राजनांदगांव

खेल नीति के सभी प्रावधानों को छत्तीसगढ़ हॉकी करेगी लागू-फिरोज
20-Jul-2026 3:26 PM
खेल नीति के सभी प्रावधानों को छत्तीसगढ़ हॉकी करेगी लागू-फिरोज

 छत्तीसगढ़ हॉकी की विशेष आमसभा आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 20 जुलाई। राजनांदगांव में रविवार को छत्तीसगढ़ हॉकी की विशेष आमसभा संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। श्री अंसारी के स्वागत भाषण के साथ ही महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ हॉकी के विशेष आमसभा की कार्रवाई को प्रारंभ करते पदाधिकारियों का स्वागत किया। राजनांदगांव के एक होटल के हाल में आयोजित  विशेष आमसभा में हॉकी के उत्थान एवं विकास के साथ ही खिलाडिय़ों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में श्री अंसारी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य  भारत सरकार के राजपत्र के राष्ट्रीय खेल सरकारी अधिनियम 2025, राष्ट्रीय खेल निकाय नियम 2025, 31 दिसंबर 2025 की अधिसूचना, जिसमें राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम, 2025 के प्रावधानों को अधिसूचित कर  निर्देशों का पालन करने प्रस्ताव पारित करने के उद्देश्य से किया गया है।

श्री अंसारी ने कहा कि गत वर्ष छत्तीसगढ़ हॉकी के लिए ऐतिहासिक एवं  उत्साहपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन व खेल विभाग खिलाडिय़ों की सुविधाओं के विस्तार के लिए काफी महत्व दे रहे हैं और हम सबका यही प्रयास रहेगा कि प्रदेश की प्रतिभाओं को हमेशा सम्मान मिले। उन्होंने सभी जिलों को निर्देश दिया कि हॉकी को बढ़ाने हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इसके लिए सभी जिला हॉकी संघ ग्रासरूट लेवल पर कार्य करें।

उन्होंने बताया कि अगर सभी जिला हॉकी अपने दस्तावेज सही तरीके से तैयार करती है। जिसमें फर्म सोसायटी से रजिस्ट्रेशन, पेनकार्ड और जिला हॉकी संघ का बैंक खाता पूर्ण होना शामिल है। रजिस्ट्रेशन के नियम का पालन करने पर हॉकी इंडिया द्वारा सभी जिला इकाइयों को अनुदान की राशि प्रदान की जाएगी। इसी के साथ जिले के रजिस्टर्ड खिलाडिय़ों को हॉकी स्टिक छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा प्रदान किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव  मनीष श्रीवास्तव  ने वर्ष 2025-26 के बजट के अनुपादन के साथ ही इस कार्यकाल में हॉकी छत्तीसगढ़ द्वारा हॉकी के विकास के लिए किए गए कार्यों का विस्तारपूर्वक जानकारी एवं आगामी वर्ष सबजूनियर, जूनियर व सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। इसके पश्चात आगामी कार्यकाल के लिए सभी हॉकी जिला ईकाईयों के साथ ही हॉकी से जुड़े लोगों व पदाधिकारियों से सहायोग की अपेक्षा करते हॉकी के विकास की बात कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उपलब्धियां की जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर आशा थॉमस, एमवाय कुरैशी,  शिवनारायण धकेता, नीलमचंद जैन, रवि पारिख, गोपेश्वर कहरा, मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, अमिताभ मानिकपुरी, अयूब इरफान, निय्याजुद्दीन शेख, मोहम्मद तारिक कुरैशी, शकील अहमद, बबीता लिल्हारे, अजीत गौतम, धनीराम यादव, सोमनाथ, सचिन कुमार, अभिनव मिश्रा, किशोर धीवर, कृष्णा यादव आदि उपास्थित थे।


अन्य पोस्ट