1827-माचिस के निर्माता जॉन वॉकर की माचिस पहली बार बिकी। उन्होंने माचिस का निर्माण एक साल पहले किया था।
1923-मस्तिष्क का ट्यूमर निकालने का पहला ऑपरेशन न्यूयॉर्क में डॉ. कार्ल विनफील्ड के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार योर आनर का प्रकाशन प्रारम्भ।
2001 - चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता, प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट, मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
2008 - असम में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा ने अपना 30 वां स्थापना दिवस मनाया। पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
1920 - प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म हुआ।
1942 - भारतीय फि़ल्म अभिनेता जितेन्द्र का जन्म हुआ।
1911 - अंग्रेज़ भौतिक मानव विज्ञानी, भूगर्भशास्त्री तथा जीवाश्म विज्ञानी केनेथ (पेज) ओक्ले का जन्म हुआ, जिन्होंने जीवाश्म हड्डियों में फ्लोराइड की मात्रा माप कर जीवाश्म का काल निर्धारण का तरीका बताया। (निधन-2 नवम्बर 1981)
1860- अमेरिकी उद्योगपति तथा समाजसेवी विलियम कीथ कैलॉग का जन्म हुआ, जिन्होंने अच्छे और स्वास्थ्य कर नाश्ते के तौर पर मक्के के फ्लैक्स तैयार किए, और 1906 में कैलॉग कम्पनी की स्थापना की। (निधन- 6 अक्टूबर 1951)
2001- गोपालसमुद्रम नारायण अय्यर रामचन्द्रन का निधन हुआ, जो आधुनिक भारत के महान वैज्ञानिकों में से एक माने जाते हैं। वह मुख्य रूप से पेप्टाइड की संरचना स्पष्ट करने के लिए रामचन्द्रन प्लॉट के निर्माण के लिए प्रसिद्ध हैं। वे कोलेजन की त्रि-वलयी (ट्रिपल हेलिक्स) संरचना बताने वाले पहले व्यक्ति थे। (जन्म-8 अक्टूबर 1922)
1947 -अमेरिकी अन्वेषक और कार निर्माता हेनरी फोर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने 24 दिसम्बर 1893 में पहली गैस मोटर का निर्माण किया। सन् 1903 में फोर्ड मोटर कम्पनी की स्थापना की। सन् 1908 में उन्होंने किफायती कार का निर्माण किया। (जन्म-30 जुलाई 1863)
1606 - राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहांगीर के खिलाफ बग़ावत की।
1889-जॉर्ज ईस्टमैन के द्वारा कोडैक कैमरा पहली बार बिक्री के लिए रखा गया।
1930 - महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की मांग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आंदोलन छेड़ा।
1938-रॉय जे प्लन्केट और उनके सहायक जैक रेबॉक ने संयोगवश एक रासायनिक यौगिक पॉलीटेट्राफ्लोरोइथाइलीन (पीटीएफआई) की खोज की जिसे आज टेफ्लॉन के नाम से जाना जाता है।
1942 - जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1982 - दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
1985 - पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।
1998 - गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
1999 - नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
2005 - कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
1928- अमेरिकी आनुवंशिकविद् और जैव भौतिकशास्त्री जेम्स डेवी वॉट्सन का जन्म हुआ, जिन्हें न्यूक्लिक अम्ल की आण्विक संरचना तथा जैव पदार्थों में सूचना के आदान-प्रदान में उसके महत्व का पता लगाया और बताया कि डीआक्सीराइबोज़ न्यूक्लिक ऐसिड (डी.एन.ए) वह पदार्थ है जो वंशानुगति को नियंत्रित करता है।
1911- जर्मन जैव रसायनज्ञ फ्योडर लिनेन का जन्म हुआ, जिन्हें कोलेस्टेराल और वसीय अम्ल के उपापचय के तंत्र तथा यंत्रण पर अनुसंधान करने के लिए कॉनरैड ब्लॉक के साथ 1964 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 8 अगस्त 1979)
1963- रूसी-अमेरिकी खगोलशास्त्री ओटो स्ट्रूव का निधन हुआ, जो फ्रेडरिक स्ट्रूव के पोते थे। उन्होंने स्पेक्ट्रोस्कोपी के जरिए तारों का गहन अध्ययन किया तथा गैसीय नीहारिकाओं पर अनुसंधान किया। (जन्म-12 अगस्त 1897)
1829- नॉर्वेजियन गणितज्ञ नील्स हेनरिक ऐबेल का निधन हुआ, जिन्होंने आधुनिक गणित की कई शाखाओं को विकसित किया। सन् 1823 में उन्होंने यह साबित किया कि पांचवीं डिग्री के बहुपदीय समीकरण को हल करने के लिए कोई बीजीय सूत्र नहीं है। (जन्म-5 अगस्त 1802)
2001 - पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का निधन हुआ।
महत्वपूर्ण दिवस- डांडी सत्याग्रह दिवस (1930), ग्राम स्वराज दिवस।
1585 - हॉलैंड के हारलम नगर में इसी नाम से प्रसिद्ध जनसंहार हुआ जो इस देश के स्वतंत्रता संग्रामियों का केंद्र था। इस जनसंहार का आदेश स्पेन के तत्कालीन नरेश फि़लिप द्वितीय ने जारी किया था। स्पेन ने हॉलैंड पर अधिकार जमाने के लिए इस देश में व्यापक स्तर पर रक्तपात किया जिसका सबसे स्पष्ट और भयानक उदाहरण हारलम जनसंहार है। जिसमें कम से कम 6 हज़ार हॉलैंड के स्वतंत्रता प्रेमी मारे गये थे। किंतु अंतत: सन 1609 ईसवी में हॉलैंड स्पेन से स्वतंत्र होने में सफल हो गया।
1933- डॉ. इवार्ट्स एम्ब्रोज़ ग्राहम ने पहली बार फेफड़ों को निकालने में सफलता प्राप्त की।
1964- पहली बिना चालक की ट्रेन लंदन में ज़मीन के नीचे चली।
1999 - इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा, मलेशिया में हेन्ड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हज़ार सूअरों की सामूहिक हत्या किये जाने का कार्यक्रम प्रारम्भ।
2002 - भारत, म्यांमार और थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सडक़ परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
2006 - सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
2008 - अफग़़ानिस्तान में भारतीय सीरियलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा।
2010 - नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़, भारत के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए।
1908 - राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री रहे बाबू जगजीवन राम का जन्म हुआ। जिनका जन्म दिवस समता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1804 -जर्मन वनस्पति विज्ञानी मैथियस जैकब श्लेडेन का जन्म हुआ जिन्होंने सबसे पहले यह सिद्धान्त दिया कि पौधे कोशिकाओं से निर्मित होते हैं। श्लेडेन ने पौधों की वृद्धि तथा उनकी आंतरिक संरचना का सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन किया। (निधन-23 जून 1881)
1894-अमेरिकी विमान निर्माता तथा बेल एयरक्राफ्ट कम्पनी के संस्थापक लॉरेन्स डेल बेल का जन्म हुआ, जिनके 1947 के विमान ने पहली बार ध्वनि की गति को पीछे छोड़ा। (निधन-20 अक्टूबर 1956
1970- अमेरिकी आनुवांशिकविद् अल्फ्रैड हेनरी स्टर्टेवैन्ट का निधन हुआ , जिन्होंने 1913 में फलमक्खी (ड्रॉसोफिला) में गुणसूत्रों के जीन की स्थिति चित्रित करने की विधि विकसित की। उनकी गुणसूत्र चित्रण की विधि आज गुणसूत्र सम्बन्धी अध्ययन में बहुत उपयोगी है। (जन्म-21 नवम्बर 1891)
1967-अमेरिकी आनुवांशिकविद् हर्मन जोजफ़ म्युलर का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि जीवित कोशिकाओं के जीन या गुणसूत्रों पर एक्स किरणों की बौछार द्वारा उत्परिवर्तन तथा वंशानुगत परिवर्तन किए जा सकते हैं। सन् 1927 में पहली बार ड्रॉसोफिला पर ऐसा प्रयोग किया गया। (जन्म-21 दिसम्बर 1890)
1828-कैस्पेरस वैन वूडेन ने चॉकलेट दूध के पाउडर को पेटेन्ट कराया।
1932- पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सी. ग्लेन किंग ने विटामिन-सी को पृथक किया।
1905 - कांगरा घाटी में आए भूकंप में 20 हजार लोगों की जाने गईं थी।
1949 - उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
1979 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ांसी।
1994 - तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नए कर्मापा के रूप में घोषणा।
1997 - क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया।
2001 - चीन का अमेरिका विमान और चालक दल लौटाने से इंकार, फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल।
2004 - भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
2008 -दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार की। पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
2010 - माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट जि़ले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
1889 - हिन्दी जगत के कवि, लेखक, पत्रकार माखन लाल चतुर्वेदी का जन्म हुआ।
1949 - भारतीय अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म हुआ।
1987 -हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय का निधन हुआ।
1938- भारतीय अमेरिकी जैव रसायनज्ञ आनन्द चक्रवर्ती का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले कृत्रिम निर्मित जीव-रूप को पेटेन्ट कराया। यह नया एककोशिकीय जीव स्यूडोमोनस जीवाणु था जिसे अब बर्खोल्डेरिया कैपेशिया के नाम से जाना जाता है।
1887 -अमेरिकी जैव रसायनज्ञ विलियम कमिंग रोज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने आहार में एमिनो अम्ल की महत्ता का पता लगाया तथा रोजाना की न्यूनतम मात्रा मालूम की। सन् 1936 में इन्होंने दुग्ध प्रोटीन यानी कैसीन में थ्रियोनाइन नामक ऐमीनो अम्ल का पता लगाया। (निधन-25 सितम्बर 1985)
1932 -जर्मन रसायनज्ञ विल्हेम ओस्वाल्ड का निधन हुआ, जो उत्प्रेरण पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें उत्प्रेरण, रासायनिक साम्य तथा अभिक्रिया दर का अध्ययन करने के लिए वर्ष 1909 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-2 सितम्बर 1853)
1919 - ब्रिटेन के रसायनज्ञ तथा भौतिकीविद् सर विलियम क्रूक्स का निधन हुआ, जिन्होंने थैलियम तत्व की खोज की और बताया कि कैथोड किरणें तेज़ गति की ऋणावेशित किरणें होती हैं। (जन्म-17 जून 1832)
1890-जर्मनी के चांसलर और 19वीं शताब्दी के एक सशक्त नेता बिस्मार्क को, जर्मनी के शासक वेल्हेल्म द्वितीय ने पदमुक्त कर दिया।
1941-ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध इराक़ के राष्ट्रवादियों ने अपने संघर्ष के दौरान जिसका नेतृत्व ब्रिटेन विरोधी धड़े के नेता रशीद आली गीलानी कर रहे थे, बग़दाद पर नियंत्रण कर लिया।
1969 -डॉ. डेन्टन कूली ने दो महीने के बच्चे में पूर्ण कृत्रिम हृदय प्रत्यारोपित किया।
1973-फ्रांसिस डब्ल्यू. डॉरियन ने दोनों तरफ धार वाली रेजऱ ब्लेड के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुंचे, भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्ष के बाद पुन: वार्ता।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली। ज़ायोनी सैनिकों ने पश्चिमी तट में स्थित फि़लिस्तीनी नगर जेनीन पर आक्रमण किया।
2006 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम की घोषणा की।
2007 - नई दिल्ली में 14 वां सार्क सम्मेलन शुरू।
2008 - प्रकाश करात को माकपा का पुन: महासचिव चुना गया। समाजसेवी मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड, 2008 से अलंकृत किया गया।
1929 - साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म हुआ।
2010 - अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक अनंत लागू का निधन हुआ।
1680 - मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का निधन हुआ।
1845-ब्रिटेन में जन्मे कृषि वैज्ञानिक विलियम जेम्स फैरर का जन्म हुआ, जिन्होंने गेहूं की कई सूखा-प्रतिरोधी तथा रोगप्रतिरोधी किस्में विकसित कीं तथा आस्ट्रेलिया की गेहूं उत्पादन बढ़ाने में मदद की। (निधन-16 अप्रैल 1906)
1898- अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी कैथरीन एसाउ का रूस में जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह विषाणु पौधों के ऊतकों को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर उन्होंने विषाणुओं के प्रारम्भिक और द्वितीयक स्तर प्रभाव में फर्क का पता लगाया। (निधन-4 जून 1997)
1980 - अंग्रेज़ समुद्र भू भौतिकशास्त्री सर ऐडवर्ड क्रिस्प बलार्ड का निधन गुआ, जो भू-चुम्बकत्व पर किए अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने महाद्वीपीय बहाव का सिद्धांत विकसित करने में योगदान दिया। (जन्म-21 सितम्बर 1907)
1974- अमेरिकी जन्तु विज्ञानी मास्र्टन बेट्स का निधन हुआ, जिन्होंने मच्छरों पर अनुसंधान किए और पीत बुखार की रोकथाम में सहायता दी। उन्होंने 1949 में नैचुरल हिस्ट्री आफ मॉस्किटोज़ नामक पुस्तक लिखी। (जन्म-23 जुलाई 1906)।
1875- सर फ्रांसिस गैल्टन ने पहली बार समाचारपत्र में मौसम-मानचित्र छापा।
1890 -इलेक्ट्रिक ट्रॉली कार का पेटेन्ट उसके निर्माता बेल्जिय़म के चाल्र्स वेन डेपॉएल को प्रदान किया गया।
1936 - भारत के उड़ीसा (अब ओडि़शा) राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
1973 - भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए टाइगर बचाओ अभियान चलाया गया।
1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।
1996 - बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
1997 - मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनैतिक बंदियों को रिहा किया गया।
2008 - मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख और हितेन दलाल सहित 5 अभियुक्तों को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।
2010 - राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
2010 - पर्सनल कम्प्यूटर के युग की शुरुआत करने वाले। हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन हुआ।
1919-अमेरिकी चिकित्सक जोजफ़ ई. म्यूरे का जन्म हुआ, जिन्हें रोगों के इलाज के लिए अंग तथा कोशिका प्रत्यारोपण सम्बन्धित कार्य के लिए ई. डॉनेल थॉमस के साथ 1990 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1865-आस्ट्रियन रसायनज्ञ रिचर्ड जि़ग्मॉन्डी का जन्म हुआ, जिन्हें कोलाइड विलयन का विषमांगी स्वभाव बताने के लिए वर्ष 1925 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने अनुसंधान के लिए अल्ट्रामाइक्रो स्कोप का आविष्कार किया। (निधन-23 सितम्बर 1929)
1968-रूसी भौतिकशास्त्री लेव डेविडोविच लैन्डॉव का निधन हुआ, जिन्होंने मंद ताप भौतिकी, परमाणु भौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, ठोस अवस्था, तारकीय ऊर्जा और प्लाज़्मा भौतिकी जैसे क्षेत्रों में काम किया। भौतिकी के कई शब्द उनके नाम से हैं। अत्यधिक मंद ताप (2.18 केल्विन) पर द्रव हीलियम के विलक्षण अतितरल (सुपरफ्लुइड) व्यवहार को प्रतिपादित करने वाले सिद्धांत के लिए उन्हें 1962 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (जन्म-22 जनवरी 1908)
1901-फ्रांसीसी रसायन विज्ञानी फ्रांस्वा मैरी रॉउल्ट का निधन हुआ, जिन्होंने विलयन पर नियम दिए। वे राउल्ट्स के नियम से प्रसिद्ध हैं। इससे घुले हुए पदार्थ का आण्विक भार ज्ञात करना सम्भव हुआ। (जन्म 10 मई 1830)
1875- सर फ्रांसिस गैल्टन ने पहली बार समाचारपत्र में मौसम-मानचित्र छापा।
1890 -इलेक्ट्रिक ट्रॉली कार का पेटेन्ट उसके निर्माता बेल्जिय़म के चाल्र्स वेन डेपॉएल को प्रदान किया गया।
1936 - भारत के उड़ीसा (अब ओडि़शा) राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
1973 - भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए टाइगर बचाओ अभियान चलाया गया।
1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।
1996 - बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
1997 - मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनैतिक बंदियों को रिहा किया गया।
2008 - मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख और हितेन दलाल सहित 5 अभियुक्तों को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।
2010 - राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
2010 - पर्सनल कम्प्यूटर के युग की शुरुआत करने वाले। हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स का निधन हुआ।
1919- अमेरिकी चिकित्सक जोजफ़ ई. म्यूरे का जन्म हुआ, जिन्हें रोगों के इलाज के लिए अंग तथा कोशिका प्रत्यारोपण सम्बन्धित कार्य के लिए ई. डॉनेल थॉमस के साथ 1990 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1865- आस्ट्रियन रसायनज्ञ रिचर्ड जि़ग्मॉन्डी का जन्म हुआ, जिन्हें कोलाइड विलयन का विषमांगी स्वभाव बताने के लिए वर्ष 1925 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने अनुसंधान के लिए अल्ट्रामाइक्रो स्कोप का आविष्कार किया। (निधन-23 सितम्बर 1929)
1968- रूसी भौतिकशास्त्री लेव डेविडोविच लैन्डॉव का निधन हुआ, जिन्होंने मंद ताप भौतिकी, परमाणु भौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, ठोस अवस्था, तारकीय ऊर्जा और प्लाज़्मा भौतिकी जैसे क्षेत्रों में काम किया। भौतिकी के कई शब्द उनके नाम से हैं। अत्यधिक मंद ताप (2.18 केल्विन) पर द्रव हीलियम के विलक्षण अतितरल (सुपरफ्लुइड) व्यवहार को प्रतिपादित करने वाले सिद्धांत के लिए उन्हें 1962 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (जन्म-22 जनवरी 1908)
1901- फ्रांसीसी रसायन विज्ञानी फ्रांस्वा मैरी रॉउल्ट का निधन हुआ, जिन्होंने विलयन पर नियम दिए। वे राउल्ट्स के नियम से प्रसिद्ध हैं। इससे घुले हुए पदार्थ का आण्विक भार ज्ञात करना सम्भव हुआ। (जन्म 10 मई 1830)
1953 - हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
1974 -मेरीनर-10 ने पहली बार बुद्ध ग्रह का नजदीक से फोटो लिया।
1980-पहला नाखून प्रत्यारोपण किया गया।
1982 - तेलुगु देशम पार्टी (भारत क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी) की स्थापना एन.टी. रामाराव द्वारा की गई।
1999 - पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
2003 - तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहरणकर्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
1913 - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म हुआ।
1929 - भारतीय अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म हुआ।
1963 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का निधन हुुआ।
1927 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ जॉन रॉबर्ट वेन का जन्म हुआ, जिन्हें प्रोस्टाग्लैंडिन्स को खोजने, उन्हें पृथक करने तथा उनके पर्यवेक्षण के लिए स्यून के. बर्गस्ट्रॉम और बेंग्ट इंगेमर सैमुएल्सन के साथ सन् 1982 का नोबेल पुरस्कार मिला। प्रोस्टाग्लैंडिन्स एक प्रकार के वसीय अम्ल होते हैं जो दर्द के दौरान मांसपेशियों को प्रभावित करता है।(निधन-19 नवम्बर 2004)
1853-अमेरिका के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एलिहू थॉमसन का जन्म हुआ, जिनके प्रत्यावर्ती धारा में अनुसंधान ने सफलतापूर्वक प्रत्यावर्ती धारा मोटर के निर्माण में मदद की। (निधन-13 मार्च 1937)
1892-अंग्रेज़ चिकित्सक और शरीर रचना विज्ञानी सर विलियम बॉमैन का निधन हुआ, जिन्होंने गुर्दे (किडनी) की कार्यात्मक इकाई नेफ्रॉन की खोज की। इनके नाम पर गुर्दे में पाई जाने वाली छोटी ग्रन्थियों को बॉमैन कैप्सूल नाम दिया गया। ये ग्रन्थियां गुर्दे में लाखों की संख्या में होती हैं जो रक्त को छानती हैं। (जन्म-20 जुलाई 1816)
1997 -ब्रिटेन के जैव रसायनज्ञ तथा विषाणु विज्ञानी नॉर्मन विंगेट पियरी का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बॉडेन के साथ पता लगाया कि विषाणुओं में पाया जाने वाला आनुवंशिक पदार्थ राइबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) होता है। (जन्म-1 जुलाई 1907)
1797- न्यू हैम्पशायर के नैथेनियल ब्रिग्स को वाशिंग मशीन के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
1866 -पहली एम्बुलेन्स अपनी सेवा पर रवाना हुई।
1969 - सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
2000 - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा।
2005 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006 - अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007 - अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008 - केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की। आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
1972 - एबिय जे जोस, भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
2006 - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का निधन हुआ।
1930- अमेरिकी भौतिकशास्त्री जेरम आइज़ैक फ्रीडमैन का जन्म हुआ, जिन्हें रिचर्ड ई. टेलर तथा हेनरी डब्ल्यू. केन्डल के साथ वर्ष 1990 का नोबेल पुरस्कार मिला।
1897-अमेरिकी रसायनज्ञ तथा अभियंता विक्टर मिल्स का जन्म हुआ, जिन्होंने बच्चों के लिए सुलभ डायपर पैम्पर्स का निर्माण किया। (निधन-1 नवम्बर 1997)
1849 -आस्ट्रिया के वनस्पति वैज्ञानिक स्टीफन एन्डलिकर का निधन हुआ, जिन्होंने पादप वर्गीकरण का तरीका बताया। वर्ष 1830 में उन्होंने वनस्पति विज्ञान पर अपने पहले आलेख लिखे। इनकी पुस्तक जेनेरा प्लैन्टेरम सेकन्डम ओर्डाइन्स नैचुरालेस डिस्पोसिटा (1836-1850) वनस्पति विज्ञान की महान किताबों में मानी जाती हैं। (जन्म-24 जून 1804)
1982 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री विलियम फ्रैन्सिस ज्याक का निधन हुआ, जिन्हें रासायनिक ऊष्मप्रवैज्ञिकी और खासकर न्यूनतम तापमान पर द्रव्य की अवस्था और एन्ट्रॉपी पर किए उनके कार्य के लिए उन्हें 1949 में रसायन विज्ञान का नोबेल मिला। (जन्म-12 मई 1895)।
1884- पहली लम्बी टेलीफोन कॉल बोस्टन और न्यूयॉर्क में हुई।
1933- रेगिनेल्ड गिब्सन और ऐरिक विलियम फावसेट ने पॉलीइथाइलीन की खोज की।
1982 - ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
2003 - रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा खि़ताब जीता।
2006 - यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की।
2008 - केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 जि़लों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3 हजार 780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक यूपीकोका को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की। अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
1847 - जर्मन रसायनज्ञ ओटो वैलेक का जन्म हुआ, जिन्हें 1910 में सुगंधित वानस्पतिक तेलों के विश्लेषण तथा तारपीन के तेल की खोज के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन- 26 फरवरी 1931)
1847- जर्मनी के एक भौतिकीविद् विल्हेम कॉनरैड रोएन्टजऩ का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स किरणों की खोज की। इसके लिए उन्हें 1901 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-26 फरवरी 1931)
1997- अंग्रेज़ भू-विज्ञानी सर मैल्कम ब्रॉउन का निधन हुआ, जिन्हें शिलाविज्ञान में कार्य के लिए जाना जाता है। सन् 1979 से 1985 तक वे इंस्टीट्यूट आफ जियोलॉजिकल सर्वे के निदेशक रहे। उन्होंने 1984 में संस्थान का नाम बदलकर ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे कर दिया। (जन्म 5 अक्टूबर 1925)
1998- अमेरिकी अन्वेषक जोजफ़ सोबैक का निधन हुआ, जिन्होंने 1950 में रैकेटबॉल नामक खेल की खोज की। वे सात साल तक टेनिस और स्क्वॉश के पेशेवर थे इसलिए उन्होंने इनके इनडोर विकल्प के रूप में रैकेटबॉल विकसित किया। (जन्म 5 अप्रैल 1918)
1872- थॉमस जे. मार्टिन के नाम आग बुझाने की कल (फायर एक्स्टिग्विशर) का पेटेन्ट जारी किया गया।
1953- डॉ. जोनस साल्क ने पोलियो के नए टीके की खोज की घोषणा की।
1974 - लाता गांव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।
1995 - 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
1998 - चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1999 - द. अफ्ऱीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
2003 - पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र अब्दाली का परीक्षण किया।
2006 - मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
2008 - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया। टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी जगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया। युसुफ़ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बंदियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की।
1907 -हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का जन्म हुआ।
1893 - बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का जन्म हुआ।
1962 -भारत के कम्प्यूटर इंजीनियरराजीव मोटवानी का जन्म हुआ, जिन्होंने सैद्धान्तिक कम्प्यूटर विज्ञान पर कार्य किया। सन् 2001 में उन्हें गोडेल पुरस्कार प्रदान किया गया वे स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर थे। (निधन- 5 जून 2009)
1911- ब्रिटेन के शरीर क्रिया वैज्ञानिक सर बर्नार्ड काट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि तंत्रिका कोशिकाएं किस तरह से मांसपेशियों तक संकेत पहुंचाती हैं। उनके इस कार्य के लिए उन्हें जूलियस एक्सेलरॉड तथा अल्फ वॉन यूलर के साथ 1970 में चिकित्सा/ शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
1996- संयुक्त राज्य के इलेक्ट्रिक इंजीनियर डेविड पैकार्ड का निधन हुआ, जो हेवलेट-पैकार्ड कम्पनी के सहसंस्थापक थे, जो कम्प्यूटर, प्रिन्टर आदि उपकरणों के निर्माण में अग्रणी है। उन्होंने कंपनी की स्थापना सन् 1939 में विलियम आर. हेवलेट के साथ की। (जन्म-7 सितम्बर 1912)
1981-ब्रिटेन के जैव रसायनज्ञ सीरिल डीन डार्लिंगटन का निधन हुआ, जिन्होंने गुणसूत्रों पर किए अपने अनुसंधान से वंशानुगति के आधारभूत तंत्र की समझ को और विकसित किया तथा गैमीट्स निर्माण के समय गुणसूत्रों के व्यवहार को स्पष्ट किया। (जन्म 19 दिसम्बर 1903)।
1589 -फ्रांस में हेनरी चतुर्थ के शासन संभालने के साथ ही इस देश में बोरबन शासन श्रंखला का राज आरंभ हुआ। इससे पहले तक बालवा वंश के लोगों का फ्रांस पर शासन था। बोरबन श्रंखला ने 200 वर्ष तक फ्रांस पर शासन किया और इस श्रंखला के अंतिम नरेश लुई सोलहवें को सन 1789 में फ्रांस की क्रांति की सफलता के बाद मृत्युदंड दे दिया गया।
1665-क्रिश्चियन ह्यूगेस ने शनि के चन्द्रमा टाइटन की खोज की।
1857-फ्रेड्रिक लैगेनहाइम ने सूर्यग्रहण का फोटोग्राफ लिया।
1957 - इटली की राजधानी रोम में यूरोप के विभिन्न देशों के राजनेताओं ने संयुक्त यूरोपीय बाज़ार के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। इस प्रस्ताव के आधार पर सदस्य देशों के बीच आपस में कोई भी सामान बेचना और खऱीदना सरल हो गया।
1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।
2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2008 - टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज ने इंटरनेशनल फर्म याहू से गठजोड़ किया। अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीाय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
1931 - स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ।
1914- अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग का जन्म हुआ, जिन्हें 1970 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला। वे हरित क्रांति के सूत्रधार माने जाते हैं। विश्व में गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए उन्होंने मैक्सिको और भारत, पाकिस्तान के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर उन्नत किस्में तैयार की। (निधन-12 सितंबर 2099)
1844- जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक गुस्टाव हेनरिक ऐडॉल्फ ऐंगलर का जन्म हुआ, जो अपने पादप वर्गीकरण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पौधों की भौगौलिक विशेषताओं तथा उनके वर्गीकरण पर काम किया। (निधन-10 अक्टूबर 1930)
1995- अमेरिका के समाजशास्त्री जेम्स सैम्युअल कॉलमैन का निधन हुआ, जिन्होंने गणितीय समाजशास्त्र को प्रचलित किया। जिसने शिक्षा नीति को प्रभावित किया। वे पेशे से कैमिकल इंजीनियर थे परंतु बाद में उन्होंने समाजशास्त्र में काम किया। (जन्म-12 मई 1926)
1712- अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक, चिकित्सक नीहेमाइया ग्रीव का निधन हुआ, जो पादप संयंत्र शरीर रचना विज्ञान के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने पौधों के आंतरिक भागों का अध्ययन किया। (जन्म-26 सितम्बर 1641)।
1820 -जर्मनी के दार्शनिक फ्रेडरिक एंगल्स का जन्म हुआ। वे जर्मनी के विख्यात दार्शनिक कार्ल माक्र्स के सहयोगी और मित्र थे। । एंगल्स, राजनैतिक गतिविधियों के कारण अधिकारियों की दृष्टि में आ गए अत: सन 1850 में उन्हें देश छोडक़र ब्रिटेन जाना पड़ा। सन 1848 में कम्युनिस्ट दलों के पहले सम्मेलन में जारी होने वाला कम्युनिस्ट घोषणापत्र एंगल्स और फ्रेडरिक ने मिलकर तैयार किया था। मार्क्स के बाद एंगल्स ने कम्युनिज़्म की विचारधारा को मज़बूत करने में प्रभावी भूमिका निभाई। एंगल्स के विचार के अनुसार विश्व दो मुख्य ध्रुवों सोशियालिज़्म और कैपिटलिज़्म में विभाजित है। एंगल्स का सन 1895 में निधन हो गया।
1882-जर्मनी के विख्यात चिकित्सक और वैज्ञानिक राबर्ट कोख़ ने टीबी के रोग के मूल रोगाणु का पता लगाया। राबर्ट कोख़ दस साल तक टीबी के रोग के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन में व्यस्त रहे और अंतत: इस रोग के कारण का पता लगाने में सफल हो गए। इस रोग के रोगाणु को भी कोख़ बैक्टेरिया कहा जाता है। सन 1905 में राबर्ट कोख़ को नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1976-अमेरिका में बड़े स्तर पर स्वाइन फ्लू के टीके की खोज की शुरूआत हुई।
1998 - भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3 हजार घायल हो गए।
1999 - पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
2007 - आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
2008 - छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला। नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
1884- डट रसायनज्ञ पीटर जोज़ेफस विल्हेमस डिबाई का जन्म हुआ, । द्विधु्रव आघूर्ण, एक्स किरणों एवं प्रकाश के प्रकीर्णन पर किए गए उनके अनुसंधान के लिए उन्हें वर्ष 1936 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-2 नवम्बर 1966)
1835 - आस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री जोजफ़ स्टीफन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1879 में विकिरण का नियम दिया। किसी श्यामवर्ण पिंड से प्रति सेकेन्ड निकलने वाली ऊष्मा की मात्रा उसके परमताप के चौथे घात के समानुपाती होती है। इसे स्टीफन का नियम कहते हैं। (निधन- 7 जनवरी 1893)
1956-हॉलैण्ड के भौतिकशास्त्री का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1926 में हीलियम को ठोस रूप में परिवर्तित किया। (जन्म 21 जून 1876)
1864-जर्मनी मूल के रूसी रसायनज्ञ तथा जीववैज्ञानिक कार्ल कारलोविच क्लॉस का निधन हुआ, जिन्होंने 1844 में रूथीनियम की खोज की। क्लॉस को ओस्मियम, पैलेडियम, इरीडियम, रोडियम आदि पर काम करने के लिए जाना जाता है। (जन्म-23 जनवरी 1796)
महत्वपूर्ण दिवस- विश्व टी. बी. दिवस, ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस
1821-फ्रांस में बॉक्साइट की खोज हुई। बॉक्साइट एल्युमिनियम का अयस्क होता है। उसे उस गांव के नाम पर बियॉक्साइट नाम दिया गया, पर बाद में इसे बॉक्साइट कहा गया।
1950-संयुक्त राष्ट्र विश्व मौसम विज्ञान संस्था की स्थापना हुई।
1995 - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल श्रृंखला को जीता।
1996 - ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव सम्पन्न।
1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर की जल समाधि।
2003 - दक्षिण अफ्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
2008- भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।
1910 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्म हुआ।
1992 - भारत के पांचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लो का निधन हुआ।
1937-अमेरिकी वैज्ञानिक रॉबर्ट सी. गैलो का जन्म हुआ, जिन्होंने 1984 में एड्स के वायरस ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएन्सी वायरस की खोज की। वे लगातार एड्स पर अनुसंधान करते रहे और 1996 में इन्होंने पता किया कि एक प्राकृतिक यौगिक कीमोकाइन्स एच.आई.वी. को अवरुद्ध कर देता है। इससे एड्स की रोकथाम को बल मिला।
1881-जर्मन रसायनज्ञ हरमन स्टॉडिंगर का जन्म हुआ, जिन्हें सन् 1953 में पॉलीमर की लंबी श्रृंखला की संरचना के बारे में बताया और सिंथेटिक रबर के आविष्कार में योगदान दिया। सन् 1920 में स्टॉडिंगर ने बताया कि पॉलीमर कई इकाइयों के दुहराव से बनते हैं। (निधन-9 सितम्बर 1965)
1946- अमेरिकी रसायनज्ञ गिल्बर्ट न्यूटन ल्युविस का निधन हुआ, जिन्होंने लैंगम्यूर के साथ परमाणु सिद्धान्त दिया। उन्होंने संयोजकता पर भी सिद्धान्त प्रतिपादित किए। (जन्म-23 अक्टूबर 1875)
1993 -आयरलैण्ड के चिकित्सक डेनिस पार्सन्स बर्किट का निधन हुआ, जिन्होंने बर्किट्स लिम्फोमा का पता लगाया। वर्ष 1957 में युगाण्डा में उन्होंने कई बच्चों में गले और सिर का ट्यूमर देखा और पता लगाया कि यह एक तरह का कैंसर था। (जन्म-28 फरवरी 1911)
महत्वपूर्ण दिवस- विश्व मौसम विज्ञान दिवस, भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु का शहीद दिवस।
1946 -जार्डन को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। प्रथम विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन ने जॉर्डन इराक़ और फि़लिस्तीन को उसमानी शासन के अधिकार से निकाल कर अपने क़ब्ज़े में कर लिया सन 1946 में अर्थात द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जाडॅन को स्वतंतत्र करके द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने घटन शरीफ़ हुसैन के पुत्र अमीर अबदुल्ला को इस देश का नरेश बना दिया। जिसने कुछ ही समय बाद अमरीका और फिर ज़ायोनी शासन से गहरे संबंध स्थापित कर लिए।
1960-आर्थर शॉलोव द्वारा पहली लेजऱ को पेटेन्ट कराया गया।
1995 - रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात पृथ्वी के लिए रवाना।
1999 - भारतीय शेखर कपूर की फि़ल्म एलिजाबेथ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार, जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढऩे का सिलसिला जारी रखा।
2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010- केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यीय समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टि करते हुए 218 करोड़ का हर्जाना मांगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लडऩे के लिए एक प्राधिकरण के गठन की सिफारिश की। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तडक़े गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
1868 अमेरिकी भौतिकविद् रॉबर्ट एन्ड्रिव्स मिलिकन का जन्म हुआ, जिन्हें विद्युत के प्रारम्भिक इलेक्ट्रिक आवेश तथा विद्युत अपघटन पर काम करने के लिए 1923 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें उनके मशहूर ऑयल ड्रॉप एक्सपेरिमेन्ट के लिए जाना जाता है। (निधन- 19 दिसम्बर 1953)
1931- अमेरिकी भौतिकशास्त्री बर्टन रिक्टर का जन्म हुआ, जिन्हें सैम्युअल सी.सी. टिंग के साथ एक नए परमाण्विक कण जे/साई कण की खोज के लिए 1976 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
1772 -ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री तथा शिक्षक जॉन कैन्टन का निधन हुआ, जिन्होंने कृत्रिम चुम्बक बनाने का एक तरीका खोजा। उन्होंने आवेश मालूम करने के लिए इलेक्ट्रोस्कोप नामक यन्त्र का निर्माण किया। (जन्म-31 जुलाई 1718)
1960- ब्रिटेन की वनस्पति वैज्ञानिक ऐग्नेस आर्बर का निधन हुआ, जो एकबीजपत्रीय (मोनोकॉटीलेडोन्स) पर काम के लिए जानी जाती हैं। वर्ष 1912 में इनकी पहली पुस्तक हर्बल्स, देयर ओरिजिन एण्ड इवोल्यूशन प्रकाशित हुई। (जन्म 23 फरवरी 1879)।
1925 -वुल्फगैंग पॉली ने सुप्रसिद्ध अपवर्जन सिद्धान्त (एक्सक्ल्यूशन प्रिन्सिपल) दिया।
1960 - दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 50 लोगों को मौके पर ही मार डाला। सरकार ने बाद में एक ऐसा कानून लाया जिसकी वजह से इस हत्याकांड में शामिल किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
1990 - नामीबिया दक्षिण अफ्रीका से पूरी तरह से आज़ाद हो कर एक स्वतंत्र मुल्क बन गया। अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण में स्थित नामीबिया संयुक्त राष्ट्र का भी सदस्य है। इस देश की आबादी 21 लाख है और यहां एक बहुत ही स्वस्थ बहुदलीय लोकतंत्र विकसित हो रहा है। नामीबिया दुनिया की सबसे कम घनी आबादी वाला देश है। यूं तो यहां की ज़मीन में हीरे, यूरेनियम सोना चांदी जैसी कई चीज़ें मौजूद हैं इस देश की आधी आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहती है। इस देश में एचआईवी-एड्स का प्रकोप भी बहुत है। अनुमानों के मुताबिक इस देश की 15 फ़ीसदी आबादी एचआईवी- एड्स से पीडि़त है।
1999 - ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
2000 - ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया, गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 - रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।
2008 - मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।
1916-शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान का जन्म हुआ।
1978 - अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म हुआ।
2003 - प्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का निधन हुआ।
1887 -रूसी-ब्रिटिश जैवरसायनज्ञ डेविड कीलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि साइटोक्रोम एन्ज़ाइम कोशिकाओं में ऑक्सीजन के इस्तेमाल में लाने के लिए अतिआवश्यक है। (निधन- 27 फरवरी 1963)
1869- जर्मन अमेरिकी औद्योगिक वास्तुकार अल्बर्ट काह्न का जन्म हुआ, जो आधुनिक फैक्ट्री की रूपरेखा के जनक माने जाते हैं। (निधन-8 दिसम्बर 1942)
1991-अमेरिकी अन्वेषक और इलेक्ट्रॉनिक संगीत यन्त्रों के निर्माता लियो फेन्डर का निधन हुआ जिन्होंने पहले ठोस इलेक्ट्रिक गिटार का निर्माण किया। (जन्म-10 अगस्त 1909)
महत्वपूर्ण दिवस- विश्व वानिकी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस।
1739 - नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
1815 -नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस का सम्राट बना किन्तु 18 जून वर्ष 1815 को वाटरलू मैदान में उसकी सत्ता का सूर्यास्त हो गया और 28 जून को सेनेट द्वीप में बंदी बना दिया गया। उसी स्थिति में 5 मई वर्ष 1821 को उसका देहान्त हुआ।
1898 -रेडियम का पता चला। यह धातु अत्यंत दुर्लभ और मूल्यवान है। इसको पिछली शताब्दी के महान वैज्ञानिकों पियर क्यूरी और मैडम क्यूरी ने खोजा। इस खोज से चिकित्सा संसार और विज्ञान के मैदान में महान क्रांति आईं।
1990 - अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा। निकोला टेस्ला को विद्युत के बेतार ट्रान्समिशन के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1934 -रुडॉल्फ कुन्हॉड ने जर्मनी में पहले राडार का परीक्षण किया।
1991 - बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 - प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
2003 - इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
2006 - अफग़़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
2009 - न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मूख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए।
1846 -इटली के चिकित्सक ज्यूलियो बिज़ोजिऱो का जन्म हुआ, जिन्होंने खून में प्लेटलेट्स का महत्व बताया और यह पता लगाया कि रक्त कोशिकाओं का निर्माण अस्थि मज्जा में होता है। (निधन-8 अप्रैल 1901)
1856 -अमेरिकी अन्वेषक और इंजीनियर फ्रेड्रिक डब्ल्यू. टेलर ता जन्म हुआ, जिन्हें वैज्ञानिक प्रबन्धन का जनक कहा जाता है। उनकी औद्योगिक प्रबन्धन की प्रणाली से हर देश के विकास और उद्योग को लाभ मिला है। (निधन-21 मार्च 1915)
1727-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ सर आइज़ैक न्यूटन का निधन हुआ, जिनके नियम आज भौतिकी के आधारभूत नियमों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के बारे में बताया तथा जड़त्व पर महत्वपूर्ण नियम दिए। ( जन्म-25 दिसम्बर 1642)
1932-सोवियत जैव रसायनज्ञ इल्या इवानोविच इवानोव का निधन हुआ, जिन्होंने पालतू जानवरों में कृत्रिम गर्भाधान विधि का विकास किया था। उन्होंने स्पैलेन्जऩी (जिन्होंने खोज किया कि यह सम्भव है) के कार्य को आगे बढ़ाया और 1901 में पहले कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र की स्थापना की। (जन्म-1 अगस्त 1870)।
महत्वपूर्ण दिवस- विश्व विकलांग दिवस और सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस।
1883-जैन मैट्सलाइगर ने जूता बनाने की पहली मशीन का आविष्कार किया।
1958-ब्रिटेन का पहला प्लैनेटेरियम लंदन प्लैनेटेरियम खुला।
1972 - भारत और बांग्लादेश के बीच में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किया।
1982 - ब्रिटेन एवं बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।
1996 - बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।
1999 - यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2001 - तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि, ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
2004 - अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2007 - पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।
2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
1982 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का निधन हुआ।
1998 -भारतीय कम्युनिस्ट नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ईलमकुलम मनक्कल शंकरन नंबूदिरीपाद का निधन हुआ।
2011 - बालीवुड अभिनेता नवीन निश्चल का निधन हुआ, जिन्हें गऱीबों का राजेश खन्ना कहा जाता था।
1978 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार का निधन हुआ।
1900 -फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी का जन्म हुआ, जो प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइरीन जूलियट क्यूरी के पति थे। उन्हें कृत्रिम रेडियोधर्मी तत्व का आविष्कार करने के लिए इनकी पत्नी के साथ 1935 में नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन- 14 अगस्त 1958)
1943- अमेरिकी रसायनज्ञ मेरियो मोलिना का जन्म हुआ जिन्हें ओज़ोन परत के विघटन के कारणों पर अनुसंधान करने के लिए एफ. शेरवुड रॉलैन्ड और पॉल क्रूज़ेन के साथ 1995 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उनके अनुसंधान ने साबित किया कि कुछ औद्योगिक गैंसें वातावरणीय ओज़ोन परत के क्षय के लिए जिम्मेदार हैं।
1987 -फ्रांस के भौतिकशास्त्री लुई विक्टर डी ब्रॉग्ली का निधन हुआ, जो मुख्य रूप से क्वान्टम सिद्धान्त पर किए गए अपने अनुसंधान तथा इलेक्ट्रॉन के तरंग स्वरूप की खोज के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने पदार्थ की कण और तरंग दोनों विशेषताओं के बारे में बताया। (जन्म 15 अगस्त 1892)
1968-ऑस्ट्रियन तंत्रिका विज्ञानी तथा मनोचिकित्सक कार्ल थ्योडर ड्यूसिक का निधन हुआ, जिन्हें पराश्रव्य निदान (अल्ट्रासोनिक डायग्नोसिस) के जनक के रूप में जाना जाता है। (जन्म 1908)।
1834- होलिडेज़बर्ग और जॉनस्टोन पेनसिलवेनिया में पहली रेल सुरंग का निर्माण हुआ।
1987 -उच्चतापीय अतिचालकता की घोषणा हुई।
2000 - उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
2006 - संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007 - उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य प्रारम्भ किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।
2008 - टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर में डॉक्टर ऑफ़ सांइस की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने। पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
2009 - केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।
1938 - अभिनेता शशि कपूर का जन्म हुआ।
1956 - प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का निधन हुआ।
1858 - जर्मन तापीय इंजीनियर रुडॉल्फ क्रिश्चियन कार्ल डीज़ल का जन्म हुआ, जिन्होंने अंतर्दहन इंजन का आविष्कार किया। आज इसे हम डीज़ल इंजन के नाम से जानते हैं।(निधन--29 सितम्बर 1913)
1936 -अमेरिकी समूद्र-भूवैज्ञानिक चाल्र्स डेविस हॉलिस्टर का जन्म हुआ, जिन्होंने गहरे समुद्र पर अध्ययन किया तथा बताया कि समुद्र का गहरा तल बिल्कुल शांत नहीं रहता बल्कि वहां पर कई छोटे तूफान और धाराएं चलती रहती हैं।(निधन-23 अगस्त 1999
1998-जापानी इंजीनियर हीडियो शिमा का निधन हुआ, जिन्होंने टोक्यो और ओसाका को जोडऩे वाली विश्व की पहली उच्च गति की बुलेट ट्रेन बनायी। यह सेवा 1934 में शुरू हुई जिसकी गति 138 मील प्रति घण्टा थी। वे अपने जीवनकाल में और भी शक्तिशाली लोकोमोटिव के निर्माण में लगे रहे।(जन्म- 20 मई 1901)
1989-अंग्रेज़ भू-भौतिक शास्त्री, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ सर हेरॉल्ड जेफरीज़ का निधन हुआ, जिन्होंने सौरमंडल के उद्गम के रहस्यों को समझने का प्रयत्न किया और उन्होंने -100 0ष्ट से भी कम तापमान पर गैस का पृष्ठ ताप का मापन किया। (जन्म-22 अप्रैल 1891)
1834-होलिडेज़बर्ग और जॉनस्टोन पेनसिलवेनिया में पहली रेल सुरंग का निर्माण हुआ।
1987 -उच्चतापीय अतिचालकता की घोषणा हुई।
महत्वपूर्ण दिवस- आयुध निर्माण दिवस, विश्व मांस बहिष्कार दिवस और कारख़ाना अध्यादेश दिवस।
1898 -न्यूयॉर्क में पहली प्रायोगिक पनडुब्बी का प्रदर्शन जॉन हॉलैण्ड द्वारा किया गया।
1950-एक नए रेडियो सक्रिय तत्व-98 का आविष्कार कैलिफॉर्निया में हुआ जिसे बाद में कैलिफोर्नियम नाम दिया गया।
1994 - रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
1996 - लाहौर में सम्पन्न छठे विल्स विश्व कप का खिताब श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर जीता।
1998 - झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2008-भारत में चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुंचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
1990 - साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी
1962- भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक तथा नासा की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला एक का जन्म हुआ। उनका पहला अंतरिक्ष अभियान 19 नवम्बर, 1997 में शुरू हुआ। इसके पश्चात वे दोबारा वर्ष 2000 में अंतरिक्ष अभियान के लिए चुनी गईं। फरवरी 2003 को कोलम्बिया अंतरिक्ष यान एसटीएस-107 हादसे में उनकी मौत हो गईं। यह हादसा यान के पृथ्वी के वायुमण्ल में प्रवेश के दौरान हुआ। वे अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं। (निधन-1 फरवरी 2003)
1881-स्विस शरीर क्रिया विज्ञानी वॉल्टर रुडॉल्फ हेस का जन्म हुआ, जिन्हें मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्रों के महत्वपूर्ण कार्यों खासकर हाइपोथैलेमस का बाकी अंगों के कार्य निर्धारित करने और भूख लगने, नींद सुरक्षा प्रणाली आदि में महत्व का पता लगाने के लिए ऐन्टोनियो एगेस मोनिज़ के साथ 1949 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 1973)
1741- अंग्रेज़ चिकित्सक विलियम विदरिंग का जन्म हुआ, जिन्होंने डिजिटैलिस के औषधीय इस्तेमाल का काफी अध्ययन किया। वनस्पति विज्ञान में रुचि होने के कारण इस बात पर शोध किया कि गांवों में लोग किस तरह वनस्पतियों के जरिए इलाज करते हैं। (निधन-6 अक्टूबर 1799)
1956 -फ्रांसीसी रसायनज्ञ आइरीन जूलियट क्यूरी का निधन हुआ, जो मैरी क्यूरी तथा पियरे क्यूरी की बेटी थीं। इन्होंने अपने पति फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी के साथ कृत्रिम रेडियोधर्मिता की खोज की जिसके लिए उन्हें 1935 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-12 सितम्बर 1897)
1853-आस्ट्रियन भौतिकशास्त्री क्रिश्चियन डॉपलर का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह ज्ञात की हुई ध्वनि तथा प्रकाश की आवृत्ति स्रोत तथा ज्ञातकर्ता के सापेक्ष गति द्वारा प्रभावित होता है। इसे डॉपलर प्रभाव कहा जाता है। (जन्म-29 नवम्बर 1803)।
1919- वायरलेस टेलिफोन का आविष्कार हुआ जिससे विमान में पायलट बातें कर सकें।
1960 -न्यूयॉर्क में सौर ऊर्जा से चलने वाली कार का प्रदर्शन किया गया।
1998 - चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 - फैंटम जैसे कॉमिक चरित्र के जनक लियोन ली फ़ाक का निधन।
2003 - ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान बने।
2004 - रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।
2006 - चुनाव के तीन महीने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण की।
2007 - एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2008 - मुद्रास्फीति विगत नौ महीने के उच्चतम स्तर 5.11 फ़ीसदी पर पहुंची। परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये।
2009 - विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव सरत सब्बरवाल पाक में भारत के नये उच्चायुक्त नियुक्त हुए। शिवालिक वर्ग के तीन स्टाल्थ फ्रिगेटो में अमेरिकी इंजनों को लगाने पर अमेरिकी प्रशासन ने रोक लगाई।
1789-जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज साइमन ओम का जन्म हुआ, जिन्होंने 1825 के अपने प्रयोग से साबित कर दिखाया कि कोई भी विद्युतचालक पूरी तरह चालक नहीं होता। उसमें कुछ न कुछ प्रतिरोध ज़रूर होता है। उन्होंने 1826 में सुप्रसिद्ध नियम दिए जिन्हें हम ओम के नियम के तौर पर जानते हैं। (निधन-6 जुलाई 1854)
1918 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री फ्रेड्रिक रीनेस का जन्म हुआ, जिन्हें 1956 में न्यूट्रीनो की खोज करने के लिए 1995 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। रीनेस को भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल के साथ नोबेल मिला था। न्यूट्रीनो परमाणु का एक सूक्ष्म तथा उदासीन कण होता है। (निधन- 26 अगस्त 1998)
1998 - ब्रिटेन के रसायनज्ञसर हेरेक हैरॉल्ड रिचर्ड बर्टन का निधन हुआ, जिन्हें जटिल यौगिकों की त्रिआयामी संरचना का अध्ययन करने के लिए नार्वे के ऑड हेसेल के साथ 1969 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 सितम्बर 1918)
1935-स्कॉटलैण्ड के शरीर क्रिया वैज्ञानिक जॉन जेम्स रिकार्ड मैक्लियॉड का निधन हुआ जिन्होंने मधुमेह पर अनुसंधान किया और इंस्युलिन हार्मोन का नामकरण किया। वर्ष 1923 में इन्हें सर फ्रेड्रिक बेन्टिंग के साथ इंस्युलिन की खोज तथा शुगर के उपापचय में उसके महत्व को बताने के लिए शरीरक्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 सितम्बर 1876)
1892 -एस्केलेटर की रूपरेखा को उसके आविष्कारक न्यूयॉर्क के जेसी डब्ल्यू. रेनो ने पेटेन्ट कराया।
1959-न्यूयॉर्क में ब्रूकहेवेन राष्ट्रीय प्रयोगशाला में पहली बार चिकित्सकीय शोध के लिए एक नाभिकीय ऊर्जा केन्द्र बनाया गया।
1920 -अमेरिकी चिकित्सक ई. डॉनेल थॉमस का जन्म हुआ, जिन्हें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में मेरू-रज्जु का प्रत्यारोपण करने के लिए 1990 में जोजफ़ ई. म्युरे के साथ चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। यह ल्यूकीमिया तथा अन्य रक्त कैंसर के उपचार में एक बड़ी उपलब्धि थी।
1854-जर्मन जीवाणु वैज्ञानिक ऐमिल ऐडॉल्फ वॉन बेरिंग का जन्म हुआ, जो इम्यूनोलॉजी (प्रतिरोधक क्षमता) विज्ञान के संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें सीरम सिद्धान्त के लिए 1901 का पहला नोबेल पुरस्कार मिला। डिप्थीरिया के इलाज में उसका उपयोग होता है। 1890 में एस. किटैसेटो के साथ काम करते हुए उन्होंने पाया कि जिस जानवर में टेटनस तथा डिप्थीरिया के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो उसके द्रव द्वारा हमारे शरीर में भी वैसी ही क्षमता विकसित की जा सकती है। (निधन-31 मार्च 1917)
2004-इंजीनियर तथा भौतिकशास्त्री विलियम हेवार्ड पिकरिंग का निधन हुआ, जो अमेरिका के पहले उपग्रह एक्सप्लोरर के निर्माण दल के प्रमुख थे। उन्होंने 1930 के समय में नेहेर और रॉबर्ट मिलिकन के कॉस्मिक किरणों के प्रयोग में भी सहयोग दिया। (जन्म-24 दिसम्बर-1910)
1898-अंग्रेज़ अन्वेषक और इंजीनियर सर हेनरी बेसेमर का निधन हुआ, जिन्होंने कम खर्चे में इस्पात बनाने की पहली प्रक्रिया का निर्माण किया, तथा बेसेमर कन्वर्टर के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई। कन्वर्टर पिघले लोहे से अशुद्धियां दूर करता है। ( जन्म-19 जनवरी 1813)
1646- फ्रांस के विख्यात वस्तुकलाकार हारडोइन मैन्सर का जन्म हुआ। वे लुई चतुर्थ के काल में पैदा हुए थे उन्होंने लुई चतुर्थ के ही आदेश पर वार्सा के महल का निमार्ण पूरा किया इसका निर्माण एक अन्य कलाकार ने आरंभ किया था। वार्सा महल पेरिस के निकट बना हुआ है। यह विश्व के बड़े ऐतिहासिक महलों में है। इस महल में बहुत महत्वपूर्ण घटनाए हुई हैं। और ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें सन 1919 में प्रथम विश्व युद्ध का शांति समझौता भी शामिल है।
1798-आगोस्ट कैन्ट नामक फ्रांसीसी दार्शनिक और गणिज्ञ का जन्म हुआ। कैन्ट 18 वर्ष की आयु में गणित के शिक्षक बन गये। दर्शनशास्त्र में वे फ्रांसीसी दार्शनिक सेन साइमन के विचारों से प्रभावित थे। उन्होंने दर्शन शास्त्र के सिद्धान्त साकरात्मवाद के आधार शिला रखी। केंट की विचारधारा के प्रचार ओर प्रसार के परिणाम स्वरुप दर्शनस्त्र ओर विज्ञान विचार और मन की दुनिया से निकलकर व्यवहारिक चरण में प्रविष्ट हुआ। सन 1857 में कैंट का निधन हुआ।
1989 - मिस्र के पूर्वोत्तरी भाग में ताबा नामक क्षेत्र ज़ायोनी शासन के वर्षों के अतिग्रहण से मुक्त हुआ। इस शासन ने सीना मरुस्थल को जो ताबा के पूरब में स्थित है 1967 ईसवी के युद्ध के दौरान अपने क़ब्ज़े में कर लिया था। सन 1989 में ज़ायोनी सेनाएं इस क्षेत्र से निकलने पर विवश हुई थीं।
1927 - एल्सी ईव्स, अमेरिकन सोसायटी आफ सिविल इंजीनियर्स की पहली महिला इंजीनियर के रूप में चुनी गईं।
1987 - फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रांति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
1989 - दक्षिण अफ्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
1990 - श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
1999 - स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
2000 - मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नए प्रधानमंत्री बने।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई, रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
2004 - चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
2007 - कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति।
2008 - विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी क्रेग एण्ड डेरिकार का अधिग्रहण किया।
1965 - भारतीय अभिनेता आमिर खान का जन्म हुआ।
1879 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ। जिन्होंने विशिष्ट तथा साधारण सापेक्षिकता का सिद्धान्त प्रतिपादित किया। उन्हें प्रकाश-विद्युत प्रभाव बताने के लिए 1921 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-18 अप्रैल 1955)
1833 - अमेरिका की पहली महिला दंत चिकित्सक लूसी हॉब्स टेलर का जन्म हुआ। उन्होंने एक डेन्टल कॉलेज से दन्त चिकित्सा की पढ़ाई पूर्ण की। सन् 1859 से 1865 के बीच जब उन्हें कई कॉलेजों ने दाखिला देने से मना कर दिया तो वे खुद से ही उसका अभ्यास करती रहीं। लेकिन उनकी प्रवीणता और आकांक्षाओं को देखते हुए लोवा स्टेट डेन्टल सोसायटी ने दाखिले में उनकी मदद की। (निधन- 3 अक्टूबर 1910)
1932- अमेरिकी अविष्कारक तथा उद्योगपति जॉर्ज ईस्टमैन का निधन हुआ, जिन्हें रोल्ड फिल्म तथा कोडेक कैमेरे सहित, फोटोग्राफिक सामग्रियों के शुरुआती निर्माताओं में जाना जाता है। उन्होंने ईस्टमैन कोडैक कम्पनी की स्थापना की जिसका उस समय फोटो तथा फिल्म जगत में एकाधिकार था। (जन्म 12 जुलाई 1854)
1935- स्कॉटलैण्ड के शरीर क्रिया वैज्ञानिक जॉन स्कॉट हाल्डेन का निधन हुआ, जिन्होंने मानव के श्वसन क्रिया पर अध्ययन किया। उन्होंने फुफ्फुसी (पल्मोनरी) की बीमारियों तथा खून का भी अध्ययन किया। (जन्म 3 मई 1860)।
1877-कानों के मफलर के लिए एक किशोर चेस्टर ग्रीनवुड को पेटेन्ट जारी किया गया। एक बार सर्दी में स्केटिंग करते हुए कानों में चुभन महसूस हुई तो उसने इससे बचने के लिए बीवर के फर को एक पतले फ्रेम में लगाया और कानों को ढंक लिया। उसके बाद कानों के मफलर की मांग बढ़ती गई।
1930- क्लाइड डब्ल्यू. टॉमबॉफ ने प्लूटो ग्रह की खोज की।
1997 - सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
1999 - शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने, 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
2002 - राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ, सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
2003 - इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ्रांस ने नामंजूर किया।
2008 - राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया। हिन्दुस्तान टाइम्स और पाकिस्तान के अखबार डॉन को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया। नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा। सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
1980 - संजय-मेनका गांधी के पुत्र और युवा राजनेता वरुण गांधी का जन्म हुआ।
2004 - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत खां का निधन हुआ।
1720-स्विस प्रकृतिविद् चाल्र्स बनेट का जन्म हुआ, जिन्होंने अनिषेकजनन (पार्थेनोजेनेसिस) की खोज की। इसका अर्थ होता है बिना निषेचन के प्रजनन। उन्होंने पता लगाया कि कीट अपने शरीर के छिद्रों से सांस लेते हैं जिसे उन्होंने स्टिग्मैटा नाम दिया। (निधन- 20 मई 1793)
1733 -अंग्रेज़ पादरी, राजनैतिक सिद्धान्तवादी तथा भौतिक वैज्ञानिक जोजफ़ प्रीस्टले का जन्म हुआ, जिन्होंने आक्सीजन तत्व की खोज की। उन्होंने सोडा-वाटर बनाने का तरीका ईजाद किया था। इसके अलावा इन्होंने सल्फर डाइआक्साइड, अमोनिया, नाइट्रोजन आक्साइड, कार्बन मोनोआक्साइड और सिलिकन फ्लोराइड आदि गैसों की खोज की। (निधन-6 फरवरी 1804)
1845- ब्रिटेन के रसायनज्ञ तथा मौसमविज्ञानी जॉन फ्रैड्रिक डैनियल का निधन हुआ, जिन्होंने डेनियल सेल का आविष्कार किया। यह सेल पुराने समय के वोल्टाइक सेल से कहीं उन्नत था। सन् 1820 में इनके अनुसंधान से सापेक्षिक आर्द्रता मापने के लिए हाइग्रोमीटर नामक यंत्र का आविष्कार हुआ। (जन्म-12 मार्च 1790)।
1894- कोका कोला की पहली बोतल बिकी। कोका कोला की खोज अटलांटा के डॉ. जॉन पेम्बर्टन ने की थी।
1912- पहली बार कैप्टन अल्बर्ट बेरी ने पैराशूट के जरिए विमान से छलांग लगाई।
1992 - मारिशस गणराज्य घोषित।
1993 - मुंबई में कई बम धमाके हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
2003 - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
2004 - दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवां दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
2008 - पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया। विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
2009 - वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी. सी. कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
1913 - भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म हुआ।
1838 अंग्रेज रसायनज्ञ, सर विलियम हेनरी पर्किन का जन्म हुआ। कोलतार से कुनैन का संश्लेषण करने वाले अपने प्रयोगों के समय पर्किन ने मिश्रित एनिलीन तथा सोडियम डाइक्रोमेट को मिलाने पर एक गाढ़ा रंग प्राप्त किया। उसे उन्होंने एनिलीन पर्पल नाम दिया। इन्होंने पहले कृत्रिम रंजक (डाई) का निर्माण किया। (निधन-14 जुलाई 1907)
1832 -फ्रांस के रसायनज्ञ चाल्र्स फ्रीडेल का जन्म हुआ, जिन्होंने 1877 में अमेरिकी रसायनज्ञ जेम्स मैसन क्राफ्ट के साथ मिलकर रासायनिक अभिक्रिया की खोज की जिसे फ्रीडेल क्राफ्ट अभिक्रिया के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने कृत्रिम हीरे के निर्माण पर, तथा कीटोन और एल्डीहाइड पर भी काम किया। (निधन- 20 अप्रैल 1899)
1942-सर विलियम हेनरी ब्रैग का निधन हुआ, जो ठोस अवस्था भौतिकी के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्हें अपने बेटे सर लॉरेन्स ब्रैग के साथ क्रिस्टलों की संरचना बताने के लिए 1915 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने एक्स-किरणों की तरंगदैध्र्य मापने के लिए एक्स-किरण स्पेक्ट्रोमीटर तैयार किया। (जन्म-2 जुलाई 1862)
1898 - स्विटजऱलैण्ड के गणितज्ञ तथा भौतिकशास्त्री जोहान जैकब बाल्मर का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु सिद्धान्त के विकास पर आधारित एक सूत्र दिया। बाल्मर का सबसे महत्वपूर्ण कार्य था उनकी स्पेक्ट्रल श्रृंखला जिसमें उन्होंने हाइड्रोजन परमाणु की स्पेक्ट्रमी रेखाओं के तरंगदैध्र्य के सापेक्ष एक सूत्र दिया। (जन्म-1 मई 1825)
महत्वपूर्ण दिवस- केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस, तिब्बती महिला विकास दिवस, डांडी कूच दिवस (1930)।