राजनांदगांव

राजनांदगांव में ज्ञानेश्वरी का जोरदार स्वागत
04-Aug-2026 3:58 PM
राजनांदगांव में ज्ञानेश्वरी का जोरदार स्वागत

राष्ट्रमंडल खेल वेटलिफ्टिंग रजत पदक विजेता का गृह नगर में शानदार स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 4 अगस्त। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल 2026 की वेटलिफ्टिंग रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मंगलवार को शहर आगमन पर राजनीतिक-गैर राजनीतिक व अलग-अलग खेल संघों के पदाधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया।

शहर आगमन पर हर समुदाय के स्वागत-सत्कार से अभिभूत ज्ञानेश्वरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मीडिया से संक्षिप्त चर्चा में ज्ञानेश्वरी ने कहा कि इस सफलता के पीछे परिजनों व खेल संघों का योगदान है। अब वह एशियन गेम्स में पदक लाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने डीएसपी पद पर सरकार द्वारा पदोन्नत करने के फैसले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कोटि- कोटि धन्यवाद दिया। इससे पहले शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में ज्ञानेश्वरी का फूलमाला से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में महापौर मधुसूदन यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार समेत हफीज खान, भोला यादव, मन्ना यादव, हरीश यादव, चिंटू सोनकर समेत अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट