राजनांदगांव
युवक ने लगाई फांसी
12-Feb-2021 4:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गंडई पंडरिया, 12 फरवरी। गंडई पुलिस अनुभाग के खौड़ा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक खौड़ा गांव का रहने वाले चंद्रकुमार पटेल (34 वर्ष) गांव के बाहर एक खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे में झूलता पाया गया। आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है। बताया गया कि मृतक ने आत्महत्या के लिए मवेशी बांधने की रस्सी का उपयोग किया। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुलिस जांच कर रही है। मृतक किसानी कार्य करता था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे