राजनांदगांव

युगांतर के 4 छात्रों का स्वीमिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन
03-Aug-2026 3:03 PM
युगांतर के 4 छात्रों का स्वीमिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 3 अगस्त। युगांतर पब्लिक स्कूल के नेहाक्ष सिन्हा, धनंजय पटेल, सुमीत तरमा, खिरेन्द्र कश्यप ने सीबीएसई ईस्ट जोन स्वीमिंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

अंडर-19 आयु वर्ग में खिरेन्द्र कश्यप, नेहाक्ष सिन्हा, सुमीत तरमा व धनंजय पटेल ने 100 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में तृतीय स्थान अर्जित कर कांस्य पदक जीता। इसी तरह 4.100 मीटर मेडले रिले में तृतीय स्थान अर्जित कर कांस्य पदक जीता। खिरेन्द्र कश्यप ने 100 मीटर बैक स्ट्रोक, नेहाक्ष सिन्हा 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, धनंजय पटेल 100 मीटर बटर फ्लाई और सुमीत तरमा 100 मीटर फ्री स्टाइल स्वीमिंग  रेस  में शानदार प्रदर्शन करते युगांतर की टीम को टूर्नामेंट में तृतीय स्थान दिलाया। टीम को कुल 8 मेडल प्राप्त हुए। इन विद्यार्थियों ने स्वीमिंग कोच खेवन निषाद, पारख साहू, रेणुका साहू के मार्गदर्शन में शानदार स्वीमिंग रेस का प्रदर्शन किया। प्रतिस्पर्धा 26 से 28 जुलाई तक डीपीएस भिलाई में आयोजित हुई।

संस्था प्राचार्य मधुसूदन नायर,  निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी, चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटडिय़ा, सेक्रेटरी विनय डड्ढा,  कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटडिय़ा,  पीआरओ स्पोट्र्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह, हेड मिस्ट्रेस विनीता तिलवानी सहित युगांतर परिवार ने इन छात्रों को बधाई दी।


अन्य पोस्ट