राजनांदगांव

म्यूल अकाउंट धारक 2 बंदी
19-Sep-2026 4:35 PM
म्यूल अकाउंट धारक 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 सितंबर।
साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट धारक 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार  किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कोतवाली थानांतर्गत  कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह और राजनांदगांव सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर ऐसे म्यूल बैंक खातों की पहचान की गई। जिनका उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देनए व्ययन एवं संवर्धन के लिए किया जा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित बैंक खातों का उपयोग साइबर धोखाधड़ी से अर्जित अवैध धनराशि को प्राप्त करने एवं आगे हस्तांतरित करने किया गया। बैंक खाता धारकों एवं सहयोगियों द्वारा यह जानते हुए भी कि उक्त राशि धोखाधड़ी एवं बेईमानी से प्राप्त की गई है, उसे प्राप्त एवं उपयोग किया जा रहा था।


अन्य पोस्ट