सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ नपा चुनाव: भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय
24-Nov-2026 7:03 PM
सारंगढ़ नपा चुनाव: भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 24 नवंबर। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सारंगढ़ के केशरवानी धर्मशाला में चुनाव कार्यालय शुरू किया। उद्घाटन में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, सह प्रभारी विद्या सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला महामंत्री अमित तिवारी (रिंकू), मंडल प्रभारी स्वप्निल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष निखिल बानी, कैलाश पंडा और वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी उपस्थित रहे। इसके अलावा अजय गोपाल, अरविंद हरिप्रिया, समीर ठाकुर, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, जीवन रात्रे, अमित अग्रवाल, सत्येंद्र बरगाह, प्रकाश अग्रवाल, अविनाश पुरी, संजू शर्मा, जीतू गुप्ता, राजेश जायसवाल, रमेश तिवारी, राजा गुप्ता, संगीत ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैजयंती लहरे, नगर मंडल अध्यक्ष रविता भारद्वाज और चंद्रिका ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यालय उद्घाटन के बाद जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बूथ और शक्ति केंद्रों को सक्रिय रखने तथा संगठन की जिम्मेदारियों के अनुसार काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

संभाग प्रभारी रामू रोहरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्येक बूथ की जिम्मेदारी संभालने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहें और आपसी समन्वय के साथ काम करें।

केशरवानी धर्मशाला स्थित इस कार्यालय से पार्टी की बैठकें, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और जनसंपर्क संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष निखिल बानी ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट