राजनांदगांव

सागर भविष्य के संसाधनों के विपुल भंडार- द्विवेदी
13-Jun-2021 6:01 PM
सागर भविष्य के संसाधनों के विपुल भंडार- द्विवेदी

राजनांदगांव, 13 जून। शासकीय कमलादेवी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा संस्था प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के मुख्य निदेशन में विश्व समुद्र दिवस के महत्तम परिप्रेक्ष्य में विषयक छात्राओं के लिए विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतीव समसामयिक महत्ता एवं देश-धरती के व्यवायिक समृद्धि के आधार सागरों-महासागरों पर विषय विशेषज्ञ विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने दिवस विशेष ऑनलाइन व्याख्यान में छात्राओं को बताया कि महासागर भविष्य के लिए संसाधनों के विपुल भंडार है। वर्तमान समय में समग्र पृथ्वी पर निरंतर बढ़ती जनसंख्या तथा मानव द्वारा अत्यधिक संसाधनों के दोहन के कारण आवश्यक संसाधनों की प्राप्ति हेतु सागरों की ओर ही आश्रित होना पड़ रहा है।

 


अन्य पोस्ट