राजनांदगांव

वाद-विवाद पर कार्रवाई
29-Nov-2026 9:09 PM
वाद-विवाद पर कार्रवाई

राजनांदगांव, 29 नवंबर। वाद-विवाद करने वाले आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार करअनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया। लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत 28 नवंबर को थाना क्षेत्र के पेंड्री में आरोपी राकेश कंवर ग्राम जंतर थाना छुरिया द्वारा आवेदक के घर में रात्रि में शराब के नशे में घर के दरवाजा को लात से मारने की बात को दूसरे दिन सुबह पूछने पर वह उत्तेजित होकर वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ा कर रहा था, जिसे मौजूद लोगों तथा पुलिस पार्टी द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया।  जिसके द्वारा नहीं मानने पर एवं संज्ञेय अपराध को रोकने कोई अन्य विकल्प न होने से अनावेदक के विरूद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर माननीय अनुविभागीय दंडाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।


अन्य पोस्ट