राजनांदगांव

ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस प्रणाली पर रेंज स्तरीय प्रशिक्षण
30-Jul-2026 4:58 PM
ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस प्रणाली पर रेंज स्तरीय प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 जुलाई।
ई-साक्ष्य एवं सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए रेंज स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में राजनांदगांव रेंज स्तरीय नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अपराध अनुसंधान को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित तथा सुदृढ़ बनाने केउद्देश्य से ई-साक्ष्य एवं क्राईम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) विषय पर 29 जुलाई को पुलिस लाइन राजनांदगांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई-साक्ष्य मोबाइल एप के माध्यम से घटनास्थल पर फोटो एवं वीडियो साक्ष्य संकलन, साक्ष्यों के सुरक्षित डिजिटल प्रबंधन, सीसीटीएनएस में एफआईआर से लिंकिंग, डिजिटल दस्तावेजों के संधारण तथा नवीन आपराधिक कानूनों के अनुरूप अनुसंधान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही  सीसीटीएनएस पोर्टल की विभिन्न सुविधाओं एवं उसके प्रभावी उपयोग पर व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ ई-मुलाहिजा,  ई-एफआईआर एवं ई-एफएसएल भेजे जाने का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस का उद्देश्य पुलिस अनुसंधान को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध एवं डिजिटल बनाना है। प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का व्यवहारिक उपयोग करते अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाएं तथा तकनीक आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाए।

कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक का उपयोग न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सशक्त एवं विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ई-साक्ष्य एवं सीसीटीएनएस जैसी डिजिटल प्रणालियां साक्ष्य संकलन, अनुसंधान और अभियोजन की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी, उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय एवं रेंज स्तर के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट