राजनांदगांव

समाज के लोग संकल्प के साथ करें प्रगति- यादव
24-Feb-2021 6:18 PM
समाज के लोग संकल्प के साथ करें प्रगति- यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 फरवरी।
ग्राम अंजोरा में झेरिया धोबी समाज अंजोरा (परिक्षेत्र) जिला राजनांदगांव द्वारा 23 फरवरी को धोबी समाज के प्रेरणा स्रोत संत श्री गाडगे बाबा की जयंती समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा गाडगे बाबा के तैलचित्र व कलश यात्रा के साथ गाजे-बाजे द्वारा भ्रमण किया गया। 

इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि यदि समाज को प्रगति की ओर ले जाना है तो हमें संकल्प लेकर समाज के निम्न (गरीब) व्यक्ति,  गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा कैसे पूरी हो, यह सोचने एवं विचारनीय के योग्य है, ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति विकास कर सके। एक व्यक्ति शिक्षित होता है तो पूरा परिवार मजबूत हो जाता है। झेरिया धोबी समाज ने उपस्थित सभी अतिथियों को शाल और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओं के अलावा ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट