राजनांदगांव

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 को
04-Oct-2026 8:14 PM
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 4 अक्टूबर। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के रोजगार इच्छुक बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा।

मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 8,720 पदों पर चयन की प्रक्रिया की जाएगी।

रोजगार मेले का उद्देश्य नियोजकों और रोजगार इच्छुक आवेदकों को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना तथा मेला स्थल पर ही साक्षात्कार के माध्यम से चयन की प्रक्रिया को सुगम बनाना है। अभ्यर्थियों को मेले में अपने साथ समस्त शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।


अन्य पोस्ट