सारंगढ़-बिलाईगढ़

इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह
21-Nov-2026 8:23 PM
इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 21 नवंबर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय सारंगढ़ में महिला सेवादल का प्रदेश स्तरीय प्रियदर्शनी महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े थीं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस का गमछा और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं महिला सेवादल की सैकड़ों कार्यकर्ताओं को साड़ी और श्रीफल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता आनंद ने कहा कि समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान महिलाओं के संघर्ष, आत्मविश्वास और समाज में उनके योगदान को समर्पित है। नारी सम्मान, नारी स्वाभिमान और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करना चाहिए।

मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े सहित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता रामगोपाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में सरिता वारे, बीडीसी सरिता चंद, पार्षद शांति मालाकार, कमल किशोर निराला, मंजू मालाकार, पूर्व जनपद अध्यक्ष तुलसी विजय बसंत, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, सूरज तिवारी, राधे जायसवाल, घनश्याम मनहर, विष्णु चंद्रा, रामनाथ सिदार, विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, सेवादल जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सेवादल प्रदेश सचिव शंकर चौहान, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मितेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया अध्यक्ष उग्रसेन साहू, धनेश भारद्वाज, सेवादल के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे, अधिवक्ता संघ भटगांव अध्यक्ष फिरित राम खटकर सहित विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा सरसीवां सेवादल ब्लॉक संगठन से रेशम अजय और पिंकू वारे, सारंगढ़ महिला सेवादल नगर अध्यक्ष रंजीता कानूनगो, सरिया ब्लॉक अध्यक्ष विमल डनसेना, सरसीवां ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती साहू और उल्खर-कोसीर ब्लॉक अध्यक्ष फोटो बाई बर्मन सहित महिला सेवादल की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुईं।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष इंदूभूषण पड़वार ने किया। उन्होंने आभार भी व्यक्त किया।-


अन्य पोस्ट