राजनांदगांव
प्रधानमंत्री ने हौसला बढ़ाते थपथपाई पीठ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अगस्त। स्कॉटलैंड के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक हासिल करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रत्यक्ष मुलाकात हुई।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कॉमनवेल्थ गेम्स के सभी खेलों के विजेताओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्न्द्र मोदी ने ज्ञानेश्वरी समेत सफलता हासिल करने वाले सभी खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की। व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री ने बारी-बारी सबसे मुलाकात की। ज्ञानेश्वरी से कॉमनवेल्थ गेम्स की सफलता पर प्रधानमंत्री ने अनुभव को जाना। ज्ञानेश्वरी के सिर पर जहां हाथ फेरा, वहीं प्रधानमंत्री ने पीठ थपथपाया। ज्ञानेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिली बधाई एक उत्साहजनक क्षण था। वह भविष्य में और पर भी बेहतर प्रयास के साथ सफलता हासिल करने जोर लगाएगी।