इतिहास

इतिहास में आज 21 अप्रैल
20-Apr-2021 10:32 PM
इतिहास में आज 21 अप्रैल

  • 1977 - मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 2001 - बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
  • 2002 - एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।
  • 2003 - भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2004 - बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
  • 2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
  • 2007 - ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
  • 2008 - हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ। भारत और चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की। 
  • 1830 - ब्रिटिश अन्वेषक जेम्स स्टार्ले का जन्म हुआ, जो साइकिल उद्योग के जनक माने जाते हैं। पहले वे बागवानी का काम करते थे। उन्होंने सिलाई मशीन को और विकसित किया और जोजिय़ा टर्नर के साथ सिलाई मशीन का कारखाना खोला। फिर बाद में वहां साइकिल भी बनने लगीं।  (निधन-17 जून 1881)
  • 1889- स्विट्जऱलैण्ड के रसायनशास्त्री  पॉल कैरर का जन्म हुआ,  जिन्होंने कैरोटिनॉइड्स, फ्लैविन, विटामिन-ए और बी-2 के संघटकों पर अनुसंधान कार्य किया। इसके लिए उन्हें सन् 1937 में सर नॉर्मन हैवॉर्थ के साथ रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-18 जून 1971)
  • 1980 - रूसी जैव रसायनज्ञ  ऐलेक्ज़ैण्डर ओपैरिन का निधन हुआ, जो रासायनिक पदार्थों से जीवन की उत्पत्ति पर अध्ययन करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मालूम करने की कोशिश की कि किस तरह से छोटे-छोटे कार्बनयुक्त या रासायनिक पदार्थों के योग से जटिल कार्बनिक यौगिक बने। (जन्म-18 फरवरी 1894)
  •  सर ऐडवर्ड ऐपलटन
  • 1965 - अंग्रेज़ भौतिकविज्ञानी सर ऐडवर्ड (विक्टर) ऐपलटन का निधन हुआ, जिन्हें आयन मण्डल में ऐपलटन परत की खोज करने के लिए सन् 1947 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 सितम्बर 1892)

 


अन्य पोस्ट