सारंगढ़-बिलाईगढ़

कश्यप जयंती पर शोभायात्रा
21-Nov-2026 8:34 PM
कश्यप जयंती पर शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 21 नवंबर। केसरवानी समाज द्वारा महर्षि कश्यप की जयंती पर चार दिवसीय धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं वरिष्ठजनों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

17 नवंबर को केशरवानी भवन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिला संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

18 नवंबर को कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।  बाहर से बुलाए गए ढोल-ताशा दल और डीजे की गूंज के बीच शोभायात्रा केशरवानी भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: भवन पहुंची। शोभायात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत कर स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

वहीं अग्रवाल समाज द्वारा भी भव्य स्वागत कर सामाजिक सद्भाव का परिचय दिया गया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष निखिल बानी का शाल श्री फल भेंटकर सम्मान किया गया।

समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण किया गया। अध्यक्ष निखिल बानी ने राष्ट्रीय, प्रदेश व नगर पदाधिकारियों, महिला मंडल, तरूण समिति सहित सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही आयोजन सफल हो पाया।


अन्य पोस्ट