राजनांदगांव

शराब दुकान के पास लहराया चाकू, भेजा गया जेल
29-Nov-2026 8:07 PM
शराब दुकान के पास लहराया चाकू, भेजा गया जेल

राजनांदगांव, 29 नवंबर। शराब दुकान के पास आने-जाने वालों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत 28 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चिखली शराब भठ्ठी के पास चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आदतन बदमाश दीपक ठाकुर 25 साल निवासी स्टेशनपारा को पकडक़र उसके कब्जे से एक नग बटनदार चाकू जब्त किया गया।  आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।


अन्य पोस्ट