राजनांदगांव

वाद-विवाद, 2 के विरूद्ध कार्रवाई
24-Aug-2026 6:20 PM
वाद-विवाद, 2 के विरूद्ध कार्रवाई

राजनांदगांव, 24 अगस्त। डोंगरगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में वाद-विवाद करने वाले दो लोगों के विरूद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। दोनों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थानांतर्गत 23 अगस्त को अनावेदक नकीब खान 19 वर्ष निवासी पुराना बस स्टैंड डोंगरगढ़ एवं प्रशांत पारसर 49 वर्ष निवासी केदारबाड़ी द्वारा मसियाबाड़ा एवं केदारबाड़ी में अलग-अलग स्थानों पर वाद-विवाद किया जा रहा था। उक्त कृत्य से संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका एवं शांति भंग होने की संभावना को दृष्टिगत रखते दोनों अनावेदकों के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा उन्हें  एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


अन्य पोस्ट