राजनांदगांव

देशभक्ति तिरंगा यात्रा 16 को
14-Aug-2026 2:52 PM
देशभक्ति तिरंगा यात्रा 16 को

राजनांदगांव, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा सेवा संघ एवं श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल देशभक्ति तिरंगा यात्रा एवं मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा 16 अगस्त को सुबह 11 बजे मोहारा स्थित संत श्री आशारामजी बापू आश्रम से प्रारंभ होगी। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवाजी पार्क गुरुद्वारा के पास पहुंचकर संपन्न होगी।

युवा सेवा संघ के प्रमुख संजय साहू ने बताया कि  युवाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी देशभर में देशभक्ति एवं संस्कृति रक्षा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। युवा सेवा संघ के पदाधिकारी दिलीप सिन्हा, वीरेंद्र साहू एवं योगेश वासनिक ने सभी साधकों एवं राष्ट्रप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।


अन्य पोस्ट