राजनांदगांव

शहर कांग्रेस ने किया देवांगन का स्वागत
02-Feb-2021 4:20 PM
 शहर कांग्रेस ने किया देवांगन का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 फरवरी।
छग शासन के खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन का गत दिनों राजनांदगांव आगमन पर शहर कांग्रेस ने उनका सर्किट हाउस में स्वागत किया। 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि श्री देवांगन के आगमन पर कांग्रेसियों द्वारा उनका पुष्पहार से स्वागत किया गया। तत्पश्चात सर्किट हाउस में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर चर्चा की। साथ ही नए बनने वाले राजीव भवन (कांग्रेस भवन) के निर्माण संबंधी कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे। 
 


अन्य पोस्ट