राजनांदगांव
राजनांदगांव, 9 अगस्त। चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थानंातर्गत 7 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरस्वती शिशु मंदिर के सामने एक व्यक्ति अपने पास धारदार चाकू रखकर उसे लहराते हुए आम लोगों को डरा-धमका रहा है। मुखबिर की सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर घेराबंदी कर आरोपी शुभम वर्मा 20 वर्ष निवासी नाकापारा वार्ड नंबर 01 डोंगरगढ़ को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 437/2026, धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।