राजनांदगांव

कांग्रेस विरोधी है मोदी सरकार - जैन
15-May-2021 5:05 PM
कांग्रेस विरोधी है मोदी सरकार - जैन

मोदी बढ़ा रहे खाद के दाम, भूपेश दे रहे किसानों को मदद

राजनांदगांव, 15 मई। कांग्रेस ने खेती में काम आने वाले खाद और उर्वरकों के दामों की गई बढ़ोत्तरी को आपदा काल में मोदी सरकार द्वारा की जा रही लूट बताया है। शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय खेती और किसानों को ही समाप्त करने का षडयंत्र रच रही है। पहले किसानों के खिलाफ  तीन काले कानून बनाया गया, अब खाद और उर्वरकों के दामों को 58 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है।

श्री जैन ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीख लेनी चाहिए कि संकट के समय किसानों की कैसे मदद की जाती है। कोरोना को झेल रहे किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त प्रदेश के लाखों किसानों को 21 मई को देने जा रहे हैं। दूसरी तरफ  विपत्ति के समय जब देश के लोगों को सरकार से मदद की अपेक्षा है, मोदी सरकार देश की 75 फीसदी आबादी की जीविका के साधन कृषि को ही बर्बाद करने पर तुली हुई है। जिससे साबित होता है कि मोदी सरकार पूर्ण रूप से किसान विरोधी सरकार साबित हो रही है।
 


अन्य पोस्ट