राजनांदगांव

आयुक्त कौशिक का धमतरी तबादला
25-Feb-2021 12:08 PM
आयुक्त कौशिक का धमतरी तबादला

नांदगांव निगम के नए आयुक्त होंगे चतुर्वेदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 फरवरी।
राज्य सरकार द्वारा बुधवार को नगर निगम के कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इसमें स्थानीय नगर निगम में पदस्थ रहे निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक का तबादला धमतरी कर दिया गया है। उन्हें धमतरी संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई। उनके स्थान पर बेमेतरा के संयुक्त कलेक्टर आशुतोष चतुर्वेदी को स्थानीय निगम की कमान सौंपी गई है। 

आयुक्त श्री कौशिक ने स्थानीय निगम में काफी समय तक अपनी सेवाएं दी। उनके कार्यकाल के दौरान शहर के सभी वार्डों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण का कार्य भी कराया गया। पुष्पवाटिका में बड़े पार्क की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। उद्यानों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण का कार्य भी किया गया। 


अन्य पोस्ट