राजनांदगांव

डंगनिया में यज्ञ सप्ताह 17 से
16-Jan-2021 5:41 PM
डंगनिया में यज्ञ सप्ताह 17 से

राजनांदगांव, 16 जनवरी। ग्राम डंगनिया में जय  मां शीतला नवयुवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में श्रीमद् भागवत् ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन कल 17 से 25 जनवरी तक रखा गया है। कथावाचक भागवतचार्य पं. अशोक तिवारी ग्राम रामपुर (चिचोला) होंगेे। 

आयोजन समिति के अनुसार 17 जनवरी को गाकर्ण कथा, 18 को परीक्षित जन्म, 19 को बाराह अवतार, धु्रव चरित्र, 20 को नरसिंह अवतार, प्रहलाद चरित्र, 21 को भगवान कृष्ण जन्म, 22 को बाल चरित्र, गोवर्धन लीला, 23 को रूखमणी विवाह, सुदामा चरित्र, 24 को परीक्षित मोक्ष, भगवान चढ़ोत्तरी एवं 25 जनवरी को गीता ज्ञान हवन एवं पूर्णाहुती होगी। कथा का समय सुबह 10.30 से 1.30 एवं दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगा। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की प्रार्थना की है।
 


अन्य पोस्ट