सारंगढ़-बिलाईगढ़
महाराष्ट्र में बंधक 40 मजदूरमुक्त, सकुशल लौटे
21-Nov-2026 8:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 21 नवंबर। महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक बनाए गए 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने मुक्त कराकर सकुशल घर पहुंचाया। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 35, जांजगीर -चांपा के 3 और सक्ती के 2 श्रमिक शामिल हैं।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर श्रम, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम सोलापुर गई और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 18 पुरुष,13 महिलाएं, 9 बच्चों को मुक्त कराया।
शिकायत उलखर गांव के एक श्रमिक ने जनदर्शन में की थी। आरोप था कि गन्ना कटाई के नाम पर ले जाकर सुबह से रात 9 बजे तक काम कराया जाता था, मजदूरी नहीं दी जाती थी, मारपीट भी की जाती थी।
प्रशासन ने अपील की है कि अनजान ठेकेदारों के झांसे में न आएं और बाहर काम पर जाने से पहले श्रम विभाग में पंजीयन कराएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे