राजनांदगांव

भागवत कथा में शामिल हुए नीलू शर्मा
23-Feb-2021 6:23 PM
भागवत कथा में शामिल हुए नीलू शर्मा

राजनांदगांव, 23 फरवरी। म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा सपरिवार पहुंचकर व्यासपीठ का पूजन कर कथा व्यास पंडित महामंडलेश्वर स्वामी श्री इंद्रदेवेश्वरानंद सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समूचा वातावरण शुद्ध होता है और हमें जीवन में सदाचार अपनाने की प्रेरणा मिलती है।  उनके साथ मौजूद पूर्व सांसद अशोक शर्मा ने भी व्यास पीठ का पूजन कर कथा व्यास का आशीर्वाद प्राप्त किया।
 


अन्य पोस्ट