राजनांदगांव
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष बने मोहन
24-Jul-2021 7:20 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबागढ़ चौकी, 24 जुलाई। नगर के प्रमुख व्यवसायी मोहन जैन को भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही नगर के प्रमुख व्यवसायी भाजपा नेता मुकेश अग्रवाल को जिला भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। तीन दशक से भाजपा में सक्रिय एवं पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता मोहन जैन को व्यापारी प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। भाजपा मंडल सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री जैन व श्री अग्रवाल की नियुक्ति से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे