राजनांदगांव

रामानंदाचार्य जयंती पर शोभायात्रा आज
02-Feb-2021 5:16 PM
रामानंदाचार्य जयंती पर शोभायात्रा आज

राजनांदगांव, 2 फरवरी।  छत्तीसगढ़ श्री युवा वैष्णव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष  वैभव निर्वाणी जिला युवा श्री वैष्णव महासभा के जिला उपाध्यक्ष आयुष दाऊ वैष्णव, हलधर दास वैष्णव ने संयुक्त रूप से जारी विज्ञप्ति में बताया कि गत दिनों छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा राजनंादगांव मंडल की आवश्यक बैठक सोनारपारा स्थित राम जानकी बाला-बाला मंदिर छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा प्रदेश सलाहकार देव कुमार निर्वाणी, चंद्रशेखर वैष्णव, महेन्द्र वैष्णव, शिवकुमार वैष्णव, संतोष वैष्णव, संदीप वैष्णव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते प्रदेेश सलाहकार देवकुमार निर्वाणी ने कहा कि वैष्णव परंपराओं का निर्वहन करोगे तो वैष्णव समाज का स्थान सदा सर्वोच्च स्थान पर बना रहेगा। लक्ष्मीनारायण वैष्णव ने कहा कि सामाजिक एकता से ही समाज की उन्नति होगा, जिला सलाहकार महेन्द्र वैष्णव ने कहा कि पंथों में परमेश्वर का वास होता है, उस गरिमा को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जाता है। वैभव निर्वाणी एवं आयुष दाऊ ने बताया कि बैठक में विभिन्न सामाजिक लंबित प्रकरणों का  सर्वसम्मति से निर्णय कर निपटारा किया गया। जिसमें 4 फरवरी को विशाल रूप से रामानंदाचार्य जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा  निकाली जाएगी। 

जिसमें विभिन्न मंदिरों की निशान संत महंतो को भी कार्यक्रम में शामिल होने निमंत्रण पत्र दिया जाएगा। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर दिग्विजय कॉलेज परिसर से निकाली जाएगी। साथ ही 20-21 फरवरी को युवक-युवती परिचय सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।
 


अन्य पोस्ट