राजनांदगांव
सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
28-Oct-2026 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 28 अक्टूबर। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत छुरिया एवं राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 10 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 12 लाख रुपए एवं तालाब के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रुपए तथा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रुपए एवं तालाब के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रुपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। संबंधित तहसीलदारों को सहायता अनुदान राशि भुगतान हेतु उपलब्ध कराया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे