राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर। पुलिस विभाग में संक्षिप्त फेरबदल के चलते 3 सहायक उप निरीक्षक व 3 प्रधान आरक्षक समेत 26 पुलिस जवानों का तबादला किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार सउनि संतोष सिंह रक्षित केंद्र राजनंादगांव से चौकी मोहारा, सउनि देवकुमार रावटे थाना डोंगरगांव से रक्षित केंद्र राजनांदगांव, सउनि मेघनाथ सिन्हा रक्षित केंद्र राजनांदगांव से चौकी चिचोला और प्र.आर. केवलराम देवदास को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से चौकी चिचोला, प्र.आर. लोकनाथ वर्मा चौकी तुमड़ीबोड़ से थाना डोंगरगांव, प्र.आर. लुकडू सिंह कोर्राम को चौकी जोब से रक्षित केंद्र राजनांदगांव तबादला किया गया है।
इसी तरह आरक्षक जोगेश राठौर को चौकी जोब से रक्षित केंद्र राजनांदगांव, आरक्षक द्वारिका कलारी को चौकी जोब से चौकी चिखली, आरक्षक लक्ष्मण टंडन को चौकी जोब से रक्षित केंद्र राजनंादगांव, आरक्षक अर्जुन वर्मा को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से चौकी जोब, आरक्षक दुर्योधन कोलियारे को थाना सोमनी से चौकी जोब, आरक्षक उमाशंकर लहुरिया को थाना डोंगरगढ़ से चौकी सुकुलदैहान, आरक्षक मनोज कुमार दीवान को थाना डोंगरगढ़ से रक्षित केंद्र राजनांदगांव, आरक्षक सूरज धीवर को थाना डोंगरगढ़ से रक्षित केंद्र राजनांदगांव, आरक्षक हरीश कश्यप को डीआरजी से थाना डोंगरगढ़, आरक्षक शिवलाल धु्रव को डीआरजी से थाना डोंगरगढ़, आरक्षक कुंजबिहारी सिदार को डीआरजी से थाना डोंगरगढ़, आरक्षक चालक कपिल साहू को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से थाना छुरिया, आरक्षक चालक टीकेश्वर सिंह को थाना छुरिया से रक्षित केंद्र राजनांदगांव, आरक्षक त्रिवेश सिंह को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से थाना डोंगरगांव, आरक्षक आमराज साहू को सायबर सेल से सायबर थाना, आरक्षक मिर्जा असलम बेग को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से थाना कोतवाली, आरक्षक महावीर नेताम को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से चौकी चिचोला, आरक्षक कमलेश बंजारे को चौकी चिचोला से रक्षित केंद्र राजनांदगांव, आरक्षक दीनदयाल कंवर को थाना बागनदी से रक्षित केंद्र राजनांदगांव एवं आरक्षक अजय बंजारे को रक्षित केंद्र राजनांदगांव से चौकी मोहारा तबादला किया गया है।