राजनांदगांव
नांदगांव के खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन
25-Feb-2021 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 फरवरी। दुर्ग में आयोजित महापौर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 21 से 25 तक दुर्ग में आयोजित हो रही है। जिसमें हॉकी राजनांदगांव ने बिलासपुर हॉकी को 0 के मुकाबले 3 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। हॉकी राजनांदगांव ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हॉकी राजनांदगांव की ओर से खुशाल यादव, सुखदेव निर्मलकर एवं लव यादव ने गोल किया।
हॉकी राजनांदगांव की इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, नीलम जैन, कुतबुद्दीन सोलंकी, भूषण साव एवं बसंत बहेकरए ने बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


