सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़, 23 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नगर के सिख समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में न केवल जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, बल्कि महासमुंद एवं रायगढ़ जिले के सिख समाज के लोगों ने भी बढ़- चढक़र अपनी सहभागिता निभाई ।
शोभायात्रा का सबसे आकर्षक एवं रोमांचक पहलू 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक - बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए विविध पारंपरिक करतब रहे। कम उम्र के इन बच्चों ने अपने अद्भुत कौशल, साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का ऐसा प्रदर्शन किया कि सडक़ों पर मौजूद हजारों दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों की प्रतिभा और उनके प्रदर्शन को देखकर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं तथा उनकी खूब सराहना की। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर की सडक़ों पर हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। वहीं नगर के विभिन्न समाज सेवियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह- जगह स्वागत और सम्मान के माध्यम से समाज के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया गया।