राजनांदगांव
राजनांदगांव, 2 नवंबर। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले कोचिया को पुलिस ने पकडक़र कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से 14 पौवा यूनिक देशी शराब एवं बिक्री रकम जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के खैरागढ़ थानांतर्गत 1 नवंबर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि लालपुर चौक खैरागढ़ में दिनेश कुमार देवांगन नामक व्यक्ति द्वारा देशी शराब बेचा जा रहा है। सूचना पर दलबल के साथ रेड कार्रवाई किया गया। आरोपी दिनेश कुमार देवांगन वार्ड नंबर 10 लालपुर खैरागढ़ थाना खैरागढ को देशी शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 14 नग यूनिक देशी शराब कीमती 1120 रुपए व बिक्री रकम 360 रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्व अप. क्र. 391/2026 धारा 34(1)(ब) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अवैध शराब बिक्री करने वालों वालों के खिलाफ खैरागढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।