राजनांदगांव

खड़ी स्कूटी से टकराई इलेक्ट्रिक कार
04-Oct-2026 8:14 PM
खड़ी स्कूटी से टकराई इलेक्ट्रिक कार

दोनों गाड़ी जलकर खाक, कार सवार सभी सुरक्षित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 राजनांदगांव, 4 अक्टूबर। राजनांदगांव- डोंगरगढ़ मार्ग में स्थित मुरमुंदा में शनिवार तडक़े एक इलेक्ट्रिक कार के स्कूटी से टकराने से आग लगने से दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के दौरान कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना रात लगभग 3 बजे की है। डोंगरगढ़ पुलिस घटना की जांच कर रही है। कार में  हादसे के दौरान तीन लोग सवार थे। सभी महाराष्ट्र के गोंदिया के रहने वाले हैं ।

 मिली जानकारी के अनुसार बरमुंडा गांव के नजदीक शनिवार तडक़े राजनांदगांव से डोंगरगढ़ जा रही इलेक्ट्रिक कार सडक़ किनारे खड़ी स्कूटी से टकरा गई। इस घटना में कार में स्पार्किंग हुआ और थोड़ी देर में आग लग गई । बताया जाता है कि कार में सवार सभी तीन लोग राजनांदगांव से डोंगरगढ़ अल सुबह दर्शन करने के लिए निकले थे। मुरमुंदा गांव के पास ओवरटेक करने के दौरान कार चालक की सडक़ किनारे खड़ी स्कूटी पर नजर नहीं पड़ी। इस दौरान कार स्कूटी से टकरा गई। हादसे में इलेक्ट्रिक कार चिंगारी निकलते ही आग लग गई और किसी तरह कार में सवार सभी सुरक्षित बाहर निकले। इस संबंध में डोंगरगढ़ एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने  ‘छत्तीसगढ़’  को जानकारी देते बताया की कार सवार सुरक्षित है। पुलिस घटना की जानकारी लेकर जांच कर रही है। इस बीच पुलिस स्कूटी मालिक की पतासाजी कर रही है।


अन्य पोस्ट