राजनांदगांव

क्षमा, अहिंसा और मैत्री के भाव के मनाया क्षमा वाणी महापर्व
29-Sep-2026 3:50 PM
क्षमा, अहिंसा और मैत्री के भाव के   मनाया क्षमा वाणी महापर्व

नांदगांव में निकली नेमिनाथ की भव्य शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 29 सितंबर। दिगंबर जैन समाज राजनांदगांव ने 27 सितंबर को  पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर क्षमा वाणी महापर्व अत्यंत श्रद्धा, विनम्रता और आत्मशुद्धि के भाव के साथ मनाया। इस  अवसर पर भगवान श्री नेमिनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विशेष रूप से भगवान नेमिनाथ के रथ को भक्तों ने स्वयं अपने हाथों से खींचकर धर्म प्रभावना की। जिससे संपूर्ण वातावरण जय जिनेन्द्र और ष्मिच्छामि दुक्कडं उत्तम क्षमा के जयघोष से गूंज उठा।

दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि जैन धर्म में क्षमा को सर्वोच्च धर्म माना गया है। दस दिनों तक आत्मसाधना करने के पश्चात आज के दिन प्रत्येक जैन श्रावक आत्म-निंदा एवं क्षमा याचना करता है। उन्होंने कहा कि पर्यूषण पर्व पर जाने-अनजाने में मन से, वचन से और काया से किसी भी जीव को कष्ट पहुंचा हो तो उसके लिए सर्वप्रथम हम भगवान, पंच परमेष्ठी और समस्त मुनि संघ से क्षमा याचना करते हैं। तत्पश्चात सभी साधर्मी बंधु परस्पर एक-दूसरे से अपनी भूलों के लिए क्षमा मांगकर अपने हृदय को निर्मल करते हैं।

सूर्यकांत जैन ने बताया कि उक्त शोभायात्रा में दिगंबर जैन समाज के सभी सम्मानित सदस्य, जैन आदर्श महिला मंडल की सभी सम्मानित सदस्य,  बालिका मंडल एवं बालक मंडल सभी अपनी विशेष वेशभूषा में  अरिहंत भगवान नेमिनाथ की शोभायात्रा में शामिल हुए दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष अशोक झंझरी, सूर्यकांत जैन, अनिल बडक़ुल, सुधेश जैन, पंकज जैन, पूनम, राजीव जैन ने समाज के सभी श्रेष्ठीजनों से 10 लक्षण पर्यूषण पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धार्मिक आयोजनों में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही जिन श्रेष्ठीजनों ने 10 दिनों का उपवास कर तपस्या की, उनका समाज के द्वारा सामूहिक पाडऩा कराया गया और उनका दिगंबर जैन पंचायत की ओर से सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट