1861 -पहली बार पेट्रोलियम से लदा जहाज़ अमेरिका से इंग्लैण्ड के लिए रवाना हुआ।
1895 - पेपर पेंसिल के लिए फिलाडैल्फिया के फ्रैड्रिक ई. ब्लैसडेल को पहला अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1977 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।
1994 - भारत की ऐश्वर्या राय मिस वल्र्ड चुनी गईं।
1998 - कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफिक़ल सेंटर ने भरनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का वूमेन आफ़ दी इयर पुरस्कार के लिए चुना।
2000 - पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की मां नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा।
2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीडि़तों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
2006 - भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
2007- अफग़़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।
2008 - संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
1917 - भारत की चौथी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ।
1928 - विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फि़ल्मों के अभिनेता दारा सिंह का जन्म हुआ।
1875- अमेरिकी पुरातत्वविज्ञानी और राजनेता हाइरैम बिंघम का जन्म हुआ, जिन्होंने 1911 में पेरू के हिस्सों में माचू पिच्चू के अवशेष खोजे। (निधन- 6 जून 1956)
1887 - अमेरिकी जैवरसायनज्ञ जेम्स बैचलर समनर का जन्म हुआ, जिन्होंने जॉन हॉवर्ड नॉर्थरॉप और वेन्डेल मैरेडिथ स्टैनले के साथ 1946 का नोबेल पुरस्कार मिला। समनर एन्ज़ाइम का क्रिस्टलीकरण करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।(निधन- मृत्यु 12 अगस्त 1955)
1910- जर्मन कार्बनिक रसायनज्ञ रुडॉल्फ फिटिंग का निधन हुआ, जो उन्नीसवीं शताब्दी में कार्बनिक यौगिकों के संश्लेषण के लिए जाने जाते हैं। कार्बनिक यौगिकों पर सोडियम की क्रिया को वुर्ट्ज़ (1817-84) ने ढूंढा जिसे फिटिंग ने ऐरोमैटिक और एल्काइल हैलॉइड के मिश्रण से बेंज़ीन के जैसे यौगिक बनाए। फिटिंग ने पिनैकोन्स, डाइफिनाइल, फेनैन्थ्रीन और टॉल्यूईन (1864 में टॉलेन्स के साथ) आदि यौगिक बनाए। (जन्म 6 दिसम्बर 1835)
1990-रूसी वैज्ञानिक जॉर्जी निकॉलेविच फ्लेरॉव का निधन हुआ, जिन्होंने 1941 में पता लगाया कि न्यूट्रॉनों की बमबारी के बिना भी यूरेनियम सहज विखंडित होता है। वे नाभिकीय विखंडन पर कार्य करने वाले रूस के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे। फ्लेरॉव ने 1965 में तत्व-104 तथा 1974 में तत्व-106 के संश्लेषण की घोषणा की।(जन्म 2 मार्च 1913)
महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय एकता दिवस (इंदिरा गांधी का जन्म दिवस), विश्व शौचालय दिवस।
1870- डेनमार्क आस्ट्रिया तथा फ्रांस पर विजय के पश्चात संयुक्त जर्मनी साम्राज्य का गठन हुआ।
1970 - सोवियत अंतरिक्ष यान लुनाखोद-1 चन्द्रतल पर उतरा, रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला हैं।
1995 - ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
2005 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की।
2006 - अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2007 - जाफना प्रायद्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गए।
2008 - जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। मालेगांव ब्लास्ट की जांच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगांव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचा। चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
1929 - स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ।
1906 -जापानी इंजीनियर रेस कार के चालक तथा उद्योगपति स्वाइशिरो होण्डा का जन्म हुआ,जिन्होंने होन्डा मोटर कम्पनी की स्थापना की। पहले इन्होंने गैरेज में प्रशिक्षु के रूप में शुरूआत की, और बाद में मोटरसायकिल से लेकर कार तथा ट्रक का निर्माण भी किया। (निधन-5 अगस्त 1991)
1902 -अमरीकी वैज्ञानिक यूजीन पॉल विग्नर का जन्म हुआ, जिन्हें 1963 में क्वॉन्टम अभियान्त्रिकी में अभूतपूर्व योगदान के लिए मारिया गोएपर्ट मेयर और जोहानेस हेन्स जेनसेन के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार प्राप्त किया। जिन्होंने परमाणु के नाभिक और मूलकणों के सिद्धान्त तथा मूलभूत समरूपता सिद्धान्त में योगदान देकर परमाणु बम तथा परमाणु ऊर्जा के विकास में अहम भूमिका निभाई।(निधन-1 जनवरी 1995)
1940-अमेरिकी जन्तुविज्ञानी रेमन्ड पर्ल का निधन हुआ, जो बायोमेट्री के संस्थापकों में से एक थे जिन्होंने जीवविज्ञान और चिकित्सा में सांख्यिकी का इस्तेमाल किया। (जन्म 3 जून 1879)
1990- अमेरिकी वैज्ञानिक रॉबर्ट हॉफ्स्टैटर का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन के परिमाण को मापा। इस अनुसंधान के लिए उन्हें 1961 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 5 फरवरी 1915)।
1945 -दो नए खोजे गए तत्वों की घोषणा हुई- अमेरिसियम, परमाणु संख्या 95 तथा क्यूरियम (परमाणु सं. 96)
1620 -सबसे पहले मक्का अमेरिका में पाया गया।
1995 - भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।
1997 - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 18 वर्ष बाद रिहा किए गए।
1998 - कनाडा ने अपना यहां नागरिकता क़ानून को सख्त बनाया।
2000 - रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।
2001 - अफग़़ानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।
2002 - मुशर्रफ़ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2006 - पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2007 - बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चकरवाती तूफ़ान सीडर ने बांग्ला देश में भीषण तबाही मचाई।
2008- स्टेट बैंक की हेवरा के 58 लाख रुपये की कजऱ् माफ़ की। चन्द्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।
1943- अफ्रीकी-अमेरिकी रसायनज्ञ जेम्स डब्ल्यू. मिशेल का जन्म हुआ, जो ट्रेस एलिमेंट ऐनालिसिस की शुद्धता विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में ये पानी और हवा में ट्रेस तत्वों का प्रदूषण के रूप में पता लगाने पर काम कर रहे हैं।
1881-अमेरिकी शिक्षाविद् और रसायनज्ञ जोएल एच. हिल्डेब्रैन्ड का जन्म हुआ, जिनकी पुस्तकें सॉल्युबिलिटी (1924 अगला संस्करण सॉल्युबिलिटी आफ नॉनइलेक्ट्रोलाइट्स) जो आज भी काफी प्रसिद्ध मानी जाती हैं। हिल्डेब्रैन्ड सॉल्युबिलिटी पैरामीटर को उनका नाम दिया गया।(निधन- 30 अप्रैल 1983)
1954 -अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी और आनुवांशिकविद् अल्बर्ट फ्रैन्सिस ब्लैकेस्ली का निधन हुआ, जिन्होंने छोटे कवकों में लैंगिक प्रजनन का पता लगाया, सेक्सुअल रीप्रोडक्शन इन द म्यूकोराइनी, 1904 जो कवकों में लैंगिक प्रजनन को समझने के लिए बहुत उपयोगी है।(जन्म 9 नवम्बर 1874)
1948- अमेरिकी शिक्षाविद् और विज्ञानी फ्रेड्रिक गार्डनर कॉट्रेल का निधन हुआ, जिन्होंने औद्योगिक इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (1907) का आविष्कार किया। यह गैस की धारा में मौजूद कणों को हटा देता है।(जन्म 10 जनवरी 1877)।
1960-एल्केलाइन शुष्क सेल के लिए पी.ए. मार्सल को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1904- किंग कैम्प जिलेट को ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ के आविष्कार के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1988 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फिलीस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
2000 - फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने संबंधी दस्तावेज मिले।
2003 - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
2004 - आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
1875 - भिारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का निधन हुआ।
1937 -हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ।
1982 -सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भाव का निधन हुआ।
1874 - डैनिश शरीर क्रिया विज्ञानी आगस्ट स्टीनबर्ग क्रॉफ का जन्म हुआ, जिन्हें केशिकानली के मोटर रेगुलेटिंग मैकेनिज़्म की खोज के लिए 1920 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।(निधन-13 सितम्बर 1949)
1888 - नॉर्वे के अंतरिक्षविज्ञानी एच. यू. स्वैरड्रप तथा समुद्र विज्ञानी हैरल्ड अर्लिक स्वैरड्रप का जन्म हुआ, जिन्हें समुद्र भौतिकी, रसायनविज्ञान तथा जीव विज्ञान के अध्ययन के लिए जाना जाता है। (निधन- 21 अगस्त 1957)
1967 - अमेरिकी जैव रसायनज्ञ ऐल्मेर मैकॉलम का निधन हुआ, जिन्होंने विटामिनों का अक्षरों के जरिए नामकरण किया। जिन्होंने विटामिन-ए और बी की खोज की, तथा विटामिन-डी पर अन्य साथियों के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि भोजन में कुछ निश्चित पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, जि़ंक आदि ज़रूरी होते हैं। (जन्म 3 मार्च 1879)
1919-फ्रांस में जन्में स्विस रसायनज्ञ अल्फ्रेड वर्नर का निधन हुआ, जिन्होंने कोआर्डिनेशन यौगिकों पर बुनियादी अनुसंधान किया जिसके लिए उन्हें सन् 1913 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने प्रदर्शित किया कि स्टीरियोकेमिस्ट्री सिर्फ कार्बनिक यौगिकों की विशेषता नहीं है अपितु वह सारे रसायन विज्ञान के लिए है। (जन्म 12 दिसम्बर 1866)
1681 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
1889 - भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म। उनके जन्मदिन के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है।
1922 - ब्रिटिश ब्रॉडकास्ंिटग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा की शुरुआत की।
1935 -आधुनिक जार्डन के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शाह हुसैन का जन्म।
1948 - प्रिंस चाल्र्स का जन्म, वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं।
1969 - अपोलो-12 का प्रक्षेपण किया गया जो तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर आकाश की अनंत गहराइयों को पार करते हुए चंद्रमा पर पहुंचा।
1973 -महारानी एलिजाबेथ की इकलौती पुत्री राजकुमारी ऐनी ने सेना में लेफ्टीनेंट मार्क फिलिप्स से विवाह किया। यह शाही परिवार के किसी सदस्य का किसी आम शहरी से विवाह करने का विरला अवसर था।
1991 - अमेरिका ने लॉकर्बी हमले के लिए लीबिया के दो गुप्तचर अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन्हें अमेरिका के हवाले करने की मांग की।
2002 -चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2006 - भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आतंकवाद निरोधक तंत्र विकसित करने पर सहमति जतायी।
2008 - मून इंपैक्ट प्रोब चांद की सतह पर उतरा।
2008 - पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत कुमार पांजा का निधन।
2009 - मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतर जाने से छह यात्रियों की मौत।
2016 - न्यूजीलैंड के कईकोरा शहर में 7.8 तीव्रता के भूकंप में दो लोगों की मौत।
1950 - तिब्बत ने चीनी आक्रमण के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
1997 - सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
1998 - चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फिलीस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
2005 - आतंकवाद के सफाये और दक्षिण कोरिया को विकसित आर्थिक विश्व के मानचित्र में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के भारत के आह्वान पर सहमति के साथ दक्षेस का 13वां शिखर सम्मेलन सम्पन्न। दक्षेस का 14 वां शिखर सम्मेलन भारत में करने का निर्णय।
2007 - कॉमनवेल्थ ने देश में आपात काल हटाने के लिए पाकिस्तान को 10 दिनों का समय दिया। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफिक़ स्क्रीन अवार्ड में भारतीय फि़ल्म गांधी माई फ़ादर को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।
2008- असम गण परिषद् राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
2009 - झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगों का अपरहण कर लिया है।
1780 - पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह का जन्म हुआ।
1892 - कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास का जन्म हुआ।
1917 - प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म हुआ।
1924- भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नेता तथा मौलाना मुहम्मद अली व शौकत अली जौहर की मां आबादी बेगम का निधन हुआ। वे बी अम्मा के नाम से विख्यात थीं। 28 वर्ष की आयु में वे विधवा हो गयीं परंतु उन्होंने अपने बच्चों की उच्च स्तरीय शिक्षा दिलायी। उनके दोनों बेटों मौलाना मोहम्मद अली जौहर व मौलाना शौकत अली जौहर ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में प्रभावशाली भूमिका निभाई और बहुत नाम कमाया।
1743- फ्रांसीसी रसायन शास्त्री ऐंटोइन लॉरेन डी लेवोजिय़े का जन्म हुआ। उनको फ्रांस की क्रांति के विरोध के कारण 1794 ईसवी में फांसी दे दी गई।
1831- स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ क्लॉर्क मैक्सवेल का जन्म हुआ।
1970 -बंग्लादेश में एक भीषण चक्रवात आया जिसमें लगभग दो लाख लोग हताहत हो गये। इस चक्रवात से भारी आर्थिक हानि भी हुई।
1901 -भौतिकी का पहला नोबेल पुरस्कार विल्हेम रोएन्टजऩ को एक्स किरणों की खोज के लिए मिला।
1966 -पहली बार जेमिनी-12 नामक उपग्रह ने सूर्यग्रहण का फोटोग्राफ लिया।
1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
1908- बुलगारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नई शांति योजना तैयार की।
2005 - ढाका में 13 वां दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले खरीदार बने।
2008 -भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के अतुल्य भारत अभियान को वल्र्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।
1861 -महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।
1896 - भारतीय पक्षी विज्ञानी सलीम अली का जन्म हुआ, जिन्हें भारत का पक्षीमानव भी कहा जाता है। इन्होंने भारत की जैवविविधता के संरक्षण पर भी काम किया और भारतीय पक्षियों के बारे में कई पुस्तकें लिखीं। (निधन-27 जुलाई 1987)
1891-अमेरिकी खगोलशास्त्री सेथ बार्नेस निकोल्सन का जन्म हुआ, जो ज्यूपिटर के चार चन्द्रमाओं की खोज के लिए जाने जाते हैं।(निधन-2 जुलाई 1963)
1932- स्कॉटलैण्ड के अन्वेषक सर डुगाल्ड क्लर्क का का निधन हुआ, जिन्होंने मोटरसायकिल के दो स्ट्रोक इंजन का आविष्कार किया जो कई हल्की मोटरसायकिलों तथा कई मशीनों में इस्तेमाल किया गया। (जन्म 31 मार्च 1854)
1916-अमेरिकी खगोलशास्त्री पर्सिवल लॉवेल का निधन हुआ, जिन्होंने प्लूटो की उपस्थिति का अनुमान लगाया, और तब तक अनुसंधान करते रहे जब तक उसकी खोज पूरी नहीं हुई। इसके अलावा इन्होंने दावा किया कि कभी मंगल ग्रह पर भी जीवन मौजूद था।(जन्म 13 मार्च 1855)।
1988 - कीट का सबसे प्राचीन जीवाश्म (39 करोड़ वर्ष प्राचीन) साइंस में प्रकाशित हुआ।
1925 - रॉबर्ट ए. मिलिकन ने कॉस्मिक किरणों की खोज की घोषणा की।
1975- अंगोला पुर्तगाल से स्वतंत्र हुआ।
1989- बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।
1995 - नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भत्र्सना।
2000 - ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।
2001 - दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।
2002 - ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
2003 - सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली। दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन। नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।
2004 - यासिर अराफात का निधन। महमूद अब्बास पीएलओ के नये अध्यक्ष।
2007 - अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन।
1888 - अबुलकलाम आज़ाद - शिक्षा मंत्री।
1907 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री जोजफ़ गिल्बर्ट हैमिल्टन का जन्म हुआ, जो रेडियोधर्मी आइसोटोप के चिकित्सकीय तथा स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव के बारे में बुनियादी अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। (निधन-18 फरवरी 1957)
1729- नाविक तथा वैज्ञानिक लुइ डी बॉगेनविले का जन्म हुआ, जो जीन ले दार्शनिक रॉन्ड डैलैम्बर्ट के दोस्त थे। इन्होंने प्रशान्त महासागर का पता लगाया, सन् 1767-69 के दरम्यान इन्होंने अपने प्रकृतिवद् तथा खगोलशास्त्रियों के साथ दुनिया की समुद्री यात्रा की और कई वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र किये। इनके सम्मान में रंगीन पुष्प वाले बेल-पौधे का नाम बॉगेनविलिया रखा गया। (निधन- 31 अगस्त 1811)
1927-डैनमार्क के वनस्पतिविज्ञानी और आनुवांशिकविद् विल्हेम लड्विग जोहानसन का निधन हुआ, जिन्होंने पेड़-पौधों के उत्परिवर्तन पर काम किया और डच वैज्ञानिक ह्यूगो डी व्राइस के सिद्धान्त (कि आनुवांशिकता में परिवर्तन उनकी जर्म कोशिकाओं की आनुवांशिक इकाइयों में होने वाले परिवर्तनों के कारण होती है।) का पुरजोर समर्थन दिया।(जन्म 3 फरवरी 1857)
1885-विश्व की पहली मोटरसायकिल, जो गॉटलिएब डैम्लर ने बनाई थी, की शुरुआत हुई।
1912- मोरक्को, फ्रांस तथा स्पेन का उप निवेश बना।
1960 -पहले व्यावसायिक परमाणु ऊर्जा संयत्र ने ऊर्जा वितरण शुरू किया।
1970 - फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चाल्र्स द गॉल का देहांत।
1995 - न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारंभ।
1997 - चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2000 - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
2001 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिन्दी में सम्बोधित किया।
2002 - ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
2004 - झेंगझोऊ चीन का आठवां सबसे पुराना शहर घोषित।
2005 - चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
2007 - एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
2008 - भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1848 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ।
1908- भारत के अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का निधन हुआ।
1918- जर्मनी के सैद्धान्तिक रसायनज्ञ और शिक्षाविद् अर्नस्ट आटो फिशर का जन्म हुआ, जिन्होंने ब्रिटिश वैज्ञानिक ज्यॉफ्री विल्किन्सन के साथ धातु और कार्बनिक पदार्थों को एक साथ मिलाने वाले एक नए तरीके का पता लगाया जिसके लिए इन्हें 1973 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1764- स्पैनिश अमेरिकी खदान विज्ञानी ऐन्ड्रस मैनुएल डेल रियो का जन्म हुआ, जिन्होंने 1801 एक नए तत्व वैनेडियम की खोज की। मेक्सिको में खदान विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में काम करते हुए उन्होंने क्रोमियम और यूरेनियम के जैसा एक नया तत्व ढूंढ़ निकाला।(निधन-23 मार्च 1849)
1934-स्विस हृदय विज्ञानी विल्हेम हिस का निधन हुआ, जिन्होंने 1893 में परिवर्तित मांसपेशीय रेशों (जिन्हें हिस के बंडल कहा जाता है।) की खोज की। इसे हृदय की धडक़न तथा संचालन प्रणाली का निर्माता भाग कहा जाता है।(जन्म- 29 दिसम्बर 1863)
1799 - ब्रिटेन के रसायनज्ञ और भौतिकविद् जोजफ ब्लैक का निधन हुआ, जिन्होंने फिक्स्ड एयर (कार्बन डाईऑक्साइड) पर प्रयोग किए, बाइकार्बोनेट की खोज की, तथा गुप्त ऊष्मा पर काम किया।(जन्म 16 अप्रैल 1728)
1729 - स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ।
1729 - ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन ने सेवाइल की संधि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।
1918- जर्मनी में लोकतंत्र की घोषणा होने के साथ ही अंतिम सम्राट वैल्हलम द्वितीय ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया तथा एबर्ट जर्मनी पहले राष्र्टपति बन गए।
1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि, येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार, जर्मन क्रांति सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग, जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।
1989 - ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
2000 - उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी।
2005 - फ्रांस में आपातकाल घोषित। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने स्पष्ट किया कि ईराक में बहुराष्ट्रीय फ़ौजें 2006 तक बनी रहेंगी।
2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
1989 -बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
1877 - मशहूर मुसलमान कवि मोहम्मद इक़बाल का जन्म हुआ।
1818 - रुदिन, पिता और पुत्र तथा शिकारी के रेखाचित्र जैसी कालजयी रचनाएं देने वाले महान साहित्यकार इवान तुर्गेनेव का जन्म।
1889 - प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक इन्द्र विद्यावाचस्पति का जन्म हुआ।
1960 - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन।
1962 - समाज सुधारक धोंडो केशव कर्वे का निधन हुआ।
2005 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का निधन हुआ।
1864 - ब्रिटेन के प्रौद्योगिकीयविद फ्रैन्सिस ऐडवर्ड एल्मोर का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाई ऐलेक्ज़ेन्डर स्टैन्ले ऐल्मोर के साथ मिलकर आवश्यक अयस्कों (जैसे तांबा) के सान्द्रण के लिए फेन प्लवन विधि ईजाद की।(निधन- 26 जुलाई 1932)
1897 - ब्रिटिश रसायनज्ञ रॉनल्ड जॉर्ज रेफोर्ड नॉरिश का जन्म हुआ, जिन्हें इंग्लैण्ड के सर जॉर्ज पोर्टर और जर्मन मैनफ्रेड ईजेन के साथ अतितीव्र रासायनिक क्रियाओं पर कार्य करने के लिए 1967 में रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 7 जून 1978)
1952- रूसी-ब्रिटिश-इजऱायली रसायनज्ञ कैम वीज़मैन का निधन हुआ, जिन्होंने जीवाणुओं की सहायता से कार्बनिक रसायन का निर्माण किया। उन्होंने अनाज के किण्वन के दौरान जीवाणु की सहायता से ऐसीटोन का संश्लेषण किया। (जन्म-27 नवम्बर 1874)
1938- अमेरिकी पादप आनुवांशिकविद्, वनस्पतिविज्ञानी, कृषिविज्ञानी और रसायनज्ञ एडवर्ड म्युरे ईस्ट का निधन हुआ, जिन्होंने आनुवांशिकता के सिद्धांतों को विकसित किया और संकर मक्के का विकास किया। (जन्म 4 अक्टूबर 1879)
महत्वपूर्ण दिवस- विधिक सेवा दिवस, विश्व उर्दू दिवस।
1980- कैलिफोर्निया की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह का पन्द्रहवां चन्द्रमा ढूंढ़ा।
1895- विल्हेम रोएन्टजऩ ने एक्स किरणों की खोज की।
1998- बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
2000- बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
2001- अफग़़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
2002- अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ।
2004- हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत।
2005- भारत ने फिलीस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा।
1929- भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ।
1922- दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियन (नीथलिंग) बरनार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने मानव का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया। 3 दिसम्बर 1967 को उन्होंने लुइ वाश्कान्सकी के रोगग्रस्त हृदय को डेनिस डार्वैल नामक महिला के स्वस्थ हृदय से प्रत्यारोपित किया।(निधन-2 सितम्बर 2001)
1656- आक्सफोर्ड में ज्यामिती के प्रोफेसर ऐडमण्ड हैली का जन्म हुआ, जिन्होंने तारों की गति का अध्ययन किया और चांद की गति तथा ज्वारों का अध्ययन किया। (निधन-14 जनवरी 1742)
1880- अमेरिकी ड्रिलर एड्विन लॉरेन्टाइन ड्रेक का निधन हुआ, जिन्होंने पेन्सिलवेनिया में पहला तेल का कुआं खोदा जिससे अमेरिका में आधुनिक पेट्रोलियम उद्योग की नींव पड़ी।(जन्म 29 मार्च 1819)
1703- अंग्रेज़ गणितज्ञ वेलिस क्रिप्टोग्राफी का निधन हुआ जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान शाही संदेश को सांसदों के लिए डीकोड करने का काम किया। इन्होंने सर्वप्रथम कोलाइडिंग बॉडी के मोमेन्टम के संरक्षण के नियम का सुझाव दिया था। इन्हें अनंत का चिन्ह प्रतिपादित करने के लिए जाना जाता है।(जन्म 3 दिसम्बर 1616)
1908- प्रोफेसर अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने एक अकेले परमाणु का पृथक्करण किया।
1876-सिगरेट बनाने वाली मशीन के लिए न्यूयॉर्क के अल्बर्ट हुक को पेटेन्ट जारी किया गया।
1917 - रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति की शुरू हुई।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न।
2002 - अमेरिकी सीनेट के लिए हुए चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला, आयरलैंड के रिचर्ड डोनोवाल 12वीं हिमालय रन एंड ट्रेक स्पर्धा में पुरुष वर्ग के चैम्पियन बने।
2003 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया। राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
2005 - पाकिस्तान और अमेरिका एफ़-16 विमान टालने पर सहमत हुए। फ्ऱांस ने हिंसा करने वालों के खिलाफ फतवा जारी किया।
2006 - भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए।
2008- बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
1858 -स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार, लेखक विपिन चन्द्र पाल का जन्म हुआ।
1978 - भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का निधन हुआ।
2000 -भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का निधन हुआ।
1888-प्रख्यात भारतीय भौतिकशास्त्री चन्द्रशेखर वेंकटरामन का जन्म हुआ, जिनके कार्य ने भारत में विज्ञान को नई दिशा दी। इन्होंने 1928 में रामन प्रभाव की खोज की जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-21 नवम्बर 1970)
1867-फ्रांसीसी रसायनज्ञ तथा भौतिकशास्त्री मैरी मार्जा स्क्लोडोस्का क्यूरी का पोलैंड में जन्म हुआ । उन्होंने पोलोनियम तथा रेडियम जैसे तत्वों की खोज की, जिसके लिए उन्हें उनके पति पियरे क्यूरी के साथ 1903 में नोबेल पुरस्कार मिला।
*1913 - अंग्रेज़ प्रकृतिविद तथा जैवभूगोलविद् अल्फ्रैड रसेल वैलेस का निधन हुआ, वे पहले पश्चिम वासी थे जिन्होंने उष्णकटिबंधीय इलाकों के प्राकृतिक निवास स्थानों का अध्ययन किया। मुख्य रूप से इन्हें प्राकृतिक चयन द्वारा प्रजातियों की व्युत्पत्ति के सिद्धांत को स्वतंत्र रूप से प्रतिपादित करने के लिए जाना जाता है। (जन्म 8 जनवरी 1823)
1964- स्वीडिश रसायनज्ञ हैन्स कार्ल आगस्ट साइमन वॉन यूलर-चैपलिन का निधन हुआ, जिन्हें सर आर्थर हैर्डेन के साथ शर्करा के एल्कोहॉल किण्वन में एन्ज़ाइमों की भूमिका बताने के लिए 1929 में नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 15 फरवरी 1873)
महत्वपूर्ण दिवस- शिशु सुरक्षा दिवस, कैंसर जागरुकता दिवस।
1763 : ब्रिटिश सेना ने मीर कासिम को पराजित कर पटना पर कब्जा किया।
1813 : मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844 : स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1860 : अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति चुने गए।
1903 : अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।
1913 : दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
1935 : एडविन आर्मस्ट्राँग ने न्यूयार्क के रेडियो इंजिनियरों के सम्मेलन में अपने शोध के जरिए रेडियो सिग्नल के प्रसारण में आ रही रुकावटों को कम करने संबंधी जानकारी दी।
1937 : लोकसभा सदस्य यशवंत सिन्हा का जन्म हुआ था।
1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान में जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
1962 : राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1985 : हिंदी फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।
1990 : नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1994 : अफगानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफगान शांति योजना को स्वीकृत किया गया।
1998 : सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर था।
2004 : रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2008 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
2010 : पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का निधन हुआ।
2013 : सीरिया के दमिश्क में आत्मघाती विस्फोट में आठ लोग मरे, 50 घायल हो गये।
2013 : इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत।
1922 - मिस्र में तूतेनखामेन के मक़बरे का रास्ता खोज निकाला गया।
1939- पहली बार पैकार्ड मोटर कंपनी ने वातानुकूलित वाहन प्रदर्शित किया।
1997 - सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊंचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।
2000 - संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने और विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।
2002 - चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किए।
2003 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलम्बित किया।
2005 - संयुक्त राष्ट्र की ईराक के लिए तेल के बदले खाद्यान्न योजना में की गई गड़बड़ी की जांच की रिपोर्ट तैयार करने वाले पॉल वोल्कर ने स्पष्ट किया कि आरोपियों को सफाई का अवसर दिया गया था।
2008- सार्वजनिक क्षेत्र के छह बैंक बेंचमार्क उधारी दर में 0.75 के आधार अंक तक की कटौती करने पर सहमत हुई। केन्द्र सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया। चन्द्रमा के लिए भारत का पहला मानवरहित अंतरिक्ष यान चन्द्रयान-1 चन्द्रमा के अंतरिक्ष कक्ष में पहुंचा।
1618 - मुग़ल शासक औरंगज़ेब का जन्म हुआ।
1845 -भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी वासुदेव बलवन्त फडक़े का जन्म हुआ।
1970 -फि़ल्म अभिनेत्री तब्बू का जन्म हुआ।
1916-अमेरिकी अन्वेषिका रूथ हैन्डलर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1959 में बार्बी गुडिय़ा का आविष्कार किया। वे 1942 में संस्थापित मैटेल कम्पनी की सहसंस्थापक थीं जहां पहले फोटो फ्रेम बनते थे फिर बाद में खिलौने भी बने । आज बार्बी गुडिय़ा बच्चों में प्रसिद्ध है। (निधन-27 अप्रैल 2002)
1855- अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक फ्रेड्रिक ओर्पेन बॉवर का जन्म हुआ, जिनके प्रारम्भिक ज़मीनी पौधों पर किए कार्य ने आधुनिक विज्ञान में इन पौधों पर काम किया खासकर इन्हें फर्न, मॉस, लिवरवॉर्ट आदि पौधों के अध्ययन के लिए जाना जाता है।(निधन-11 अप्रैल 1948)
1698 - डेनमार्क के भौतिकविद्, गणितज्ञ इरैसमस बैर्थोलिन का निधन हुआ, जिन्होंने डबल रिफ्रैक्शन की प्रकाशिकी परिघटना की खोज की।(जन्म 13 अगस्त 1625)
1917 - अंग्रेज़ विद्युत इंजीनियर विलियम ड्यु बॉइस डडेल का निधन हुआ, जिन्होंने मूविंग कॉयल ओसिलोग्राफ का आविष्कार किया। 1669 में उन्होंने देखा कि आइसलैण्ड के फेल्ड्सपार (कैल्साइट) के ज़रिए छवि दोगुनी थी और क्रिस्टल को घुमाने पर एक छवि ठहरी रहती थी, बाकी घूर्णन करती थीं। (जन्म 1872)
1833 - समाज सुधारक एवं होम्योपैथ को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्म।
1833 - स्वतंत्रता सेनानी तथा राजनेता बसंत कुमार दास का जन्म।
1834 - एटलस नामक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था।
1841 - अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया।
1852 - फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1885 - मराठी रंगमंच के प्रसिद्ध कलाकार अण्णा साहेब किर्लोस्कर निधन।
1885- खगोलशास्त्री हैर्लो शैप्ले का जन्म हुआ, जिन्हें आधुनिक कोपरनिकस माना जाता है। इन्होंने आकाशगंगा में सूर्य की स्थिति का पता लगाया। (निधन-20 अक्टूबर 1972)
1897 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म।
1914 - रूस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
1929 - प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता राम मोहन का जन्म।
1932- अमेरिकी भौतिकशास्त्री मेल्विन श्वार्ट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने लियोन एम. लेडरमैन और जैक स्टीनबर्गर के साथ न्यूट्रीनो (अपपरमाण्विक कण जिनमें इलेक्ट्रिक आवेष और वास्तविक द्रव्यमान नहीं होता) पर शोध किया। जिसके लिए उन्हें 1988 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1936 - बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरू की थी।
1940 - साहित्यकार ममता कालिया का जन्म।
1950 - जार्ज बर्नार्ड शा का 97 वर्ष की आयु में देहावसान।
1950 - सान्द्रक दूध पहली बार यू.एस. में बाज़ार में बिका।
1955 - अमेरिकी अन्वेषक कार्लटन श्वेर्ड्ट और एफ. एल. शैफर ने पोलियो विषाणु का क्रिस्टलीकरण किया।
1960 - बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक का जन्म।
1965 - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान का जन्म।
1982 - प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त का जन्म।
1999 - पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर रॉकेट से हमला।
2000 - पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 - अफग़़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2002 - पीडीपी के नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
2004 - चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2005 - कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर खराब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 -केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
1966- डच भौतिक रसायनज्ञ पीटर जोज़ेफस विल्हेमस डेबाई का निधन हुआ। द्विधु्रवीय आघूर्ण (डाईपोल मोमेन्ट), एक्स किरणों एवं प्रकाश के प्रकीर्णन पर किए गए उनके अनुसंधान के कारण उन्हें 1936 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 24 मार्च 1884)
1930- अमेरिकी पुराजीव विज्ञानी ओलिवर पेरी हेय का निधन हुआ, जिन्होंने कशेरुकी प्राणियों के जीवाश्मों को एकत्रित किया तथा अध्ययन किया। उन्होंने 1902 में बिब्लियोग्राफी ऐन्ड कैटालॉग ऑफ फॉसिल वर्टीब्रेटा आफ नॉर्थ अमेरिका नामक पुस्तक प्रकाशित की। (जन्म 22 मई 1846)
1941 - पत्रकार, बुद्धिजीवी, लेखक और राजनेता अरुण शौरी का जन्म हुआ।
1960 - हिन्दी फि़ल्म संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ।
1965 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता शाहरुख खान का जन्म हुआ। (वार्ता)
1879 -ऐडिसन ने इलेक्ट्रिक लैम्प के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
1884-ग्रीनविच मीन टाइम को सार्वभौमिक रूप से अपनाया गया।
1922 - ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद को बहिष्कृत कर दिया गया।
1979 - बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
1995 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ब्राउन संशोधन पारित।
1998 - ढाका में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 - यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
2003 - इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
2004 - बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2005 - संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
2006 - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
2007 - श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 - रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
1973 - भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वल्र्ड ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म हुआ।
1863 - अमेरिकी अन्वेषक जॉर्ज सैफॉर्ड पार्कर का जन्म हुआ, जिन्होंने फॉउन्टेन पेन को और विकसित किया तथा पार्कर पेन कम्पनी की नींव रखी। (निधन-19 जुलाई 1937)
1857-आयरलैण्ड भूविज्ञानी, भौतिकविद् जॉन जॉली का जन्म हुआ, जिन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने ऐडमण्ड हैली के तरीके द्वारा समुद्रों के खारेपन का मापन किया और पत्थरों में रेडियोधर्मी क्षय परीक्षण द्वारा उन्होंने पृथ्वी की आयु 80-90 मिलियन साल बताई। (निधन- 8 दिसम्बर 1933)
1997- अमेरिकी रसायन विज्ञानी अभियंता विक्टर मिल्स का निधन हुआ जिन्होंने बच्चों के लिए सुलभ डायपर पैम्पर्स का निर्माण किया। (जन्म-28 मार्च 1897)
1865- ब्रिटिश वनस्पति विज्ञानी जॉन लिन्डले का निधन हुआ, जिन्होंने वनस्पति जगत की एक नए पादप वर्गीकरण प्रणाली का विकास किया।(जन्म 5 फरवरी 1799)
महत्वपूर्ण दिवस-छत्तीसगढ़ दिवस, आंध्र प्रदेश दिवस, कर्नाटक दिवस, केरल दिवस, मध्य प्रदेश दिवस, पंजाब दिवस, हरियाणा दिवस।
1611 - गुस्टॉफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।
1883 - महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।
1909 - मशहूर वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।
1922 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।
1925 - पहली बार लंदन में टेलीविजन का ट्रांसमिशन हुआ।
1930 - तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किये।
1956- भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।
1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।
1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।
1980 - मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।
1990 - लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन।
1994 - बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।
2008 - गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में 18 धमाके हुए, 81 से अधिक लोगों की मौत गई और 400 से अधिक लोग घायल।
2013 - तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।
1817- जर्मन रसायनज्ञ हर्मन फ्रैन्ज़ मॉरिट्ज़ कॉप का जन्म हुआ, जिन्होंने भौतिक विशेषताओं तथा रासायनिक संरचना के बीच सम्बन्ध के अध्ययन पर काम किया। (निधन-20 फरवरी 1892)
1895- जर्मन जीवाणु विज्ञानी गेर्हार्ड डोमैक का जन्म हुआ, जिन्हें प्रोन्टोसिल के प्रतिजीवाणु गुणों का पता लगाने के लिए 1939 में शरीरक्रियाविज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन-24 अप्रैल 1964)
1975-जर्मन क्वॉन्टम भौतिकशास्त्री गुस्ताव हर्ट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने 1925 में जेम्स फ्रैन्क के साथ फ्रैन्क हर्ट्ज़ प्रयोग के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया जिसके अनुसार किसी परमाणु द्वारा ऊर्जा केवल निश्चित मात्रा तक अवशोषित की जा सकती है। (जन्म 22 जुलाई 1887)
1899- वैज्ञानिक विलियम हेनरी वेब का निधन हुआ, अमेरिकी नौसेना के लिए सफलतापूर्वक जहाज का निर्माण करने के लिए इन्हें जाना जाता है। सन् 1836 में इन्होंने पोतनिर्माण का कार्य शुरू किया। (जन्म 19 जून 1816) (वार्ता)
1984- पहली बार फी नामक एक शिशु को पार-प्रजातीय हृदय प्रत्यारोपित किया गया जो एक छोटे लंगूर का हृदय था।
1994 - इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न। इसराइल के प्रधानमंत्री यित्ज़ाक रेबिन और जॉर्डन के सुल्तान हुसैन ने इसराइल-जॉर्डन सीमा पर स्थित वादी अराबा के रेगिस्तानी इलाक़े में इस शांति समझौते पर दस्तख़त किए थे।
2001 - जापान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहां के बैंकों पर प्रतिबंध लगाया।
1947- ब्रिटेन से भारत की स्वतंत्रता तथा पाकिस्तान के भारत से अलग हो जाने के पश्चात जम्मू और कश्मीर का महत्वपूर्ण क्षेत्र भारत से जुड़ गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते यह क्षेत्र पाकिस्तान का भाग बनने वाला था किंतु इस क्षेत्र के शासक ने भारत के साथ रहना पसंद किया। जब इस बात की घोषणा की गई तो पाकिस्तान ने इस क्षेत्र पर आक्रमण करके इसके कुछ भाग पर अधिकार कर लिया। उस समय से लेकर अब तक इस क्षेत्र के स्वामित्व को लेकर भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद है और दोनों देश दो युद्ध लड़ चुके हैं।
1955- पश्चिमी सरकारों के षडय़ंत्रों के परिणाम स्वरुप वियतनाम का विभाजन हो गया जो फ्रांसीसी साम्राज्य से संघर्ष कर रहा था।
1775 - भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफ़ऱ का जन्म हुआ।
1890 - स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ।
1955 -प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का निधन हुआ।
1981 - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन हुआ।
1911- चीनी-अमेरिकी गणितज्ञ और शिक्षाविद् शींग शेन चर्न का जन्म हुआ, जिन्होंने अवकल ज्यामिति पर कार्य किया और गणितीय भौतिकी का भी अध्ययन किया। (निधन-3 दिसम्बर 2004)
1898- अमेरिकी समाजशास्त्री और मानवविज्ञानी विलियम लॉय्ड वॉर्नर का जन्म हुआ, जो सामाजिक वर्ग संरचना के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 23 मई 1970)
1972- अमेरिकी वायुयान निर्माता आइगर सिकोर्स्की का निधन हुआ, जिन्हें हेलिकॉप्टर के विकास के लिए जाना जाता है।(जन्म-25 मई 1889)
1996 -ब्रिटिश भेषजगुणविज्ञानी (फार्मेकोलॉजिस्ट) हैन्ज़ वॉल्टर कोस्टरलिट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने 1975 में जॉन ह्यूएस के साथ एन्केफैलिन्स की खोज की जो हमारे मस्तिष्क में प्राकृतिक ओपिएट होता है। हमारा मस्तिष्क दर्द के रिस्पान्स के तौर पर ओपिएट छोड़ता है। (जन्म-27 अप्रैल 1903)
1577 - चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
1579 - जुसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे। वह पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।
1605 - मुगल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली।
1851 - कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरू हुई।
1855 - वान डायमेन के भूमि का आधिकारिक तौर पर तस्मानिया नाम दिया गया।
1856 - दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया ने संविधान को मान्यता दी।
1857 - संचालन में विश्व के सबसे पुराने एसोसिएशन फुटबॉल क्लबस्टाइल के शेफील्ड एफसी की स्थापना की गई थी।
1861 - कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
1912 - प्रथम बाल्कन युद्ध-सर्बियाई सेनाओं ने वरदार मैसेडोनिया में कुमानोवो की लड़ाई में तुर्क सेना को हराया।
1915 - अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।।
1945 - चीन, फ्रांस, सोवियत संघ, ब्रिटेन और अमेरिका ने एक नए और आधिकारिक तौर पर स्थापित संयुक्त राष्ट्र के लिए चार्टर को मंजूरी दी।
1946 - पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
1949 - अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
1955 - ट्रेन फेरी एमवी एसेक्स फेरी, यूनाइटेड ङ्क्षकगडम के हार्विच में शुरू की गई।
1964 - ग्रीष्मकालीन ओलंपिक टोक्यो में आयोजित किया गया।
1975 - बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आया।
1982 - सुधा माधवन मैराथन में दौडऩे वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं।
1984 - कोलकाता में एस्प्लेनाड और भवानीपुर के बीच पहली भूमिगत मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।।
2004 - ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
2009 - अफगानिस्तान में ब्रिटिश सैनिकों की वापसी की मांग के लिए, हजारों लोगों ने लंदन में विरोध किया।
2013 - भारतीय सिनेमा जगत में हिन्दी एवं बांग्ला फिल्मों के सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक मन्ना डे का निधन।
1632 - डच जन्तुविज्ञानी ऐन्टनी वॉन ल्यूवेनहॉक का जन्म हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम अपनी सूक्ष्मदर्शी से जीवाणु और प्रोटोज़ोआ को देखा। उन्होंने जीवाणु विज्ञान तथा विषाणुओं के अध्ययन की आधारशिला रखी।