1846 - ऐडॉल्फ सैक्स को सैक्सोफोन के लिए पेटेन्ट मिला।
1919 - बासार्य की संधि पर हस्ताक्षर।
1935- पहली बार विषाणु को क्रिस्टलीय रूप में बदला गया। वैज्ञानिक वैन्डेल स्टैन्ले ने तम्बाकू के विषाणु (टोबैको मोज़ैक वाइरस) को क्रिस्टलीकृत किया।
1999 - रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
2003 - इस्रायल-फिलीस्तीन पश्चिम एशिया में खून-खऱाबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।
2004 - अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।
2005 - रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।
2007 - जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन।
2008 - बैंक आफ इण्डिया के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक टी. एस. नारायण स्वामी को इण्डियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वेतन आयोग ने पत्रकार व ग़ैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30 प्रतिशत की अंतरिम राहत देने की सिफ़ारिश की। लंदन में एक समारोह में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया।
2010 - हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर जि़ले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने ज़ोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।
1921 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिंह राव का जन्म हुआ।
1927- अमेरिकी रसायनज्ञ एफ. शेरवुड रोलैंड का जन्म हुआ, जिन्होंने मैरियो मॉलिना और पॉल क्रट्ज़ेन के साथ ओज़ोन परत के क्षय पर अनुसंधान किया। मॉलिना के साथ उन्होंने बताया कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन ओज़ोन परत के क्षय के लिए जिम्मेदार हैं।
1926- अमेरिकी भौतिकशास्त्री और विकिरणशास्त्री रॉबर्ट एस. लेडले का जन्म हुआ, जिन्होंने आटोमैटिक कम्प्यूटराइज़्ड ट्रान्सवजऱ् ऐक्सियल एक्स-रे स्कैनर का आविष्कार किया जो आज निदान के क्षेत्र में बहुत अहम भूमिका रखता है।
1923- अमेरिका के भौतिकशास्त्री हर्मन एम. बिग्स का निधन हुआ, जिन्होंने जन स्वास्थ्य के लिए जीवाणु विज्ञान में अध्ययन किया और खतरनाक बीमारियों की रोकथाम के लिए काम किया। (जन्म-29 सितम्बर 1859)
1889- पहली अमेरिकी महिला खगोलशास्त्री मारिया मिशेल का निधन हुआ, जो धूमकेतु के बारे में जानकारी देने से प्रसिद्ध हुईं। बाद में वे अमेरिकन ऐसोशिएशन आफ आर्ट्स एण्ड साइंस की पहली महिला सदस्य बनीं। (जन्म 1 अगस्त 1818) ।
1954- विश्व के पहले परमाणु ऊर्जा केन्द्र से ओबनिन्स्क (सोवियत रूस) में बिजली का उत्पादन शुरू हुआ।
1978- मिट जाने वाली स्याही पेन का आविष्कार हुआ।
2002 - जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका में समलैंगिकता पर प्रतिबंध रद्द।
2004 - अमेरिका और यूरोपीय संघ ने जी.पी.एस. गैलेलियो के विकास में सहयोग से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2005 - ब्रिटेन ने भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
2006 - गुयेन मिन्ह ट्रयेट वियतनाम के राष्ट्रपति चुने गए।
2007 - जेम्स गार्डन ब्राउन ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पद संभाला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने महारानी एलिजाबेथ को अपना त्याग पत्र सौंपा।
2008 - भारत व पाकिस्तान ने ईरान से आने वाली गैस पाइप लाइन परियोजना को चालू करने के लिए आ रही रुकावटों को हल किया।
1939 -हिन्दी फि़ल्मों के संगीतकार राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ।
1964 - भारतीय खिलाड़ी पी. टी. उषा का जन्म हुआ।
1839 - सिख महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ।
1870 - अमेरिकी जन्तु विज्ञानी तथा भ्रूण विज्ञानी फ्रैन्क रैट्टरे लिली का जन्म हुआ, जो निषेचन में किए अपने अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। वे लिंग निर्धारण में काम आने वाले हार्मोन पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 5 नवम्बर 1947)
1787- स्वाध्याय वाले प्रकृतिविद् थॉमस से का जन्म हुआ, जिन्हें अमेरिका के आधुनिक कीटविज्ञान के संस्थापक के रूप में जाना जाता है। उनके कार्यों की पुस्तक अमेरिकन ऐन्टोमोलॉजी बहुत प्रसिद्ध है। (निधन-10 अक्टूबर 1834)
1998- चीन के पक्षी विज्ञानी झेंग ज़्वाक्सिन का निधन हुआ, जो चीन के आधुनिक पक्षी विज्ञान के जनक माने जाते हैं। इन्हें पक्षियों तथा प्रकृति से अत्यधिक प्रेम था। सन् 1934 में उन्होंने चाइना ज़ूलॉजिकल सोसायटी की संस्थापना की। (जन्म-18 नवम्बर 1906)
1932- अमेरिकी भौतिकशास्त्री लुइस विन्सलॉ आस्टिन का निधन हुआ, जो दूर रेडियो ट्रान्समिशन पर अनुसंधान करने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने लुई कोहन के साथ मिलकर दूर के रेडियो सिग्नल की क्षमता ज्ञात करने का सूत्र दिया जिसे आस्टिन-कोहन सूत्र कहा जाता है। (जन्म-30 अक्तूबर 1867)
1498 - चीन में टूथब्रश का आविष्कार हुआ जिसे बांस की लकड़ी पर हॉग की गर्दन से लिए गए बालों को समकोण पर लगाकर बनाया गया था।
1894 - गैसोलिन से चलने वाले आटोमोबाइल के लिए जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1945 - सेन फ्रांसिसको में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर।
1992 - भारत ने तीन बीघा गलियारा 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
1999 - अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा, बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत, आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को बेस्ट स्पोट्र्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड प्रदत्त।
2000 - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
2004 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
2008 - बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर जि़ले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। बिजली परियोजनाओं के लिए कास्टिंग फोर्जिंग एवं बेलेंस आफ प्लाट उपकरणों को बनाने के लिए एनटीपीसी व भारत फोर्ज ने बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम बनाया।
1838 - बंगाली उपन्यासकार बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म हुआ।
1888 - मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म हुआ।
2004 - भारतीय फि़ल्म निर्माता यश जौहर का निधन हुआ।
1910 - अमेरिकी रसायनज्ञ और टेफ्लॉन के अन्वेषक (यह पॉलीटेट्राफ्लोरोइथाइलीन का ट्रेडमार्क नाम है) रॉय जे. प्लंकेट का जन्म हुआ। आज टेफ्लॉन धातु के बर्तनों में जंगरोधी के रूप में काम आता है तथा रेडियोधर्मी वस्तुएं बनाने के काम आता है। (निधन-12 मई 1994)
1937- अमेरिकी भौतिकशास्त्री रॉबर्ट सी. रिचर्डसन का जन्म हुआ, जिन्हें डगलस ओशेरॉफ और डेविड ली के साथ हीलियम के समस्थानिक-3 की अतिद्रवता (सुपरफ्ल्युडिटी) की खोज की जिसके लिए उन्हें 1996 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
1943- आस्ट्रिया के रोगप्रतिरोधक विज्ञानी और चिकित्सक कार्ल लैंडस्टीनर का निधन हुआ, जिन्हें सन् 1930 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्होंने रक्त समूहों पर भी काम किया। (जन्म-14 जून 1868)
1796 - अमेरिकी खगोलशास्त्री, उपकरण निर्माता तथा अन्वेषक डेविड रिटैनहाउस का निधन हुआ, जिन्होंने शुक्र के वातावरण का अध्ययन किया। (जन्म 8 अप्रैल 1732)
महत्वपूर्ण दिवस-मादक द्रव्यों के सेवन एवं उनके अवैध व्यापार के विरूद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
1783- लैवॉइज़े ने कहा कि पानी, हाइड्रोजन तथा आक्सीजन से मिल कर बना होता है।
1924- प्रोफेसर अल्बर्ट काल्मैट के द्वारा टी.बी. का टीका तैयार किया गया।
1977 - आपातकाल की बरसी 25 जून को काला दिवस के रुप में मनाया जाता है।
1998 - सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुंचे।
1999 - संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
2002 - अफग़़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
2003 - सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।
2004 - रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
2005 - अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया।
1931 - भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ।
1924 - बॉलीवुड फि़ल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन का जन्म हुआ।
1950 -भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन हुआ।
1911-अमेरिका के जैवरसायनज्ञ विलियम एच. स्टीन का जन्म हुआ, जिन्हें (स्टैनफोर्ड मूरे तथा क्रिश्चियन बी. ऐन्फिन्सेन) के साथ 1972 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन- 2 फरवरी 1980)
1905- जर्मन-अमेरिकी खगोलशास्त्री रूपर्ट वाइल्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने वृहस्पति तथा शुक्र ग्रहों के वातावरण का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि शुक्रके परित: गैस के बादल फॉरमैल्डीहाइड से बने हैं और उसमें सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ अल्प मात्रा में पानी भी मौजूद है। (निधन-9 जनवरी 1976)
1898 - जर्मनी के प्रकृतिविद तथा वनस्पति वैज्ञानिक फर्डिनैन्ड (जूलियस) कॉह्न का निधन हुआ, जो जीवाणु-विज्ञान के संस्थापकों में गिने जाते हैं। उन्हें जीवाणु, फफूंद, पादपरोग-विज्ञान पर अध्ययन के लिए भी जाना जाता है। (जन्म-24 जनवरी 1828)
1995-आयरिश भौतिकशास्त्री अर्नैस्ट थॉमस सिन्टन वॉल्टन का निधन हुआ, जिन्हें कुकक्राफ्ट वाल्टन जेनरेटर के निर्माण के लिए 1951 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पहला नाभिकीय कण त्वरित्र था।
1778- डेविड रिटेनहाउस ने पूर्ण सूर्यग्रहण का पता लगाया।
1963- पहली बार घरेलू वीडियो रिकॉर्डर का प्रदर्शन बी.बी.सी. के कार्यालय में किया गया।
2004 - जॉन नेग्रोपोटे ईराक में अमेरिका के पहले राजदूत बने।
2005 - अमेरिका द्वारा भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की दावेदारी को मान्यता।
2006 - फिलीपीन्स में मौत की सज़ा समाप्त।
2007 - इराकी हाई ट्रिब्यूनल ने सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई अली हसन अल माजिद उफऱ् केमिकल अली सहित तीन लोगों को फ़ांसी की सज़ा सुनाई।
2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
1897 - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का जन्म हुआ।
1564 - भारतीय इतिहास की सर्वाधिक प्रसिद्ध रानियों में से एक रानी दुर्गावती का निधन हुआ।
1881 - हिन्दू धर्म में अमर हो चुकी ओम जय जगदीश आरती जैसे भावपूर्ण गीत के रचयिता पंडित श्रद्धाराम शर्मा का निधन हुआ।
1927- अमेरिकी भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल का जन्म हुआ, जिन्होंने टाउ नामक उपपरमाण्विक कण की खोज की जिसे उन्होंने 1970 के मध्य में बताया इसके लिए उन्हें 1995 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
1909- ब्रिटेन के नाभिकीय भौतिकशास्त्री विलियम पेनी का जन्म हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड के परमाणु बम निर्माण की नींव रखी। जिस तरह रॉबर्ट ओपनहाइमर को अमेरिकी परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है उसी तरह पेनी को इंग्लैण्ड में परमाणु कार्यक्रम का जनक मानते हैं। (निधन- 3 मार्च 1991)
2003 -अमेरिकी पारिस्थितिक वैज्ञानिक रिचर्ड पफ का निधन हुआ, जो 1950 के नेचर कंसर्वेन्सी के संस्थापक अध्यक्ष थे। इन्होंने बाद में वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फण्ड की स्थापना में योगदान दिया। (जन्म-19 अप्रैल 1904)
1868 -क्रिस्टोफर लैथम शोल्स टाइपराइटर को पेटेन्ट कराया गया।
1953 - जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
1980 - भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र संजय गांधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
1994 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाए जाने की घोषणा।
1995 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100 वां प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
2008 - प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की। टायन बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया। नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी।
1934 - गांधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता चण्डी प्रसाद भट्ट का निधन हुआ।
1761 - महान मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन हुआ।
1914 - राजनेता तथा समाज सुधारक गंगाप्रसाद वर्मा का निधन हुआ।
1971 - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का निधन हुआ।
1980 - भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का निधन हुआ।
1937-अंग्रेज़ भूविज्ञानी तथा पुराजल वायु विज्ञानी निकोलस शैक्लेटन का जन्म हुआ, जिन्होंने यह पता लगाने में मदद की कि कार्बन डाईआक्साइड भी हरितगृह प्रभाव (ग्रीनहाउस इफेक्ट) के लिए उत्तरदाई गैसों में से एक है। उन्होंने प्राचीनकाल में हुए जलवायु परिवर्तनों पर भी काम किया। (निधन-24 जनवरी 2006)
1904- अमेरिकी मानव विज्ञानी केर्लेटन कून का जन्म हुआ, जिन्होंने सांस्कृतिक और भौतिक मानव-विज्ञान तथा पुरातत्वविज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने जीवाश्मों पर अध्ययन किया तथा उनसे मानवविज्ञान के अध्ययन मे मदद मिली। (निधन-6 जून 1981)
1988- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक हेनरी एलेक्ज़ेन्डर म्यूरे का निधन हुआ जिन्होंने मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास पर सिद्धांत दिया कि मनुष्य का व्यक्तित्व उसकी जन्मजात आवश्यकताओं तथा उसके भौतिक और सामाजिक पर्यावरण से उसके सम्बन्ध पर निर्भर करता है। (जन्म-13 मई 1893)
1881-जर्मन वनस्पति विज्ञानी मैथियस जैकब श्लेडेन का निधन हुआ, जिन्होंने सबसे पहले ये सिद्धांत दिया कि पौधे कोशिकाओं से निर्मित होते हैं। श्लेडेन ने पौधों की वृद्धि तथा उनकी आन्तरिक संरचना पर सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन किया। (जन्म-5 अप्रैल 1804)।
1832- पिन का निर्माण करने वाली मशीन को जॉन आयरलैंड हॉव द्वारा पेटेन्ट कराया गया।
1999- नेचर न्यूरोसाइंस में पहला प्रदर्शन प्रकाशित हुआ जिसमें एक चूहे के मस्तिष्क द्वारा रोबोट के हाथ को संचालित किया गया।
2002 - ईरान में आए भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।
2005 - पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।
2006 - अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
2007 - सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।
2008 - सैय्यद फक़़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।
1932 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का जन्म हुआ।
1994 - भारतीय सिनेमा के सफल फि़ल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन हुआ।
1887-अंग्रेज़ जीव विज्ञानी, दर्शनशास्त्री, शिक्षाविद् और लेखक सर जूलियन हक्सले का जन्म हुआ, जिन्होंने भ्रूणविज्ञान के आधुनिक विकास को प्रभावित किया। (निधन-14 फरवरी 1975)
1864-जर्मन गणितज्ञ हरमन मिन्कॉस्की का जन्म हुआ, जिन्होंने ज्यामितीय सिद्धान्त दिया जिसके जरिए उन्होंने गणित के जटिल सवालों को सुलझाने के लिए ज्यामितीय सिद्धान्त खोजे। (निधन-12 जनवरी 1909)
2004- ब्रिटिश खगोलशास्त्री थॉमस गोल्ड का निधन हुआ, जिन्होंने पल्सर और मैग्नेटोस्फीयर पर अध्ययन किया, उन्होंने बताया कि ब्रह्माण्ड में निरन्तर नई आकाशगंगाएं बन रही हैं। सन् 1967 में उन्होंने पल्सर की विशेषताओं पर अपना सिद्धांत दिया। (जन्म-22 मई 1920)
1906-जर्मनी के जन्तु विज्ञानी तथा सूक्ष्म जीव विज्ञानी फ्रिट्ज़ रिचर्ड शाउडिन का निधन हुआ, जिन्होंने डर्मैटोलॉजिस्ट ऐरिक हॉफमैन के साथ 1905 में सिफलिस के रोगाणु ट्रीपोनेमा पैलिडम की खोज की। (जन्म-19 सितम्बर 1871) ।
1808-फ्रांसीसी रसायनज्ञ जोजफ़ लुइ गे लुसाक ने बोरॉन तत्व की खोज की।
1853-लिफाफों को मोडऩे वाली मशीन बनाने के लिए डॉ. रसैल एल. हैवेस को पेटेन्ट जारी किया गया।
1945-दूसरे विश्व युद्ध में अमरीका को मिली अहम कामयाबी। इस लंबी लड़ाई में करीब 7 हजार अमरीकी सैनिक मारे गए थे। करीब तीन महीने की लड़ाई के बाद अमरीका ने जापान के ओकीनावा द्वीप पर 21 जून 1945 के दिन कब्ज़ा कर लिया। जापान के दक्षिणी तट से 550 किलोमीटर की दूरी पर बसा ओकिनावा द्वीप अमरीकी सेना के लिए बेहद अहम था क्योंकि वहां से जापान पर हवाई और समुद्री रास्ते से हमले करना आसान है। इस विजय की घोषणा अमरीकी सैन्य अधिकारी चेस्टर निमिट्ज़ ने की।
जैसे-जैसे अमरीकी सेना द्वीप के पास पहुंची, ऊंची चोटियों पर तैनात कई जापानी सैनिकों ने वहां से कूद कर जान दे दी, ताकि उन्हें युद्ध-बंदी ना बनाया जा सके। हालांकि अमरीकी सेना ने 4 हजार जापानी सेनिकों को युद्ध-बंदी बना लिया। एक अप्रैल को शुरू हुई इस लड़ाई में 90 हजार जापानी सैनिक मारे गए। अमरीकी सेना को पूरे द्वीप पर कब्ज़ा करने में समय लगा क्योंकि राजधानी ओकीनावा में पहाड़ और गुफाओं का फायदा उठाते हुए जापानी सेना ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।
1999 - कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न।
2001 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया ।
2002 - यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
2004 - चीन ने भारत और पाकिस्तान वार्ता का समर्थन किया।
2005 - डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
2008 - फिलीपीन्स में विनाशकारी तूफ़ान फेंगसेन की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।
1927 - रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मानित एक वरिष्ठ पत्रकार बी. जी. वर्गीज का जन्म हुआ।
1912 - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ।
1887-कनाडा के भूविज्ञानी नॉर्मन एल. बॉवेन का जन्म हुआ, जो प्रायोगिक पाषाण विज्ञानियों में गिने जाते हैं। उन्होंने प्रायोगिक रूप में पत्थरों के उद्गम तथा उनके रासायनिक अपघटकों के बारे में अध्ययन किया। (निधन-11 सितम्बर 1956)
1876-डच भौतिकशास्त्री विलेम हेन्ड्रिक कीसम का जन्म हुआ, जिन्होंने पहली बार 1926 में हीलियम पर दाब डालकर उसे ठोस रूप में परिवर्तित किया। (निधन- 24 मार्च 1956)
1994 -अमेरिकी खगोलशास्त्री वलियम विल्सन मॉरगन का निधन हुआ, जिन्होंने पहली बार प्रमाण दिया कि आकाशगंगा का आकार सर्पिल है। उन्होंने अपना जीवन येर्केस ऑब्ज़र्वेटरी में बिताया, वे तीन साल तक वहां के निदेशक भी रहे। (जन्म 3 जनवरी 1906)
1874-स्वीडन के भौतिकशास्त्री ऐन्डर्स जोनास ऐंग्स्ट्रॉम का निधन हुआ, जो स्पेक्ट्रोस्कोपी के शुरुआती वैज्ञानिकों में जाने जाते हैं। इनके नाम पर ही लम्बाई की एक छोटी इकाई को ऐंग्स्ट्रॉम कहा जाता है। (जन्म-13 अगस्त 1814)
महत्वपूर्ण दिवस- विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफ़ी दिवस ।
1976- लेबनान में अमरीकी राजदूत की हत्या के बाद 300 लोगों के निकाला। लेबनान की राजधानी बेरूत से करीब 300 पश्चिमी नागरिकों को अमरीकी सेना की मदद से सीरिया पहुंचाया गया। इन ब्रितानी और अमरीकी नागरिकों को सडक़ के रास्ते ले जाना सुरक्षित नहीं होने की वजह से इन्हें अमरीकी नौसेना के एक जहाज़ में ले जाया गया। लेबनान में अमरीका के राजदूत फ्रांसिस मेलॉय की हत्या के बाद अमरीका ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को लेबनॉन छोडऩे की सलाह दी थी। इन लोगों को पहले ब्रितानी सरकार की मदद से डमैस्कस ले जाने की योजना थी। लेकिन दो दिनों तक सुरक्षा कारणों की वजह से ये लोग ब्रितानी दूतावास से नहीं निकल पाए। जिसके बाद अमरीकी नौसेना ने ऑपरेशन की कमान अपने हाथ में ले ली। उस वक्त लेबनान में एक साल से ज़्यादा से गृह युद्ध चल रहा था जो आखिरकार कि वर्ष 1990 में ख़त्म हुआ।
1990- ब्रिटेन के तत्कालीन चांसलर जॉन मेजर ने यूरोप के लिए अलग-अलग राष्ट्रीय मुद्राओं के साथ एक नई मुद्रा का प्रस्ताव रखा। मेजर ने इस नई मुद्रा का नाम हार्ड ईसीयू यानी यूरोपियन करंसी यूनिट रखा। उनके मुताबिक शुरुआत में इसका इस्तेमाल व्यापार और पर्यटन में ही होना था। साथ ही इसकी देख-रेख के लिए एक अलग यूरोपीय मुद्रा कोष बनाया जाना था। इससे पहले यूरोपीय आयोग के मुखिया जैक डेलोरिस ने पूरे यूरोप के लिए एक मुद्रा और एक यूरोपीय बैंक का प्रस्ताव रखा था। लेकिन ब्रितानी सरकार ने आयोग के प्रस्ताव के मुकाबले चांसलर जॉन मेजर के मॉडल को एक बेहतर विकल्प माना। आखिरकार वर्ष 2002 में यूरोप में 12 देशों की राष्ट्रीय मुद्रा की जगह यूरोपीय मुद्रा यूरो ने ले ली।
1998 - विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पांचवे फ्रैंफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता।
1999 - सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।
2000 - काहिरा में समूह-15 देशों का दसवां शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 - जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास, श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में, ताइवान का मिसाइल परीक्षण।
2002 - पाकिस्तान ने अशरफ़ जहांगीर क़ाज़ीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।
2006 - जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2008 - बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के क़ारोबार का अधिग्रहण किया। यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया।
1934 - सूरज पर पहला चलचित्र मेक्मैथ हलबर्ट वेधशाला में तैयार किया गया।
1963- रूसी अंतरिक्षयात्री वेलेन्टीना तेरेश्कोवा को दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का गौरव प्राप्त हुआ।
1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते, प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
2002 - पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का नया विदेश मंत्री बनाया गया।
2003 - फिऩलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2005 - फ़ोब्र्स पत्रिका ने ओफ्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में पहला स्थान दिया।
2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वां स्थान प्राप्त हुआ।
2008 - उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी और 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया। गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
1970 - राहुल गांधी - भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य।
1924-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रेमन्ड नूर्डा का जन्म हुआ, जिन्हें कम्प्यूटर नेटवर्किंग का जनक माना जाता है। उन्होंने सर्वप्रथम व्यक्तिगत कम्प्यूटरों में नेटवर्किंग के इस्तेमाल की शुरुआत की। (निधन-9 अक्तूबर 2006)
1910- अमेरिकी रसायनज्ञ पॉल जे. फ्लोरी का जन्म हुआ, जिन्हें संश्लेषित तथा प्राकृतिक पॉलीमर पर अध्ययन करने, तथा पॉलीमर के औद्योगिक स्तर पर निर्माण में सहायता के लिए सन् 1974 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन- 9 सितम्बर 1985)
1965-कनाडाई जैव रसायनज्ञ जेम्स बरट्रैम कॉलिप का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बैन्टिंग और चाल्र्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की। इसके अलावा उन्होंने पैराथॉयराइड हार्मोन की भी खोज की। (जन्म-20 नवम्बर 1892)
1820 -ब्रिटेन के खोजकर्ता तथा प्रकृतिविद् सर जोजफ़ बैंक का निधन हुआ, जो काफी समय तक रॉयल सोसायटी के अध्यक्ष रहे। वे विज्ञान के ख्यातिप्राप्त प्रचारकों में गिने जाते थे। (जन्म -13 फरवरी 1743)।
1983- अंतरिक्ष यान चैलेंजर से अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सैली के. रीड अंतरिक्ष में रवाना हुईं।
1965- पहले ठोस ईंधन वाले बड़े रॉकेट ने उड़ान भरी।
1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा साल्ट-द्वितीय समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ्ऱेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2008 - केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
1931 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का जन्म हुआ।
2002 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और सायरा बानो की मां नसीम बानो का निधन हुआ।
1918-अमेरिकी भौतिकशास्त्री जैरोम कार्ल का जन्म हुआ, जिन्होंने पहले नौसेना का कार्यभार संभाला, फिर 1968 में द्रव्य की विशेषताओं पर कार्य किया। उन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा यौगिकों की क्रिस्टलीय संरचनाएं पता कीं।
1845 -फ्रांसीसी चिकित्सक तथा रोगविज्ञानी अल्फॉन्स लैवरेन का जन्म हुआ, जिन्होंने लाल रक्त कोशिका में मलेरिया के परजीवी का पता लगाया। उन्होंने काला-ज़ार तथा सुप्तरोग का भी अध्ययन किया। (निधन-18 मई 1922)
1971 -स्विस रसायनज्ञ पॉल कैरर का निधन हुआ, जिन्होंने कैरोटिनॉइड्स, फ्लैविन, विटामिन-ए और बी आदि के संघटकों के बारे में अध्ययन किया जिसके लिए उन्हें ब्रिटेन के सर नॉर्मन हैवॉर्थ के साथ 1937 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-21 अप्रैल 1889)
1905-स्वीडन के रसायनज्ञ तथा भूविज्ञानी पेर ट्योडर क्लेव का निधन हुआ, जिन्होंने हॉल्मियम तथा थूलियम तत्वों की खोज की। सन् 1879 में उन्होंने साबित किया कि स्कैन्डियम वही तत्व है जिसे मैंडलीफ ने एकाबोरॉन बताया था। (जन्म-10 फरवरी 1840)
1950- गुर्दे का पहला प्रत्यारोपण शिकागो में डॉ. रिचर्ड एच. लॉवलर के द्वारा किया गया।
1967 - चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।
1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
1999 - लेकेव जुमा द. अफ्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त, कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
2002 - कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
2003 - फ्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
2004 - मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
2008 - देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेज़स का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया। कनाडा सरकार ने तमिल वल्र्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
1973 -भारत के टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ।
1981 - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म हुआ।
1632 - मुग़ल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज़ महल का निधन हुआ।
1858 - 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का निधन हुआ।
1867 - अमेरिकी अन्वेषक जॉन रॉबर्ट ग्रेग का जन्म आयरलैंड में हुआ, जिन्होंने मशहूर आशुलिपि का अविष्कार किया। उन्होंने 1893 में अपनी ग्रेग आशुलिपि प्रणाली अमेरिका में प्रस्तुत की जो जल्द ही कई विद्यालयों में इस्तेमाल होने लगी तथा कई भाषाओं में छपी। (निधन-23 फरवरी 1948)
1832-ब्रिटिश रसायनज्ञ सर विलियम क्रूक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने थैलियम तत्व की खोज की। उन्होंने पता लगाया कि कैथोड किरणें तेज़ गति से चलने वाले आवेशित कणों से बनी होती हैं। (निधन- 4 अप्रैल 1919)
1881-ब्रिटिश आविष्कारक जेम्स स्टार्ले का निधन हुआ, जो साइकिल उद्योग के जनक माने जाते हैं। उन्होंने शुरुआत सिलाई मशीन से की, लेकिन बाद में वहां भारी मात्रा में साइकिलों का उत्पादन किया जाने लगा। (जन्म-21 अप्रैल 1830)
1940 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ सर आर्थर हैर्डेन क निधन हुआ, जिन्हें हैन्स वॉन यूलर चेल्पिन के साथ किण्वन तथा शर्करा के उत्पादन पर काम करने के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 12 अक्तूबर 1865)।
1606- जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1903- पेप्सी कोला कम्पनी ने पेप्सी कोला नाम के लिए अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त किया। हेनरी फोर्ड ने वाहन निर्माण की सुप्रसिद्ध फोर्ड कम्पनी की स्थापना की।
1983 - छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
2001 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
2006 - नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
2007 - सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
2008 - उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ। मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फिऱाक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया। प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उफऱ् प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
1920- हिन्दी फि़ल्मों के पाश्र्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ।
1925 - भारतीय स्वाधीनता सेनानी और राजनीतिज्ञ देशबंधु चितरंजन दास का जन्म हुआ।
1902- अमेरिकी वैज्ञानिक बारबरा मैकक्लिंटॉक का जन्म हुआ, जो आनुवांशिकी पर कार्य करने वाले शुरुआती वैज्ञानिकों में एक जानी जाती हैं। वर्ष 1940 से 1950 के दरम्यान उन्होंने मक्के पर काम किया और मालूम किया कि जीन स्थानांतरित हो सकते हैं। (निधन-3 सितम्बर 1992)
1902- अमेरिकी जीवाश्म विज्ञानी जॉर्ज गैलॉर्ड सिम्पसन का जन्म हुआ, जिन्होंने भूतकाल के जीवों और उस समय के वातावरण के बारे में अध्ययन किया। सन् 1953 में उन्होंने 5 करोड़ वर्ष पुराना घोड़े का जीवाश्म खोजा। (निधन-6 अक्टूबर 1984)
1977-अमेरिकी इंजीनियर वर्नर वॉन ब्राउन का निधन हुआ, जो रॉकेट के विकास तथा अंतरिक्षयान के निर्माण में सहायता के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 23 मार्च 1912)।
1752 -बेन फ्रैन्कलिन ने अपने पतंग से संबन्धित प्रयोग के जरिए साबित किया कि आकाश (बादलों) की बिजली और लोहे की चाबी लगी पतंग में परस्पर सम्बन्ध है।
1844 - चार्ल्स गुडइयर को रबर के वल्कनीकरण के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
1908- कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई।
1994 - सं.रा. अमेरिका ने सल्फऱ डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इंकार किया, इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 - आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
1999 - लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति।
2001 - शंघाई-पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्न, शंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बना, भारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।
2004 - ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा माई लाइफ़ बेस्ट सेलर बनी।
2005 - जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड।
2006 - भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2008-आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।
1950 - भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ।
1929 -प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म हुआ।
1915-अमेरिकी चिकित्सक और विषाणु विज्ञानी थॉमस हकल वेलर का जन्म हुआ, जिन्हें पोलियोमायलाइटिस नामक विषाणु को प्रयोगशाला में उपजाने के लिए जॉन ऐन्डर्स और फ्रेड्रिक रॉबिन्स के साथ 1954 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
1754-स्पेन के रसायनज्ञ तथा खनिज-विज्ञानी जुवान जोज़ डि ऐल्हुयर का जन्म हुआ जिन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर टंगस्टन धातु को उसके अयस्क वोल्फ्रैमाइट से सफलतापूर्वक अलग किया। (निधन-20 सितम्बर 1796)
1971-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ वैन्डेल मैरेडिथ स्टैन्ले का निधन हुआ, जिन्हें जॉन नॉरथ्रॉप और जेम्स समनर के साथ विषाणुओं के क्रिस्टलीकरण तथा उनकी आण्विक संरचना बताने के लिए 1946 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म-16 अगस्त 1904)
1869-अमेरिकी अन्वेषक और आविष्कारक जोजफ़ डिक्सन का निधन हुआ, जिन्होंने ग्रेफाइट को औद्योगिक रूप से इस्तेमाल करने की शुरूआत की। (जन्म 18 जनवरी 1799)।
1834- पानी के अंदर की पोशाक के लिए लियोनार्ड नॉर्क्रास के नाम पेटेन्ट जारी किया गया।
1972 - अमेरिका में डी.डी.टी. नामक कीटनाशक पर प्रतिबंध लगाया गया।
1901 - पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1999 - थाबो मबेकी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2001 - जांच आयोग ने दीपेन्द्र को ही शाही परिवार का हत्यारा बताया।
2004 - पंचशील सिद्धांत की 50वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित।
2005 - माइकल जैक्सन बच्चों के साथ यौन दुव्र्यवहार से जुड़े दस मामलों में बरी।
2007 - चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षीनुमा विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
2008 - केन्द्र सरकार ने अलग गोरखालैंण्ड राज्य के निर्माण की सम्भावना को ख़ारिज किया। राजस्थान के बांसवाड़ा जि़ले में 96 मीट्रिक टन की सोने की ख़ान का पता चला। चीन के उत्तरी प्रान्त शांग्झी में एक कोयला खादान में विस्फोट में 27 लोग घायल हुए। नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र ने नारायणहिती महल ख़ाली किया।
1595 - सिक्खों के छठे गुरु गुरु हरगोविंद सिंह का जन्म हुआ।
1905 - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हीराबाई बरोदकर का जन्म हुआ।
1922 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का जन्म हुआ।
1924- स्कॉट्लैंड के औषधिविज्ञानी सर जेम्स व्हाइट ब्लैक का जन्म हुआ, जिन्हें जॉर्ज एच. हिचिंग्स तथा गैर्ट्रयूड बी. इलियन के साथ दो महत्वपूर्ण ड्रग प्रोप्रैनोलॉल और साइमेटिडीन का आविष्कार करने के लिए वर्ष 1988 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (निधन- 22 मार्च 2010)
1868-आस्ट्रिया के रोग प्रतिरोध विज्ञानी तथा चिकित्सक कार्ल लैंडस्टीनर का निधन हुआ, जिन्हें सन् 1930 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने रक्त समूहों पर कार्य किया। (निधन- 26 जून 1943)
1946 -स्कॉटिश इंजीनियर जॉन लॉगी बेयर्ड का निधन हुआ, जिन्होंने टेलीविजन का आविष्कार किया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने वस्तुओं के चित्रों को पहली बार दूरदर्शित किया। (जन्म-13 अगस्त 1888)
1875-जर्मनी के खगोलशास्त्री हेनरिक लुइस डी. ऐरेस्ट का निधन हुआ, जो बर्लिन वेधशाला के विद्यार्थी थे, उन्होंने सर्वप्रथम नेप्च्यून के बारे में बताया। (जन्म-13 जुलाई 1822)
1420 - जलालुद्दीन फिऱोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1940 - जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फांसी दे दी गई।
1993 - किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1997 - दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
2001 - नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इंकार।
2002 - 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त।
2003 - डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2004 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के खिलाफ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।
2005 - ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।
2006 - नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2008 - टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी खऱीदी। चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2012 - प्रसिद्ध गज़़ल गायक मेहंदी हसन का निधन हुआ।
1773 -अंग्रेज़ चिकित्सक तथा भौतिकशास्त्री थॉमस यंग का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रकाश का तरंग सिद्धांत सुझाया, तथा प्रकाश के व्यतिकरण का अध्ययन किया। (निधन-10 मई 1829)
1831-स्कॉटलैण्ड के भौतिकशास्त्री तथा गणितज्ञ जेम्स क्लर्क मैक्सवेलम का जन्म हुआ, जिन्होंने विद्युतचुम्बकीय क्षेत्र पर शोध कार्य किया। उन्होंने विद्युत-चुम्बकत्व पर दो समीकरण दिए जो आज मैक्सवेल के समीकरणों के नाम से प्रसिद्ध हैं। (निधन-5 नवम्बर 1879)
2003 -अमेरिकी चिकित्सक और सर्जन रॉबर्ट ए. गुड का निधन हुआ, जिन्होंने 1968 में सर्वप्रथम अस्थिमज्जा का सफल प्रत्यारोपण किया। (जन्म 21 मई 1922)
1977 - स्वीडन के मौसम विज्ञानी टॉर हैरॉल्ड पैर्सिवल बर्जेरॉन थे जो बादल के विज्ञान पर अनुसंधान करने के लिए जाने जाते हैं। नभ-भौतिकी पर भी उन्होंने कार्य किया। (जन्म 15 अगस्त 1891)
1912 -पहली बार अमेरिका के कप्तान अल्बर्ट बैरी ने वायुयान से पैराशूट द्वारा छलांग लगाई।
1987 - ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1998 - भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999 - पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए मिशन हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001 - सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2002 - स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2004 - सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 - कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 - दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी। प्रख्यात फि़ल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फि़ल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
1932 - हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है) पद्मिनि का जन्म हुआ।
1976 - संस्कृत के विद्वान और महान दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का निधन हुआ।
1972 - महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक डी.जी तेंदुलकर का निधन हुआ।
1855-सूर्य के प्रकाश का वैज्ञानिक पद्धतियों से विश्लेषण और उसके रंगों को निर्धारित किया गया। यह काम विज्ञान के इतिहास में पहली बार जर्मनी के दो वैज्ञानिकों किर्शचोफ़ और बन्सेन ने किया। उल्लेखनीय है कि बादल होने की स्थिति में सूर्य की चमक और इंद्रधनुष का बन जाना तथा उसके कई रंग हमेशा से मनुष्य के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। अनुसंधान के अनुसार इंद्र धानुष बादलों में मौजूद जल की बूंदों के माध्यम से सूर्य के प्रकाश के विभाजन से अस्तित्व में आती है। इंद्र धनुष के बारे में विख्यात यूनानी दार्शनिक अरस्तू का विचार बहुत प्राचीन है जिसका पता लोगों के बाद में पता चला। अबु अली सीना इब्ने हैसम और क़ुत्बुददीन शीराज़ी जैसे विद्वानों ने इस विचार का उल्लेेख किया और इसे स्वीकार्य रूप में परिवर्तित किया। अंतत: जर्मनी के उक्त दोनों वैज्ञानिकों ने सूर्य के प्रकाश का विश्लेषण करने में सफलता प्राप्त की।
1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
1964 - प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई।
1975-उत्तरी ब्रिटेन के समुद्री तेल क्षेत्र से पम्प द्वारा तेल निकालने का काम आरंभ हुआ। महारानी एलिज़ाबेथ ने नवम्बर के महीने में सरकारी तौर पर पहली पाइपलाइन का उदघाटन किया।
2003 - कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुंदर खिलाड़ी घोषित।
2006 - नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुना निषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।
1776- प्रसिद्ध चित्रकार जान कानस्टबेल का जन्म हुआ। वह ब्रिटिन के क्षेत्र सफ़ोलिक में जन्मे थे और 19 वर्ष की आयु में लंदन चले गये। 1799 ईसवी में उन्होंने रायल एकेडमी में प्रवेश लिया। थोड़े ही समय में एकेडमी की प्रदर्शनियों में उनके चित्र पेश किए जाने लगे। सन 1816 ईसवी तक जान कान्स्बेल ने बड़ा कठिनाई भरा जीवन व्यतीत किया। 1816 ईसवी में विवाह के बाद उन्होंने गांव के दृश्यों को अपनी चित्रकारिता का विषय बनाया और जल्द ही उनकी गिनती एक अच्छे चित्रकार के रूप में होने लगी। उनके कुछ चित्रों को स्वर्ण पदक भी दिया गया। फ्ऱांस में कान्सटबल का काम इतना पसंद किया गया कि वहां एक पूरा विचार पंथ अस्तित्व में आ गया। उनका निधन 30 मार्च वर्ष 1837 ईसवी को हुआ।
1897 - महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ।
1947 - भारतीय राजनीतिज्ञ लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ।
1909 - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म हुआ।
1924 - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ।
1110 -ईरान और रोम के बीच 50 वर्षों की शांति के बाद रोम के नरेश ट्रोजान के आदेश पर इस देश की सेना ने पश्चिमोत्तरी ईरान के अरमीनिया भाग पर जो अब अलग देश है आक्रमण किया। ईरानी सेना ने दो वर्षों तक प्रतिरोध किया किंतु बाद में वो अरमीनिया से पीछे हटने पर विवश हो गयी। किंतु अशकानी शासक ख़ुसरो ने अरमीनिया में ईरान के समर्थकों को उकसा कर अरमीनिया को रोम की सेना के नियंत्रण से छुड़ाने की भूमिका प्रशस्त की अंतत: यह क्षेत्र स्वतंत्र होकर पुन: ईरान का भाग बन गया।
1246 - नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1790 - ब्रिटेन के सैनिको ने मलेशिया पर आक्रमण किया। उस समय इस देश पर हॉलैंड का अधिकार था और वह इसके स्रोतों को लूट रहा था। किंतु मलेशिया में ब्रिटिश सैनिकों के आगमन के बाद हॉलैंड को इस देश से पीछे हटना पड़ा। वर्ष 1824 ईसवी में हॉलैंड इस पर राज़ी हुआ कि वह मलेशिया में अपनी विशिष्टताओं को हाथ से जाने देगा किंतु इस शर्त के साथ कि ब्रिटेन की सेना मलेशिया से बाहर निकल जाए। इस साम्राज्यवादी सौदे के परिणाम स्वरुप ब्रिटेन और हॉलैंड ने एक दूसरे की ओर से निश्चिंत होकर मलेशिया के स्रोतों को लूटना आरंभ कर दिया। मलेशिया को 1957 में स्वतंत्रता मिली।
1972 - मुम्बई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
1983 - ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1999 - इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा, जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
2000 -सीरिया के राष्ट्रपति हाफिज़़ असद एक लम्बी बीमारी के बाद चल बसे। वे सन 1930 ईसवी में जन्में थे। उन्होंने सन 1964 में वायु सेना प्रमुख का पद संभाला और तीन वर्ष सीरिया के रक्षा मंत्री बने रहे। 1970 में एक विद्रोह करके उन्होंने देश का नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया और फिर बास पार्टी के प्रमुख बने इसके एक वर्ष बाद देश में जनमत संग्रह द्वारा वे राष्टष्ट्रति चुने गये और फिर अपनी आयु के अंतिम दिन तक वे सीरिया के राष्ट्रपति रहे।
2001 - नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई, बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न, पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर चोगोरी अथवा शाहगोरी कर दिया।
2005 - भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008 - केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए एकीकृत स्पेस सेल की घोषणा की।
1822 -चाल्र्स ग्राहम ने नकली दांतों के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
1905- आइंस्टाइन ने प्लैंक के क्वान्टम सिद्धान्त का विश्लेषण किया।
1964 - लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
1999 - कुली ओडैजो (द. अफ्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं, युगोस्लाविया एवं नाटो के बीच कोसोवो में सर्बियाई सैनिक वापस बुलाने पर सहमति।
2001 - ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत, बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।
2006 - म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत।
2008 - केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया। अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स खऱीदने का आर्डर रद्द कर दिया। फि़ल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फि़ल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फि़ल्म चक दे इण्डिया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
1949 - भारत की प्रथम महिला आइपीए किरण बेदी का जन्म हुआ।
1981 - संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म हुआ।
1900 - आदिवासी नेता बिरसा मुंडा का निधन हुआ।
1991 - फिल्म निर्देशक राज खोसला का निधन हुआ।
1993 - निर्देशक सत्येन बोस का निधन हुआ।
2011 - जाने-माने चित्रकार मक़बूल फि़दा हुसैन का निधन हुआ।
1781- अंग्रेज़ इंजीनियर और रेल के इंजन के प्रधान आविष्कारक जॉर्ज स्टीफेन्सन का जन्म हुआ। (निधन-12 अगस्त 1848)
1768-अंग्रेज़ अमेरिकी मैकेनिकल इंजीनियर सैमुअल स्लेटर का जन्म हुआ, जिन्होंने अमेरिका में सूती कपड़ों के कारखाने की नींव रखी। उन्होंने रोड आइलैंड में कपास मिल की नींव रखी। (निधन-21 अप्रैल 1835)
1996 अमेरिकी कोशिका विज्ञानी डैनियल मैजिय़ा का निधन हुआ, जिन्होंने नाभिकीय तथा कोशिका प्रजनन पर अनुसंधान किया। वे खासकर कोशिका विभाजन के लिए उत्तरदायी संरचनाओं के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (जन्म-18 दिसम्बर 1912)
1961- फ्रांसीसी जीवाणु विज्ञानी कैमिली ग्वैरिन का निधन हुआ, जिन्होंने जानलेवा क्षयरोग (ट्यूबरकुलोसिस) के टीके बी.सी. जी. का आविष्कार किया। इस टीके को मायकोबैक्टीरियम बोविस से प्राप्त किया। (जन्म-22 दिसम्बर 1872)
1936 - इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।
1940- तत्व संख्या 93 की खोज हुई, जिसे नेप्च्यूनियम नाम दिया गया।
1948 - भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
1992 -सतत विकास की नींव रखी। रियो दी जेनेरो में हुई बैठक में इसका फैसला हुआ।
1997 - पेरिस में फ्रैंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया।
2001 - ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त, रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
2002 - फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
2004 - दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार। भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
2006 - अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
2008 - उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया। दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
2009 - मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ।
1916- अंग्रेज़ जैव भौतिक शास्त्री फ्रैन्सिस हैरी कॉम्पटन क्रिक का जन्म हुआ, जिन्होंने जेम्स वॉटसन और मॉरिस विलकिंस के साथ डी.एन.ए की आण्विक संरचना को स्पष्ट किया जिसके लिए उन्हें 1962 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-28 जुलाई 2004)
1936-अमेरिकन भौतिकशास्त्री कैनेथ गैडेस विल्सन का जन्म हुआ, जिन्हें 1982 में भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें ट्रान्सफॉर्मर के विकास में कई सिद्धांत प्रतिपादित किए।
1882 -ब्रिटिश सिविल इंजीनियर जॉन स्कॉट रसैल का निधन हुआ, जो जहाज़ की अभिकल्पना की और उन्होंने लौह निर्मित युद्धपोत बनाया। उन्होंने सबसे पहले डॉप्लर प्रभाव पर प्रयोग किया। (जन्म-8 मई 1808)
1998 जर्मनी में जन्मीं पेरू की गणितज्ञ तथा पुरातत्वविद् मारिया रिची का निधन हुआ, जिन्होंने नाज़्का सभ्यता का अध्ययन किया। वे जीवन भर उन रहस्यों को सुलझाने में लगी रहीं। (जन्म-15 मई 1903)।
1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफग़ान शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया।
1631 - मु्ग़ल बादशाह शाहजहां की बीबी मुमताज़ बेगम की बुरहानपुर में 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।
1753 -ब्रिटिश म्यूजिय़म स्थापित हुआ।
1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1914- ऐलायंस पनामा नहर पार करने वाला पहला जहाज़ था।
1989 - भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
1995 - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
1998 - स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता।
1999 - श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त।
2000 - एक अमेरिकी अदालत द्वारा माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश।
2004 - इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2006 - भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय।
2007 - अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का खुलासा।
2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 प्रतिशत वैट को पूरी तरह से समाप्त घोषित किया।
1974 - भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ।
1877 (निधन-23 अक्टूबर 1944) ब्रिटिश भौतिक शास्त्री चाल्र्स ग्लोवर बाक्र्ला का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स-रे प्रकीर्णन द्वारा परमाणु की संरचना का पता लगाया, जिसके लिए उन्हें सन् 1917 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
1862-जर्मनी के भौतिकशास्त्री फिलिप ऐडवर्ड ऐन्टन लैनार्ड का जन्म हुआ, जिन्हें कैथोड किरण पर काम करने के लिए 1905 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 मई 1947)
1954 - अंग्रेज़ गणितज्ञ और लॉजीशियन ऐलन मैथिसन ट्यूरिंग का निधन हुआ, जिन्होंने कम्प्यूटर सिद्धांत तथा कम्प्यूटर के प्रोग्रामिंग पर काम किया। उन्होंने गणित, दर्शनशास्त्र आदि पर काम किया। (जन्म- 23 जून 1912)
1932 -अमेरिकी चिकित्सक विलियम विलियम्स कीन का निधन हुआ, जो मस्तिष्क के पहले चिकित्सक थे और इन्होंने पहली बार ब्रेन ट्यूमर को एक रोगी से अलग किया। (जन्म-19 जनवरी 1837)
1907 -पर्सिल नाम का पहला डिटर्जैन्ट बाज़ार में आया।
1942- अमेरिका में पहली बार ऐडलीन ग्रे ने नायलॉन पैराशूट से छलांग लगाई।
1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
2002 - इस्रायली सेना ने रामल्ला में फिलीस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया।
2004 - भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
2005 - ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति।
2007 - दक्षिण अफ्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक।
2008 - कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया। अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।
1891 -कन्नड कहानी के प्रवर्तक और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ।
1930 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता सुनील दत्त का जन्म हुआ।
1936 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता डी. रामानायडूृ का जन्म हुआ।
1918- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ ऐड्विन गेर्हार्ड क्रेब्स का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रोटीन उत्क्रमणीय फॉस्फोरिलीकरण की खोज की जिसके लिए उन्हें एडमण्ड एच. फिशर के साथ सन् 1992 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
1850- जर्मन भौतिकीविद् फर्डिनैन्ड ब्राउन का जन्म हुआ, जिन्हें नोबेल पुरस्कार गुग्लिएमो मार्कोनीके साथ वायरलैस टेलीग्राफी के विकास के लिए वर्ष 1909 का नोबेल पुरस्कार मिला। ब्राउन कैथोड किरण ओसिलोस्कोप के आविष्कारक थे। (निधन-20 अप्रैल 1918)
1956-अमेरिकी पुरातत्वविद् हाइरैम बिंघम का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1911 में पेरू में माचू पिच्चू की खोज की। यह खोज उन्होंने तब की जब वे वहां इंका सभ्यता की राजधानी की तलाश में गए थे। (जन्म-19 नवम्बर 1875)
1878- स्कॉटलैण्ड के मंत्री और स्टरलिंग सायकल इंजन के आविष्कारक रॉबर्ट स्टरलिंग का निधन हुआ, जिन्होंने हीट इकोनोमाइजऱ के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया। (जन्म-25 अक्टूबर 1790)।
1878- लंदन के रॉयल इंस्टीट्यूट में जेम्स डेवर द्वारा -192 0 डिग्री सेंटीग्रेट पर द्रव वायु का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।
1977- पहला व्यक्तिगत कम्प्यूटर बिक्री के लिए गया।
1989 - ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।
2001 - शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।
2002 - भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।
2005 - ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2008 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया। एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।
1901 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म हुआ।
1942 -प्रतिभाशाली गज़़ल और गीत गायक मास्टर मदन का निधन हुआ।
1819 - ब्रिटिश गणितज्ञ तथा खगोलविज्ञानी जॉन कॉच ऐडम्स का जन्म हुआ, जो नेप्च्यून की खोज करने वाले दो सदस्यों में से एक थे। उन्होंने यूरेनस की अजीब गति के बारे में बताया कि उसका कारण ज़रूर कोई अनजान ग्रह है। (जो यूरेनस था।) (निधन-21 जून 1892)
1760-फिनलैंड के रसायनज्ञ जोहान गैडोलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने यिट्रियम तत्व की खोज की। यह लैन्थेनाइड समूह का पहला तत्व था। (निधन-15 अगस्त 1852)
1940 अंग्रेज़ समुद्रविज्ञानी फ्रैड्रिक स्ट्रैटेन रसैल का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश के सम्बन्ध में गहराई में जीवन पर अध्ययन किया। (जन्म-3 नवम्बर 1897)
1865-स्कॉटलैण्ड की नौसेना के सर्जन और पर्यावरणविद् सर जॉन रिचर्डसन का निधन हुआ, जिन्होंने कनाडा के समुद्री किनारों का अध्ययन किया। (जन्म-5 नवम्बर 1787)
महत्वपूर्ण दिवस- विश्व पर्यावरण दिवस और समग्र क्रांति दिवस।
1872 - वैसलीन बनाने का एक तरीका रॉबर्ट चेसेब्रॉफ द्वारा पेटेन्ट कराया गया।
1963- 6 वर्षीय रॉबर्ट पैच ने खिलौना ट्रक के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
2001 - नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन, ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी के विरोध में हिंसा भडक़ी, हत्याकांड की न्यायिक जांच के लिए एक आयोग गठित।
2003 - डोमीनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुन्दरी एमीलिया वेगा मिस यूनीवर्स-2003 बनीं।
2005 - लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद जिन्ना को धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति बताया, जिसे लेकर भारत में काफी विवाद हुआ।
2006 - यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
2007 - चीन के उपप्रधानमंत्री हांग चू का निधन। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डि सिल्वा को वर्ष 2006 का जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 - हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ 25 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों को भी देने की घोषणा की। न्यूयार्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।
1936 - हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का जन्म हुआ।
1889 - अमेरिकी भूकंप विज्ञानी बेनो गुटेनबर्ग का जन्म हुआ, जो भूकंपीय तरंगों के विश्लेषण तथा पृथ्वी के आन्तरिक भाग की भौतिक विशेषताओं की जानकारी देने के लिए जाने जाते हैं। चाल्र्स रिक्टर के साथ उन्होंने भूकम्प की तीव्रता मापने का तरीका इजाद किया। (निधन-25 जनवरी 1960)
1877-जर्मन रसायनज्ञ हेनरिक ओटो वीलैण्ड का जन्म हुआ, जिन्हें स्टेरॉइड रसायन विज्ञान पर काम करने, तथा पित्त अम्ल की संरचना बताने के लिए 1927 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-5 अगस्त 1957)
1997-अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी कैथरीन एसाउ का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि विषाणु किस तरह पौधों के ऊतकों को प्रभावित करते हैं। इसी आधार पर उन्होंने विषाणुओं के प्रारम्भिक और द्वितीय स्तर प्रभाव में अंतर का पता लगाया। (जन्म-3 अप्रैल 1898)
1961 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ विलियम थॉमस ऐस्टबरी का निधन हुआ, जिन्होंने न्यूक्लिक अम्ल का अध्ययन करने के लिए पहली बार एक्स-रे विवर्तन द्वारा अध्ययन किया। (जन्म-25 फरवरी 1898)