राजनांदगांव

24 लाख के जब्त शराब व बीयर नष्टीकरण
08-Aug-2026 2:50 PM
24 लाख के जब्त शराब  व बीयर नष्टीकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 अगस्त। राजनांदगांव पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करते 221 प्रकरणों की लगभग 24 लाख रुपए मूल्य की जब्त शराब को विधिवत नष्टीकरण किया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव के निर्देशानुसार रक्षित केंद्र राजनंादगांव में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत जब्त मादक पदार्थों के विधिवत नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। एसपी अंकिता शर्मा की उपस्थिति व निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्रवाई के माध्यम से जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरूद्ध राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संदेश दिया गया।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कड़े प्रहार किए जा रहे हैं। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई करते आबकारी अधिनियम के प्रकरणों में जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी अभियान की निरंतरता में लंबित प्रकरणों में जब्त शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया। जिससे यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध राजनांदगांव पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान जिला राजनांदगांव के समस्त थाना एवं चौकियों में लंबित 221 आबकारी अधिनियम प्रकरणों में जब्त कुल 3610.84 बल्क लीटर शराब का नष्टीकरण किया गया। जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपए है। इसमें 1502 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत 14 लाख 83 हजार 98 रुपए), 1804 लीटर देशी शराब (कीमत 8 लाख 37 हजार 826 रुपए), 155 लीटर बीयर (कीमत 48 हजार 300 रुपए) तथा 147 लीटर महुआ शराब (कीमत 30 हजार 750 रुपए) शामिल हंै।  उक्त कार्रवाई आबकारी अधिनियम के प्रावधानों एवं जिला कलेक्टर राजनांदगांव के आदेशानुसार संपन्न की गई।

इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी संदीप सहारे, आबकारी उप निरीक्षक तुलेश्वरी देवांगन एवं मुकेश वर्मा, कार्यपालिक दंडाधिकारी राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में रक्षित केंद्र राजनांदगांव में जब्त शराब का विधिवत नष्टीकरण किया गया।


अन्य पोस्ट