राजनांदगांव
बिरेन्द्र सिंह चौहान का निधन
14-Mar-2021 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबागढ चौकी, 14 मार्च। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंबागढ़ चौकी में वार्ड ब्वाय के रूप में कार्यरत चिल्हाटी निवासी बिरेन्द्र सिंह उर्फ पिन्टू चौहान (45) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार चिल्हाटी स्थित मुक्तिधाम में किया गया।
अंतिम यात्रा में स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा हर वर्ग के लोग शामिल हुए। शोकसभा में उन्हें मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


