राजनांदगांव

गांजा संग आरोपी बंदी
10-Nov-2026 3:45 PM
गांजा संग आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 नवंबर।
पैंट के जेब और घर में गांजा रखने वाले आरोपी को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के पास से पुलिस ने 3.149 किग्रा मादक पदार्थ (गांजा) को जब्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार लालबाग थानांतर्गत 7 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अटल आवास यूबी ब्लॉक के पास बैठा दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकडऩे पर उसके पैंट के जेब एवं अंडरवियर में कुल 11 गांजा का पैकेट रखकर एवं संपर्क करने हेतु मोबाईल को जब्त होने बाद एनडीपीएस की कार्रवाई करते आरोपी कामरान मुगल 30 साल निवासी अटल आवास पेंड्री से पूछताछ किया, जो अपने घर में गांजा रखना बताने पर घर की तलाशी कर आरोपी के घर से 3.100 किग्रा कुल जुमला 3.149 किग्रा, बिक्री रकम एवं मोबाइल कीमती 01 लाख 68 हजार 575 रुपए को मुताबिक जब्ती पत्रक के जब्त किया गया।
अवैध गांजा रखने के संबंध में आरोपी को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, जो कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से मौके पर गवाहों के समक्ष आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरूद्ध किया गया एवं आगे भी उक्त प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ खरीदी, बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट