राजनांदगांव

मजदूर के बीच पहुंचे वैष्णव
17-Mar-2021 7:08 PM
मजदूर के बीच पहुंचे वैष्णव

राजनांदगांव, 17 मार्च। असंगठित कामगार मजदूर जिलाध्यक्ष योगेन्द्र दास वैष्णव गत् दिनों ग्राम भोथीपार नयापारा में मजदूरों के बीच पहुंचकर रोजगार गारंटी योजना के स्वीकृत राशि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्वीकृत राशि 9 लाख 42 हजार रुपए को कार्यों के बारे में बताया। साथ ही असंगठित कामगार मजदूर संबंध में शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं में असंगठित मजदूर संबंधित योजनाओं जानकारी दी। इस दौरान सरपंच दिव्या केशव हिरवानी, उप सरपंच अशोक कुमार सोनगेड, चित्रागदराम साहू, गोमती यादव, अनिता साहू, संतोषी साहू, हितेश्वरी साहू समेत बड़ी संख्या में मजदूर शामिल थे।


अन्य पोस्ट