राजनांदगांव

युवती से रेप का प्रयास, गिरफ्तार
22-Jul-2026 7:58 PM
युवती से रेप का प्रयास, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 जुलाई। युवती को घर में अकेली पाकर घर में घुसकर लज्जा भंग करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी चौकी में 20 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जुलाई को सुबह लगभग 10 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी  बीरसिंह जोशी 50 वर्ष निवासी आलीखुंटा युवती के घर पहुंचा, जो उसे घर पर अकेली देखकर उसकी लज्जा भंग करने युवती को पकड़ लिया। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके बाल पकडक़र खींचा। युवती ने अपने आप को छुड़ाने घर में रखे सीमेंन्ट के डंबल से आरोपी पर हमला किया। जिससे आरोपी मौके से भाग गया।

घटना के बाद पीडि़ता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को देकर पुलिस चौकी तुमडीबोड़ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर मामला महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 308/2026 धारा 74, 331(3) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना कार्रवाई प्रारंभ की गई।  प्रकरण की गंभीरता को देखते तुमड़ीबोड़ पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते आरोपी बीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में पूर्व में मारपीट के कई मामले एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई दर्ज है तथा थाना कलमना नागपुर में आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत हत्या का अपराध दर्ज है।


अन्य पोस्ट