राजनांदगांव
सूखा राशन वितरण अभियान का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
22-May-2021 7:11 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 मई। कलेक्टर टीके वर्मा ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट परिसर में बुजुर्गों को सूखा राशन किट प्रदान कर जिले में हेल्पेज इंडिया द्वारा सूखा राशन वितरण अभियान का प्रारंभ किया। समाज सेवी संस्था श्री चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सूखा राशन किट वितरण किया जाएगा। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की इस कठिन परिस्थिति में बुजुर्गों को राशन प्रदान करना नेक पहल है। इससे जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन मिलेगा। सूखा राशन पहुंचाने की यह अनूठी पहल प्रेरणादायी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, शुभंकर विश्वास, संजू साहू, डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा, तुषार सिन्हा उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे