअर्ट क्रिडल का निधन हुआ जिन्होंने अपने अध्ययन से स्तनधारियों और पक्षियों पर काफी लेख लिखे। (जन्म 4 दिसम्बर 1877)।
1494- इतालवी नाविक क्रिस्टोफऱ कोलम्बस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। इस यात्रा में कोलम्बस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की। कोलम्बस ने अपनी पहली खोजी यात्रा में, अमरीका महाद्वीप की खोज की।
1797- ऐन्ड्री-जैकस गारनेरिन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
1918 -प्रथम विश्व युद्ध का अंतिम चरण जर्मन सेना पर संयुक्त सेना के आक्रमण के साथ ही आरंभ हो गया। यह युद्ध फ़्लान्डर युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है क्योंकि यह इसी नाम के एक क्षेत्र में लड़ा गया। इस युद्ध में पहले तो जर्मन सेना ने डट कर मुक़ाबला किया किंतु अंतत: संयुक्त सेना की विजय हुई। इस प्रकार नवंबर 1918 में जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1938-चेस्टर एफ. कार्लसन द्वारा ज़ेरोग्राफी प्रदर्शित की गई।
1962 - भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी-घाटी परियोजना भाखड़ा नांगल राष्ट्र को समर्पित की गई।
1975 - वीनस-9 अंतरिक्ष यान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।
2004 - अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर। सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
2007 - चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
2008 - इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
1873 - हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का जन्म हुआ, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
1900 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां का जन्म हुआ।
1937 - प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फि़ल्म अभिनेता कादर खान का जन्म हुआ।
1896 -जैव रसायनज्ञ चाल्र्स ग्लेन किंग का जन्म हुआ, जिन्होंने विटामिन-सी की खोज की, जो स्कर्वी और कुपोषण की रोकथाम में मददगार है। नींबू के रस पर लगातार बरसों तक कोशिश करते हुए वह 1932 में विटामिन-सी अलग करने में सफल हुए। (निधन-24 जनवरी 1988)
1881 - अमेरिकी भौतिकविद् क्लिंटन जोजफ़ डेविसन का जन्म हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड के जॉर्ज पी. थॉमसन के साथ यह मालूम किया कि इलेक्ट्रॉन भी प्रकाश तरंगों की तरह विवर्तित होते हैं। इसके लिए उन्हें वर्ष 1937 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-1 फरवरी 1958)
1815- अमेरिकी लौह विशेषज्ञ और अन्वेषक ओज़ील विल्किन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने कृषि-उपकरण, घरेलू बर्तन आदि ज़रूरी उपकरण बनाए। (जन्म 30 जनवरी 1744)
1871 - स्कॉटलैण्ड के भूगर्भशास्त्री सर रॉड्रिक मर्किसन का निधन हुआ, जिन्होंने भूगर्भशास्त्र के वर्गीकरण में साइलरियन समय को विभाजित किया। (जन्म 19 फरवरी 1792)
1740 - मारिया थेरेसा ऑस्ट्रिया, हंगरी और बोहेमिया के शासक बने।
1774 - कलकत्ता (अब कोलकाता) भारत की राजधानी बनी।
1880 - एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1855 - गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, और चरित्र लेखक गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का जन्म।
1904 - चिली और बोलीविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षर किया।
1905 - रूस में 11 दिन तक चली ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
1920 - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर राय का जन्म।
1930 - भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म।
1946 - वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।
1947 - अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये थे।
1962 - भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर युद्ध शुरू हुआ।
1963 - दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ के खिलाफ मामला शुरु।
1964 - भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच। सी। दासप्पा का निधन।
1970 - सैयद बर्रे ने सोमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
1973 - ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया।
1978 - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग का जन्म।
1982 - वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का निधन।
1988 - भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम का जन्म।
1991 - उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1995 - श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।
2007 - अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।
2008 - आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रतिशत की कटौती की थी।
2011 - लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाला तानाशाह मोहम्मद गद्दाफी गृहयुद्ध में मारा गया।
1984-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री पॉल ए. एम. डिरैक का निधन हुआ, जिन्हें क्वान्टम मैकेनिक्स पर उत्कृष्ट कार्य के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इन्हें स्पिनिंग इलेक्ट्रॉन के सिद्धान्त के लिए जाना जाता है। (जन्म 8 अगस्त 1902)
1888-रूसी अन्वेषक निकोलाई प्जऱ्ेवॉल्स्की का निधन हुआ, जिन्होंने जंगली ऊंट, और आदिम घोड़े की खोज की जिसे प्जऱ्ेवॉल्स्की का घोड़ा कहा जाता है। उन्होंने इन्हें मंगोलिया और तिब्बत के मध्यक्षेत्र में पाया
1878 -ऐडिसन ने घरेलू इस्तेमाल के लिए बिजली मुहैया करायी।
1962- अमेरिका के डॉ. जेम्स डी. वॉटसन तथा ब्रिटेन के फ्रान्सिस क्रिक और डॉ. मॉरिस विल्किन्स को डी.एन.ए. की डबल हेलिक्स आण्विक संरचना पर कार्य करने के लिए चिकित्सा/शरीरक्रियाविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1985 - सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी।
1995 - कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 - भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
2000 - श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
2007 - आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ्ऱांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।
2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
1920- जर्मन भौतिकशास्त्री पैस्कुएल जॉर्डन का जन्म हुआ जिन्होंने 1920 में मैक्स बॉर्न तथा हाइज़ेनबर्ग के साथ मैट्रिक्स मैथड की सहायता से क्वान्टम मैकेनिक्स पर काम किया।
1859- इटली के पुरातत्वविज्ञानी पाउलो ओर्सी का जन्म हुआ जिन्होंने सिसली तथा दक्षिणी इटली में उत्खनन किया और पुराऐतिहासिक काल के अवशेषों की खोज की। इन्होंने स्टेन्टिनेलो के नियोलिथिक बस्ती की खुदाई की। (निधन-9 नवम्बर 1935)
1931- अन्वेषक थॉमस अल्वा ऐडिसन का निधन हुआ, जिन्होंने 1877 में पहले फोनोग्राफ की खोज की। इनके अनगिनत आविष्कारों के लिए ही इन्हें मेन्लो पार्क का जादूगर कहा जाता है। मेन्लो पार्क इनकी पहली प्रयोगशाला का नाम था।(जन्म 11 फरवरी 1847)
1911-फ्रांसीसी मनोविज्ञानी अल्फ्रेड बिनेट का निधन हुआ, जो मस्तिष्क की बुद्धिमता-परीक्षण पर काम करने वालों में अग्रणी माने जाते हैं। इन्होंने बाकी मनोविज्ञानियों से अलग मानसिक रोगों पर अध्ययन करने की जगह सामान्य और स्वस्थ मस्तिष्क पर काम किया। (जन्म 11 जुलाई 1857)
1885-स्टील निर्माण की प्रक्रिया के लिए सर हेनरी बेसेमर को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1956- ब्रिटेन का पहला परमाणु बिजलीघर, दुनिया का पहला गैस शीतलित बिजलीघर था।
1973 -तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली अमरीकी और ब्रिटिश तथा दूसरी कम्पनियों पर प्रतिबंध लगा दिया।
2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास वेरनारन गॉड लिटिल को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार। पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
2004 - गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएं दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008- एकाधिकार और प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जांच के आदेश किए।
2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्ट्रों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।
1817- अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद ख़ां का जन्म हुआ।
1923 - सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ।
1970- भारतीय क्रिकेट टीम का प्रमुख लेग स्पीनर अनिल कुंबले का जन्म हुआ।
1956-अमेरिकी चिकित्सक मी. सी. जैमिसन का जन्म हुआ, जो अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला थीं। जैमिसन ने 1977 में इंजीनियरिंग की डिग्री ली और 1981 में चिकित्सा के डॉक्टर की डिग्री ली।
1869 -अमेरिकी मनोविज्ञानी रॉबर्ट सेशन्स वुडवर्थ का जन्म हुआ जिन्होंने स्मरण की प्रक्रिया पर काफी अनुसंधान किया और गति मनोविज्ञान की प्रणाली विकसित की।(निधन-4 जुलाई 1962)
1887-जर्मन भौतिकशास्त्री गुस्टॉव रॉबर्ट किरचॉफ का निधन हुआ, जिन्होंने रॉबर्ट बुनसेन के साथ मिलकर किसी गरम पदार्थ के प्रकाश उत्सर्जन के रासायनिक सर्वेक्षण की नींव रखी। (जन्म 12 मार्च 1824)
1934- स्पेन के ऊतक विज्ञानी सैन्टिएगो रैमॉनि कैजल का निधन हुआ, जिन्होंने कैमिलो गॉल्गी के साथ न्यूरॉन की स्थापना की, उन्हें तंत्रिका संरचना की इकाई बताने के लिए वर्ष 1906 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 1 मई 1852)