इतिहास
इतिहास में 24 सितंबर
24-Sep-2020 11:55 AM
- 1855 -क्लाउड बरनार्ड ने यकृत में ग्लाइकोजन के भण्डारण की खोज की।
- 1909-थॉमस एम. फ्लैहेर्टी ने क्रॉसिंग सिग्नल के लिए पेटेंट प्राप्त किया।
- 1939 -जर्मनी के बम्बार विमानों ने हॉलैंड की राजधानी वॉरसा पर आक्रमण आरंभ किया। द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ में होने वाली यह बम्बारी तीन दिनों तक जारी रही। इस बम्बारी के बाद वॉरसा की जनता ने 11 दिनों तक कड़ा संघर्ष किया किंतु अंतत: उसे जर्मनी की सेना के सामने हथियार डालना पड़ा। हिटलर ने नाज़ी सेना के कमांडरों को आदेश दिया था कि जिस प्रकार से भी संभव हो, इस शहर पर क़ब्ज़ा करें। वॉरसा नगर पर बमबारी में कम से कम 15 हज़ार लोग मारे गये थे।
- 1996 - व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बना।
- 2003 - फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
- 2005 - आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
- 2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सडक़ों पर उतरे। चीन और नेपाल ने दूर संचार के क्षेत्र में एक अहम् अनुबंध पर हस्ताक्षर किया।
- 2008 - भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्िटनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की। मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नालिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
- 2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।
- 1950 - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
- 2006 -दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मिनी का निधन हुआ, जो नृत्य की महान रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर थीं।
- 1905-स्पैनिश-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ तथा अणु जीव वैज्ञानिक सेवेरो ओकोआ डी अल्बॉर्नोज़ का जन्म हुआ, जिन्हें जीवाणुओं में राइबोन्यूक्लिक अम्ल को संश्लेषित करने वाले एन्ज़ाइम की खोज के लिए 1959 में नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-1 नवम्बर 1993)
- 1870 -फ्रांसीसी इंजीनियर रसायनज्ञ और नियॉन लाइट के आविष्कारक जॉर्ज क्लाउडे का पेरिस में जन्म हुआ। क्लाउड पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सीलबंद नियॉन ट्यूब में विद्युत आवेश प्रविष्ट कराया तथा 1902 में नियॉन प्रकाश लैम्प की खोज की। (निधन-23 मई 1960)
- 1904-डेनमार्क के चिकित्सक, आधुनिक फोटोथेरेपी के संस्थापक नील्स फिन्सेन का निधन हुआ, जिन्हें सन् 1903 में चिकित्सा/शरीरक्रियाविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 15 दिसम्बर 1860)
- महत्वपूर्ण दिवस
- विश्व बधिर दिवस
इतिहास में 23 सितंबर
23-Sep-2020 2:32 PM
- 1846-जर्मन खगोलशास्त्री जोहान जी.गैले ने नेप्च्यून की खोज की।
- 1879-रिचर्ड एस. रोड्स ने आडियोफोन का आविष्कार किया जो सुनने का पहला उपकरण था।
- 1992 - यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
- 1995 - ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फिलीस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
- 2000 - सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
- 2001 - ब्रिटिश और तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
- 2003 - भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
- 2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
- 1932 - सउदी अरब देश की स्थापना हुई।
- 1860- जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपनहावर का निधन हुआ।
- 1991 - कई अरमीनिया ने पूर्व सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की ।
- 1908 - हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ।
- 1863 - स्विट्जऱलैण्ड में जन्मे फ्रांसीसी जीवाणु विज्ञानी ऐलेक्ज़ेन्ड्रे यर्सिन का जन्म हुआ, जिन्होंने प्लेग के बैसिलस पैस्ट्यूरेला पेस्टिस को ढूंढ़ निकाला। (निधन-1 मार्च 1943)
- 1861- जर्मन इंजीनियर और उद्योगपति रॉबर्ट बॉश का जन्म हुआ, जिन्हें वाहनों के स्पार्क प्लग तथा चुम्बकों के आविष्कार के लिए जाना जाता है। (निधन- 9 मार्च 1942)
- 1929 - आस्ट्रिया के रसायनज्ञ रिचर्ड जि़ग्मॉन्डी का निधन हुआ, जिन्हें कोलाइड विलयन का विषमांगी प्रकृति बताने के लिए सन् 1925 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने अपने अनुसंधान के लिए अल्ट्रामाइक्रोस्कोप का आविष्कार किया। (जन्म 1 अप्रैल 1865)
- 1882 -जर्मन रसायनज्ञ फ्रैड्रिक व्होलर का निधन हुआ, जिन्होंने वैनेडियम तत्व की खोज की। इन्होंने पहले चिकित्सा का अध्ययन किया, फिर उसके बाद उन्होंने खनन विज्ञान का अध्ययन किया। (जन्म 31 जुलाई 1800)
- 1860 -जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपनहावर का निधन हुआ। वे वर्ष 1788 ईसवी में पैदा हुए थे। वे गोएटे और हेगल जैसे दर्शनशास्त्रियों के काल के दार्शनिक थे। दार्शनिकों में वे अफ़लातून और कैंन्ट से विशोष रुप से प्रभावित थे। विश्व संकल्प और प्रदर्शन उनकी प्रसिद्ध पुस्तकों में हैं।
इतिहास में 22 सितंबर
22-Sep-2020 11:29 AM
- 1539 - सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरु नानक देव का करतारपुर में निधन। उन्होंने ही ‘लंगर’ की प्रथा शुरू की थी।
- 1789 - अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।
- 1792 - फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।
- 1903 - अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।
- 1914 - मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।
- 1949 - तत्कालीन सोवियत रूस ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
- 1955 - ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।
- 1961 - अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
- 1966 - अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।
- 1977 - अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।
- 1979 - जमीयत-ए-इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन।
- 1980 - ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।
- 1988 - कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।
- 1992 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।
- 2002 - फ्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।
- 2006 - अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ्र्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।
- 2007 - ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया।
- 2007 - नासा के एअर क्राफ्र्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।
- 2011 - योजना आयोग (अब नीति आयोग) ने 2011 को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शहरों में 965 रुपये और गावों में 781 रुपये प्रति महीना खर्च करने वाले व्यक्ति को गरीब मानने से इंकार किया।
- 2011 - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन।
इतिहास में 21 सितंबर
21-Sep-2020 2:05 PM
- 1921 -जर्मनी के ओप्पाउ में उर्वरक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ जिसमें 500 लोगों की मृत्यु हो गयी।
- 1979 - मध्य अफ्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रांति में अपदस्थ।
- 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।
- 2000 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेड्स आफ़ इंडिया सोसायटी की स्थापना।
- 2001 - अफग़़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
- 2003-अमेरिका के अंतरिक्ष यान गैलीलियो आठ साल के ज्यूपिटर मिशन के बाद वापस आया। संवैधानिक संशोधनों के नए मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
- 2004 - अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
- 2005 - जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
- 2007 - तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
- 2008 - रिलायंस के कृष्ण गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
- 1853 - डच वैज्ञानिक हेइक केमरलिंग ओनेस का जन्म हुआ, जिन्हें अल्प तापमान भौतिकी पर कार्य करने के लिए तथा तरल हीलियम के उत्पादन के लिए सन् 1913 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। जिन्होंने अतिचालकता की खोज की। अतिचालकता कुछ पदार्थों की विशेषता होती है कि अगर उन्हें निरपेक्ष शून्य के तापमान में ठंडा किया जाए तो उनका विद्युत प्रतिरोध लगभग पूरी तरह खत्म हो जाता है। (निधन-21 फरवरी 1926)
- 1866 -ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ।
- 1832 -फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री लुइ पॉल कैल्लेटेट का जन्म हुआ, जिन्हें गैसों के लिक्वीफैक्शन के लिए जाना जाता है। इन्होंने अपने पिता के धातुकर्म में हाथ बंटाया और हाइड्रोजन तथा अन्य गैसों में लोहे की पारगम्यता का अध्ययन किया। (निधन- 5 जनवरी 1913)
- 1939-अंग्रेज़ चिकित्सक जॉर्ज रेडमैयने म्यूरे का निधन हुआ, जो एन्डोक्राइन बीमारियों के इलाज पर कार्य करने वाले अग्रणी लोगों में माने जाते हैं। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने माइक्सेडेमा के उपचार के लिए जानवरों के थायरॉइड का इस्तेमाल किया। (जन्म 20 जून 1865)
- 1971-अर्जेन्टीना के शरीर क्रिया विज्ञानी बर्नार्डो अल्बर्टो हॉसे का निधन हुआ, जिन्हें कार्ल और गेर्टी कोरी के साथ सन् 1947 में शरीर क्रिया विज्ञान तथा चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। जिन्होंने बताया कि पीयूष ग्रन्थि के हार्मोन किस तरह से जन्तुओं में रक्त की शर्करा को विनियमित करते हैं। (जन्म 10 अप्रैल 1887)
- महत्वपूर्ण दिवस
- अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस
इतिहास में 20 सितंबर
20-Sep-2020 2:09 PM
- 1952-अल्फ्रेड हर्शी तथा मार्था चेज़ ने स्पष्ट किया कि डी.एन.ए. में आनुवांशिक गुण निहित होते हैं।
- 1813- चमड़ा निर्माण में पहला पेटेन्ट सेद बॉयडन ने प्राप्त किया जिन्होंने एक टैनरी की स्थापना की।
- 1995 - संयुक्त राज्य महासभा का 50 वां अधिवेशन प्रारम्भ।
- 2000 - क्लिंटन दम्पत्ति व्हाइट वाटर कांड के आरोपों से मुक्त।
- 2001 - अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।
- 2003- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर इस्रायल से यासिर अराफ़ात की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
- 2004 - इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
- 2006 - ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली। बहरीन में विश्व कन्नड़ संस्कृति सम्मेलन का आयोजन। 15 वर्ष बाद ब्रूसेल्स में भारत महोत्सव का आयोजन पुन: प्रारम्भ।
- 2007 - फ्रांस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन की 113 की उम्र में मृत्यु ।
- 2009 - मराठी फि़ल्म हरिशचन्द्राची फैक्ट्री को आस्कर अवाड्र्स की विदेशी फि़ल्म कैटिगरी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
- 1911 -भारतीय आध्यात्मिक नेता श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्म हुआ।
- 1949 -हिन्दी कला फि़ल्में देने वाले निर्माता निर्देशक महेश भट्ट, का जन्म हुआ।
- 1933 -भारत में होमरुल लीग की संस्थापिका एनी बेसेंट का निधन हुआ
- 1942 - भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन हुआ।
- 1888-अमेरिकी चिकित्सक डेविड मैरीन का जन्म हुआ, जिन्होंने घेंघा रोग के इलाज पर अनुसंधान किया और पता लगाया कि अगर भोजन के साथ आयोडीनयुक्त नमक दिया जाये तो यह घेंघा के रोकथाम में बहुत मददगार होता है। (निधन-6 नवम्बर 1976)
- 1842 -ब्रिटिश रसायनज्ञ और भौतिकशास्त्री सर जेम्स डेवर का निधन हुआ, जिन्होंने अल्प-तापमान का अध्ययन किया और दो कुचालक डिब्बे का आविष्कार किया जिसे आज थर्मस में इस्तेमाल किया जाता है। (निधन-27 मार्च 1923)
- 1965-अंग्रेज़ भूविज्ञानी और पाषाण विज्ञानी आर्थर होल्म्स का निधन हुआ, जो बीसवीं सदी के प्रमुख भूवैज्ञानिकों में एक माने जाते हैं। उन्होंने भौतिकभूशास्त्र का अध्ययन किया तथा आग्नेय चट्टानों के उद्गम के बारे में बताया। (जन्म 14 जनवरी 1890)
- 2000 -रूसी अंतरिक्ष यात्री घेरमन स्टैपैनोविक टिटोव का निधन हुआ, जो 6-7 अगस्त 1961 को वोस्टोक-2 अंतरिक्षयान के चालक थे। वे एक दिन से अधिक अंतरिक्ष में रहने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे।(जन्म 11 सितम्बर 1935)
- महत्वपूर्ण दिवस
- रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना दिवस
इतिहास में 19 सितंबर
19-Sep-2020 11:49 AM
- 1848-बॉण्ड (अमेरिका) और लैसेल (इंग्लैण्ड ) ने हाइपेरियन नामक शनि के चन्द्रमा की खोज की।
- 1988 -इजऱायल ने अपना पहला उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा।
- 1962 - भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।
- 1983 - ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।
- 1996 - एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।
- 2002 - इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फिलीस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।
- 2006 - सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू। पोप बेनेडिक्ट ने अपनी इस्लाम संबंधी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उत्तर कोरिया के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की। भारत ने आईएमएफ़ से सहयोग का वायदा किया।
- 2007 - साइबर वार की संभावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्थायी कमांड का गठन किया।
- 2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गए सलवा जुडूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
- 2009 - गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भडक़े दंगे की मामले की जांच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का पिटारा किया।
- 1936 -भारतीय संगीतकार विष्णु नारायण भातखंडे का निधन हुआ।
- 1871 -जर्मन जन्तु विज्ञानी फ्रिट्ज़ रिचर्ड शाउडिन का जन्म हुआ, जिन्होंने त्वचा विज्ञानी एरिक हॉफमैन के साथ सन् 1905 में सिफलिस बीमारी के कारक स्पायरोकीट, स्पायरोकीटा पैलिडा की खोज की। (निधन-22 जून 1906)
- 1864- जर्मन वनस्पति विज्ञानी और आनुवांशिकविद् कार्ल एरिक कोरेन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने 1900 में एरिक शेरमैक वॉन सेसेनेग और ह्यूगो डी व्राइस से अलग स्वतंत्र रूप से मेंडल के नियम को फिर से प्रायोगिक रूप से विकसित किया। (निधन- 14 फरवरी 1933)
- 1968 -भौतिकशास्त्री चेस्टर एफ. कार्लसन का निधन हुआ, जिन्होंने 22 अक्टूबर 1938 में ज़ैरोग्राफी (फोटोकॉपी) की खोज की जिससे किसी भी पुस्तक या कार्यालयों के दस्तावेज़ों की हूबहू प्रतिलिपि निकलती थी। (जन्म 8 फरवरी 1906)
- 1818 -स्वीडन के वनस्पति विज्ञानी ओलोफ स्वार्ट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने वेस्टइंडीज़, जमैका, उत्तरी अमेरिका आदि जगहों पर कई तरह के पौधे एकत्र किए, तथा लौटने पर इन्होंने करीब 900 प्रजातियों को ढूंढ़ा तथा सन् 1797 से 1806 तक तीन अंकों में प्रकाशित पुस्तक फ्लोरा इण्डी ओक्सिडेन्टेलिस में लिखा। (जन्म 21 सितम्बर 1760)
इतिहास में आज 18 सितंबर
18-Sep-2020 1:11 PM
- * 1818- चिली को स्पेन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। 1536 में स्पेन ने चिली पर क़ब्ज़ा कर लिया था। 1814 में चिली में स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ। उस वर्ष राष्ट्रवादियों को सरकारी सैनिकों से पराजय हो गयी। सन 1817 में अर्जेन्टाइना के सेना कमांडर खोज़े सान मार्टिन ने कई हज़ार सैनिकों के साथ चिली सहित स्पेन के उपनिवेशों पर आक्रमण किया उसने चिली के स्वतंत्रता प्रेमियों के साथ मिलकर स्पेन के सैनिकों को पीछे हटने पर विवश कर दिया और इस प्रकार 1818 में आज ही के दिन चिली स्वतंत्र हुआ।
- चिली 1980-क्यूबा के पहले लैटिन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अर्नाल्डो टैमयो मेन्डेज़ पहले लैटिन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
- 1986 - मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।
- 1997 - सं.रा. अमेरिका ने होलोग नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
- 1998 - सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डालर बकाए की घोषणा।
- 2003 - ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू।
- 2006 - रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफग़़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
- 2007 - कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
- 2008- शोभना भरतिया एचटी मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
- 2009 - सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।
- 1906 -भारतीय हास्य कवि काका हाथरसी का जन्म हुआ।
- 1950 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आज़मी का जन्म हुआ।
- 1907 - अमेरिकी नाभिकीय भौतिक शास्त्री ऐड्विन मैकमिलन का जन्म हुआ, जिन्हें तत्व-93 की खोज करने के लिए सन् 1951 में ग्लेन टी. सीबोर्ग के साथ भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। (निधन-7 सितम्बर 1991)
- 1951- अंग्रेज़ अणु जीव वैज्ञानिक जॉन क्लार्क का जन्म हुआ, जो पालतू जानवरों में अणुविज्ञानी तकनीक का इस्तेमाल करने वाले पहले वैज्ञानिक थे। (निधन-12 अगस्त 2004)
- 1977 - स्विस गणितज्ञ पॉल बर्नेज़ का निधन हुआ, जो गणित के एकीकृत सिद्धान्त के प्रतिपादन के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 17 अक्टूबर 1888)
- 1967 - ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर जॉन कॉकक्रॉफ्ट का निधन हुआ, जिन्होंने आयरलैंड के अर्नेस्ट टी. एस. वॉल्टन के साथ आण्विक नाभिक का अध्ययन हेतु कण त्वरक के इस्तेमाल के लिए 1951 में नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 27 मई 1897)
इतिहास में17 सितंबर
17-Sep-2020 2:04 PM
- 844- रंगीन प्रिन्टिंग प्रेस के लिए उसके आविष्कारक थॉमस एफ. ऐडम्स को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1901-मर्करी वाष्प लैम्प के लिए उसके निर्माता न्यूयॉर्क शहर के पीटर कूपर हेविट को अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1995 - चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न।
- 1999 - ओसामा बिन लादेन का भारत के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।
- 2000 - जाफना प्राय:द्वीप का चवाक छेड़ी शहर लिट्टे से मुक्त।
- 2001 - अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं।
- 2002 - इराक ने संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों को बिना शर्त देश में आने की अनुमति दी।
- 2004 - यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
- 2006 - हवाना में गुटनिरपेक्ष आंदोलन का शिखर सम्मेलन शुरू। भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना। गुटनिरपेक्ष देशों की दो दिवसीय शिखर बैठक हवाना में सम्पन्न। कांधार विमान अपहरण में अलकायदा के हाथ होने की पुष्टि। विश्व कप हॉकी में भारत को 11वां स्थान।
- 2009 - केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 123 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के नाम अपने वेबसाइट पर जारी किए।
- 1915 -प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार मक़बूल फि़दा हुसैन का जन्म हुआ।
- 1879 - भारतीय समाज सुधारक पेरियार ई. वी. रामासामी का जन्म हुआ।
- 1950 -भारतीय राजनीतिज्ञ नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ।
- 1764 -अंग्रेज़ खगोलशास्त्री जॉन गुडरिक का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि कुछ अनवस्थिक तारे सामयिक होते हैं। पैदाइशी मूक बधिर होने के बावजूद भी उन्होंने होंठ चलाने का अभ्यास करके बोलना सीखा, तथा खगोलशास्त्र में योगदान दिया। (निधन-20 अप्रैल 1786)
- 1854 -स्कॉटलैण्ड में जन्मे अमेरिकी अन्वेषक डेविड डनबर ब्युक का जन्म हुआ, जो आटोमोबाइल निर्माण में अग्रणी माने जाते हैं। इन्होंने इंजन में अधिक शक्तिशाली वाल्व और विन्डशील्ड का आविष्कार किया। (निधन- 6 मार्च 1929)
- 1836 - फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक ऐन्टॉन लॉरेन्ट डि जस्यू का निधन हुआ, जिनके सिद्धांतों से प्राकृतिक वर्गीकरण प्रणाली की स्थापना हुई। उन्होंने वर्गीकरण की अपनी एक प्राकृतिक प्रणाली बताई जिसमें इन्होंने 15 वर्ग तथा 100 कुलों को वर्गीकृत किया। (जन्म 12 अप्रैल 1748)
- 1851 - अंग्रेज़ रसायनज्ञ और चिकित्सक जॉन किड का निधन हुआ, जिन्होंने 1819 नेफ्थलीन का आविष्कार किया। यह नाम उन्हीं का दिया हुआ है। यह कोलतार से मिलने वाले महत्वपूर्ण पदार्थों में पहला था। (जन्म 10 सितम्बर 1775)।
इतिहास में 16 सितंबर
16-Sep-2020 1:56 PM
- 1884- कार्ल कोलर द्वारा सर्जरी में बेहोशी के लिए पहली बार कोकीन का प्रयोग किया गया।
- 1939 - पोलैंड की राजधानी वारसॉ को जर्मनी के सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध के पहले महीनें में अपने घेरे में ले लिया। नाजी जर्मनी के सैनिकों ने इससे 15 दिन पूर्व पोलैंड पर आक्रमण किया जर्मनी और सोवियत संघ की सेनाओं द्वारा दो ओर से घेरे जाने के बावजूद पोलैंड की सेना ने वर्शों की सुरक्षा के लिए कड़ा प्रतिरोध किया किंतु 11 दिनों के संघर्ष और बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने के बाद वर्शों पर जर्मनी का नियंत्रण हो गया। इस आक्रमण से पूर्व ही जर्मनी और सोवियत संघ के बीच हस्ताक्षरित होने वाले एक गुप्त समझौते के आधार पर पोलैंड को इन दौनो देशों ने आपस में बांट लिया था।
- 1978 - जनरल जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1987 -ओज़ोन परत में ह्रास के लिए जि़म्मेदार यौगिकों पर नियंत्रण हेतु मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल स्वीकृत किया गया। इसके अंतर्गत सन् 2000 तक क्लोरोफ्लोरो कार्बन (सीएफसी) का उपयोग बंद किए जाने का प्रावधान था।
- 2003 - भूटान ने भारतीय हितों के खिलाफ अपनी ज़मीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
- 2007 - पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने परवेज मुशर्रफ़ के राष्ट्रपति पद पर दोबारा चुनाव लडऩे के लिए चुनाव से जुड़े क़ानूनों में संशोधन किया।
- 2008 - भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को तीब विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2009 - दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।
- 1916 - कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का जन्म हुआ।
- 1931- इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता अमर मुख्तार को फांसी दे दी गयी। उनका जन्म 1859 ईसवी में हुआ। वे एक धर्मगुरु थे।
- 1853 -जर्मन जैव रसायनज्ञ अल्ब्रैक्ट कोसेल का जन्म हुआ, जिन्हें न्यूक्लिक अम्ल तथा प्रोटीन के रसायनविज्ञान को समझने के लिए 1910 में शरीर क्रिया विज्ञान तथा चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 5 जुलाई 1927)
- 1877 -अमेरिकी अन्वेषक तथा पहले सफल इलेक्ट्रिक रेजऱ के निर्माता जैकब शिक का जन्म हुआ, जिन्होंने 1925 में रेजऱ व्यापार की नींव रखी। (निधन- 3 जुलाई 1937)
- 1932-ब्रिटेन के जीवाणु विज्ञानी सर रॉनल्ड रोस का निधन हुआ, जिन्हें मादा ऐनोफ्लीज़ मच्छर में मलेरिया के परजीवी की खोज करने के लिए 1902 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 मई 1857)
- 1736-जर्मन भौतिकशास्त्री गैब्रियल फैरेन्हाइट का निधन हुआ, जिन्होंने फारेनहाइट पैमाने वाले मरकरी थर्मामीटर का आविष्कार किया। सन् 1714 में इन्होंने पहला थर्मामीटर बनाया जिसमें अल्कोहल की जगह पारे का इस्तेमाल होता था। (जन्म-14 मई 1686)
- महत्वपूर्ण दिवस- ओजोन परत संरक्षण दिवस।
इतिहास में 15 सितंबर
15-Sep-2020 12:10 PM
- 1821 - निकारागुआ हुंडुरास एलसेल्वाडोर ग्वाटेमाला और कॉस्टारिका जैसे देशों ने स्पेन से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
- 1830- इंग्लैण्ड में लिवरपूल से मैनचेस्टर तक रेलवे लाइन खुली।
- 1917- फ्रेंच एकेडमी आफ साइंस में डॉ. फेलिक्स डी. हैरेल ने अपने लेख में बैक्टीरियोफेज़ (जीवाणुभोजी) नाम दिया।
- 1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
- 1982 - लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।
- 1991- दक्षिण-पूर्वी योरोप में स्थित मेसीडोनिया को योगोस्लाविया से स्वतंत्रता मिली।
- 2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
- 2001 - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफग़़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
- 2002 - न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
- 2003 - सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भडक़ उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
- 2004 - ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को वूमैन आफ़ द ईयर सम्मान।
- 2008 - क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
- 2009 - बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का खिताब जीता। पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए आडिट ब्यूरो आफ सर्कुलेशन के अध्यक्ष चुने गये।
- 1861 -इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ।
- 1876 - भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
- 1905 - भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म हुआ।
- 1909 - तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म हुआ।
- 2012 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन हुआ।
- 1736-फ्रांसीसी खगोलशास्त्री जीन सिलवैन बैली का जन्म हुआ। जो हैली धूमकेतु की कक्षा की गणना के लिए जाने जाते हैं। (निधन-12 नवम्बर 1793)
- 1912- अंग्रेज़ प्रकृतिविद् फ्रैन्सिस सिम्पसन का जन्म हुआ, जो थे संरक्षणविद् तथा फूलों के प्रेमी के रूप में जाने जाते हैं। (निधन-10 नवम्बर 2003)
- 1924-जर्मन के जन्तुविज्ञानी विल्हेल्म रॉक्स का निधन हुआ, जो प्रायोगिक भ्रूणविज्ञान के संस्थापकों में जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे निषेचन के वक्त किस तरह अंग और ऊतकों के कार्यों का विभाजन होता है। (जन्म-9 जून 1850)
- महत्वपूर्ण दिवस-अभियंता दिवस, संचयिका दिवस।
इतिहास में 13 सितंबर
13-Sep-2020 12:30 PM
- 1898- रिवरेन्ड हैनिबेल विलिस्टन गुडविन को नाइट्रोसेल्यूलोज़ ट्रान्सपैरेन्ट फ्लेक्सिबल फोटोग्राफिक फिल्म पेलिकन्स के आविष्कार के लिए पेटेंट प्राप्त हुआ।
- 2000 - भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फिड़े शतरंज विश्व कप जीता।
- 2001 - ओसामा बिन लादेन को पकडऩे हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
- 2002 - इस्रायल ने फिलीस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
- 2005 - सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
- 2006 - इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
- 2007 - नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्वीकार करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट को भंग किया।
- 2008 - दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल।
- 2009 - लोक सभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चाल्र्स डायस को मनोनीत किया गया। चन्द्रमा पर बफऱ् खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
- 1929 - जतीन्द्रनाथ दास का निधन हुआ। - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
- 1851-अमेरिकी सेना के चिकित्सक वाल्टर रीड का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने सफल प्रयोगों द्वारा बताया कि पीत-ज्वर मच्छर के काटने से फैलता है। (निधन-22 नवम्बर 1902)
- 1853-डेनमार्क के वैज्ञानिक हैन्ज़ क्रिश्चियन जोएकिम ग्रैम का जन्म हुआ, जिन्होंने ग्राम स्टेन की खोज की जो कि सबसे अधिक मशहूर तथा इस्तेमाल किया जाने वाला स्टेनिंग का तरीका है। (निधन-14 नवम्बर 1938)
- 1949- डैनिश शरीर क्रिया विज्ञानी शैक आगस्ट स्टीनबर्ग क्रॉफ का निधन हुआ, जिन्हें केशिकानली (कैपिलरी) के मोटर रेगुलेटिंग मैकेनिज़्म की खोज के लिए 1920 में शरीर क्रिया विज्ञान/ चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-15 नवम्बर 1874)
- 1914 -ब्रिटिश अमेरिकी रॉबर्ट होप जोन्स का निधन हुआ, जिनके विचारों ने थिएटर आर्गन निर्माण में आर्केस्ट्रल ध्वनि के विकास में योगदान दिया। (जन्म-9 फरवरी 1859)
इतिहास में 12 सितंबर
12-Sep-2020 3:01 PM
- 1958- जैक किल्बी ने विद्युत परिपथ को छोटे रूप में आविष्कृत किया और उसे प्रदर्शित किया।
- 1970- लूना-16 छोड़ा गया जो सोवियत रूस के मानवरहित चन्द्रयान की श्रृंखला में अगला था।
- 1997 - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत मार्स ग्लोबल सर्वेयर यान मंगल की कक्षा में पहुंचा। संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का जिक़्र पहली बार नहीं किया गया।
- 1998 - कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
- 2000 - न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन शुरू, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
- 2001 - अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।
- 2002 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
- 2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
- 2006 - पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की। सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
- 2007 - रूस ने नॉन न्यूक्लिियर वैक्यूम बम (इको फ्रैंडली बम) का परीक्षण किया।
- 2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
- 2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में आखऱिी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
- 1922 - प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म हुआ।
- 1971 - प्रसिद्ध संगीतकार जयकिशन का निधन हुआ।
- 1915-जानपदिक रोगविज्ञानी ऐलेक्ज़ेन्डर लैंग्म्यूर का जन्म हुआ, जिन्होंने अमेरिका के एपिडेमिक इंटेलिजेन्स सर्विस का निर्माण किया, अपने अथक प्रयास से कई लोगों की जान बचायी। (निधन-22 नवम्बर 1993)
- 1897-फ्रांसीसी रसायनज्ञ आइरीन जूलियट क्यूरी का जन्म हुआ,जो मैरी क्यूरी तथा पियरे क्यूरी की बेटी थीं। इन्होंने अपने पति फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी के साथ कृत्रिम रेडियोधर्मिता की खोज की, जिसके लिए उन्हें 1935 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-17 मार्च 1956)
- 1941- जर्मन भ्रूणविज्ञानी हैन्ज़ स्पैमन का निधन हुआ, जो एम्ब्रियोनिक इंडक्शन की खोज के लिए वर्ष 1935 में चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-27 जून 1869)
- 1939-अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी हेनरी कैन्डलर कॉवल्स का निधन हुआ, जो पादप पारिस्थितिकी में अग्रणी माने जाते हैं, खास कर के डायनमिक पारिस्थितिकी। (जन्म-27 फरवरी 1869)।
इतिहास में 11 सितंबर
11-Sep-2020 12:09 PM
- 1906 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किया।
- 1996 - राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।
- 2001 - अमेरिका के वल्र्ड ट्रेड सेंटर व पेंटागन पर आतंकवादी हमले में 6 हज़ार से अधिक लोग मरे।
- 2003 - चीन के विरोध के बावजूद तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश मिले।
- 2006 - लिएंडर पेस और डेम की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का युगल खिताब जीता। भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश पी.एन. भगवती संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति में चौथी बार पुनर्निर्वाचित। प्रख्यात बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की। स्विट्जरलैंड के रोजर फ़ेडरर को लगातार तीसरी बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब। अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलांटिस अंतरिक्ष के साथ जुड़ा।
- 2007- येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।
- 2009-नोएडा के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में एक रिपा हलदर मामले में बरी किया। सर्वोच्च न्यायालय ने कांशीराम स्मारक स्थल के निर्माण पर रोक लगाई।
- 1895 -भारत प्रसिद्ध समाजसेवी विनोबा भावे का जन्म हुआ।
- 1948 - ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का निधन हुआ।
- 1964 - प्रगतिशील भारतीय कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का निधन हुआ।
- 1987-हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का निधन हुआ।
- 1904- आस्ट्रिया में जन्मे अमेरिकी चिकित्सक और कैंसर शोधकर्ता लडविग ग्रॉस का जन्म हुआ, जिन्होंने 1950 में चूहों पर शोध द्वारा बताया कि कैंसर का कारण कुछ विषाणुओं द्वारा संक्रमण भी हो सकता है।
- 1935 रूसी अंतरिक्ष यात्री घेरमन स्टैपैनोविक टिटोव का जन्म हुआ, जो 6-7 अगस्त 1961 को छोड़े गए वोस्टोक-2 अंतरिक्ष यान के चालक थे। (निधन- 20 सितम्बर 2000)
- 1869- स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ थॉमस ग्राहम का निधन हुआ, जिन्हें कोलाइड रसायन विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने गैस के प्रसार पर कार्य किया, तथा ग्राहम का नियम दिया। (जन्म-20 दिसम्बर 1805)
- 1721-जर्मन वनस्पति विज्ञानी रुडॉल्फ जैकब कैमेरेरियस का निधन हुआ, जिन्होंने पौधों में लिंगों के अस्तित्व को प्रदर्शित किया, आनुवांशिकी के लिए नए मार्ग बनाए। (जन्म-17 फरवरी 1665)।
इतिहास में 10 सितंबर
10-Sep-2020 3:09 PM
- 1846 -ऐलियास हॉवे ने सिलाई मशीन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
- 1984- ब्रिटेन के लीस्टर में एलेक जैफ्री द्वारा डी.एन.ए. फिंगरप्रिन्टिंग तकनीक विकसित की गई।
- 1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
- 1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया, दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
- 2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
- 2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
- 2008 - सर्वोच्च न्यायालय में उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
- 2009 - जेट एयर वेज प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
- 1887 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द वल्ल्भ पंत का जन्म हुआ।
- 1912 - फख़़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति बी डी जत्ती का जन्म हुआ।
- 1915- भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का निधन हुआ।
- 1923 - बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार सुकुमार राय का निधन हुआ।
- 1965 -परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का निधन हुआ।
- 1898-अमेरिकी रसायन इंजीनियर वैल्डो सेमन का जन्म हुआ, जिन्होंने प्लास्टिकृत पी.वी.सी. (पॉलीविनाइलक्लोराइड) का आविष्कार किया। सन् 1926 में इन्होंने यह तरकीब खोजी कि कैसे हम पॉलीविनाइलक्लोराइड को कठोर से लचीला कर सकते हैं। (निधन- 26 मई 1999)
- 1775-अंग्रेज़ रसायनज्ञ और चिकित्सक जॉन किड का जन्म हुआ, जिन्होंने 1819 नेफ्थलीन का आविष्कार किया। यह नाम उन्होंने ही दिया। यह कोलतार से मिलने वाले महत्वपूर्ण पदार्थों में पहला था। (निधन- 17 सितम्बर 1851)
- 1844-ब्रिटिश वनस्पति विज्ञानी जॉर्ज बेन्थम का निधन हुआ, जिनके पौधों के वर्गीकरण पर महत्वपूर्ण कार्य किया उन्होंने कई प्रजातियों पर अध्ययन करने के बाद आधुनिक संवहनीय (वैस्कुलर) पादप वर्गीकरण की नींव रखी। (जन्म-22 सितम्बर 1800)
- 1983 - अमेरिकी भौतिकविद् फेलिक्स ब्लॉक का निधन हुआ। जिन्हें ई.एम. पर्सेल के साथ परमाणु नाभिक के चुम्बकीय क्षेत्र को मापने के लिए, तथा नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद तकनीक विकसित करने के लिए वर्ष 1952 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-23 अक्तूबर 1905) ।
इतिहास में 9सितंबर
09-Sep-2020 11:59 AM
- 1753 -पहला भाप इंजन अमेरिका में आयात किया गया।
- 1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।
- 1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।
- 1929- कोनेल नामक एक नए धातु ऐलॉय के निर्माण की घोषणा इरविन फोस्टर लॉरी ने की।
- 1949 - भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
- 1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता।
- 2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस खिताब जीता।
- 2005 - चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।
- 2008 - हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को साहित्य महोपाध्याय अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
- 2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
- 1850 - प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ।
- 1967 - हिन्दी फि़ल्मों के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म हुआ।
- 1909 - प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का जन्म हुआ।
- 1968 - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन हुआ।
- 2012- प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का निधन हुआ।
- 1853 - फ्रांसीसी तंत्रिका विज्ञानी पियरे मैरी का जन्म हुआ, जिन्होंने एन्डोक्राइनोलॉजी में योगदान दिया। वर्ष 1886 से 1891 के दौरान ऐक्रोमेगैली एक तरह का दानवाकार बीमारी पर भी अनुसंधान किया। (निधन- 13 अप्रैल 1940)
- 1789-अमेरिकी खगोलशास्त्री विलियम क्रैन्च बॉन्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने बेटे जॉर्ज फिलिप्स बॉन्ड (1825-65) के साथ मिलकर शनि के आठवें उपग्रह हाइपेरियन की खोज की। (निधन- 29 जनवरी 1859)
- 1965 - जर्मन रसायनज्ञ हरमैन स्टॉडिंगर का निधन हुआ, जिन्हें पॉलीमरों तथा लंबी श्रृंखला वाले अणुओं पर अनुसंधान किया जिसके लिए उन्हें सन् 1953 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (जन्म 23 मार्च 1881)
- 1917 अमेरिकी इलेक्ट्रिक इंजीनियर और अन्वेषक एडवर्ड एच. जॉनसन का निधन हुआ, जिन्होंने थॉमस एडिसन की कई परियोजनाओं में सहयोग दिया। (जन्म-4 जनवरी 1846) ।
इतिहास में 8 सितंबर
08-Sep-2020 12:33 PM
- 1961- धूम्रपान तथा हृदय रोगों के बीच के सम्बन्ध के आंकड़ों द्वारा अमेरिकन मेडिकल एसोशिएशन की पत्रिका में बताया गया।
- 1997 - अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
- 1998 - 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
- 2000 - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
- 2002 -नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
- 2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
- 2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी। प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोब्र्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
- 2009-भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डालर दिये।
- 1926 - बहुमुखी कलाकार भूपेन हज़ारिका का जन्म हुआ।
- 1933 - प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका आशा भोंसले का जन्म हुआ।
- 1960- राजनेता तथा पत्रकार फिऱोज़ गांधी का निधन हुआ।
- 1848- जर्मन रसायनज्ञ विक्टर मेयर का जन्म हुआ, जिन्होंने कार्बनिक तथा अकार्बनिक रसायन विज्ञान दोनों में अपना महान योगदान दिया, और वाष्प घनत्व (वेपर डेन्सिटी), तथा आण्विक भार ज्ञात करने का उपकरण बनाया जिन्हें उनके नाम से जाना जाता है। (निधन-8 अगस्त 1897)
- 1918- सर डेरेक हैरॉल्ड रिचर्ड बैर्टन एक ब्रिटिश रसायनज्ञ जिन्हें नार्वे के हॉड हैसेल के साथ 1969 में इन्हें स्टेरॉइड की संरचना ज्ञात के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-16 मार्च 1998)
- 1981- जापान के भौतिक शास्त्री हिडेकी युकावा का निधन हुआ, जिन्होंने नाभिकीय बलों पर अपने सैद्धांतिक कार्यों के आधार पर मीसान कण के अस्तित्व का अनुमान लगाया। इसके लिए उन्हें 1949 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। मीसान कण संहति में इलेक्ट्रॉन से भारी लेकिन प्रोटॉन से हल्के होते हैं। युकावा जापान के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता थे। (जन्म 23 जनवरी 1907)
- 1894-जर्मन वैज्ञानिक हर्मन वॉन हेल्महॉल्ट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने शरीर क्रिया विज्ञान, प्रकाशिकी, विद्युतगतिकी, गणित तथा ऊर्जा संरक्षण के नियम दिए। (जन्म 31 अगस्त 1821)
- महत्वपूर्ण दिवस -अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस।
इतिहास में 7सितंबर
07-Sep-2020 1:03 PM
- 1776- पहली पनडुब्बी अमेरिका में युद्ध के लिए निर्मित की गई।
- 1936 -तस्मानियाई बाघ की प्रजाति के अंतिम प्राणी की होबर्ट चिडिय़ाघर में मृत्यु हो गई।
- 1965 - भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।
- 1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
- 2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
- 2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोडक़र विश्व के नम्बर एक गोल्फऱ बने।
- 2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
- 2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छुट दी। बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और तृणभूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी। कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया। खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मोजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
- 2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10 प्रतिशत की कटौती के आदेश दिये। भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का खिताब जीता। 55वें राष्ट्रीय फि़ल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फि़ल्म का खिताब निर्देशक प्रियदर्शन की फि़ल्म कोजीवरम को मिला।
- 1933 - अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता इला रमेश भट्ट का जन्म हुआ।
- 1948 -मलयालम फि़ल्म अभिनेता ममूटी का जन्म हुआ।
- 1887 - कविराज, संस्कृत के विद्वान और महान दार्शनिक गोपीनाथ का जन्म हुआ।
- 1912-संयुक्त राज्य अमेरिका के इलेक्ट्रिक इंजीनियर डेविड पैकॉर्ड का जन्म हुआ, जो हेवलेट-पैकार्ड कम्पनी के सहसंस्थापक थे। यह कंपनी आज कम्प्यूटर, प्रिंटर आदि उपकरणों के निर्माण में अग्रणी है। पैकार्ड ने इसकी स्थापना 1939 में विलियम आर. हेवलेट के साथ की। (निधन- 26 मार्च 1996)
- 1829 - जर्मन रसायनज्ञ फ्रेड्रिक आगस्ट केकुले वॉन स्ट्रैडोनिट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने कार्बनिक अणुओं की छल्लेदार संरचना को बताया, विशेष कर के बेंजीन अणु की संरचना की जानकारी उनकी बड़ी अहम देन है। (निधन-13 जुलाई 1896)
- 1970- पर्सी स्पेन्सर का निधन हुआ, जिन्होंने माइक्रोवेव ओवन का आविष्कार किया, फिर माइक्रोवेव ओवन में खाना पकाने पर अनुसंधान किया, तथा पहला व्यावसायिक माइक्रोवेव ओवन एक रेस्त्रां के लिए बनाया गया। (जन्म-9 जुलाई 1894)
- 1991-अमेरिकी भौतिकशास्त्री ऐड्विन मैटिसन मैकमिलन का निधन हुआ, जिन्हें 1951 में ग्लेन थियोडोर सीबोर्ग के साथ तत्व-93 नेप्च्यूनियम की खोज के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-18 सितम्बर 1907)
इतिहास में 6 सितंबर
06-Sep-2020 3:03 PM
- 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
- 1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
- 1978- अमरीकी वैज्ञानिकों ने इंसुलिन के उत्पादन की घोषणा की।
- 1998 - जापान के फि़ल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन।
- 2000-संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
- 2003- फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
- 2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किए गए।
- 2007-ब्रिटेन की द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धांत रूप से अनुमति दी।
- 2008- डी.सौब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
- 2009- चीनी सेना ने लद्दाख में ढेड़ किमी तक घुसपैठ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
- 1838 - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के छोटे पुत्र दलीप सिंह का जन्म हुआ।
- 1929 - फि़ल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ।
- 1766-अंग्रेज़ शिक्षक जॉन डॉल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने द्रव की भौतिक तथा रासायनिक विशेषताओं का अध्ययन करते हुए परमाणु का सिद्धान्त दिया जिसे डाल्टन का परमाण्विक सिद्धांत कहा जाता है। (निधन- 27 जुलाई 1844)
- 1901 - अमेरिकी इंजीनियर अर्न्स्ट वेबर का जन्म हुआ,जिन्होंने माइक्रोवेव टेक्नॉलॉजी का विकास किया जो राडार संचार के विकास में सहायक होता है। (निधन-16 फरवरी 1996)
- 1902- अंग्रेज़ रसायनज्ञ और सेना के विस्फोटक विशेषज्ञ सर फ्रेड्रिक ऐबेल का निधन हुआ, जिन्होंने सर जेम्स डेवर के साथ कॉर्डाइट (1889) की खोज की। यह धुआंरहित बारूद बाद में ब्रिटेन की सेना के बहुत काम आया। (जन्म-17 जुलाई 1827)
- 1970- अमेरिकी इंजीनियर और निर्माणकर्ता आर्थर विलियम सिडनी हेरिंगटन का निधन हुआ, जिन्होंने बहुत से युद्ध वाहन बनाए, खासकर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय की उनकी जीप बहुत प्रचलित हुई। (जन्म-30 मार्च 1891)।
इतिहास में 5 सितंबर
05-Sep-2020 11:59 AM
- 1977-नासा ने केप कैनेवरल से वोयेजर-1 नामक मानवरहित यान अंतरिक्ष में रवाना किया।
- 1997 - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
- 1999 - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
- 2000 - नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला हैं।
- 2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।
- 2002 - अफग़़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
- 2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
- 2009-नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
- 1888 -भारत के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ। इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1991 -भारतीय व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन हुआ।
- 1995 -हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार सलिल चौधरी का निधन हुआ।
- 1997- विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन हुआ।
- 1939-जापान के अणु जीव विज्ञानी और प्रतिरोध विज्ञानी सुसुमू टोनेगावा का जन्म हुआ, जिन्होंने शरीर में प्रतिजन की विविधता उत्पन्न करने के आनुवांशिक सिद्धांत के आविष्कार के लिए 1987 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1870 -ब्रिटेन के रसायनज्ञ फ्रेडरिक जॉर्ज डॉनन का जन्म हुआ, जिन्होंने कोलाइड रसायन विज्ञान के विकास में योगदान किया। इन्हें सबसे अधिक वर्ष 1911 में खोजे गए डॉनन प्रभाव के लिए जाना जाता है। (निधन-16 दिसम्बर 1956)
- 1906 -भौतिक शास्त्री लडविग ऐडवर्ड बोल्ट्ज़मैन का निधन हुआ, जिन्होंने सांख्यिकीय यांत्रिकी (स्टैटिस्टिकल मैकेनिक्स) की नींव रखी। इनका सिद्धान्त अणुओं तथा परमाणुओं की विशेषताओं एवम् व्यवहार को, उनसे बने पदार्थों की विशेषताओं और व्यवहार से संबद्ध करता है। (जन्म 20 फरवरी 1844)
- 1852-स्कॉटलैण्ड के वनस्पति विज्ञानी और जन्तु विज्ञानी विलियम मैकगिलिव्रे का निधन हुआ, उन्होंने हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश बर्ड नामक पुस्तक के पांच अंक लिखे। (जन्म 25 जनवरी 1796)।
- महत्वपूर्ण दिवस- शिक्षक दिवस
इतिहास में 4 सितंबर
04-Sep-2020 1:02 PM
- 1888- जॉर्ज ईस्टमैन ने बॉक्स कैमरे के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1906-वर्जीनिया के रॉबर्ट यूजीन टर्नर को टाइपराइटर के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 1999 - ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
- 2005 - लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
- 2006 - आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली स्टिंगरे के काटने से निधन।
- 2007 - ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
- 2008 - मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया। केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
- 2009 - गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया। कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गई।
- 1825 - राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ।
- 1941 - भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म हुआ।
- 1952 - भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ।
- 1962 - भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म हुआ।
- 1895 -हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का जन्म हुआ।
- 1848- लेविस लैटिमर का जन्म हुआ, जिन्होंने इलेक्ट्रिक प्रौद्योगिकी को विकसित करने में सहयोग दिया। इन्होंने कार्बन फिलामेन्ट लैम्प के सुधारों को पेटेंट कराया। (निधन-11 दिसम्बर 1928)
- 1913- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ स्टैनफोर्ड मूर का जन्म हुआ, जिन्होंने क्रिश्चियन बी. एन्फिन्सेन और विलियम एच. स्टीन के साथ राइबोन्यूक्लिक एसिड अणु के क्रियाशील केन्द्र की कैटालिटिक क्रिया तथा रासायनिक संरचना के परस्पर सम्बन्ध का अध्ययन करने के लिए सन् 1972 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-23 अगस्त 1982)
- 1940- अमेरिकी जीवाणुविज्ञानी और प्रतिरोधविज्ञानी हैन्स जि़न्सर का निधन हुआ, जिन्होंने घातक बीमारी मियादी बुखार (टाइफायड) के रोगाणु का पता लगाया और उसके उपचार में भी योगदान दिया। (जन्म-17 नवम्बर 1878)
- 1917-अमेरिकी अन्वेषक और निर्माणकर्ता इरविंग वाइटमैन कॉलबर्न का निधन हुआ, जिनके कांच निर्माण के तरीके ने बड़ी मात्रा में समतल कांच की शीटों के निर्माण में योगदान दिया। (जन्म 16 मई 1861)
इतिहास में 3 सितंबर
03-Sep-2020 11:20 AM
- 1658 -ब्रिटेन के राजनीतिज्ञ एवं प्रथम राष्ट्रपति ओलिवर क्रामवेल का निधन हुआ। उन्होंने ब्रिटेन में राजशाही व्यवस्था को भंग कर दिया। वे आधिकारिक रूप से 1653 में ब्रिटेन के शासक बने जबकि 1649 से अनौपचारिक रूप से ब्रिटेन की सत्ता उनके हाथों में थी। ओलिवर क्रामवेल ने कुल मिलाकर 9 वर्षों तक ब्रिटेन पर शासन किया।
- 1976 -मानवरहित अंतरिक्षयान वाइकिंग-2 मंगल ग्रह पर उतरा, तथा पहली बार मंगल की तस्वीर खींची।
- 1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
- 2000- नासा की डाटा रिपोर्ट में सबसे बड़ा ओज़ोन छिद्र पाया गया।
- 2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
- 2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
- 2008- राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुन: प्रमुख चुना गया।
- 1940 - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक प्यारेलाल का जन्म हुआ।
- 1923 - सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म हुआ।
- 1905 - अमेरिकन भौतिकशास्त्री कार्ल डेविड एन्डरसन का जन्म हुआ, जिन्होंने ऑस्ट्रिया के विक्टर फ्रान्सिस हेस्स के साथ पॉज़ीट्रॉन की खोज की जिसके लिए उन्हें वर्ष 1936 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-11 जनवरी 1991)
- 1883-अमेरिकी भौतिकविद् हैरॉल्ड डी फॉरेस्ट अरनॉल्ड का जन्म हुआ, जिनके अनुसंधान ने लंबी दूरी की टेलीफोनी विकसित करने में योगदान दिया। (निधन-10 जुलाई 1933)
- 1992- अमेरिकी वैज्ञानिक बारबरा मैकक्लिंटॉक का निधन हुआ, जो आनुवांशिकी पर कार्य करने वाले प्रारम्भिक वैज्ञानिकों में एक जानी जाती हैं। वर्ष 1940 से 1950 के दरम्यान उन्होंने मक्के पर काम किया और पता लगाया कि जीन स्थानांतरित हो सकते हैं। (जन्म 16 जून 1902)
- 1860-जर्मन शरीर क्रिया विज्ञानी और चिकित्सक मार्टिन हेनरिक रैथके का निधन हुआ,जो आधुनिक भ्रूणविज्ञान के संस्थापकों में माने जाते हैं। उन्होंने भ्रूण की अवस्था में पीयूष ग्रन्थि की उत्पत्ति का स्थान बताया। इसके अलावा उन्होंने समुद्र-जन्तुविज्ञान में भी अग्रणी कार्य किया। (जन्म 25 अगस्त 1793)
इतिहास में आज 2 सितंबर
02-Sep-2020 1:15 PM
- 1573 - अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
- 1752 -जूलियन कैलेन्डर का ग्रेट ब्रिटेन में आखिरी दिन था।
- 1987 -फिलिप्स कंपनी ने सीडी वीडियो प्रतिपादित किया।
- 1946 - पंडित जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।
- 1970 - कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मानरक का उद्घाटन हुआ।
- 1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
- 2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
- 2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
- 2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त देश बना।
- 2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई। भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एनटीपीसी बीएचईएल पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सीएमडी नियुक्त किया गया।
- 2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस.राजशेखर रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ, जिनकी बाद में विमान हादसे में मौत होने की खबर आई।
- 1941 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म हुआ।
- 1965 - भारतीय फि़ल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म हुआ।
- 1955 - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन हुआ।
- 1976 - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन हुआ।
- 1948 -अमेरिकी शिक्षक क्रिस्टा मैकॉलिफ का जन्म हुआ, जो व्यक्तिगत रूप से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले नागरिक के रूप में चुनी गईं। वे उन सात अंतरिक्षयात्रियों में से एक थीं जिनकी चैलेन्जर नामक अंतरिक्षयान के प्रक्षेपण के 73 सेकेन्ड बाद हुए विस्फोट में मौत हो गई थी। (निधन-28 जनवरी 1986)
- 1877-अंग्रेज़ रसायनज्ञ तथा भौतिकविद् फ्रेड्रिक सोडी का जन्म हुआ, जिन्हें रसायन विज्ञान में रेडियोधर्मी पदार्थों पर काम करने के लिए 1921 में नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने 18 फरवरी 1913 में समस्थानिक के बारे में बताया। (निधन-22 सितम्बर 1956)
- 2001- दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियान बर्नार्ड का निधन हुआ, े जिन्होंने मानव का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया। 3 दिसम्बर 1967 को उन्होंने लुइ वाश्कान्सकी के रुग्ण हृदय को डेनिस डार्वैल नामक महिला के स्वस्थ हृदय से प्रत्यारोपित किया। (जन्म-8 नवम्बर 1922)
- 1836-अंग्रेज़ चिकित्सक और रसायनज्ञ विलियम हेनरी का निधन हुआ, जिन्होंने 1803 में नियम दिए, जिन्हें आज हेनरी के नियम से जाना जाता है। जिसके अनुसार किसी गैस की मात्रा जो द्रव द्वारा अवशोषित की गई है, वो द्रव के ऊपर गैस के दाब के अनुपात में होगी। (जन्म 12 दिसम्बर 1775)।
इतिहास में 1 सितंबर
01-Sep-2020 12:12 PM
- 1887-एमिल बर्लिनर (1851-1929) ने ग्रामोफोन के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1914- संदेशवाहक कबूतर (ऐक्टोपिस्टेस माइग्रेटोरियस) की प्रजाति विलुप्त हो गई जब आखिरी बचा कबूतर सिनसिनैटी चिडिय़ाघर में मर गया।
- 1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
- 2003 - लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
- 2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
- 2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
- 2008- वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की। यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।
- 2009- वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया। सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
- 1909 - प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म हुआ।
- 1933 -हिन्दी के कवि और गज़़लकार दुष्यंत कुमार का जन्म हुआ।
- 1923 - मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ।
- 1927 - प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का जन्म हुआ।
- 1906-अमेरिकी वैज्ञानिक कार्ल आगस्टस फोल्कर्स का जन्म हुआ, जिन्होंने विटामिनों पर अनुसंधान किया और विटामिन बी-12 का पृथक्करण किया। (निधन-9 दिसम्बर 1997)
- 1877- ब्रिटिश भौतिकशास्त्री फ्रैन्सिस विलियम ऐस्टन का जन्म हुआ, जिन्हें 1922 में मास स्पेक्ट्रोग्राफ का आविष्कार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-20 नवम्बर 1945)
- 1988- अमेरिकी भौतिकविद् लुइ डब्ल्यू. अल्वारेस का निधन हुआजिन्हें कई रेज़ोनेन्स कणों की खोज करने के लिए 1968 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 13 जून 1911)
- 1982-अमेरिकी गणितज्ञ हैस्केल ब्रूक्स करी का निधन हुआ, जो आधुनिक गणित के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने गणित में कम्बिनेटरी लॉजिक की स्थापना की। (जन्म 12 सितम्बर 1900)
- महत्वपूर्ण तिथि-गुटनिरपेक्ष दिवस, राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह।
इतिहास में 31 अगस्त
31-Aug-2020 12:36 PM
- 1900 -पहली बार ब्रिटेन में कोका कोला बिका।
- 1971-डेव स्कॉट चांद पर वाहन चलाने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 1995 - पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
- 1996 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।
- 1997 - ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चाल्र्स की पूर्व पत्नी राजकुमारी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मृत्यु।
- 1998 - राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।
- 1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न जनमत संग्रह पर संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने संतोष जताया।
- 2002 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
- 2004 - इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
- 2005 - ईराक की राजधानी बगदाद में धार्मिक अवसर पर फिदायीन हमले के भय से मची भगदड़ में 816 लोग मारे गये।
- 2008- सरकार ने अमरनाथ भूमि विवाद सुलझाया।
- 2009- जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय परिषद के नई दिल्ली में आयोजिय सम्मेलन में शरद यादव को पुन: सार्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे इस पद पर 2006 से नियुक्त है।
- 1919 - प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ।
- 1963 - बंगाली फि़ल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का जन्म हुआ।
- 1821-जर्मन वैज्ञानिक, हर्मन वॉन हेल्महॉल्ट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने शरीर क्रिया विज्ञान, प्रकाशिकी, विद्युतगतिकी, गणित तथा ऊर्जा के संरक्षण के नियम दिए। (निधन-8 सितम्बर 1894)
- 1663-फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री गुइलाउम ऐमन्टोन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने वायु थर्मामीटर का आविष्कार किया, तथा 1702 में दाब के आनुपातिक ताप परिवर्तन को मापने में उसका प्रयोग किया। इससे परमशून्य की संकल्पना विकसित हुई। (निधन- 11 अक्टूबर 1705)
- 1900-अंग्रेज़ कृषिविज्ञानी सर जॉन बैनेट लैवेस का निधन हुआ, जिन्होंने कृत्रिम उर्वरक उद्योग की स्थापना की और विश्व का पहला कृषि अनुसंधान केन्द्र खोला। (जन्म-28 दिसम्बर 1814)
- 2003-अंग्रेज़ रसायनशास्त्री सर जॉर्ज पोर्टर का निधन हुआ, जिन्हें अंग्रेज़ रोनाल्ड नॉरिश और मैनफ्रेड ईजेन के साथ अति गतिवान अभिक्रियाओं के अध्ययन के लिए 1967 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 दिसम्बर 1920)।
इतिहास में 30 अगस्त
30-Aug-2020 1:24 PM
- 1831-माइकल फैराडे ने पहले इलेक्ट्रिक ट्रान्सफॉर्मर का प्रदर्शन किया।
- 1885- पहली मोटरसाइकल के लिए गॉट्लिएब डैम्लर ने पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1947- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।
- 1999 - पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
- 2002 - ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
- 2003- रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, आस्ट्रेलिया ने विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता। समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
- 2007-जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धांत को ग़लत ठहराने का दावा किया। नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ्रांस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया। बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
- 1923-गीतकार शैलेन्द्र का जन्म हुआ।
- 1903 - हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ।
- 1895 - भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सरदार हुकम सिंह का जन्म हुआ।
- 2008- प्रख्यात उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन हुआ।
- 1871-ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर अर्नेस्ट रदरफोर्ड का जन्म हुआ। जिन्होंने अल्फा कणों की बमबारी के जरिए परमाणु में मौजूद नाभिक का पता लगाया। (निधन-19 अक्टूबर 1937)
- 1884-स्वीडन के रसायनज्ञ थ्योडर एच. वी. स्वेडबर्ग का जन्म हुआ। जिन्हें कोलाइड के रसायन विज्ञान पर अध्ययन करने तथा 1923 में अल्ट्रासेन्ट्रीफ्यूज का आविष्कार करने के लिए 1926 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। अल्ट्रासेन्ट्रीफ्यूज बहुत बड़े अणुओं के परमाण्विक भार ज्ञात करने की तकनीक है। उन्होंने दिखाया कि प्रोटीन तथा हीमोग्लोबिन के अणु अपेक्षा से बहुत बड़े होते हैं। (निधन- 25 फरवरी 1971)
- 1940-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर जे. जे. थॉमसन का निधन हुआ। थे जिन्होंने इलेक्ट्रॉन की खोज की, तथा परमाणु की संरचना के बारे में क्रांतिकारी योगदान दिया। (जन्म-18 दिसम्बर 1856)
- 1928-जर्मन भौतिक शास्त्री विल्हेम वीन का निधन हुआ, जिन्हें श्यामवर्ण विकिरण (ब्लैक बॉडी रेडिएशन) के विस्थापन के नियम देने के लिए वर्ष 1911 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-13 जनवरी 1864)।