राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जुलाई। शहर की सडक़ों में जगह-जगह गड्ढे बनने और बरसाती पानी भरने से दोपहिया वाहन चालक समेत अन्य वाहनों में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। शहर के अलग-अलग इलाकों के सडक़ों में जगह-जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं। स्थानीय ईमाम चौक समेत अन्य इलाकों की सडक़ों से जहां डामर उखडक़र गहरे गड्ढे के रूप में तब्दील हो गई है। इस तरह सडक़ों से डामरों के उखडऩे और गड्ढे बनने से दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। इसके साथ ही बरसाती पानी इन गड्ढों में भरे होने से भी वाहन चालकों को चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।
आषाढ़ बीतने के बाद सावन मास लगने के बावजूद शहर की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर की लगभग अधिकांश सडक़ों में गड्ढे नजर आ रहे हैं। शहर के अधिकांश इलाकों की सडक़ों से गुजरना अब खतरे से कम नहीं रह गया है। सडक़ों में जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर चलने का मौका तक नहीं मिल पा रहा है। जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। सडक़ों में गड्ढे उभरने से रोजमर्रा आवागमन करने और स्थानीय निवासियों को सडक़ों में चलना मुश्किल नजर आ रहा है।
सडक़ों की बदहाली से न केवल लोगों का समय बर्बाद हो रहा है। वहीं उनके वाहनों में भी आए दिन तकनीकी खराबियां आ रही है। इधर जनता पिछले कई सालों से सडक़ों में गड्ढों के बीच आवागमन करने मजबूर हो रहे हैं। सडक़ों में गड्ढे उभरने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा हादसे का शिकार होना पड़ रहा है। बारिश का पानी गड्ढों में भरे होने की वजह से चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। जिससे गाडिय़ां अनियंत्रित होकर फिसल जाती है और लोगों को चोटिल होना पड़ रहा है। सडक़ की इस जर्जर हालत से आम जनता की जेब पर जहां अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लगातार झटकों और गड्ढों से चक्के व गाडिय़ों में तकनीकी खराबी आ रही है। वाहन चालकों को हर माह गाडिय़ों की मरम्मत में आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
शहर के नेहरू नगर, कैलाश नगर, मोतीपुर, ममता नगर, स्टेशनपारा, रेल्वे स्टेशन रोड, बसंतपुर वीआईपी रोड, पुराना रेस्ट हाउस रोड, चिखली ओवरब्रिज रोड, पुराना बस स्टैंड रोड, रानीसागर रोड़, कन्हारपुरी, लखोली रोड़, ब्राम्हणपारा और गंज लाइन समेत अन्य इलाकों की सडक़ों में गड्ढे नजर आ रहे हैं।
ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी परेशानी
शहर की सडक़ों में गड्ढे उभरने और पानी भरे रहने की वजह से ई-रिक्शा चालकों की परेशानियां बढ़ गई है। ई-रिक्शा चालक जहां तेज रफ्तार और उबडख़ाबड़ रास्तों से बचते सवारियों को गंतव्य तक छोड़ते हैं। ऐसे में शहर की अधिकांश इलाकों में गड्ढों की वजह से ई-रिक्शा चालक गड्ढों से बचते हुए आगे बढ़ रहे हैं। गड्ढों से बचने के फेर में अधिकांश इलाकों में जाम के हालात भी बन रहे हैं।