राजनांदगांव
प्रदेश संयोजक द्विवेदी व स्थाई आमंत्रित सदस्य में बने बघेल
13-Mar-2021 4:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 13 मार्च। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से शशिकांत द्विवेदी प्रदेश संयोजक द्वारा प्रदेश कार्यसमिति और जिला संयोजक की घोषणा की गई है। जिसमें शशिकांत द्विवेदी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं महेन्द्र वैष्णव को सहकारिता प्रकोष्ठ में जिला संयोजक की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा वर्तमान में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल को प्रदेश भाजपा द्वारा स्थाई आमंत्रित सदस्य में रखा गया है। श्री बघेल के साथ ही स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में राजनांदगांव से आलोक मिश्रा का चयन किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे





